टायर फटने से बेकाबू हुई टाटा-407, कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार की मौत
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में शुक्रवार की दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स की हालत नाजुक है। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष व एक बच्चा शामिल है।
पुलिस ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार को रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलैदा कट के पास हुआ। एक टाटा 407 दिल्ली से फल, लहसुन, प्याज आदि सामान लेकर आगरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान फलैदा कट के पास अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया। जिससे गाड़ी डिवाइडर से कूदकर आगरा-नोएडा रोड पर आ गई और सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार में सवार नितिन शर्मा और उनकी पत्नी उर्वशी, उषा शर्मा, सतीश चौधरी एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। सतीश चौधरी का इलाज चल रहा है। यह सभी मथुरा जिले के छाता थाना क्षेत्र सतधारा कॉलोनी के रहने वाले थे।






.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment