माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर जुटी भीड़, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा
प्रयागराज। माघ मेले के पांचवे प्रमुख स्नान पर्व पर संगम तट पर खूब भीड़ जुटी। दोपहर 12 बजे तक प्रशासन का अनुमान है कि पांच लाख लोगों ने स्नान किया। स्नान का क्रम सुबह से शुरु हुआ तो दिन भर चला। कल्पवासियों का जत्था सुबह से स्नान कर निकलने लगा। ट्रैक्टर में सामान लादे लोगों ने गंगा मईया से अगले साल फिर आने का आशीष मांगा। स्नानार्थीयों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा हुई। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी दिन भर घाटों पर निरीक्षण करते रहे।


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment