ब्रेकिंग न्यूज़

 एक से ज्यादा नाम वाले देश
जो दुनिया के लिए इंडिया है, वह इस देश में रहने वाले बहुत से लोगों के लिए भारत या हिंदुस्तान है। इसी तरह जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं। दुनिया में ऐसे और भी देश हैं जिनके एक से ज्यादा नाम हैं, देखें सूची-   
 रूस- हम जिसे अंग्रेजी में रशिया और हिंदी में रूस से नाम से जानते हैं, उसे रूसी भाषा में रोसिया कहा जाता है।
चीन- एक उभरती विश्व महाशक्ति का नाम दुनिया के लिए चीन या चाइना है, लेकिन चीनी भाषा में उसका नाम चुंगकुओ है।
भूटान- भारत के करीबी पड़ोसी भूटान के लोग अपने देश को स्थानीय भाषा में द्रुक युल कहते हैं।
मालदीव- हिंद महासागर में द्वीपों पर बसा मादलीव दक्षिण एशिया का सबसे छोटा देश है। उसे स्थानीय धीवेही भाषा में धीवेही राजे कहते हैं।
स्विट्जरलैंड- स्विट्जरलैंड का नाम वहां बोली जाने वाली चारों भाषाओं फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन और रोमांश में अलग है। इसे क्रमश: सुइस, श्वात्स, स्वीजेरा और स्वीजरा कहते हैं।
जर्मनी- जब भी दमदार मशीनों, शानदारों कारों और टेक्नोलॉजी की बात आती है तो सबकी जुबान पर जर्मनी का नाम होता है, लेकिन जर्मन में उसे डॉयचलांड कहते हैं।
पोलैंड-जर्मनी के पड़ोसी पोलैंड का नाम स्थानीय पोलिश भाषा में पोल्स्का है। 3.85 करोड़ की आबादी के साथ यह यूरोपीय संघ में पांचवा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।
ग्रीस- दुनिया भर के सैलानियों का पसंदीदा ठिकाना ग्रीस अब शरणार्थी और आर्थिक संकट की वजह से सुर्खियों में रहता है। ग्रीक भाषा में उसका नाम हेलास है।
अल्बानिया- पूर्वी यूरोप के इस छोटे से देश को स्थानीय अल्बानियाई भाषा में श्कीपेरिया कहते हैं।
अर्मेनिया- अर्मेनिया की सीमाएं ईरान, तुर्की, अजरबैजान और जॉर्जिया से मिलती है। इस देश का नाम स्थानीय अर्मेनियाई भाषा में हायास्तान है।
ऑस्ट्रिया- यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया भी उन देशों में शामिल है जिनके दो नाम हैं। स्थानीय जर्मन भाषा में उसे ओएस्ट्रेराइश कहते हैं।
 क्रोएशिया- यूरोप का यह देश अपने सुंदर तटों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। क्रोएशिया का नाम स्थानीय भाषा में हृवात्स्का है।
मिस्र- दुनिया की पुरानी सभ्यताओं में से एक की जन्मस्थली का नाम अंग्रेजी में ईजिस्पट है, लेकिन स्थानीय अरबी भाषा में उसे मिस्र कहते हैं।
इस्टोनिया- उत्तरी यूरोप में बाल्टिक सागर के पूर्वी तट पर बसा है इस्टोनिया, जिसे स्थानीय इस्टोनियाई भाषा में एस्ती कहते हैं।
जॉर्जिया- रूस से टकराव की वजह से कई बार सुर्खियों रहे जॉर्जिया को स्थानीय जॉर्जियन भाषा में साकआर्तवेलो कहते हैं।
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया- दुनिया के सबसे अलग थलग देशों में शामिल उत्तर कोरिया को स्थानीय लोग चोसोन कहते हैं। इसी तरह दक्षिण कोरिया को कोरियन भाषा में हांगुक कहते हैं।
लिथुआनिया- उत्तरी यूरोप में स्थित लिथुआनिया को स्थानीय लिथुआनियन भाषा में लीतुवा कहते हैं। इसकी सीमाएं पोलैंड, बेलारूस और रूस के कालिनिनग्राद इलाके से लगती हैं।
नॉर्वे- दुनिया के सबसे खुश और समृद्ध देशों में शुमार होने वाले नॉर्वे को स्थानीय नॉर्वेजियन भाषा में नॉर्गे कहते हैं।
स्वीडन- यूरोपीय देश स्वीडन का नाम भी स्थानीय भाषा में थोड़ा सा अलग है। स्वीडिश लोग अपने देश को स्वेरिगे के नाम से पुकारते हैं।
ट्यूनिशिया- वर्ष 2011 की अरब क्रांति की जन्मस्थली के तौर पर दुनिया ट्यूनिशिया का नाम जानती है,  लेकिन उसे स्थानीय अरबी भाषा में तुनेस कहते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english