लव मैरिज करने पर पिता ने बेटी को दुष्कर्म कर मारा था...! 4 दिन बाद पति भी फंदे पर झूला...!
-रायपुर के एक टेंट हाउस में काम करता था युवक
भोपाल। भोपाल के रातीबड़ में पत्नी के साथ दुष्कर्म, हत्या से दुखी पति ने खुदकुशी कर ली। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीहोर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक पत्नी की हत्या से दुखी था।
एएसपी समीर यादव ने बताया कि कालापीपल, सीहोर का रहने वाला 21 साल का युवक रायपुर में टेंट में काम करता था। शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि उसने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। एएसपी ने बताया कि युवक ने डेढ़ साल पहले ग्राम मोहल्ला पांगरी, सीहोर निवासी युवती से लव मैरिज की थी। 15 नवंबर को उसकी पत्नी की कथित तौर पर पिता ने हत्या कर दी थी। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या के बाद से वह दुखी था।
एएसपी समीर यादव ने बताया कि रातीबढ़ पुलिस को समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। इसके बाद महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल की युवती के रूप में हुई। टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि इसी आधार पर जब जांच की, तो इस मामले में पिता आरोपी कमल ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी पिता ने बताया कि वह खेती करता है। बेटी ने करीब एक साल पहले समाज से बाहर एक लड़के से लव मैरिज की थी।
एएसपी समीर यादव ने बताया कि वह रायपुर अपने पति के साथ भाग गई थी। उसके बाद से ही उनकी समाज में बहुत बुराई हो रही थी। वह बेटी से बदला लेने की फिराक में था। दीपावली के दिन रातीबढ़ में रहने वाली बड़ी बेटी ने फोन पर बताया कि छोटी बहन अपने 8 महीने के बच्चे के साथ घर आई थी। उसके बेटे की मौत हो गई है। इसके बाद हम घर पहुंचे। मेरे साथ मेरा बेटा भी था। मैंने छोटी बेटी से कहा कि अब शव को रखने का कोई मतलब नहीं है। उसे हम दफना देते हैं। इसके बाद मैं बेटे के साथ बेटी और उसके बेटे को बाइक पर समसगढ़ के जंगल ले आए। इसके बाद हत्या कर दी थी।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment