ब्रेकिंग न्यूज़

 रंगबिरंगे रक्त वाले ये अनोखे जीव
 इंसान समेत कई स्तनधारी जीवों का खून लाल रंग का होता है। दरअसल इंसान और कई स्तनधारियों के लाल खून की वजह है रक्त में खूब आयरन वाले प्रोटीन। इस प्रोटीन को हिमोग्लोबिन कहा जाता है। ऑक्सीजन सोखते ही इस प्रोटीन का रंग लाल हो जाता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि पृथ्वी पर मौजूद हर जीव का खून लाल होता है।  देखिए अलग अलग रंग के रक्त वाले जीव.....
1. हरा खून- न्यू गिनिया नाम के गिरगिट का खून हरा होता है। हरे खून की वजह से इसकी मांसपेशियां और जीभ भी हरी होती है।
2. नीला खून- ऑक्टोपस का खून का नीले रंग का होता है। ऑक्टोपस के रक्त में तांबे की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसके चलते इसका खून नीला हो जाता है।
3. रंगहीन खून- क्रोकोडाइल आइसफिश का रक्त रंगहीन और पारदर्शी होता है। अंटार्कटिक की गहराई में बेहद ठंडे तापमान में रहने वाली इस मछली के रक्त में हिमोग्लोबिन (लाल रक्त वर्णक) और हिमोसाइनिन (नीला रक्त वर्णक) नहीं होता है।
 
 
4. पीला खून- सी क्यूकम्बर कहा जाने वाला  जीव देखने में भले ही हरा लगे, लेकिन इसका खून पीले रंग का होता है। वैज्ञानिक अब तक इसका कारण नहीं समझ पाए हैं।
5. बैंगनी खून- पीनट वॉर्म कहे जाने वाले कीड़े का रक्त बैंगनी रंग का होता है। इसके शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का जब ऑक्सीकरण होता तो उसका रंग बैंगनी या कभी कभार गुलाबी होता जाता है।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english