- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट कर उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर बलदेव शर्मा उपस्थित थे। -
*शिक्षा से दूर होता है जीवन का अंधकार : श्री तोखन साहू*
*शिक्षित युवाओं के नेतृत्व में देश विकसित होगा : श्री अमर अग्रवाल*
बिलासपुर/केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शहीद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में बहतराई मेंआयोजित एक समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद विनोद सिंह कौशिक सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। अतिथियों ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद और शहीद विनोद सिंह कौशिक की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हाई व हायर सेकंडरी स्कूल में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले लगभग 7 हजार छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस मौके पर विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री तोखन साहू ने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाना हमारा दायित्व है। शिक्षा से ही जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार दूर होगा और ज्ञान रूपी प्रकाश फैलेगा। इसलिए कठिनाइयां उठाकर भी हमें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का प्रयास करना चाहिए। पढ़ाई को हमें खेल भावना से लेना चाहिए। ज्यादा तनाव न लें। जहां भी शंका हो, गुरुजनों का मार्गदर्शन लेना चाहिए।
विधायक श्री अमर अग्रवाल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भी लगभग 50% बच्चे 12वीं के बाद विभिन्न कारणों से कॉलेज नहीं जा पाते । इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने शिक्षा ऋण में ब्याज की रियायत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि युवजन ही देश को नेतृत्व देते हैं। जब वह शिक्षित होंगे तो आगे चलकर देश भी विकसित होगा। उन्होंने कहा की विद्यार्थियों को सम्मानित कर शहीद शहीद विनोद सिंह को याद करना ट्रस्ट की अच्छी पहल है।
शहीद श्री विनोद सिंह स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दिलेंद्र कौशिल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने शहीद विनोद कौशिक का जीवन परिचय भी दिया। सीजी पुलिस में वे उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।वर्ष 2018 में नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त किए। शहर के चिंगराज पारा निवासी नेत्र से दिव्यांग कलाकार भाई बहन श्री पृथ्वीराज व पूजा ने भजनों और देशभक्ति पूर्ण गानों की शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। शहीद विनोद सिंह के माता पिता और पत्नी का भी मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू ने नमन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी कौशिल सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। -
*पहुंच विहीन गावों में पहुंचकर बांटा मच्छरदानी*
बिलासपुर/रोटरी ई क्लब बिलासपुर यूनाइटेड के द्वारा बेलगहना के सुदूर मलेरिया प्रभावित तीन ग्राम खोलीपारा, चांटापारा एवं नागोई के धनुहार पारा में 1 हजार नग मच्छरदान , 35 हजार क्लोरीन गोली एवं 500 नग बल्ब का वितरण किया गया। रोटरी ई क्लब अध्यक्ष गुरमीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि जिला कलेक्टर अवनीश शरण की अपील पर हमारी टीम सामग्री और दवा लेकर दूरस्थ ग्रामों में पहुंची हैं। मलेरिया और डायरिया से इस इलाके के लोग पीड़ित हैं। हमारे सदस्यों के द्वारा तय किया गया कि सुदूर अंचल पर पहुंचकर ग्रामीणों को मच्छरदानी, बल्ब और क्लोरीन की गोली बांटा जाए तब हमारी टीम सुदूर अंचल पहुंचकर उनकी सेवा में लग गई है। सेवा कार्यक्रम यहीं पर खत्म नहीं होने वाला । हमारी टीम के द्वारा लगातार यह कार्यक्रम सुदूर अंचलों पर चलाया जाएगा । सुदूर अंचल जाने के लिए तहसीलदार बेलगहना दुष्यंत कोसले और नायब तहसीलदार ओम प्रकाश चंद्रवंशी ने छोटे-छोटे गांव को चिन्हित किया। कार्यक्रम में बेलगहना तहसीलदार श्री दुष्यंत कोसले एवं नायब तहसीलदार श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। रोटेरियन डॉ देवेंद्र सिंह ने ग्राम वासियों को साफ सफाई रखने की सलाह दी एवं बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने को कहा। अध्यक्ष रो गुरमीत अरोरा और सचिव रो डॉ चरणजीत गंभीर के नेतृत्व में सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा की रोटरी ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाता रहेगा। कार्यक्रम में रोटरी सदस्य पियूष गुप्ता, विकास केजरीवाल, संजय दुआ, संदीप केडिया, मुकेश अग्रवाल,शैलेश अग्रवाल, बालचंद जायसवाल ने सहयोग किया। -
भिलाई । नगर निगम भिलाई द्वारा लगातार चौथे सप्ताह रविवार अवकाश के दिन सुबह 10:00 से 11:00 तक फाइट द बाइट अभियान ड्राई डे मना रहा है। नगर निगम भिलाई का के स्वास्थ्य विभाग का दल वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह के देख रेख में जोन -1, वार्ड -4 नेहरू नगर में स्थित आर्यन बालक छात्रावास में फाइट द बाइट मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्रावास के सभी 12 कमरों में लगे 17 कूलरों की जांच किया गया। 6 कूलरों में बरसाती पानी का जमाव पाए जाने पर उसे खाली कराया गया। बाहर गढो से पानी निकल गया, दवा का छिड़काव किया गया।व्यस्क मच्छरों के नियंत्रण हेतु सभी कमरों में स्थित लैट्रिन -बाथरूम में स्प्रेयर पंप द्वारा पानी मिश्रित मैलाथियान का छिड़काव किया गय
छात्रावास में उपस्थित सभी छात्राओं को प्रत्येक रविवार को सभी कूलर का पुराना जमाव पानी साफ कर, सूखाकर ही उपयोग करने की समझाइश दी गई। साथ ही छात्रों द्वारा सफाई अपनाने, बीमारी भगाने, डेंगू/मलेरिया मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया गया। अब इस कार्य में शहर के जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता नगर निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारी जुट गए हैं सभी अपने घरों में ड्राई डे मना रहे हैं। दूसरों को प्रेरित भी कर रहे हैं। इस कर में जोन के सुपरवाइजर कमलेश द्विवेदी एवं मलेरिया उन्मूलन दल संयुक्त रूप से कार्य कर रहा था ।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा महिलाओ को रोजगारमुखी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्व-सहायता समूह द्वारा बनाये जा रहे शुद्व, नेचुरल, स्वास्थ्य वर्धक घरेलू उत्पादो को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में जनगणना विभाग के बगल में जगह निर्धारित किया गया है। जहां पर प्रत्येक शुक्रवार को स्व-सहायता समूह की बहनो द्वारा अपने-अपने उत्पाद को लाकर कार्यलयीन अवधि में विक्रय किया जाएगा।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने लोगो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में स्व-सहायता समूह द्वारा बनाये गये उत्पाद को खरीदें। जिससे सबको प्रोत्साहन मिले, शहरी अजीविका मिशन का लक्ष्य है, महिला समूहो को स्वालम्बी बनाना।
स्वच्छता समूह के महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे प्रमुख रूप से उत्पाद रहेगा - आंवले का मुरब्बा, आंवला जूस, आचार, पापड़, बड़ी, जुट बैग, नेचुरल खाद, मिट्टी भरकर पौधा लगाने वाले बैग, सजावटी सामान, छत्तीसगढ़िया व्यंजन, कुसन क्वहर, आगरबत्ती, घुप बत्ती एवं त्यौहार अनुसार राखी का बिक्रय किया जायेगा। -
महासमुंद। एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 04 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर नियुक्ति की जाएगी। आवश्यक अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका 08 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन आवश्यक वैद्य एवं स्व-प्रमाणित दस्तावेजों के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है या पंजीकृत डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी केन्द्र जिस वार्ड में स्थित है, आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद हैं। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय नियमानुसार दिया जाएगा। -
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के 77वें स्थापना दिवस समारोह में किया गया सम्मानित
तिरंगा जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की नवीन जिन्दल की तारीफ*
रायपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के 77वें स्थापना दिवस समारोह में कुरुक्षेत्र के सांसद और देश के अग्रणी उद्योगपति नवीन जिन्दल को महात्मा हंसराज गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के लिए लंबा कानूनी संघर्ष करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए नवीन जिन्दल के अथक प्रयासों की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंच से भरपूर तारीफ की।
राजनीति, उद्योग, शिक्षा जगत और पोलो, निशानेबाजी जैसे खेलों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल को हंसराज कॉलेज ने दो दिन पूर्व अपने 77वें स्थापना दिवस पर खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया था। जिन्दल ने इसी कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल की है। अपने इस होनहार छात्र की उपलब्धियों को देखते हुए हंसराज कॉलेज ने नवीन जिन्दल को महात्मा हंसराज गौरव सम्मान से अलंकृत किया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह और हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा ने प्रदान किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगदीप धनखड़ ने तिरंगा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नवीन जिन्दल के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल अपने उद्देश्य के प्रति इतने समर्पित थे कि वे नागरिकों को साल के 365 दिन तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गए।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि वे सैनिक स्कूल-चित्तौड़गढ़ के विद्यार्थी हैं, जहां के पूर्व छात्रसंघ ने उनसे अनुरोध किया है कि उनके स्कूल में भी नवीन जिन्दल विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाएं। उन्होंने पूर्व छात्रसंघ को भरोसा दिलाया कि जब वे नवीन जिन्दल के कॉलेज जाएंगे, जहां से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है, वहां वे निवेदन करेंगे कि सैनिक स्कूल-चितौड़गढ़ में भी विशाल ध्वज फहराएं।
उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि नवीन जिन्दल जैसे विद्यार्थी सिद्ध करते हैं कि हंसराज कॉलेज की महत्ता क्या है। उन्होंने देश के उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए नवीन जिन्दल के प्रयासों की भी सराहना की।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रभांशु ओझा ने बताया कि नवीन जिन्दल हंसराज कॉलेज को लेकर अत्यंत भावुक हैं और सदैव कॉलेज के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।
गौरतलब है कि नवीन जिन्दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उपराष्ट्रपति द्वारा तिरंगे के लिए उनके प्रयासों और संघर्षों की सराहना उनके लिए गर्व का विषय है। तिरंगा हमें न सिर्फ एकजुट करता है बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित भी करता है। -
रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 548.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 29 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1317.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 202.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 329.4 मिमी, बलरामपुर में 463.2 मिमी, जशपुर में 352.0 मिमी, कोरिया में 345.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 372.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 477.8 मिमी, बलौदाबाजार में 630.3 मिमी, गरियाबंद में 614.4 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 536.5 मिमी, मुंगेली में 560.2 मिमी, रायगढ़ में 416.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 253.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 498.8 मिमी, सक्ती में 380.3 कोरबा में 616.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 491.1 मिमी, दुर्ग में 351.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 452.8 मिमी, राजनांदगांव में 638.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 730.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 420.4 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.7 मिमी, बस्तर में 673.1 मिमी, कोण्डागांव में 649.5 मिमी, कांकेर में 834.9 मिमी, नारायणपुर में 723.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 769.9 मिमी और सुकमा जिले में 884.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। -
*रायपुर, छत्तीसगढ़* आज जंगल सफारी में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना था। इन कार्यक्रमों को प्रतिभागियों और पर्यटकों द्वारा सराहना की गई ।
जंगल सफारी के संचालक श्री धम्मशील गणवीर (आई.एफ.एस.) बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वन्यजीव प्रेमियों को जंगल सफारी से जुड़ने के साथ साथ अपने फोटोग्राफी की रुचि को बढ़ावा देने के लिए अवसर प्राप्त हुआ है । उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से जंगल सफारी में चल रहे युवान वालंटियर्स प्रोग्राम के साथ जुड़ने के लिए भी अपील की ।
दिन की शुरुआत एक रोमांचक *फोटोग्राफर्स मीट* के साथ हुई, जिसमें 10-12 फोटोग्राफर्स ने भाग लिया जिनमें डॉ. जगपाल सिंह बल, डॉ स्वामी, जोगेश्वर वर्मा, मुक्तनंद खूंटे, एस. डी. बर्मन, संदीप घोस, खंडेलवाल, मोरद्वज निषाद, देवेंद्र कुमार वर्मा, धीरज कटरा, कबीर बल, साहेब बल आदि ने भाग लिया और वन्यजीवन की सुंदरता और सार को कैमरे में कैद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वन्यजीव संरक्षण पर एक जानकारीपूर्ण परिचय और डॉक्यूमेंट्री के साथ हुई, जिससे दिन भर की खोज और सीखने का माहौल बना।
प्रतिभागियों ने चिड़ियाघर परिसर में 2 घंटे की फोटोग्राफी सत्र में भाग लिया और विभिन्न जानवरों की शानदार तस्वीरें खींचीं।
एक घंटे की सफारी टूर में फोटोग्राफर्स ने बाघों और एनी वन्य प्राणियो की तस्वीरें खींची, जिससे क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का करीब से अनुभव मिला।
कार्यक्रम के समापन में प्रतिभागियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए जिसमें डॉ, जगपाल सिंह बल कहा कि इस तरह का कार्यक्रम लगातार होते रहना चाहिए जिससे लोगों में जन जागरूकता बढ़ते रहेगा उन्होंने आगे कहा कि फोटोग्राफर्स वो होता है, जिनके पास अलग नज़रिया होता है और जो चीजों की बारीकी को कैमरा के माध्यम से देख पता है और कैमरा में कैद करता है और दुनिया को उन बारीकीयों से परिचय करवाकर उनमें उत्सुकता पैदा करता है, डॉ स्वामी कहा कि इस तरह की पहल लगातर होना चाहिए, फोटोग्राफर्स मीट अलग अलग थीम के साथ भी आयोजन होते रहना चाहिए ।"प्रकृति संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक" का आयोजन
इस कार्यक्रम के साथ साथ *लोक बयार* संस्था से महेश वर्मा, राजेंद्र साहू, गंगा प्रसाद साहू और उनकी टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाद दिवस के उपलक्ष में बाघ बचाओ, जंगल बचाओ, पर जागरूकता बढ़ाने के लिए *नुक्कड़ नाटकों* की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इन दिलचस्प और विचारोत्तेजक प्रस्तुतियों ने पर्यटकों का बहुत ध्यान आकर्षित किया, जो प्रस्तुत संदेशों से सक्रिय रूप से जुड़े और प्रभावित हुए।
दोनों कार्यक्रमों ने संरक्षण प्रयासों की महत्वपूर्णता को रेखांकित किया और प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए सामूहिक जुनून और प्रतिबद्धता को दर्शाया।
-
*नगरीय प्रशासन सचिव डाॅ. बसवराजू एस. ने आम नागरिकों से की मुलाकात, स्टाॅल कर निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में ली जानकारी*
*पीएम स्वनिधि योजना का दिलाए अधिक से अधिक लोगों को लाभ*
*हेल्थ चेकअप कराने आए मरीजों से की बातचीत, राशन कार्ड जल्द से जल्द वितरण करने के दिए निर्देश*
*20 से अधिक लोगों का बना आधार कार्ड, 16 को मिला नया आयुष्मान कार्डरायपुर। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर के दूसरे दिन नगरीय प्रशासन सचिव डाॅ. बसवराजू एस. एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह वार्ड क्रमांक 27 के इंदिरा गांधी वार्ड में पहुंचे। डाॅ. बसवराजू ने प्रत्येक विभागों के स्टाॅल में पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में ली। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन संचालक श्री कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
नगरीय प्रशासन सचिव डाॅ. बसवराजू ने राशनकार्ड का जल्द से जल्द नवीनीकरण कर हितग्राहियों को वितरित करने के निर्देश दिए। महिला बाल विकास विभाग के स्टाॅल में पहुंचकर पूरक पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के प्राप्त आवेदन की तकनीकी समस्या को दूर करते हुए योजना का लाभ दिलाया जाए। पीएम स्वनिधि योजना का स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। आवेदकों की समस्याओं को दूर करने के लिए डीएलसीसी की बैठक ली जाए और समस्याओं को निराकरण किया जाए। साथ ही योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने और ़़ऋण की राशि की वापसी आॅनलाइन या गूगल पे से वापसी कराने संबंधी निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को बैंक में बार-बार जाने की जरूरत नहीं होगी। पेयजल की समस्या आने पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए है। साथ ही घरों व बड़े संस्थानों में वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया जाए और जल को बचाने के उपाय बताते हुए सिस्टम अधिक से अधिक जगहों पर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही हेल्थ कैंप में पहुंचकर आम नागरिकों से बातचीत की। शिविर के हेल्थ कैंप में दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आज के शिविर में वार्ड के नागरिक विभिन्न प्रकार के आवेदन लेकर पहुंचे। उनकी समस्याओं को दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। शिविर में 20 से अधिक नागरिकों के आधार कार्ड बनाकर दिए गए। 16 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए गए। हेल्थ कैंप के माध्यम से 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ़87 लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय नागरिक समस्याएं नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण का निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र शिविर में अपेक्षित होता है. साथ ही नल लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियोंध्गलियों की साफ सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी फुटी नालियों का मरम्मत, सडकों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट के मरकरी बल्ब ट्यूब का बंद रहना आदि सारी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से किया जाना है. इससे स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का निराकरण भी हो सकेगा। शिविर में करदाताओं को करो का भुगतान वार्ड में करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। -
*नीम पेड़ के कारण घर के समीप से गुजरने वाली बिजली तार में चिंगारी निकलने का खतरा बना रहता था*
*कॉल सेंटर में कॉल कर बताई चिंता बिजली कर्मचारियों ने तत्काल नीम की टहनियों का की कटाई*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में अब एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान मिल रहा है। वार्ड नंबर 63 शहीद ब्रिगेडियर वार्ड निवासी श्री विनोद मिश्रा के घर के सामने से जाने वाली बिजली लाइन से घर के समीप लगे हुए नीम पेड़ की शाखा तेज हवा में टकराती थी जिससे चिंगारी निकलने से भय बना रहता था। कलेक्टर समस्या निवारण कॉल सेंटर में कॉल कर के श्री मिश्रा ने अपनी शिकायत दर्ज कराया फिर तत्काल विद्युत कर्मचारियों द्वारा विद्युत लाइन के पास नीम की शाखाओं को काट कर समस्या निराकृत की गई। श्री मिश्रा ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्हों कहा कि रायपुर जिला प्रशासन द्वारा यह सेवा शुरू की गई है, यह आम नागरिकों के लिए लाभदायक कदम है इनसे नागरिकों को राहत मिल रही है।
-
*आरंभ सेंटर से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश*
*ट्रैफिक चालान व्यवस्थाओं को देखकर दिए आवश्यक निर्देश*रायपुर। नगरीय प्रशासन सचिव डाॅ. बसवराजु एस. ने जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के आरंभ सेंटर का निरीक्षण किया। आरंभ के माध्यम से स्टार्टअप की गति को तेजी को बढ़ावा मिलेगी। उन्होंने आरंभ सेंटर से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक चालान सेंटर की व्यवस्थाओं को देखी और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगरीय प्रशासन संचालक श्री कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे।
- संयुक्त जिला कार्यालय में राजस्व विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने जताया संतोषबालोद/ संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में राजस्व विभाग के अंतर्गत सहायक ग्रेड 03, स्टेनोटायपिस्ट, वाहन चालक, भृत्य, अर्दली, चैकीदार, फर्रास, प्रोसेस सर्वर के कुल 91 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन आज निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि उक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदकों के शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर 01 पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया था। संयुक्त जिला कार्यालय में अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन हेतु अलग-अलग कक्ष बनाए गए थे। जिसके अंतर्गत आज सत्यापन के दूसरे दिन जनदर्शन कक्ष में सहायक ग्रेड 03 एवं स्टेनो टायपिस्ट कक्ष क्रमांक 35 में वाहन चालक कक्ष क्रमांक 31 में भृत्य, कक्ष क्रमांक 44 में अर्दली/फर्रास, कक्ष क्रमांक 53 में चैकीदार, कक्ष क्रमांक 43 में प्रोसेस सर्वर पदों के लिए अभ्यर्थियों का सत्यापन किया गया। दस्तावेज सत्यापन के नोडल अधिकारी श्री सुरेश साहू ने बताया कि आज दूसरे दिन भी विभिन्न पदों के लिए अधिकांश अभ्यर्थियों ने अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन करवाया है।कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री सुरेश साहू के अलावा तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सत्यापन की प्रक्रिया आसान एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर अपने दस्तावेजों के सत्यापन हेतु आज उपस्थित अभ्यर्थियों ने सत्यापन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया है।
- दुर्ग/ जिले में 01 जून से 28 जुलाई तक 339.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 583.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 219.5 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 295.8 मिमी, तहसील धमधा में 241.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 303.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 392.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 28 जुलाई को तहसील दुर्ग में 5.0 मिमी, धमधा तहसील में 1.2 मिमी, पाटन तहसील में 4.2 मिमी, भिलाई-3 तहसील में 3.8 और अहिवारा तहसील में 6.3 वर्षा दर्ज की गई है।
- एमडी डिस्ट्रीब्यूशन ने ली समीक्षा बैठकरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह ने क्षेत्रीय ईडी,मुख्य अभियंता तथा अन्य मैदानी अघिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिये ।मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा ऊर्जा सचिव एवं स्टेट पाॅवर कंपनियों के अध्यक्ष श्री पी.दयानंद के निर्देशानुसार श्री भीम सिंह ने अधोसंरचना विकास परियोजनाओं में तेजी लाने की हिदायत दी । श्री भीमसिंह ने ऑडिट पैरा के निराकरण के कार्य को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारीगण को फटकार लगाते हुये कहा कि एक सप्ताह में 70 प्रतिशत राशि की वसूली की जाए। उन्होंने 33/11 केवी क्षमता के उपकेंद्रों के लंबित कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश देते हुये कहा कि 15 अगस्त तक कम से कम 10 नये उपकेन्द्रों का निर्माण पूरा हो जाना चाहिये । जो ठेकेदार समय पर कार्य पूरा करने में कोताही कर रहे हैं ,उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ।
- -प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में हुई शामिलरायपुर / केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर आज रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहीं। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल हुईं। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। श्रीमती ठाकुर ने अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने सबसे पहले सखी वन स्टॉप सेंटर दर्रीपारा का निरीक्षण कर महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से घर-परिवार से बिछड़े महिलाओं को उनके परिवार से मिलाने के लिए जरूरी पहल करने को कहा। संरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक 315 परिवारों को जरूरी परामर्श देकर टूटने से बचाया गया है।माताओं से अपील, नियमित रूप से बच्चों को भेजें आंगनबाड़ीइसके बाद श्रीमती ठाकुर ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया तथा सुपोषण चौपाल लगाकर महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को पोषण के प्रति सजग रहने सलाह दी। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र इंदिरा नगर, नवापारा और बंगालीपारा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होकर गर्भवती महिलाओं का तिलक लगाकर विधिवत नारियल,चना, गुड़, फल, सब्जी, श्रृंगार सामग्री भेंटकर शुभकामनाएं देते हुए गोदभराई रस्म अदा की। उन्होंने बड़े दुलार के साथ बच्चों को खीर खिलाकर अन्न-प्राशन्न किया। नवापारा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में आजीविका गतिविधियों का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात की और समूह की आय बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए पेड़ो की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेने कहा। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े भी एक ‘‘पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र बंगालीपारा में उन्होंने उपस्थित महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें। स्वयं भी केंद्र जाएं और देखें कि आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुले तथा केंद्र में स्वच्छता भी बनी रहे। बच्चों का बेहतर विकास सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। अपनी सक्रिय सहभागिता से शासन और प्रशासन को सहयोग करें। इसके बाद पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर विधायक अंबिकापुर श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, कलेक्टर श्री विलास भोसकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बातचीत के दौरान श्री माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
- -परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मौके पर 25-25 हजार की मददरायपुर / खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ पहुंचकर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मृत तीन ग्रामीणों श्री आत्माराम साहू, श्री रामकुमार ध्रुव एवं श्री राकेश साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर तीनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की।मंत्री श्री दयालदास बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिवारजनों से कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत तीनों परिवारों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। विदित हो कि बीते शनिवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ में केसिंग पाईप की मरम्मत करने के लिए कुएं में उतरे 55 वर्षीय श्री आत्माराम साहू, 45 वर्षीय श्री राम कुमार ध्रुव एवं 25 वर्षीय श्री राकेश साहू की जहरीली गैस के रिसाव से मृत्यु हो गई थी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी सुश्री मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। सुश्री मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर सरगुजा संभाग में पंद्रह विशेषज्ञ चिकित्सकों (एनएचएम संविदा) की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गया है। इन चिकित्सकों के मिल जाने से संभाग में त्वरित एवं बेहतर उपचार की बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किये गए आदेश में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार पटेल को जिला अस्पताल (एस.एन.सीयू.) जिला जशपुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्राडिना छाया नायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी(एफ.आर.यू) जिला जशपुर, एम.डी. मेडिसीन डॉ. पियुष देवांगन को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, शल्यक्रिया विशेषज्ञ डॉ. शरद मनीष गरेवाल को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ध्रुव को जिला अस्पताल, जिला जशपुर पदस्थ किया गया है।इसी प्रकार नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहनीश खत्री को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, रेशपेरेटरी मेडिसीन डॉ. कमल नारायण गुप्ता को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. कलिन्दर सिंह पैकोे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-चिरमिरी (एफ.आर.यू.), जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल मोकासदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-मनेन्द्रगढ़, जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा प्रजापति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-मनेन्द्रगढ़, जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, एम.डी. मेडिसीन डॉ. शीतल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-चिरमिरी़, जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. केदारनाथ देवांगन को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. दीपांकर साहू को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. बेबी प्रज्ञा श्री ओझा को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना अय्यर को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध जिला चिकित्सालय, जिला-सरगुजा छत्तीसगढ़ में पदस्थ किया गया है।
- -ऑनलाइन जुआ-सट्टा के मामलों में तेजी से होगी प्रभावी कार्रवाईरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में जुआ-सट्टा विशेषकर ऑनलाइन गैम्बलिंग पर कड़ाई से रोक और इस मामले में संलिप्त लोगों पर तेजी से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने विधिवत् अधिसूचना का प्रकाशन कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की समस्त धाराओं के अंतर्गत अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्ल्यू) को जांच और कार्रवाई का अधिकार दे दिया है।एसीबी और ईओडब्ल्यू को यह अधिकार मिलने से ऑनलाइन जुआ के मामलों में भी तेजी से जांच एवं प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि एसीबी और ईओडब्ल्यू अब तक केवल भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता से जुड़े मामलों में जांच करती रही है। इस अधिसूचना के प्रकाशन से एसीबी और ईओडब्ल्यू की जांच और कार्रवाई का दायरा और बढ़ गया है।गौरतलब है कि एसीबी और ईओडब्ल्यू को जुआ एक्ट के तहत जांच और कार्रवाई का अधिकार मिलने से इन मामलों की जांच एक ही विंग में होगी। जिससे जांच में आसानी और कार्रवाई में तेजी आएगी। राज्य में जुआ-सट्टा पर प्रभावी तरीके से शिकंजा कसा जा सकेगा।छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम में ऑनलाइन जुए को शामिल किया गया है और इस मामले में दोषी पाए जाने पर 7 साल की सजा का प्रावधान तथा गैर जमानती धाराओं को शामिल किया गया था। अधिनियम में कार्रवाई के लिए कड़े प्रावधान करते हुए जुआ घर का स्वामी होना, जुआ खिलाना, ऑनलाइन जुआ खिलाना, विज्ञापन प्रतिषेध का उल्लंघन और कंपनी द्वारा अपराध को संज्ञेय तथा गैरजमानती अपराध बनाया गया है।
-
- 700 लोगों की बैठक क्षमता वाला सर्व सुविधायुक्त संत ज्ञानेश्वर सभागृह- सौ चार पहिया वाहन व 75 दोपहिया वाहन के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था- आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दो ग्रीन रूम के साथ भव्य रंगमंच- सौ लोगों की बैठक क्षमता वाला बहु उपयोगी छत्रपति शिवाजी महाराज मिनी हॉल-मुक्ताकाश मंच के साथ विशाल सुव्यवस्थित लाॅन-12 फैमिली रूम के साथ दो डाॅरमेट्री रूमरायपुर। बिटिया की शादी की तैयारी अंतिम दिन तक होते रहती है। हर माता- पिता की इच्छा होती है कि समय पर विवाह स्थल, कैटरिंग और बैंडबाजा बुक कर लिया जाए, ताकि ऐन समय पर कोई परेशानी न हो। माता- पिता की इन्हीं परेशानियों को कम करने का प्रयास महाराष्ट्र मंडल ने किया।महाराष्ट्र मंडल ने अपना नवनिर्मित आधुनिक सुसज्जित भवन जनता को समर्पित कर दिया है। शहर के बीच यह एक ऐसा भवन है, जहां एक हजार से अधिक मेहमानों को भी आप आमंत्रित कर सकते हैं। यहां उनके लिए बेहतरीन व्यवस्था आसानी से संभव है।महाराष्ट्र मंडल के भवन प्रभारी निरंजन पंडित ने बताया कि 100 से अधिक चार पहिया और 250 से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्पेस के साथ महाराष्ट्र मंडल ने अपना वातानुकूलित भव्य भवन तैयार किया है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बात शादी की हो, पार्टी की हो या अन्य किसी आयोजन की। यहां सभी प्रकार के आयोजनों के लिए उत्तम व्यवस्था है।पंडित के अनुसार भवन में 700 लोगों की क्षमता वाला हाॅल है। यहां एक हजार से अधिक लोगों की पार्टी बहुत ही व्यवस्थित तरीके से आयोजित की जा सकती है। वातानुकूलित इस संत ज्ञानेश्वर सभागृह (हाल) में एक भव्य स्टेज भी दिया गया है। वहीं स्टेज के दोनों ओर दो शानदार ग्रीन रूम बनाए गए है। वहीं हाल में एक ओर बड़ा सा लाॅन एरिया है, जहां आप अपनी पार्टी के लिए खाने-पीने का इंतजाम कर सकते हैं। वहीं हाल की दूसरी ओर बड़ा डायनिंग एरिया भी बनाया गया है। बारिश के दिनों में आप चाहें तो वहां भोजन की व्यवस्था करा सकते है।पंडित ने आगे बताया कि शादियों के लिए भवन में 12 शानदार फैमिली रूम हैं। फोर बेडेड इन कमरों में शानदार स्पेशियस बाथरूम, वार्डरोब और चेंगिंग रूम भी हैं। इन कमरों की खासियत इनका आकार है। चार बेड लगने के बाद भी आपके के लिए पर्याप्त स्पेस बचता है। भवन के द्वितीय तल पर शानदार छत्रपति शिवाजी महाराज मिनी हाल भी बनाया गया है। इस वातानुकूलित मिनी हाल में 100 लोगों के साथ सगाई, बर्थ डे, बेबी शावर, नामकरण, छट्ठी, किटी पार्टी, रिटायरमेंट पार्टी जैसे आयोजन कर सकते हैं। - -राजनांदगांव में खेल विकास और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा-दिग्विजय स्टेडियम में मल्टीपरपस इनडोर हॉल व सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट के महत्वपूर्ण विषय पर हुआ संवादराजनांदगांव 28 जुलाई 2024 : संस्कारधानी राजनांदगांव को खेल नगरी और हॉकी की नर्सरी के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व में राजनांदगांव से हॉकी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी बटोरी है और राजनांदगांव लगातार खिलाड़ियों के लिए एक नर्सरी के तौर पर स्थापित रहा है। वर्ष 2017-18 में प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजनांदगांव में दिग्विजय स्टेडियम का निर्माण किया गया था, जहां पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हॉकी और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही है। समय के साथ इस स्टेडियम में खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर कुछ आवश्यकताएं भी महसूस होने लगी है, जिस पर गंभीरता से विचार कर राजनांदगांव विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने गत संध्या अपने निवास "स्पीकर हाउस" में केंद्रीय खेल और युवा मामले के मंत्री श्री मनसुख मांडवीया से मुलाकात की।खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है, इस विषय पर डबल इंजन की सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है- वि.स. अध्यक्ष डॉ रमन सिंहगतसंध्या विधानसभा अध्यक्ष निवास में हुई केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडवीया और विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह के बीच चर्चा हुई। जिसमें राजनांदगांव स्थित दिग्विजय स्टेडियम में लगभग 19 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत के मल्टीपरपस हॉल (Multipurpose hall) की आवश्यकता और लगभग 6 करोड़ 34 लाख की लागत के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण पर चर्चा हुई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट (Astroturf Replacement), सिविल कार्य और विद्युतीकरण के लिए लगभग 8 करोड़ 79 लाख रुपए के कार्यों का प्राक्कलन रखा है। इन तीनों ही विषयों पर राजनांदगांव विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडवीया जी से गंभीर चर्चा की और श्री मांडवीया जी ने यह विश्वास दिलाया है कि केंद्र सरकार राजनांदगांव के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दिग्विजय स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के उन्नयन कार्य के तीनों ही विषय पर केंद्रीय खेल मंत्रालय राजनांदगांव के खिलाड़ियों के सुविधा के लिए गंभीरतापूर्वक विचार करेगा।
- रायपुर, /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 541.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1304.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 201.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 324.2 मिमी, बलरामपुर में 460.7 मिमी, जशपुर में 347.9 मिमी, कोरिया में 343.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 370.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 468.1 मिमी, बलौदाबाजार में 622.9 मिमी, गरियाबंद में 596.1 मिमी, महासमुंद में 429.5 मिमी, धमतरी में 620.3 मिमी, बिलासपुर में 532.2 मिमी, मुंगेली में 557.0 मिमी, रायगढ़ में 413.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 252.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 494.9 मिमी, सक्ती में 377.4 कोरबा में 614.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 488.7 मिमी, दुर्ग में 339.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 441.9 मिमी, राजनांदगांव में 601.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 717.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 412.8 मिमी, बालोद में 709.4 मिमी, बेमेतरा में 341.7 मिमी, बस्तर में 671.5 मिमी, कोण्डागांव में 640.9 मिमी, कांकेर में 809.5 मिमी, नारायणपुर में 717.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 763.5 मिमी और सुकमा जिले में 877.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- - 37 उत्पीड़ित महिलाओं के मामलों की होगी सुनवाईबिलासपुर /राज्य महिला आयोग की सुनवाई 1 अगस्त को बिलासपुर में होगी। जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से शाम 5 बजे तक सुनवाई चलेगी। महिला उत्पीड़न से संबंधित जिले की 37 प्रकरणों की सुनवाई इसमें होगी। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक व माननीय सदस्य मामलों की सुनवाई करेंगी। आयोग ने पुलिस अधीक्षक को संबंधित आवेदक और अनावेदकों की सूची भेजकर सुनवाई में शामिल होने सूचना तामिल कराने के निर्देश दिए हैं।







.jpg)



.jpeg)


.jpeg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)


.jpg)


