अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या की
मुंबई। दक्षिण मुंबई के कफे परेड में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 19 वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने रविवार रात को डॉ आंबेडकर नगर इलाके में कथित तौर पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य के साथ अवैध संबंध हैं। अधिकारी ने कहा कि मृतका की मां की शिकायत के आधार पर कफे परेड पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment