कारगिल में हिमस्खलन: 10 जवानों को निकाला
जम्मू। कारगिल में सोमवार को बर्फीला तूफान आया। देखते ही देखते इसकी जद में दस जवान आ गए। सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया। जवानों की मुस्तैदी के चलते कोई अनहोनी नहीं हुई। सभी को सकुशल निकाल लिया गया है। कारगिल में पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान बर्फीला तूफान आने के बाद हुए हिमस्खलन से पुलिस की पूरी टीम इसका शिकार हुई। आनन-फानन में सेना ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर तक चले ऑपरेशन के बाद सभी पुलिसकर्मियों को बचाया गया। सभी को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Leave A Comment