प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृद्यमोहिनी का निधन
-मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका आज निधन हो गया। वे गुलजार दादी के नाम से भी जानी जाती थीं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृद्यमोहिनी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा-दु:खद समाचार मिला है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलज़ार दादी कहते थे) ने आज शरीर का त्याग कर दिया है। महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं।
उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
ओम शांति.....
Leave A Comment