वाहन के कुएं में गिरने से दो प्रवासी मजदूरी की मौत, छह घायल
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में महाराष्ट्र से लौट रहे प्रवासी मजदूरों से भरे एक वाहन के अनियंत्रित होकर कुएं में गिर जाने से दो मजदूरों की रविवार को मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पदम सिंह बघेल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर राजपुर थानाक्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हेड़ीबाई (50) एवं अशोक नज़रिया (23) के रूप में की गई है।
बघेल ने बताया कि इस हादसे में छह लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग महाराष्ट्र से वाहन से अपने गांव चौथरिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान संभवत: चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और उसके बाद सीधे कुएं में जा गिरा। बघेल ने बताया कि इस संबंध में राजपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।


.jpg)




.jpg)
.jpg)

Leave A Comment