प्रसिद्ध मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिम्बाले को 2020 का सरस्वती सम्मान दिया जाएगा
नई दिल्ली। जाने-माने मराठी लेखक डॉक्टर शरणकुमार लिम्बाले को 2020 का सरस्वती सम्मान प्रदान किया जायेगा। यह सम्मान उन्हें उनकी पुस्तक सनातन के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार में 15 लाख रूपये नकद, प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका दी जाएगी। के. के. बिडला फाउंडेशन ने 1991 में इस पुरस्कार की शुरूआत की थी। यह देश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार माना जाता है।
डॉक्टर लिम्बाले की यह पुस्तक 2018 में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक में दलित संघर्ष के महत्वपूर्ण सामाजिक और ऐतिहासिक दस्तावेजों का संग्रह है।






.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment