देश में कोविड-19 टीकों की 5.21 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं
नई दिल्ली। देशभर में कोविड-19 टीके की 5.21 करोड़ से अधिक खुराक लाभार्थियों को लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बताया कि कुल 5 करोड़ 21 लाख 97 हजार 380 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
जिन लोगों को टीके लगाए गए हैं, उनमें से 79 लाख 56 हजार 925 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 50 लाख 47 हजार 927 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 84 लाख 33 हजार 875 कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को पहली और 32 लाख 02 हजार 183 एफएलडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक आयु के 2 करोड़ 26 लाख 01 हजार 622 लाभार्थियों और अन्य बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के 49 लाख 54 हजार 848 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के 68वें दिन बुधवार को शाम सात बजे तक कुल 13 लाख 54 हजार 976 टीके लगाए गए, जिनमें से 12 लाख 14 हजार 55 लाभार्थियों को पहली और 1 लाख 40 हजार 921 स्वास्थ्यकर्मियों एवं एफएलडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई। 12 लाख 14 हजार 55 लाभार्थियों में 60 साल से अधिक आयु के 8 लाख 47 हजार 798 और अन्य बीमारियों से ग्रसित 45 साल से अधिक आयु के 2 लाख 55 हजार 672 लोग शामिल हैं।






.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment