भूकंप के कारण इस देश में बंद पड़ी थी 100 साल पुरानी घड़ी, एक दशक बाद खुद ही चलने लगी
भूकंप के लिहाज से जापान एक बहुत ही संवेदनशील देश है। इसके पीछे की वजह यहां कि धरती की सबसे अशांत टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स एक अभिकेंद्रित सीमा बनाती हैं, जिसके कारण ये क्षेत्र दुनिया के सर्वाधिक भूकंपों का केन्द्र बन जाता है। भूकंप आने के वजह से जापान में काफी नुकसान भी होता है। हालांकि, भूकंप के कारण ही इस देश में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां सौ साल पुरानी बंद पड़ी एक घड़ी भूकंप के कारण चालू हो गई।
दरअसल, ये घटना जापान के यमामोटो की है। खबरों के मुताबिक, यमामोटो के एक बौद्ध मठ में सौ साल पुरानी एक विशाल घड़ी लगी हुई थी। लेकिन साल 2011 में आए एक भूकंप के कारण ये घड़ी बंद हो गई थी। उसी समय से ये घड़ी बंद पड़ी थी। लेकिन हाल ही में घटी एक घटना से सभी लोग हैरान हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में फरवरी 2021 में भूकंप आने पर घड़ी अपने आप ठीक हो गई। करीब 10 सालों से बंद पड़ी घड़ी ठीक पहले की तरह चलने लगी।
हालांकि, लोगों का ऐसा मानना है कि किसी तकनीकी कारणों से ये घड़ी फिर से चलने लगी हो। क्योंकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि घड़ी के अंदर जमी धूल भूकंप की वजह से हट गई हो, जिसके वजह से ये फिर से चलने लगी हो। बता दें कि इस घटना के बाद घड़ी निर्माता कंपनी के एक प्रतिनिधि भी वहां पहुंचा। घड़ी के दोबार चालू हो जाने से मठ के आसपास रह रहे लोग काफी खुश हैं।
साल 2011 में भूकंप के बाद आई सुनामी की लहरों का पानी मठ के भीतर घुस गया था। इस घटना की वजह से सिर्फ मठ के खंभे और छत बच पाई थी। यह घड़ी भी एक खंभे पर टंगी होने के कारण बच गई थी।
सुनामी के बाद हालात सुधरने पर मठ प्रमुख ने घड़ी को ठीक करने की काफी कोशिश की लेकिन वह उसे ठीक नहीं कर पाए थे। इसके बाद उन्होंने घड़ी को उसी तरह छोड़ दिया। फिलहाल एक लंबे समय के अंतराल के बाद ये घड़ी फिर से चलने लगी है।
Leave A Comment