केंद्र ने अब तक राज्यों को 21 करोड़ 80 लाख कोविड टीके उपलब्ध कराये
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि केन्द्र अब तक राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 21 करोड़ 80 लाख कोविड के टीके उपलब्ध करा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये टीके मुफ्त और राज्य द्वारा सीधे खरीद की प्रक्रिया के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए। राज्यों को उपलब्ध कराए गए कुल टीकों में उपयोग किए गए 19 करोड़ 90 लाख टीकों के साथ-साथ बर्बाद हुए टीके भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 1 करोड़ 90 लाख से ज्यादा टीके उपलब्ध हैं।
मंत्रालय ने बताया कि अगले तीन दिनों में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 40,650 टीके उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जांच, पहचान, उपचार और कोरोना उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ टीकाकरण कोरोना महामारी को रोकने और उसके प्रबंधन में केंद्र सरकार की रणनीति का एक अभिन्न अंग है।
---
Leave A Comment