मोतीबाग के पास स्थापित वाटर एटीएम को संचालित किया जायेगा
रायपुर/ मेकाहारा अस्पताल के पास स्थापित वाटर ए.टी.एम. वर्तमान 'में संचालित है। उक्त वाटर ए.टी.एम. में नल के माध्यम से मोटर द्वारा पानी टंकी में भरा जाता है, जिसकी जलप्रदाय व्यवस्था प्रातः एवं शाम के समय उपलब्ध रहती है। अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की अधिक संख्या एवं पानी की अत्यधिक मांग होने के कारण टंकी में उपलब्ध पानी शीघ्र समाप्त हो जाता है। इस कारण उक्त वाटर ए.टी.एम. का संचालन जल की उपलब्धता के अनुसार समय-समय पर किया जाता है।मोतीबाग के पास स्थापित वाटर ए.टी.एम. का जोन कार्यालय द्वारा संधारण का कार्य किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही संधारित कर पुनः सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। एन.आई.टी. परिसर के सामने स्थापित वाटर ए.टी.एम. वर्तमान में चालू स्थिति में है एवं इसका संचालन किया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम परिसर में स्थापित स्थापित वाटर ए.टी.एम. वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित है। समय-समय पर शिकायत प्राप्त होने पर नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित वॉटर ए.टी.एम. का संधारण व मरम्मत कार्य किया जाता है।









.jpg)
Leave A Comment