कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद सील हुई अर्जुन कपूर की बिल्डिंग
मुंबई। ओमिक्रान के खतरे ने देश के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इस महामारी के संकट के बीच हर दिन लोग कोरोना वायरस का शिकार हो रहे हैं। एक बार फिर से कोरोना संकट का कहर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिखने लगा है। बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहनें कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद अब अभिनेता की बिल्डिंग को सील कर दिया है। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने अर्जुन कपूर का बिल्डिंग को सील कर दिया है और उन्हें घर सहित पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जा रहा है। अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला, रिया कपूर और जीजा करण बुलानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिसके बाद से यह चारों क्वारंटीन हैं।
-
Leave A Comment