ब्रेकिंग न्यूज़

 घर की छत पर कभी न रखें ये तीन चीजें, आर्थिक तंगी का बनती हैं कारण
 वास्तु शास्त्र में घर की बनावट से लेकर उसकी सजावट के सभी नियमों का उल्लेख है। इनके आधार पर चीजों को रखने से परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र  घर की ऊर्जाओं को संतुलित भी करता है, जिसके प्रभाव से परिवार में खुशहाली और बरकत होती हैं। परंतु जाने अनजाने में की गई कुछ गलतियां घर में वास्तु दोष और कलह का कारण बन सकती हैं। दरअसल, कुछ लोग घर की छतों पर कुछ ऐसे सामानों को रख देते हैं, जिससे परिवार में तनाव, कर्ज व लड़ाई की स्थिति बनी रहती हैं। इतना ही नहीं ये सभी आर्थिक समस्याओं को भी बढ़ावा देती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
 खराब फर्नीचर
अक्सर लोग घर की छतों पर टूटी हुई कुर्सी, पलंग, टेबल व खराब फर्नीचर रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं हैं। वास्तु के अनुसार छत पर रखी ये खराब चीजें घर की बरकत को प्रभावित करती हैं। इसलिए आप इन्हें घर से बाहर निकाल दें।
 सूखे पौधे 
लगभग हर व्यक्ति घर की सुंदरता के लिए पौधे लगाता है। इसे सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। इसके प्रभाव से परिवार में खुशियां भी बनी रहती हैं। परंतु छतों पर सूखे पौधे रखना उचित नहीं है। वास्तु के अनुसार सूखे पौधे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और इससे नकारात्मकता भी आती हैं।  
 जंग लगा हुआ सामान
वास्तु के अनुसार घर की छतों पर कभी भी जंग लगा हुआ सामान न रखें। यह घर में वास्तु दोष का कारण बनता है। इसके अलावा जंग लगे बर्तन भी घर से हटा दें। यह आर्थिक तंगी, कार्यों में बाधाएं व रिश्तों में खटास ला सकता है। आप झाड़ू, बांस, टूट-फूटे बर्तन भी छत पर न रखें।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english