पत्नी का अवैध संबंध होने का था शक...! पति ने की खुदकुशी...! बच्चों को भी पेड़ पर बांधकर मार डाला...!
-मरने से पहले बच्चों की हत्या का वीडियो बनाकर परिजनों को पहले भेजा...!
चेन्नई। तमिलनाडु के सलेम जिले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि युवक ने मरने से पहले कथित तौर पर बच्चों की हत्या का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। मरने वालों में नौ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है।
पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय एक युवक रेस्तरां में काम करता था। एक हादसे में वह घायल हो गया। डॉक्टर ने उसे घर पर आराम करने की सलाह दी। घर में उसने अपनी पत्नी को किसी युवक से बात करते सुना। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। ऐसे में एक दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर गया और बच्चों को मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment