बजट में समग्र समृद्धि का संकल्प है- अखिलेश सोनी
रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री अलिखेश सोनी ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्पना को पूरा की दिशा में बजट सदन में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत जिस रिफॉर्म्स पर सवार है, बजट से उसे नई गति मिलेगी। इस बजट में नारियल, काजू कोको की पैदावार वाले किसानों को प्राथमिकता दी गई है। भारत विस्तार ऐप से किसानों को उनकी भाषा में जानकारी मिलने में आसानी रहेगी।








.jpeg)



.jpg)
Leave A Comment