ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए वे कौन से जीव हैं, जो पलभर में ही सुला सकते हैं इंसान को मौत की नींद

 दुनिया में एक से एक खूबसूरत जीव हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को लुभाते हैं। इन जीवों को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो किसी दूसरे ग्रह से आए हों। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक और जहरीले हैं। इनका जहर इतना खतरनाक है, जो पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकता है।

1. फनल वेब स्पाइडर - फनल वेब स्पाइडर (मकड़ी) मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, इसलिए इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है। कहते हैं कि यह मकड़ी अगर किसी को काट ले तो 15 मिनट से लेकर 3 दिन के अंदर उसकी मौत हो जाती है।

2. बॉक्स जेलीफिश- जेलीफिश वैसे भी खतरनाक होती है, ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन बॉक्स जेलीफिश बहुत ही ज्यादा जहरीली होती है। अब तक दुनिया में जितने भी जहरीले जीव-जंतुओं की खोज हुई है, यह उनमें से सबसे ज्यादा जहरीली है। कहते हैं कि इसका जहर एक बार में करीब 60 लोगों को मार सकता है। अगर बॉक्स जेलीफिश का जहर एक बार इंसान के शरीर में पहुंच जाए तो एक मिनट के अंदर उसकी मौत निश्चित है। 

3. इंडियन रेड स्कॉर्पियन- बिच्छूओं को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन यह दुनिया की सबसे जहरीली बिच्छू है। इसे 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह मूलत: भारत में ही पाया जाता है। भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत निश्चित है।

4. ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस-ऑक्टोपस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दुनियाभर में इसकी 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें 'ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस' सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला है। कहते हैं कि इसका जहर इंसान को मात्र 30 सेकेंड में ही मार सकता है। इसके केवल एक बाइट में इतना जहर होता है कि उससे करीब 25 इंसानों की मौत एक बार में हो जाए। यह हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाए जाते हैं। 

5. कोन स्नेल- कोन स्नेल एक घोंघा होता है, लेकिन बहुत ही खतरनाक। इसका जगह इतना खतरनाक होता है कि पल भर में किसी को भी पैरालाइज (लकवाग्रस्त) कर सकता है। वैसे तो दुनियाभर में घोंघे की 600 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन यह उनमें से सबसे ज्यादा जहरीला है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english