जनपद पंचायत सीईओ ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का किया औचक निरीक्षण
आवास निर्माण को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश
बालोद/ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना ने आज ग्राम पंचायत बेलौदी एवं मटिया ह के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण की प्रगति, भुगतान की स्थिति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभों की जानकारी ली। उन्होंने अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों को जल्द आवास निर्माण शुरू कराने तथा निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि किस्त राशि आवास निर्माण के अनुरूप जल्द प्राप्त होंगी, इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब नहीं होगा। उन्होंने संबंधित सचिव एवं रोजगार सहायक को गुणत्तायुक्त आवास निर्माण करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ पंचायतों को आवश्यक सामाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं हितग्राही उन्मुखीकरण पर भी जोर दिया। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती नीलम चन्द्राकर, तकनीकी सहायक श्रीमती योगिता वर्मा, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।



.jpeg)






.jpg)
Leave A Comment