अवैध अतिक्रमण पर निगम ने किया कार्रवाई
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर में किये गये अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाही करने के निर्देश दिये है। निर्देश के परिपालन में सड़क, नाली एवं अन्य स्थलों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान लगातार जारी है। जिससे आम नागरिको का आवागमन सुगम हो।
जोन-5 क्षेत्रांतर्गत हुड़कों में मुख्य सड़क मार्ग पर दुकानदारों द्वारा अपने दुकानों के सामने शेड लगाकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे नागरिको को आवागमन में परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्व कार्रवाही की गई है। शेष मकान मालिकों को दो दिन के भीतर स्वयं से अतिक्रमण हटाने कहा गया है। नहीं हटाने की स्थिति में व्यापक तौर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही की जावेगी। कार्रवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, प्रहलाद लहरे, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार, मंगल जांगड़े, गौकरण कुर्रे, राजेन्द्र सिंह, विष्णु प्रसाद सोनी, खेमलाल, पुलिस विभाग से विरेन्द्र साहू, विनोद यादव, छोटेलाल सिंग सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।













Leave A Comment