- Home
- छत्तीसगढ़
- सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, संतोष साहू, एल्डरमैन राजू राघवानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता, गणमान्यजन, आमजन, अधिकारी, कर्मचारीगण की रही उपस्थितिरायपुर/आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर के तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे पोल पोस्ट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान सभी उपस्थितजनों ने किया. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.स्वतंत्रता दिवस पर 82 मीटर ऊँचे पोलपोस्ट पर तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव पर ध्वजारोहण के अवसर पर रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, एल्डरमैन श्री राजू राघवानी सहित अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान, गणमान्यजनों, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति रही.
- सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना हियाल, अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती अर्जुमन ढेबर, एल्डरमैन अनिल सोनकर, विनय ओझा, गणमान्यजनों, आमजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों की रही उपस्थितिनिगम मुख्यालय एवं जोनों के 49 तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को श्रेष्ठ कार्य हेतु प्रमाणपत्र प्रदत्त कर किया गया सम्मानितरायपुर/आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. समस्त उपस्थितजनों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया. सभी अतिथियों ने भारत माता एवं महात्मा गाँधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया. अतिथियों द्वारा रायपुर नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं जोनों के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 49 कर्मचारियों को मंच पर प्रमाणपत्र प्रदत्त कर श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया.इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दीं. महापौर ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुन्दर विकसित राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लेवें कि रायपुर नगर निगम में सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि वे राजधानी शहर में सफाई, पेयजल, सड़क, अव्यवस्थित यातायात, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी जनसमस्याओं का समाधान कर सकें.सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं. सभापति ने कहा कि नगर निगम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी सायकिल के दो पहिये हैँ. उन्हें मिलकर कार्य जनहित में जनसुविधा हेतु जनता के मध्य करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता के प्रति श्रेष्ठ कार्यदायित्व निर्वहन करने अवश्य लेना चाहिए, ताकि वे मिलकर सकारात्मक ऊर्जा शहर विकास कार्य दायित्व में लगा सकें.नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी ने सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनायें दीं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को स्वतंत्रता लाखों बलिदानियों के संघर्ष से प्राप्त हुई है, जिसे हर हाल में सुरक्षित रखकर मजबूत करना हम सबका नैतिक दायित्व है. रायपुर नगर निगम क्षेत्र को गन्दगी से मुक्त बनाना, पेयजल समस्या समाधान करना, सड़कों को व्यवस्थित करना, अच्छी प्रकाश व्यवस्था देना सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संकल्प होना चाहिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. आयुक्त ने सभी नागरिकों से जीवन को श्रेष्ठ बनाने बेहतर कार्य लगातार करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लेने की विनम्र अपील की. संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.ध्वजारोहण के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, प्रभारी अधिकारियों, कार्यपालन अभियंताओं, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव,सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों सहित नगर निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राजेश गुप्ता, विनोद देवांगन, बद्री प्रसाद चंद्राकर, नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्य सहायक श्री कमल नारायण शर्मा की उपस्थिति रही.
- हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानितबिलासपुर/दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में किया गया, जहां प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया।मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल केे साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा, सेजेस खम्हरिया, डीपीएस रिसाली, श्री शंकरा विद्यालय भिलाई और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय पुरस्कार डीपीएस रिसाली व तृतीय पुरस्कार सेजेस खम्हरिया को दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा को सांत्वना पुरस्कार मिला। मास पी.टी. प्रदर्शन में श्री शंकरा विद्यालय भिलाई को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मार्चपास्ट में एनसीसी सीनियर बालक को प्रथम, एनसीसी सीनियर बालिका को द्वितीय और रेडक्रास को तृतीय स्थान मिला। परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष ने प्रथम, सीमा सुरक्षा बल ने द्वितीय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता बंजारे, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, नगर निगम दुर्ग के प्रभारी आयुक्त श्री मोहेन्द्र साहू और रिसाली नगर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
- बिलासपुर/संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्री सुनील जैन ने आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्रगान ’जन-गण-मन’ की प्रस्तुति समाज कल्याण विभाग के सदस्यों द्वारा दी गई। संभाग आयुक्त श्री जैन ने सभी को स्वंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों का स्मरण किया। इस मौके पर संभाग कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। कमिश्नर ने अपने निवास कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया।
- बिलासपुर/कलेक्टोरेट बिलासपुर एवं नए तथा पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल नेे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और जिला कार्यालय एवं दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीबिलासपुर/उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार को दुर्ग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता के लिए सभी से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भी भाषा, जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें होती हैं। ऐसी ताकतों से देशवासियों को सावधान रहना होगा।श्री साव ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का विभाजन केवल जमीन का बंटवारा नहीं था। यह करोड़ों दिलों, सपनों और रिश्तों के बिखरने की दर्दनाक घटना थी। विभाजन के दौरान लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों परिवारों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। अनेक लोगों ने अपने माता-पिता, भाई-बहन और प्रियजनों को खोया। लाखों परिवारों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विभाजन ने उस संघर्ष को गहरा दर्द दिया। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास से सीख नहीं लेता, उसे भविष्य में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।दुर्ग नगर निगम सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दर्द को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का आह्वान किया है। इसका उद्देश्य इतिहास को याद रखना और भविष्य में देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना है। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को हर परिस्थिति में मजबूत रखना है।राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा विधायक श्री ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, श्री सुरेंद्र कौशिक, श्री जितेंद्र वर्मा और श्री दिलीप साहू सहित अनेक प्रबुद्ध जन एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
- रायपुर।जनसम्पर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त श्री रजत बंसल ने जनसंपर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक, श्री संतोष मौर्य सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीबालोद/राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कलेेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्वाधीनता की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान देशभक्तों, क्रांतिकारियों एवं वीर सपूतों के योगदानों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा ने जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर विभिन्न शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के उल्लेखनीय कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुँचाकर मातृभूमि एवं बालोद जिले के मिट्टी के कर्ज को अदा करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण बालोद जिलेवासियों सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण एवं देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हमारे राष्ट्र निर्माताओं, महान देशभक्तों एवं अमर शहीद के आदर्शों को आत्मसात कर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने की अपील की। इस मौके पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री गोपाल राव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर गीत की प्रस्तुति से सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो, उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग श्री सिपरियानुस कुजुर, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसीराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे।
- रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।राज्यपाल ने मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाराज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत दी गई है। ये एम्बुलेंस उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा देंगी।
- रायपुर/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया। यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर तरीके से आवागमन में सहायता करेगी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना उपस्थित थे। राज्यपाल ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से नेत्रहीन विद्यार्थियों के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
- -राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायरायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री ठाकरे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। सादगी, अनुशासन, निष्ठा और सेवाभाव उनके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान थी। उन्होंने अपने आचरण और कार्यशैली से सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। यही कारण है कि आज भी उनका जीवन और विचार सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती हमें उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का अवसर देती है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों से उनके सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
- पदक व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से हुए अलंकृतधमतरी के एएसआई रामावतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदकआईजी रामगोपाल सहित 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदकरायपुर/स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों तथा जवानों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण कार्यकुशलता और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पदकों तथा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया गया।समारोह में रक्षित केन्द्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक श्री रामावतार सिंह राजपूत को उनकी 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और आधारभूत प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु देश के सर्वाेच्च ’राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक-2026’ से सम्मानित किया गया।सराहनीय सेवाओं, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आधुनिक नवाचारों के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित कुल 10 पुलिसकर्मियों को ’सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2026’ प्रदान किया गया। इस पदक से अलंकृत होने वालों में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशिमोहन सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक एटीएस नवा रायपुर श्रीमती राजश्री मिश्रा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (भा.पु.से.), सेनानी 7वीं वाहिनी छ.स.बल भिलाई श्रीमती निवेदिता पॉल, सेनानी 20वीं वाहिनी छ.स.बल महासमुंद श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस उपायुक्त रायपुर श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा नवा रायपुर सुश्री उनैजा खातून अंसारी, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छ.स.बल भिलाई श्री जयलाल मरकाम तथा प्लाटून कमाण्डर 20वीं वाहिनी छ.स.बल महासमुंद श्री हजारी लाल साहू शामिल हैं।आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों और जनसेवा में अद्वितीय भूमिका निभाने के लिए नगर सेना राजनांदगांव के नायक श्री उत्तम कुमार साहू को शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव कार्य तथा नगर सेना रायपुर के लांस नायक श्री जोगेश्वर कुमार धीवर को उत्कृष्ट गोताखोरी व प्रशिक्षण कार्यों के लिए ’गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक-2026’ प्रदान किया गया।कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके तहत जांजगीर-चांपा के सहायक उप निरीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद यादव को ’गुरु घासीदास पुरस्कार’ (50 हजार रुपये नकद व बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड) प्रदान किया गया। कमजोर वर्गों एवं महिला-बाल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर की निरीक्षक श्रीमती अर्चना धुरंधर को ’राज्यपाल पुरस्कार’ एवं ’रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार’ (प्रत्येक में 50 हजार रुपये नकद व रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड) से अलंकृत किया गया। गरियाबंद की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री निशा सिन्हा को पीडि़तों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु ’मुख्यमंत्री पुरस्कार’ (50 हजार रुपये नकद व रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड), अजाक थाना बिलासपुर के निरीक्षक श्री उत्तम साहू को उत्कृष्ट थाना संचालन हेतु ’शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार’ (50 हजार रुपये नकद व बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड) तथा उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) बिलासपुर श्री डी.आर. टंडन को ’पुलिस महानिदेशक पुरस्कार’ (25 हजार रुपये नकद एवं प्रशंसा पत्र) से सम्मानित किया गया।समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद (भा.पु.से.) के संपूर्ण प्रभार तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री (कोरबा) श्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के नेतृत्व में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जेल पुलिस, नगर सेना, एन.सी.सी. तथा विशेष शाखाओं की टुकडि़यों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
- रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में घुड़सवार दलों ने अपने अदम्य साहस और ऊर्जा का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला बैग बाईपर बैंड की लयबद्ध प्रस्तुति ने उपस्थित जनों की सराहना पाई। इसके साथ ही आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस के श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन में दर्शकों को बेहद उपयोगी जानकारी भी दी।घुड़सवार दल का हॉर्स शो आकर्षण का केंद्रस्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल का हॉर्स शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल ने फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेज़ाबंदी शो, जंपिंग और गैलप राउंड जैसी रोमांचक प्रस्तुतियां दी। आरक्षक धनेश्वर कंवर ने अश्व आदित्री पर फ्लैग मार्च किया। अजय कुमार यादव ने अश्व आभा पर स्टैडिंग सैल्यूट किया गया। टैंट पैंगिंग में अश्व रूद्र, अश्वस्थामा, प्रिंसेस सारा और शक्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अश्व युवराज, अवनि, कावेरी, जूही और ओजस ने शो जंपिंग में जलवा दिखाया। उपस्थित जनसमुदाय ने अश्वदल का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत अभिनंदन किया।महिला बैगपाइपर बैंड ने दी आकर्षक प्रस्तुतिआरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में आर्कषक प्रस्तुति दी। 20वीं भारत रक्षित वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 35 सदस्यों के इस बैगपाइपर बैंड द्वारा क्विक मार्च में इंडिया गेट, केसरिया बाना, हार्श मेन, शांति सेना और पुलकित हिमालय जैसी धुनें बजाई गई। बैंड ने स्लो मार्च में नवरंगी और तर्शपे रील, ड्रम कॉल भी सुनाया। बैंड के सदस्यों ने अपने हाथों में सेरेमोनियम मेस बैंड, बेस, टेनर, साइड ड्रम और बैगपाइपर जैसे वाद्ययंत्रों पर मोहक धुनें बजाकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।इस बैगपाइपर महिला बैंड ने 2022 में हरियाणा के पंचकुला में आईटीबीपी के बीटीसी मानु में 6 महीनों तक कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस बैगपाइपर बैंड ने 25 वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता दीमापुर नागालैंड में 2024 में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। यह प्रतियोगिता असम रायफल्स के दीमापुर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुई थी। 26वीं अखिल भारतीय पुलिस पाईप बैंड हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दल को गोल्ड मेडल भी मिला था। इस प्रतियोगिता में सोनबती ठाकुर ने बेस्ट कंडक्टर और पूरे प्लाटून में ऑल राउंडर द बेस्ट का खिताब भी जीता था।डॉग स्क्वाड द्वारा रोमांचक एवं उपयोगी प्रदर्शनस्वतंत्र दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ पुलिस के डॉग स्क्वाड ने भी अपनी दक्षता, अनुशासन, सुंघने की शक्ति का रोमांचक प्रदर्शन किया। स्क्वाड प्रभारी श्री राज कपूर के नेतृत्व में 7 विधााओं में डॉग स्क्वाड के श्वानों द्वारा अपने हैंडलर्स के निर्देशों का पालन प्रदर्शन करने पर उपस्थित जनसमुदाय भी रोमांच से भर गया। पुलिस डॉग मैक्स ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रशिक्षित श्वानों ने कमल फूल की आकृति में खुद को व्यवस्थित कर खूब तालियां बटोरी। श्वानों द्वारा गोल रिंग में सिट, डाउन, रेस्ट स्लीप, रोल और अप जैसे निर्देश पूरी दक्षता से पूरे किये। वहीं गोल रिंग में जल रही आग के बीच से श्वान दुलार, मेरी और शिवा ने छलांग लगाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। पुलिस परेड ग्राउंड पर इन प्रशिक्षित श्वानों ने जमीन में दबे विस्फोटक पदार्थों और नारकोटिक सामग्रियों को भी बड़ी तीव्रता से ढूंढ निकाला। श्वानों ने कई गंधों के मिश्रण से एक निर्धारित गंध की पहचान करने रूमाल सूंघ कर संबंधित व्यक्ति को पहचानने का भी प्रदर्शन किया।
- -प्लांट हेड नीलेश टी. शाह ने नवीन जिंदल के दूरदर्शी नेतृत्व को किया नमनरायपुर/ जिंदल स्टील लिमिटेड के मशीनरी डिविजन, रायपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मंदिर हसौद स्थित कारखाना परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति के उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन, कर्मचारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अनुशासित मार्च पास्ट और तत्पश्चात गरिमामय ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ।उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्लांट हेड नीलेश टी. शाह ने जिंदल स्टील की भावी विकास एवं रणनीतिक योजनाओं के संबंध में विचार साझा किए। अपने संबोधन में श्री शाह ने रेखांकित किया कि यह पावन अवसर न केवल स्वतंत्रता का उत्सव मनाने का है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति को समर्पित संस्थान पर गर्व करने का भी है।तिरंगे के प्रति समर्पण को रेखांकित करते हुए श्री शाह ने चेयरमैन नवीन जिंदल के दूरदर्शी नेतृत्व को नमन किया। महज 22 वर्ष की आयु में श्री जिंदल ने यह संकल्प लिया था कि देश के प्रत्येक आम नागरिक को ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार मिलना चाहिए। उनके एक दशक लंबे कानूनी संघर्ष के परिणामस्वरूप, सर्वोच्च न्यायालय ने 23 जनवरी 2004 को ध्वजारोहण को मौलिक अधिकार घोषित किया, जिससे देश के नागरिकों को साल के 365 दिन गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा प्रदर्शित करने का अधिकार मिला। आज 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के माध्यम से अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं तो इसमें चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल जी का ऐतिहासिक योगदान है।श्री शाह ने संस्थापक चेयरमैन, आदरणीय बाउजी श्री ओ.पी. जिंदल के मूल सिद्धांतों को दोहराते हुए कहा “काम ही पूजा है और देश की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।“इन आदर्शों पर चलते हुए जिंदल स्टील लिमिटेड एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की असली संपत्ति उसकी मशीनरी नहीं, बल्कि उसके समर्पित कर्मचारी और उनके परिवार हैं।समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाउजी के सपनों को पूरा करने, तिरंगे की शान बनाए रखने तथा संस्थान और राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सामूहिक संकल्प लिया।
- हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया आजादी का 80वां पर्व17 प्लाटूनों ने परेड में किया आकर्षक मार्च पास्ट...उत्कृष्ट दलों को मिले पुरस्काररायपुर/जधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन भी किया।समारोह में 17 प्लाटूनों ने भव्य मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मार्च पास्ट भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री विमल कुमार पाठक के नेतृत्व में हुई। इस बार बिहार प्रदेश की पुलिस टुकड़ी आमंत्रित वर्ग में परेड में शामिल हुई। परेड के टूआईसी श्री निशांत गौरव कुर्रे थे। परेड में सीमा सुरक्षा बल, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष-महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना (पुरुष-महिला), एनसीसी (बालक-बालिका), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वॉड शामिल रहे। समारोह में महिला बैग पाईपर बैंड दल ने भी आकर्षक प्रस्तुती दी।स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में उत्कृष्ट दलों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। केन्द्रीय बलों के वर्ग में भारत तिब्ब्त सीमा पुलिस की टुकड़ी को पहला स्थान मिला। आईटीबीपी के दल को पांच हजार रूपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल और तीसरे स्थान पर केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल का दल रहा। सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी को तीन हजार रूपए और सीआरपीएफ की टुकड़ी को दो हजार रूपए नकद राशि के साथ ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।राज्य बलों के वर्ग में पहला स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को प्राप्त हुआ। विजेताओं को पांच हजार रूपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ जेल पुलिस का दल दूसरे स्थान पर रहा, जिसे तीन हजार रूपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल (पुरूष) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिन्हें दो हजार रूपए की नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा गया।कंटीजेंट एनसीसी वर्ग में पहला स्थान एनसीसी गर्ल्स और दूसरा स्थान एनसीसी बॉयज के दल को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दोनों दल कमांडरों को ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर परेड-टू-आईसी श्री निशांत गौरव कुर्रे, परेड कमांडर श्री विमल कुमार पाठक, महिला बैग पाईपर दल की कमांडर श्रीमती सोनबती ठाकुर, घुड़सवार दल के कमांडर श्री अनिल यादव, श्वान दल के कमांडर श्री राज कपूर सहित परेड प्रस्तुतियोजन के लिए डॉ. अनुराधा दुबे और श्री मनीष परमानंद को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
-
स्वतंत्रता दिवस समारोह: सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे
रायपुर/ राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों के बीच हुई स्पर्धा में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग के स्कूली विद्यार्थियों को पहला, छत्तीसगढ़ पश्चिम क्षेत्र दुर्ग संभाग के विद्यार्थियों को दूसरा और मध्य क्षेत्र रायपुर संभाग को तीसरा स्थान मिला। मुख्यमंत्री ने शील्ड-मेडल देकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग के 286 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम, जय हिंद हम सबका अभिमान... जैसे रिमिक्स गीत पर देश भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी। इस नृत्य एवं गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम के 150 वर्षों की तपस्या और मातृभूमि के अनंत प्रेम की कहानी को प्रदर्शित किया, साथ ही युवा शक्ति से लेस होकर नई ऊंचाईयों को छूते भारत को भी आकर्षक अंदाज में प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया।
पश्चिम क्षेत्र दुर्ग संभाग के 277 विद्यार्थियों ने सजता, संवरता, निखरता ये देश... गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य एवं गीत के माध्यम से अनेक अवसरों पर होने वाले नृत्यों की भी सुन्दर छाप दर्शकों के बीच पेश की। स्कूल के बच्चों ने इस प्रस्तुति के माध्यम से अपने भावों को अपने कदमों की लय और ऊर्जा में पिरो कर राष्ट्र प्रेम की अटूट झलक भी प्रस्तुत की।
मध्य क्षेत्र रायपुर संभाग के 280 बच्चों द्वारा संकल्प बोल के हम तो निकल पड़े...फ्यूजन गीत पर मनोरम प्रस्तुति दी गई। इस नृत्य एवं गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सैनिकों के शौर्य, उनके त्याग और बलिदान की गाथा को जीवंत किया। - -रायगढ़ में सोनार समाज के सामुदायिक भवन का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पणरायपुर / वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में सोनार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों और विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार उसकी नई पीढ़ी है। सभी समाज के बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के समान अवसर मिलेंगे, तभी समाज प्रगति करेगा। जब सभी समाज आगे बढ़ेंगे, तभी छत्तीसगढ़ और देश का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास तथा बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है ।इस अवसर पर सोनार समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
- रायपुर /स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा की है। इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होंगे। इनमें 141 को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और 1 अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 141 वीरता पदकों की घोषणा की है, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। डीआईजी एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा, जबकि गायत्री सिंह, दीपमाला कश्यप, अर्चना झा, डीएसपी सविता परिहार, सहित 10 अधिकारियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है इन सभी अधिकारियों को 26 जनवरी 2027 को पदक मिलेगा। सूची संलग्न हैः-
- -मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन - श्री शर्मा-बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति के बाद जन मन के भय और भ्रम को दूर करने के लिए 3 दिन की तिरंगा यात्रा पर निकले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा-कर्रेगुट्टा पर विजय के प्रतीक के रूप में तिरंगा लहराकर यात्रा का हुआ समापन-यात्रा के अंतिम दिन यात्रा बीजापुर से निकल पहुंची आवापल्ली, गलगम, उसूर, नम्बी, ताड़पाला, कर्रेगुट्टारायपुर / बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के साथ शुरुआत की। बीजापुर से निकल कर आवापल्ली, गलगम, उसूर, नम्बी, ताड़पाला होते हुए अपनी 600 किमी की यात्रा का समापन कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर झंडा फहराकर किया। मंत्री द्वय ने 3 दिनों में नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर इन 5 जिलों में लगभग 600 किमी की तिरंगा यात्रा बाइक से पूर्ण की।यात्रा के अंतिम दिन करेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों से मिलकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने शहीदों की याद में वृक्षारोपण किया उसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में ध्वजारोहण किया । आज वह सपना पूरा हुआ जो हमने देखा था। आज बस्तर की जनता जीत गई, यहां के लोग जीत गए, एर्राबोर की कट्टम ज्योति जीत गई शहीद जवानों का अदम्य पराक्रम जीत गया और नक्सली हार गए। बस्तर की धरती पर नक्सलवाद के सफाए का संकल्प साकार हो रहा है। यह उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर झंडा फहराकर यह बातें जवानों से कही।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा की यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है मैं नक्सलियों के सबसे सुरक्षित गढ़ रहे स्थान में आप के सानिध्य में झंडा फहरा रहा हु। लोग कहते है मंत्री जी सैनिकों का मनोबल बढ़ाने कैम्प जाते है। वास्तविकता यह है कि मै तो आप से ऊर्जा प्राप्त करने आता हूं। उन्होंने कहा कि जवानों किं हिम्मत को सम्मानित करते हुए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के 141 पुलिस जवानों को विशिष्ठ सेवा व सरहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया है।बस्तर के लोगों के मन में भय पहले ही खत्म हो गया था बचा हुआ बस्तर तिरंगा यात्रा ने खत्म कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में आज देश के कोने कोने में तिरंगा फहर रहा है। तिरंगे के साथ बाबा साहब द्वारा लिखा संविधान भी बस्तर के हर कोने में लागू हो रहा है। बस्तर में अभी बहुत से काम करने बचे हैं, बस्तर का विकास कर आ है पर यह होगा बस्तर की लय पर, बस्तर आगे बढ़े यही हमारी कामना है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर को सबसे समृद्ध स्थान बनाएंगे।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा की हमने कभी सोचा नहीं था कि कभी हम ऐसे इस कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर आ सकेंगे, पर आज पहाड़ी में बिना किसी डर के खड़े हैं, यह हमारा सौभाग्य है। बस्तर तिरंगा यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी है उस मार्ग पर दिन में लोग आने से डरते थे आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है।सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि तिरंगे का संदेश लेकर सुकमा में 600 किमी की यात्रा करना अपने आप में ऐतिहासिक अवसर है। आजादी के 79 वर्ष बाद पहली बार इन क्षेत्रों में तिरंगा पूरे सम्मान और शान के साथ लहरा रहा है। तिरंगा शांति, बलिदान, हरियाली के साथ पराक्रम का भी संदेश देता है।मंत्री द्वय एवं सांसद ने आवापल्ली, गलगम, उसूर, नम्बी, ताड़पाला, कर्रेगुट्टा पहाड़ी सभी जगह हुई घटनाओं में शहीदों की याद में पौधारोपण किया और शहीदों के शहादत की मिट्टी को संग्रहीत किया। शहीदों के परिजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। कर्रेगुट्टा के रास्ते में सभी बड़े से लेकर बच्चों ने सभी ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया, बच्चों ने भारत माता की जय, तिरंगे की जय के गगनचुंबी नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत कर दिया।इस अवसर पर चैतराम अटामी और पूर्व विधायक श्री महेश गागड़ा एवं बड़ी संख्या में युवा भी उपस्थित रहेदेर रात मंत्री पहुंचे टेकलगुडेमयात्रा के दूसरे दिन देर शाम 9 बजे उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा और वन मंत्री श्री कश्यप कभी घोर नक्सल पीड़ित इलाके माने जाने वाले टेकलगुडेम पहुंचे थे, जहां आश्चर्य यह था कि वहां कुख्यात नक्सलवादी रहे हिड़मा के ग्राम पूवर्ती से भी लोग उनका स्वागत करने पहुंचे थे। सभी का प्यार देखकर वे बहुत खुश हुए। सभी ने तिरंगा हाथ में लेकर बस्तर तिरंगा यात्रा का अभिवादन किया। इसी तरह भारी बारिश के बाद भी सिलगेर, ताड़मेटला, तर्रेम, जगरगुंडा के ग्रामीण देर शाम तक उनके स्वागत के लिए मार्ग में पहुंच रहे थे। इन सुदूर क्षेत्रों में उप मुख्यमंत्री, वन मंत्री एवं सांसद को देखने कर लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा था, पूरी यात्रा सभी से मिलते हुए शुक्रवार रात में वापस बीजापुर पहुंचे।
- रायपुर । शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर, सड्डू जिला-रायपुर में संचालित व्यवसाय-कोपा, स्टेनो हिंदी, इंटीरियर डिज़ाइनर एंड डेकोरेशन में रिक्त सीटों तथा राज्य के अन्य शासकीय आईटीआई में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी cgiti.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूलनिवासी होना आवश्यक है। साथ ही प्रवेश के लिए अर्हता सम्बन्धी जानकारी विभाग की उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध ‘प्रशिक्षण विवरणिका’ में देखी जा सकती है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभरायपुर / जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी ‘आजादी का गौरव - विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त पूर्वान्ह 11 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका, विभिन्न आंदोलनों तथा जननायकों के योगदान को भी प्रदर्शित किया जाएगा।प्रदर्शनी में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलावों को भी छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित कराना है।विशेष रूप से युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति एवं उपलब्धियों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न आकर्षण रखे गए हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।
- -स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण सुनिश्चित करेंः कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह-योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशरायपुर /कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने फॉलोअप टीएल बैठक में सभी अधिकारीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कल स्वतंत्रता दिवस है, जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाएगा।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाए, जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हों।कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में बकेट क्लेम, नागरिक पट्टों, पी.ओ. पोर्टल, आर.आर.सी., पीएम किसान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने स्कूलों में फिजिकल ग्राउंड एवं जाति, निवास प्रमाण-पत्र बनाने की स्थिति, अविवादित नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों तथा विभागों से संबंधित एन.ओ.सी. की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मेडिकल चेकअप संबंधी जानकारी, डेंगू जांच की स्थिति तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को देयकों के भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में ई-ऑफिस, प्रोजेक्ट पुनर्जीवन, नागरिक निकायों में पेंशन प्रकरणों तथा पी.एम. श्री योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सेवा से हटने वाले कर्मचारियों के प्रकरणों में नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि माई के अंतिम सप्ताह में उपस्थित होने से संबंधित बैठकों एवं कार्यालयीन कार्यों में समय का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमानुसार प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। पी.एम. सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीएल बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए आगामी बैठक से पहले प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -आर्द्रभूमि संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य :- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंहरायपुर । जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट ‘चहचहाट’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य आर्द्रभूमि एवं पक्षी संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में Bird Walk एवं Bird Count का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन के साथ ग्रामीणों, बच्चों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में पक्षियों का अवलोकन कर उनकी पहचान एवं उपस्थिति दर्ज की।डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा आर्द्रभूमि एवं पक्षी संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तालाब, आर्द्रभूमि, पेड़-पौधों और पक्षियों का संरक्षण केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य है।उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कलश स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित फूड कार्ट आजीविका की नई पहल का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिला समूहों के लिए आजीविका के अवसर तैयार होना परियोजना ‘चहचहाट’ की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर उनके द्वारा बनाए गए चित्रों एवं मॉडलों का अवलोकन किया और उन्हें प्रकृति संरक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि गांव के तालाब, आर्द्रभूमि और पक्षी स्थानीय प्राकृतिक संपदा हैं। सामुदायिक भागीदारी से ही संरक्षण के प्रयासों को स्थायित्व दिया जा सकता है। प्राकृतिक संसाधनों के साथ आजीविका के अवसर विकसित करने से संरक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है।स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने पक्षी एवं प्रकृति संरक्षण पर चित्र और कृत्रिम घोंसले बनाए। कुछ बच्चों ने छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा में सहभागिता की। हरेली की परंपरा को जोड़ते हुए गेड़ी दौड़ एवं फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेल आयोजित किए गए। फूड कोर्ट एवं ई-रिक्शा सेवा का उद्घाटन किया गया। महिला समूहों ने नाश्ते की व्यवस्था की। उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधों का वितरण भी हुआ। समग्र शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, बिहान एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली पर्व को पक्षियों, जैव-विविधता, आर्द्रभूमि संरक्षण और नागरिक विज्ञान (Citizen Science) से जोड़ा गया। Bird Walk एवं Bird Count से नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को पक्षी विविधता को समझने और संरक्षण में भागीदारी का अवसर मिला।प्रोजेक्ट ‘चहचहाट’ का उद्देश्य सामुदायिक प्रयास से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, स्थानीय आजीविका का विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक विरासत सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बबीता, सरपंच कुमारी आदिल, जनपद पंचायत सीईओ श्री आशीष केशरवानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सुमित येरपुडे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- -स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दौड़ आयोजित-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने का संकल्परायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आयोजित ‘स्वतंत्रता दौड़’ में शहर देशभक्ति के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे।दौड़ शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से प्रारंभ होकर खजाना चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए पुनः शंकर नगर में संपन्न हुई। तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ते रायपुरवासियों ने एकता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया।मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए महापर्व है। इस भारत भूमि को आजाद कराने के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी। कल हमारे स्वतंत्र भारत को 80 वर्ष पूरे हो जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन से आज भारत डिजिटल भारत के रूप में विश्व पटल पर पहचान बना चुका है। 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हर नागरिक की सकारात्मक भूमिका जरूरी है। इस स्वतंत्रता दौड़ में हम यही संकल्प लेकर चलें।विशिष्ट अतिथि रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह दौड़ युवाओं और प्रदेशवासियों को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम विकसित भारत 2047 पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़ रहा है। रायपुर सहित देशभर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मैं नमन करता हूं। आइए, एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दें।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं सहित आमजनों ने इस दौड़ के माध्यम से एक नया इतिहास रचा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका को नमन करते हुए मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि 80 साल पहले अंग्रेजों के विरुद्ध प्रभात फेरी, वंदे मातरम और स्वतंत्रता दौड़ जैसी गतिविधियों से जन-जन एकजुट हुआ और हमें आजादी मिली। इस दौड़ का उद्देश्य नई पीढ़ी को यह समझाना है कि 80 साल पहले का पराधीन भारत कैसा था और आज का स्वतंत्र भारत कैसा है। स्वतंत्रता के महत्व को पहचानने के लिए ही यह आयोजन किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, संचालक आयुष श्री राजेंद्र कुमार कटारा, निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर *देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
- - दो नुक्कड़ नाटकों ‘समय नहीं हैं’ और ‘योग सबके लिए’ के माध्यम से हर उम्र के लोगों को बताया जाएगा सेहतमंद रहने का राजरायपुर। 40 की उम्र पार करते ही लगभग हर कोई किसी ने किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहा है। किसी को पैरों में दर्द, तो कोई अपने मोटापे से परेशान। किसो को शुगर ने, तो किसी को बीपी ने तकलीफ दे रखी है। ऐसे में योग एक ऐसा माध्यम से है, जो हमें सेहतमंद रखने के साथ ही हमारी शारीरिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र मंडल की योग समिति नुक्कड़ नाटक का आयोजन करने जा रही है। नुक्कड़ नाटक स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार, 15 अगस्त को सुबह 09:15 बजे समता काॅलोनी स्थित सियान गुड़ी परिसर में ध्वजारोहण के बाद किया जाएगा।स्वास्थ्य, आध्यात्म व योग प्रभारी आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल परिसर में हुई योग समिति की बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई। बैठक में योग के प्रचार-प्रसार के लिए रूपरेखा तैयार की गई। अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को सियान गुड़ी परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से की जाएगी। योग समिति की प्रमुख साक्षी टोले ने बताया कि नुक्कड़ नाटक ‘दवा या योग’ के जरिए लोगों को यह बताया जाएगा कि डॉक्टर कहते हैं कि दवा बेहद जरूरी है। वहीं योग शिक्षक बताएंगे की योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्चा आपको कितनी राहत देगी।साक्षी के अनुसार नाटक ‘समय नहीं हैं’ के माध्यम से उन लोगों को जागरूक किया जाएगा, जो कहते हैं कि उनके पास योग करने के लिए समय नहीं है। वहीं एक अन्य नाटक ‘योग सबके लिए’ के अंतर्गत लोगों को यह समझाया जाएगा कि योग न उम्र देखता है न पेशा। यह सबसे लिए हितकारी है। यदि आप अपने लिए ही 24 घंटे में से योग- व्यायाम के लिए एक घंटा भी नहीं निकाल पाते, तो निश्चित ही आपको अपनी सेहत को लेकर गंभीरता से चिंतन करने की जरूरत है।


















.jpg)

.jpg)






