मौसेरे भाई-बहन में अवैध संबंध...! पति बना बाधक...! पत्नी ने शराब और मछली खिलाकर मार डाला...!
पटना। बिहार के गया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कथित रूप से मौसेरे भाई से अवैध संबंध में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
घटना गया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरी गांव की है। यहां पिछले दिनों योगेंद्र नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या का खुलासा करते हुए डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि योगेंद्र की हत्या रिश्ते में उसके साले लगने वाले आरोपी नीरज ने की थी। जांच में हत्या का कारण मृतक योगेंद्र की आरोपी पत्नी और आरोपी नीरज के बीच अवैध संबंध सामने आया है। डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि हत्या के बाद जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पत्नी के मोबाइल को सर्विलांस पर रख दिया गया था। इसके बाद आरोपी महिला और आरोपी नीरज के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच की गई और हत्याकांड का खुलासा हो गया।
डीएसपी घूरन मंडल के अनुसार आरोपी नीरज के बताया कि मृतक योगेंद्र की पत्नी और उसकी मौसेरी बहन से उसके लंबे समय तक अवैध संबंध थे। आरोपी ने यह भी बताया कि मृतक योगेंद्र दिल्ली में काम करता था। लॉकडाउन में योगेंद्र गांव आ गया। ऐसे में आरोपी महिला रेणु और आरोपी नीरज को मिलने में दिक्कत होने लगी। ऐसे में आरोपी रेणु और नीरज ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
डीएसपी घूरन मंडल के अनुसार आरोपी नीरज ने बताया कि साप्ताहिक बाजार से मछली लाया। इसके बाद आरोपी नीरज, अपने दो अन्य आरोपी साथियों के साथ मृतक के साथ शराब पी और मछली खाई। इसी दौरान आरोपी नीरज ने अन्य आरोपी साथियों ने साथ मिलकर योगेंद्र का गला घोंट दिया। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की आरोपी पत्नी रेणु से पूछताछ की और जांच की। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ।
Leave A Comment