ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में दो अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली में दो अफ्रीकी नागरिकों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नाइजीरिया निवासी चीमा बेनेथ (42) और घाना के रहने वाले जोनाथन कोजो (44) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि पांच मई को, एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसे अपने रिश्तेदार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी, जो कोविड-19 से पीडि़त था और सोशल मीडिया पर एक फोन नंबर मिलने के बाद, उसने आरोपी से संपर्क किया, जिसने उसे एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 16 हजार और 4 हजार रुपये परिवहन शुल्क के रूप में देने को कहा, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 20, हजार रुपये उनके खाते में अंतरित कर दिए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आश्वासन दिया कि सिलेंडर उसके पते पर पहुंच जाएगा। हालांकि, पीडि़त को कोई सिलेंडर नहीं मिला और जब उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शिबेश सिंह ने कहा, "जांच के दौरान, यह पाया गया कि विदेशी नागरिक भारत भर में फैले धोखाधड़ी रैकेट में शामिल थे। पुलिस ने आरोपी बेनेथ को दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क से गिरफ्तार किया। उसके खुलासे के आधार पर, उसके सहयोगी आरोपी कोजो को भी शनिवार को पकड़ा गया।


.jpg)




.jpg)
.jpg)

Leave A Comment