शराबी पति ने पत्नी के एक हाथ की हथेली और पैर का पंजा फरसे से काटा! चरित्र पर करता था शक
भोपाल। चरित्र पर सवाल उठाते हुए एक शराबी आरोपी पति ने फरसे से पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पड़ोसियों ने जब चीख-पुकार सुनी तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को हमीदिया में भर्ती कराया गया है।
निशातपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निशातपुरा स्थित पारस कॉलोनी में हुई। यहां होशंगाबाद निवासी 32 वर्षीय आरोपी प्रीतम सिंह सिसोदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता है। आरोपी प्रीतम मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आती है।
संगीता घर आने पर वह अक्सर फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर आरोपी पति ऐतराज करता था। बेटा आरोपी पिता के पास ही रहता है। श्री चौहान ने बताया कि मंगलवार की रात आरोपी प्रीतम शराब के नशे में धुत था। उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए तो विवाद बढ़ गया। आरोपी प्रीतम ने गुस्से में फरसा उठाया और पत्नी के बाएं पैर का पंजा और बाएं हाथ की हथेली काट कर शरीर से अलग कर दी। हमले के बाद संगीता बदहवास सी बैठी रह गई।
वारदात के बाद आरोपी प्रीतम भी घर से नहीं भागा। पुलिस जब पहुंचीं, तब आरोपी प्रीतम कमरे में फरसा लिए खड़ा था। बोल रहा था कि पुलिस पकडऩे आई तो उन पर भी हमला करूंगा। चार्ली टीम के सिपाही शैलेंद्र ने आरोपी प्रीतम को बातों में उलझाया। सिपाही राहुल सिकरवार ने सीढिय़ों से कमरे में पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी प्रीतम पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, जबकि संगीता की कटी हुई हथेली और पंजे को हमीदिया ले जाकर डॉक्टरों को सौंपा। इन्हें 6 घंटे में जोड़ा जा सकता है, इसलिए देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया था।






.jpg)


.jpg)
Leave A Comment