भीषण टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े, दो की मौके पर मौत
नागौर। नागौर जिले के मकराना में शनिवार तड़के सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। ऐसे में पता नहीं चल पाया है कि बाइक की किस वाहन से टक्कर हुई थी। हादसा कालवा गांव के पास हुआ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी के लिए भिजवाया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसा कालवा गांव के शिव मंदिर के पास टोल नाके पर सुबह 5 बजे हुआ। मृतक युवकों की पहचान विक्रम निवासी मनानि और विक्रम निवासी जाखली के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
Leave A Comment