अवैध संबंध के शक में बेटों ने ईंट से कुचलकर पिता को उतारा मौत के घाट!
सीतापुर (उप्र)। उत्तरप्रदेश के सीतापुर में दो बेटों द्वारा अवैध संबंधों के शक में कथित तौर पर अपने पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों बेटों परे ईंट से कुचलकर अपने पिता की जान लेने और उसकी साथी महिला को भी जमकर पीटने का आरोप है। महिला का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला रेउसा थाना क्षेत्र के बंभनावा गांव का है। यहां रहने वाले रामसहाय की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई। जिसके बाद रामसहाय गांव की ही एक महिला के साथ लखनऊ में रहने लगा। गुरुवार को वह महिला के साथ पिकअप गाड़ी से अपनी गृहस्थी का सामान लेने गांव आया था। जिसकी जानकारी उसके आरोपी बेटों संतराम और सहज राम को लग गई। आरोप है कि दोनों ने घर पहुंचकर पहले अपने पिता के साथ विवाद किया और फिर ईंट से कुचल कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। ये भी आरोप है कि दोनों बेटों ने पिता के साथ आई हुई महिला की भी जमकर पिटाई कर दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक रामसहाय के दोनों आरोपी बेटे फरार हैं। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

.jpeg)




.jpg)


.jpg)
Leave A Comment