देश में रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा - यशवंत जैन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा कि केन्द्रीय बजट में 15 हजार स्कूलों व 500 कॉलेजों में एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफ़ेक्ट, गेमिंग, कॉमिक्स) लैब्स, पूर्वी भारत में नया एनआईडी, क्रिएटिव डिजिटल करियर फोकस किया गया है। यह कदम मोबाइल पर कंटेंट देखने वाली पीढ़ी को ही एनीमेशन, गेमिंग और डिजाइन में ग्लोबल करियर बनाने वाली क्रिएटिव फोर्स में बदलने की नींव रखता है। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स स्कीम का आउटले बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए किया गया है। नए हाई-टेक टूल रूम्स और कन्स्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट स्कीम और घरेलू हाई-प्रिसीजन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा। आयात को कम करने के साथ साथ देश में रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।












Leave A Comment