बाइक से घर लौट रहा था एलआईसी एजेंट, हाइवा ने कुचला
जबलपुर । जबलपुर-भोपाल फोरलेन पर उमरिया गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार हाइवा tvने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार एलआईसी में अभिकर्ता था। वह जबलपुर से घर लौट रहा था। मृतक घर की इकलौता बेटा था। 15 साल पहले शादी हुई थी, पर उनके भी औलाद नहीं थी। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान पिपरिया कला शहपुरा निवासी अवधेश दुबे (38) के रूप में हुई। अवधेश के पिता दिनेश दुबे पंडिताई करते हैं। मां सरोज दुबे गृहणी हैं। अवधेश दुबे एलआईसी में एजेंट थे। उनकी शादी 15 साल पहले ऋचा दुबे से हुई थी, लेकिन कोई औलाद नहीं था। अवधेश दुबे भी मां-पिता की इकलौती संतान थे।
अवधेश दुबे शनिवार सुबह एलआईसी के काम से जबलपुर गए थे। शाम करीब चार बजे के बाइक एमपी 20 एनएच 3827 से लौट रहे थे। इसी दौरान उमरिया गांव के पास सामने से आ रहे हाइवा ने कुचल दिया। वह बाइक समेत हाइवा के पहिए के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर मदद के लिए पहुंचे, तब तक ड्राइवर फरार हो गया। शहपुरा पुलिस ने हाइवा व बाइक को जब्त कर लिया है।






.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment