नहर में गिरी कार, दो बच्चों सहित छह की मौत
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। कार सवार सभी लोग हयातनगर संभल से दिल्ली गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा दनकौर थानाक्षेत्र के खेरली गांव के पास हुआ। रविवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक अर्टिगा कार संभल से दिल्ली जा रही थी, थाना दनकौर इलाके के खेरली नहर में गिर गई है। कार में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस कार के साथ एक और कार जा रही थी, जिसमें इनके परिवार वाले थे। सभी के परिजन और परिचित साथ हैं। मृतकों में महेश पुत्र महेन्द्र उम्र 35 वर्ष, किशनलाल पुत्र छोटे उम्र 50 वर्ष, नीरेश पुत्र रामदास उम्र 17 वर्ष, राम खिलाड़ी पुत्र रामफल उम्र 75 वर्ष, मल्लू पुत्र झासन उम्र 12 वर्ष, नेत्रपाल पुत्र गजराम उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। ये सभी संभल जिले के रहने वाले थे।
Leave A Comment