ब्रेकिंग न्यूज़

 मार्च के महीने में जन्म लेने वालों में होती हैं ये खास खूबियां
मार्च का महीना साल का तीसरा महीना होता है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन के कई रहस्यों को बताता है। मार्च के महीने में जिन लोगों का जन्मदिन होता है उन लोगों में कुछ खूबियां तो कुछ दोष भी पाए जाते हैं। आइए ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जानते हैं मार्च माह में जन्म लेने वाले जातकों के स्वभाव, गुण एवं दोषों के बारे में -
मार्च माह में जन्म लेने वाले जातक हृदय से कोमल होते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले जातक परोपकारी, दानी और धार्मिक स्वभाव वाले होते हैं। धर्म और समाज कल्याण के कार्यों में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मिलनसार होने के कारण आप आसानी से अंजान लोगों से अपनी मित्रता को स्थापित कर लेते हैं। इसलिए आपकी दोस्ती का दायरा विस्तृत होता है।
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जिन लोगों का जन्म मार्च के महीने में होता है वे वैचारिक रूप से अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। भले आप दिखने में सामान्य दिखाई देते हों, लेकिन वैचारिक रूप से गंभीर होते हैं। आप जब तक उस विषय पर बात नहीं करते हैं तब तक आपको उसकी पूर्ण जानकारी न हो। आप परिस्थिति का पूर्वानुमान लगा लेते हैं जिसके चलते आपको लाभ मिलता है।
मार्च माह में जन्मे जातकों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा अहसास होता है। आपको जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसमें आप खरा उतरते हैं। आप अपने कार्य का पूरा सम्मान करते हैं। आपकी यही बात आपको सक्सेसफुल बनाती हैं। वहीं समाज हित में बनाए गए नियमों का आप अच्छी तरह से पालन करते हैं और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।
अव्वल नंबर के बातूनी
जिन लोगों का जन्म मार्च के महीने में होता है वे अव्वल नंबर के बातूनी होते हैं। अपनी बात करने की कला से आप महफिर में छा जाते हैं। लेकिन कभी-कभी लोग आपके बातूनी स्वभाव से नाराज भी हो जाते हैं। भले ही आप बातूनी क्यों ना हों, लेकिन कई मौकों पर आप निर्णय लेने में हिचकिचा भी जाते हैं। आपके दो-तरफा रवैया से लोग खफा हो जाते हैं।
थोड़े अडिय़ल
इस महीने जन्में लोग अडिय़ल स्वभाव के होते है। इनके द्वारा कही गई बातों को ये लोग पत्थर की लकीर मानते है। हालांकि कई बार यही आदत इनके लिए रास्ते का रोड़ा बन जाता है। इसके साथ ही आप बातों को बढ़ाचढ़ाकर भी पेश करते हैं। जिससे लोग आपके सामने गुप्त बातों को साझा करने से कतराते हैं। 
इन चीजों के शौकीन
जिन महिलाओं का मार्च के महीने में जन्म होता है वे सजने संवरने की शौकीन होती हैं। जीवन में एडवेंचर आपको पसंद आता है। रहस्यमयी चीजों को जानने में गहरी रूचि रखते हैं। धर्म और अध्यात्म के विषयों को जानने की तीव्र इच्छा होती है। 
उपाय
इस माह में जन्में लोगों को भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस माह में जन्में जातक को भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति के रूके हुए कार्य जल्दी सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही प्रत्येक रविवार को तांबे के पात्र में जल लें और उसमें शहद मिलाकर प्रात:काल सूर्य देव को अध्र्य दें।
शुभ अंक= 3, 7, 9
शुभ रंग =हरा, पीला और गुलाबी
शुभ दिन =रविवार, सोमवार और शनिवार  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english