पत्नी के चरित्र पर हुआ शक, पिता ने कुल्हाड़ी से अपने 2 मासूम बच्चों को काट डाला!
पटना (बिहार)। पटना जिले के मोकामा से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। मोकामा नगर थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता ने खुद को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। फिलहाल दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पटना के मोकामा थाना अंतर्गत कनाहीपुर प्रखंड में आरोपी पिता ने अपने दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। आरोपी चंदन महतो अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था साथ ही उसका मानना था कि घर में रहने वाले दोनों बच्चे उसके नहीं हंै। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। जिसके बाद अपने दोनों बच्चों को छोड़ कर उसकी पत्नी अपने पिता के घर चली गई। जिसके बाद बीती रात आरोपी चंदन महतो ने आक्रोश में आकर दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बच्चों की हत्या के बाद हथियार के साथ आरोपी ने खुद को मोकामा थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना आरोपी चंदन की पत्नी को दे दी गई है।
एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि आरोपी चंदन का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। बार बार की लड़ाई से तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद आरोपी ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है।
--
Leave A Comment