- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति (IDCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय सचिव श्री भुवनेश यादव ने की। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की उप महानिदेशक श्रीमती पी. संगीता, संयुक्त महारजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जनगणना निदेशक, छत्तीसगढ़ श्री कार्तिकेय गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।सचिव श्री भुवनेश यादव ने निर्देशित किया कि राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सटीक एवं अद्यतन आंकड़े उपलब्ध हो सकें। आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जन्म एवं मृत्यु पंजीयन की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी।बैठक में पंजीयन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समीक्षा के दौरान वर्ष 2025 में जन्म पंजीयन का सकल पंजीयन दर 108.4 प्रतिशत एवं शुद्ध दर 71.7 प्रतिशत तथा मृत्यु पंजीयन का सकल दर 102.6 प्रतिशत एवं शुद्ध दर 92.5 प्रतिशत दर्ज किया गया। कम प्रगति वाले जिलों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।बैठक में सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों में जन्म एवं मृत्यु का 21 दिनों के भीतर अनिवार्य पंजीयन सुनिश्चित करने तथा अस्पताल से डिस्चार्ज से पूर्व जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही, 27 जनवरी 2026 से लागू छत्तीसगढ़ जन्म-मृत्यु पंजीकरण नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, CRS-ORGI पोर्टल पर एकीकृत पंजीयन तथा प्रथम प्रमाण पत्र 7 दिवस के भीतर निःशुल्क प्रदान करने के निर्देश दिए गए।बैठक में विलंबित पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क, API आधारित डेटा साझाकरण, NIC क्लाउड पर सुरक्षित डेटा भंडारण, जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार संख्या जनरेशन के समन्वय तथा वर्ष 2015 से 2022 तक के अभिलेखों के डेटा माइग्रेशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त फर्जी पंजीयन की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने एवं डेटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- - शिवाजी महाराज सभागृह में पांच दिवसीय आयोजन में नाट्य मंचन, भजन और नारदीय कीर्तन का रहेगा विशेष आकर्षण- पुणे के कथावाचक रामनाथ रामचंद्र अय्यर सुनाएंगे कथा, हनुमान जयंती पर चौबे काॅलोनी राममंदिर में होगा नारदीय कीर्तनरायपुर। महाराष्ट्र मंडल में 28 मार्च से एक अप्रैल तक छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह (मिनी हॉल) में वाल्मिकी रामायण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 28 मार्च को कथावाचक रामनाथ रामचंद्र अय्यर के आगमन से लेकर दो अप्रैल को हनुमान जयंती पर होने वाले नारदीय कीर्तन तक की रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों को काम सौंप दिया गया है।सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि बुवा पुणे से पधारे रामनाथ रामचंद्र अय्यर श्रद्धालुओं और श्रोताओं को प्रभु श्रीराम के प्रेरक प्रसंगों पर प्रवचन देंगे। 28 मार्च को गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुरुआत होगी। इसके बाद राम कथा, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं 30 मार्च और एक अप्रैल को कथा के उपरांत महिला केंद्रों के भजन होंगे।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि कथा के दूसरे दिन 29 मार्च को मंडल की वरिष्ठ सभासद अपर्णा कालेले के निर्देशन में बाल कलाकार 'उत्तर रामायण प्रसंग' पर बाल नाट्य प्रस्तुत किया जाएगा। 15 मिनट के इस नाटक में लव-कुश द्वारा अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े के रोकने और दोनों बालकों के पराक्रम को दर्शाया गया है। वहीं 31 मार्च को एक पात्रीय नाटक ‘शबरी’ का मंचन किया जाएगा। आचार्य रंजन मोड़क के निर्देशन में चंचल ध्रुव मां शबरी की भक्ति को मंच पर जीवंत करेंगी।
-
- वल्लभनगर केंद्र के उत्सव में विविध रंग
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र से जुड़ी महिलाओं ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में उत्सव मनाने के लिए पहुंचीं। एक ओर जहां महिलाओं ने चैत्र गौर हल्दी कुंकू का आयोजन किया। वहीं दूसरी ओर आयोजन में महिला सम्मान, कन्या पूजन, महिला दिवस, रोचक गेम्स, होली मिलन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई। इसका केंद्र की महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया।महिला प्रमुख और वल्लभनगर की विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि केंद्र की महिलाएं उत्सव मनाने के लिए संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में जुटीं। कार्यक्रम की शुरुआत आठ वर्षीय नन्हीं शीतल की ओर से हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद केंद्र की सदस्यों ने शीतल का कन्या पूजन कर उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर चैत्र गौर भी स्थापित किया गया। सभी महिलाओं ने उसका पूजन किया। महिलाओं ने स्कूल की आया बाई को साड़ी और सुहाग की चीजें उपहार स्वरूप भेंट की।विशाखा के अनुसार महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए वरिष्ठ महिला पत्रकार लक्ष्मी कुमार को भी सम्मानित किया गया। लक्ष्मी ने इस दिलचस्प आयोजन की प्रशंसा की। रोचक गेम्स की श्रृंखला की शुरुआत गानों की लाइन से पक्षी, खाने- पीने की वस्तुएं खोजने से की गई। इसमें प्रथम अर्चना जतकर, द्वितीय माधुरी गाडगिल और तृतीय कांचन पुसदकर रहीं। दूसरे गेम ‘बुरा न मानो होली’ का था। इसमें होली से संबंधित 11 चीजों में से केवल तीन को लिखना था। इस गेम के विजेता को मूर्खाधिराज और महामूर्ख की उपाधि से नवाजा गया। दोनों को रंगीन टोपी और शक्कर (गाठी) की माला पहनाई गई। इसमें अपर्णा पेंडसे और मीना हारेडीकर विजेता रहीं।एक अन्य खेल सुलभा विठालकर की ओर से आयोजित किया गया। इसमें गाने के आधार पर पिक्चर का नाम पहचानना था। इसमें 12 विजेताओं को बैग्स और शक्कर माला देकर सम्मानित किया गया। उत्सव के इस अवसर पर संत ज्ञानेश्वर स्कूल को वल्लभनगर केंद्र की ओर से एक सीलिंग फैन भेंट किया।40 से अधिक महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति में हुए शानदार आयोजन के अंतिम चरण में स्वादिष्ट नाश्ते का दौर भी चला। इसमें भी चैत्र गौरी को जो प्रसाद चढ़ाया जाता है, वहीं नाश्ते के रूप में रखा गया। चने की गीली दाल, गुझिया, मूंग बड़े, आम का पन्हा और चाय कॉफी भी रखी थी। शुभांगी आप्टे, सुलभा बिठालकर, वैभवी चौधरी और संतोषी देवस्थले के सहयोग से बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया गया। - -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने माना केन्द्र की मोदी सरकार का आभाररायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरी केन्द्र सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार माना है और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए घटाकर मात्र 3 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केन्द्र सरकार ने यह निर्णायक कदम सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने से इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है इसके लिए पुनः केन्द्र की मोदी सरकार को बधाई।
- -कहा : आम जनता की भलाई ही मोदी सरकार की प्राथमिकतारायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री सीतारमण का आभार व्यक्त किया। श्री कौशिक ने पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का निर्णय सही समय पर लिया गया कदम है. यह फैसला पश्चिम एशिया संकट के बीच लोगों को राहत देगा, देश में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखेगा और आर्थिक स्थिरता को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आम जनता की चिंता को प्राथमिकता देते हुए उचित समय में यह निर्णय लिए है जिससे आम उपभोक्ताओं को मंहगाई का सामना नही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में सरकार का यह कदम आम लोगों के हित में है और इससे महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जनता की भलाई को प्राथमिकता देते हैं और यह निर्णय भी उसी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर समस्या का समाधान किया है।
-
अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 के बाद नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित वसूली की कार्यवाही से सुरक्षित रहें
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा एक बार पुनः सभी बड़े बकायादारों को अवगत करवाया गया है कि बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बड़े बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी. कार्यवाही की परेशानी से बचमे सम्बंधित बड़े बकायादार नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया अदा कर दें. सभी सम्पतिकरदाता नागरिक अपना देय सम्पतिकर तत्काल नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को अदा कर दें और अंतिम नियत तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 तक करों की अदायगी नहीं होने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की परेशानी के तनाव और परेशानी से बचें.
नगर निगम रायपुर के समस्त 10 जोन कार्यालय के राजस्व विभाग और समस्त सदर काउंटर अंतिम देय तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 तक दिनांक 28 मार्च को शनिवार, 29 मार्च को रविवार और दिनांक 31 मार्च 2026 को महावीर जयन्ती के अवकाश दिवसों में प्रत्येक शनिवार और रविवार के शासकीय अवकाश दिवसों में जनसुविधा हेतु राजस्व वसूली के लिए सामान्य कार्यालयीन दिवसों की तरह खुले रहेंगे. सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय सम्पतिकर अदा कर सकते हैं. साथ ही नगर पालिक निगम रायपुर के मोर रायपुर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधाकी निरन्तर उपलब्धता है. जिससे कोई भी सम्पतिकरदाता नागरिक अपने सम्पतिकर सहित सभी निगम करों का घर बैठे एक क्लिक पर आसानी से नगर निगम राजस्व विभाग को भुगतान कर सकता है.सभी सम्पतिकरदाता नागरिकों को इस सहज सुविधा का लाभ अधिक से अधिक संख्या में अवश्य उठाना चाहिए। -
रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के क्षेत्र में 7 विभिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 2 लाख 46 हजार रूपये, यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र में 5 विभिन्न स्थानों पर 38 लाख 59 हजार रूपये और बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 के क्षेत्र में 11 भिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 77 लाख 47 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से इस प्रकार भिन्न 23 स्थानों पर 3 करोड़ 18 लाख 52 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्य जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र कराये जाने नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, वार्ड 5 पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, वार्ड 3 पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, वार्ड 15 पार्षद श्री राजेश देवांगन सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को अनुपम सौगात दी.
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन करते हुए नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर को तत्काल नए स्वीकृत विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. -
आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल
बालोद। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आॅनलाईन भरे गए आवेदनों में 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक त्रुटि सुधार भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएमए, एनडीए, क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। -
बालोद। जिले के 05 शासकीय उद्यान रोपणियों में वर्ष 2025-26 के लिए आम फलबहार की नीलामी हेतु समिति गठित की गई है। गठित नीलामी समिति में सहायक संचालक उद्यान श्री डिकलेश कुमार समिति के अध्यक्ष तथा शासकीय उद्यानिकी रोपणी झलमला के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री अनिल महिलांग एवं शासकीय उद्यानिकी रोपणी अरमुरकसा के वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी श्री विजय निकोसे समिति के सदस्य होंगे।
-
बालोद। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन कॉमन एंट्रेस एग्जाम आयोजित किया जाना संभावित हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। ऐसे आवेदक जो लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर ’अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन’ पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते हैं। आवेदक को लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07740-299509 से भी संपर्क कर सकते हैं।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026 को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया था। भिलाई शहर के निवास कर रहे दिव्यांगों द्वारा उपकरण हेतु आवेदन किये है। उन सभी चिन्हांकित दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदाय किया जाना है।
विशेष सहायक उपकरण वितरण शिविर मानस भवन दुर्ग (रविशंकर स्टेडियम, बस स्टैंड के पास) में दिनांक 30 मार्च 2026 को आयोजित किया गया है। उक्त शिविर में पूर्व में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किये जायेगें, जिससे उन्हे दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके। नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर उपस्थित होने कहा गया है। इसके साथ ही निगम प्रशासन ने प्रचार-प्रसार एवं मुनादी के माध्यम से सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिये है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शिविर का लाभ लेने से वंचित न हो। सभी चिन्हित दिव्यांगजनों से अपील की गई है िकवे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर उपकरण प्राप्त करें। -
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से फिर जीवंत होगा मल्हार उत्सव
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ
मल्हार में दो दिन तक गूंजेगी लोक और शास्त्रीय कला की धुन
बिलासपुर। ऐतिहासिक नगरी मल्हार में दो दिवसीय मल्हार महोत्सव 28 और 29 मार्च 2026 को भव्य रूप से आयोजीत किया जाएगा। 8 वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजित हो रहे इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री। श्री विष्णुदेव साय की पहल पर इस पारंपरिक उत्सव को फिर से शुरू किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद श्री तोखन साहू के अनुरोध पर मुख्यमंत्री जी द्वारा इसकी पुनः शुरुआत की घोषणा की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल होंगे तथा अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला, विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक मस्तूरी श्री दिलीप लहरिया, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय,जिला पंचायतअध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर पंचायत मल्हार की अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कैंवर्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
मेला ग्राउंड में आयोजित उत्सव में प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोक एवं शास्त्रीय कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिसमें प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 28 मार्च को करमा नृत्य (जय माता दी करमा दल, बेलतरा), पंथी नृत्य (हमर ज्योति पंथी पार्टी, मुंगेली), शास्त्रीय संगीत (डॉ. तोपराज पटेल), ओडिसी नृत्य (सृष्टि अंचल पाण्डेय, बिलासपुर), स्वाति सोनी लोककला मंच की प्रस्तुति, श्री शिवकुमार तिवारी एवं साथियों का कार्यक्रम तथा सुनील सोनी स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा विशेष आकर्षण रहेंगे। इसी प्रकार 29 मार्च को डंडा नृत्य (मातारानी लोककला दल, बेलतरा), गायन (सुश्री कनक साहू), युवराज सिंह लोनिया एवं समूह की प्रस्तुति, राऊत नाचा (मायाचारी राऊत नृत्य दल, तखतपुर), गंगा के लहर लोककला मंच की प्रस्तुति, पद्मश्री डॉ. भारती बंधुओं का कार्यक्रम तथा नितिन दुबे सुपर स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा दर्शकों को आकर्षित करेंगे। मल्हार उत्सव के पुनः आयोजन से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नया जीवन मिलेगा। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ करेगा। -
अब हर डाकघर से विदेश पार्सल, निजी कूरियर पर निर्भरता घटेगी
ट्रैकिंग के साथ बड़े पार्सल पर घर से फ्री पिकअप
बिलासपुर। डाक विभाग द्वारा बिलासपुर संभाग के नागरिकों एवं व्यापारियों को बड़ी सुविधा देतेहुए अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा शुरू की गई है। अब स्थानीय स्तर पर ही विदेशों में पार्सल एवं दस्तावेज भेजना संभव हो गया है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।
यह सुविधा संभाग के सभी प्रमुख एवं उप डाकघरों में लागू की गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। अब लोगों को महंगे निजी कूरियर सेवाओं का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और वे किफायती दरों पर अपने पार्सल विदेश भेज सकेंगे।
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पार्सल बुकिंग के दौरान ग्राहकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि सामग्री सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंच सके। साथ ही प्रत्येक पार्सल के लिए ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे पार्सल की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकेगी।
बड़े एवं भारी पार्सल के लिए निःशुल्क पिकअप सुविधा इस सेवा की विशेषता है, जिससे ग्राहकों को घर बैठे सुविधा मिल रही है। इस पहल से विशेष रूप से छात्रों, व्यापारियों और विदेश में रहने वाले परिजनों को पार्सल भेजने वाले परिवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
पार्सल भेजने हेतु आवश्यक बातें---
प्राप्तकर्ता का पूरा पता
वैध पहचान पत्र
निर्धारित शुल्क
बुकिंग के बाद ट्रैकिंग रसीद -
बिलासपुर। जिले के मुख्यमंत्री डीएव्ही विद्यालयों में प्रवेश के लिए आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक किये जा सकते है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का सत्यापन एवं प्राथमिकता का निर्धारण समिति द्वारा 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। आवेदन में संशोधन की सुविधा 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 23 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लाटरी के माध्यम से सीट का आबंटन किया जाएगा। स्कूल दाखिला की प्रक्रिया 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक होगी।
-
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर वार्डो में अनुबंधित एजेंसी रामकी कम्पनी के माध्यम से घरों में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य करवाने प्राप्त 3 ईवी वाहनों को जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में वार्डों में कार्य करने रवाना किया. नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने सभी नागरिकों से अपने घरों का कचरा प्रतिदिन सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर शहर बनाने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की ओर से की है।
-
-151 बार सामूहिक राम रक्षा स्त्रोत पाठ के साथ हुए प्रभु श्रीराम के भजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में गुरुवार की शाम राममय रही। आध्यात्मिक समिति के तत्वावधान में बड़ी संख्या में जुटे रामभक्तों ने 101 बार सामूहिक राम रक्षा स्त्रोत पाठ किया। एक से एक सुमधुर भजनों की स्वर लहरियां गूंजी। साथ ही भक्तों ने देर तक रामनाम का जाप भी किया।
सचिव आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि गुरुवार की शाम आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले के साथ अजय मधुकर काले, अनिल कालेले, संध्या खंगन, आकांक्षा गद्रे, सृष्टि दंडवते सहित कई भक्तजनों ने सबसे पहले श्रीराम पूजन किया। प्रभु की तस्वीर की पूजा कर माल्यार्पण किया गया। कोटा महिला केंद्र की महिलाओं ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने मंच पर बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ शुरू किया। हॉल में उपस्थित 75 से अधिक श्रद्धालुओं ने चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं के साथ दो बार राम रक्षा स्त्रोत का सस्वर पाठ किया। इस तरह कुल 151 राम रक्षा स्त्रोत पाठ की गणना पूरी हुई। तत्पश्चात भक्तजनों ने मिलकर हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। महाआरती के बाद प्रसाद और फलाहार का वितरण किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल की समूची कार्यकारिणी, समितियों के पदाधिकारी और 17 केंद्रों की संयोजिकाओं- सह संयाजिकाओं के साथ हर आयु वर्ग के श्रद्धालु सभासद भी श्रीराम जन्मोत्सव का उत्सव मनाने के लिए उपस्थित रहे।
मासूम अर्णव ने खींचा ध्यान
चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं मंच पर जब एक साथ राम रक्षा सत्रोत का पाठ कर रहीं थीं, तभी इन्हीं के बीच नौ वर्षीय बालक अर्णव आनंद कुसरे भी पूरे आत्मविश्वास के साथ बिना कुछ देखे- पढ़े राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कर रहा था। हॉल में उपस्थित ज्यादातर श्रद्धालुओं का ध्यान रह- रहकर अर्णव की ओर जा रहा था, जिसने राम रक्षा स्तोत्र सहित न जाने कितने स्तोत्र व चालीसा को कंठस्थ कर रखा है। -
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू द्वारा नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर वार्डो में अनुबंधित एजेंसी रामकी कम्पनी के माध्यम से घरों में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य करवाने प्राप्त 3 ईवी वाहनों को पूजा करके श्रीफल फोड़कर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में वार्डों में कार्य करने रवाना किया. वार्ड पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू द्वारा सभी नागरिकों से अपने घरों का कचरा प्रतिदिन सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर शहर बनाने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से की है।
-
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत बालाजी मेडिकल दुकान द्वारा अपनी दुकान के समीप मार्गविभाजक को क्षतिग्रस्त किये जाने पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वरलाल टावरे के मार्गनिर्देशन में सहायक अभियंता श्री नरेश साहू एवं उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में सम्बंधित दुकान बालाजी मेडिकल के दुकानदार को प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टु पब्लिक प्रापर्टी एक्ट 1984 के प्रावधान के अनुसार नोटिस जारी करते हुए दुकान को स्थल पर सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी है।
- -पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी की गई भारी कटौती जनता को बड़ी राहत - अरूण सावरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए से घटकर 3 किया जाना और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 को घटाकर शून्य रुपए किए जाने को स्वागत योग्य कदम बताया है। एक बार फिर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक संकट जैसी परिस्थितियों में जनता को एक बड़ी राहत दी है। रामनवमी के पावन अवसर पर पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी की भारी कटौती यह जनता को बड़ी राहत है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार माना।वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध और ऊर्जा के संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भी भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। रामनवमी के पावन अवसर पर पूरी देश को सौगात देते हुए पेट्रोल एवं डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती करके पेट्रोल में ₹10 एवं डीजल में₹10 की छूट देकर देश को सौगात दी है। एक और जहां पूरी दुनिया युद्ध की विभीषिका के चलते ईंधन की संकट से जूझ रही है वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजना देश के नागरिकों को मिल रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार माना।पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया भर में फ्यूल की कमी से हाहाकार मचा हुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में, मोदी सरकार का फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला नागरिकों के लिए बहुत जरूरी राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा कि जहां कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं मोदी सरकार का एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला उसके जन-केंद्रित शासन और संवेदनशीलता से भरे निर्णय लेने की प्रक्रिया को दर्शाता है। इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई । भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय डॉ. नवीन मार्कण्डेय एवं यशवंत जैन ने भी इस साहसिक निर्णय का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई प्रेषित की भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन एवं डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि जब आपकी नीति स्पष्टता के साथ जन हितों को साधने की हो तो साहसिक निर्णय लेने होते हैं जहां पूरा विश्व ईंधन संकट की चपेट में हैं। और कीमतें आसमान में वहीं भारत सरकार का एक्साइज ड्यूटी कम करना साहसिक निर्णय है।
- -केन्द्रीय गृह मंत्री ने टारगेट तय करके और दृढ़ता के साथ लक्ष्य निर्धारित कियारायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने दीपक बैज के बयान पर पटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं कांग्रेस पार्टी प्रश्न करती हैं कि क्या नक्सली समस्या 31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगी? और यदि आगे घटनाएं होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रश्न करने का अधिकार नहीं है।केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने समय सीमा के तहत टारगेट तय करके और दृढ़ता के साथ लक्ष्य निर्धारित किया। वह समय अब आ गया है लक्ष्य की प्राप्ति की जाए । जिस पर कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया था जो सलवा जुडूम के घोर विरोधी थे। नक्सलियों के समर्थक रहे हैं। जिसे वर्तमान में उपराष्ट्रपति चुनकर आए सीपी राधाकृष्णन जी के विरुद्ध चेहरा बनाया गया था । कांग्रेस पार्टी हमेशा नक्सलियों के पक्ष में रही हैं। कांग्रेस पार्टी कहती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे किंतु तारीख नहीं बताएंगे , किन्तु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम का मंदिर भी बन गया लाखों करोड़ों दर्शनार्थियों ने रामलला का दर्शन लाभ भी ले लिया । धारा 370 खत्म हो गया कश्मीर में अमन और चैन की बयार बह रही है। पत्थर चलाने वाले पत्थर बाज हो चाहे आतंकवाद हो उसी प्रकार से नक्सलवाद का सफाया इस दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ होने वाला है। जिस पर कांग्रेस पार्टी को किसी प्रकार का सवाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है देश की आंतरिक सुरक्षा और मजबूती के दृष्टिकोण से नक्सल सफाया मील का पत्थर साबित होगा इस विषय पर प्रश्न खड़ा करना हास्यास्पद है ।
- रायपुर। शासकीय बालिका गृह शंकर नगर रायपुर में आज कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिवस सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने बालिकाओं के लिए एक टीवी भेंट स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान बालिका गृह में रह रही बालिकाओं ने मंत्री का स्वागत किया तथा उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने बालिकाओं के साथ समय बिताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सीडीपीओ एवं प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- रायपुर। प्रत्येक माह के आखरी रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सुबह 11.00 बजे देशवासियों से आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात करते है। इसी कार्यक्रम के तहत आगामी 29 मार्च दिन रविवार भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छ.ग. प्रदेश के सभी 36 जिलों में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यकम झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में सुनेगें, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ का लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं और प्रधानमंत्री के विचारों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें। मन की बात कार्यक्रम न केवले प्रेरणा का स्त्रोत है, बल्कि यह देश के विकास में आमजन की भागीदारी को रेखांकित करता है।भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए जिलों में बैठक कर कार्यक्रम को बडा स्वरूप देने के लिए प्रभारी व सह प्रभारी बनाकर सभी को जिम्मेदारी दी गई, ताकि कार्यकम व्यवस्थित व सुचारू रूप से हो सके। मन की बात झुग्गी झोपड़ी बस्ती में जाकर सुनना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का सार्थक माध्यम है
- - 872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसारायपुर । शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति को लेकर विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर परीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2022 से पूर्व नियुक्त 10 और जनवरी - फरवरी वर्ष 2022 में नियुक्त 338,मार्च -मई में नियुक्त 572 तथा जून-दिसंबर 2022 में नियुक्त 90 सहायक प्राध्यापकों के प्रकरणों की समीक्षा कर मामलों में निर्णय लिए गए हैं। इस तरह कुल 1010 परिवीक्षाधीन सहायक प्राध्यापकों के संबंध में परीक्षण के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों का परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसा की गई है और 68 सहायक प्राध्यापक को परिभ्रमण में रखा गया है। इसी तरह 70 प्राध्यापकों के गोपनीय प्रतिवेदन में समिति की शर्तों के अनुरूप न होने के कारण परिवीक्षा अवधि में वृद्धि की अनुशंसा की गई है,जिसमे 53 प्राध्यापकों का 1 वर्ष और 17 सहायक प्राध्यापकों का 2 वर्ष शामिल है।विभागीय जानकारी के अनुसार इन सहायक प्राध्यापकों की परीविक्षा अवधि समाप्ति की प्रक्रिया वर्ष 2025 तक पूरी की जानी है। इसके लिए वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन, पुलिस सत्यापन, सतत सेवा प्रमाण-पत्र, निष्ठा प्रमाण-पत्र, विभागीय जांच एवं न्यायालयीन प्रकरण से संबंधित दस्तावेज तथा चल-अचल संपत्ति विवरण जैसे आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।फरवरी 2026 में आयोजित प्रथम बैठक में कुल 348 प्रकरणों की समीक्षा की गई,इनमें से 307 सहायक प्राध्यापक सभी मापदंडों पर पात्र पाए गए, जिनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की अनुशंसा की गई। वहीं 15 प्रकरणों में दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर उन्हें लंबित रखा गया। दस्तावेज पूर्ण करने की दशा में उन्हें पात्र माना जाएगा। इसी तरह 26 सहायक प्राध्यापक निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके चलते उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं करने की अनुशंसा की गई।इसके बाद मार्च 2026 में आयोजित द्वितीय बैठक में मार्च से मई 2022 के बीच नियुक्त 572 प्रकरणों का परीक्षण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्राध्यापकों के मामलों पर विचार किया गया,इसमें 497 सहायक प्राध्यापक मापदंडों में पात्र जिसमे से 39 दस्तावेज पूर्ण करने पर पात्र तथा 36 सहायक प्राध्यापक मापदंड में अपात्र होने पर समिति द्वारा परिवीक्षा अवधि समाप्त नही किये जाने की अनुशंसा की गई है।इसी तरह जून–2022 से दिसम्बर–2022 में नियुक्त कुल 90 प्रकरणों का परीक्षण किया गया, जिसमें 68 सहायक प्राध्यापकों को सभी मापदण्डों में पात्र पाये जाने के कारण उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्ति हेतु समिति के द्वारा अनुशंसा की गई। इसमें 14 सहायक प्राध्यापक ऐसे हैं, जिनके प्रकरण में दस्तावेज अपूर्ण हैं,वे पूर्ति कर देंगे तो पात्र माने जायेंगे। इन्हे अभी परीक्षण में रखा गया है। 08 सहायक प्राध्यापक मापदण्ड में अपात्र पाये गये। पूरी प्रक्रिया के दौरान विभाग द्वारा पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विभाग का कहना है कि सभी पात्र सहायक प्राध्यापकों को समय पर लाभ दिया जाएगा, जबकि अपूर्ण या अपात्र प्रकरणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय अनुपालन की सतत निगरानी के तहत व्यापक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा जल एवं वायु प्रदूषणकारी उद्योगों का नियमित निरीक्षण कर उल्लंघन पाए जाने पर वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 एवं जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।जनवरी 2026 से अब तक प्रदूषण की स्थिति पाए जाने पर 23 उद्योगों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें उरला एवं सिलतरा औद्योगिक क्षेत्रों के प्रमुख स्पंज आयरन उद्योग—वासवानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, शिल्फी स्टील्स प्रा. लिमिटेड एवं एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड शामिल हैं। इसके अलावा सारडा एनर्जी मिनरल्स लिमिटेड के विरुद्ध बिना अनुमति फ्लाई ऐश डम्पिंग के मामले में भी नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिसों के बावजूद संतोषजनक सुधार नहीं करने, मंडल की सम्मति के बिना संचालन तथा शिकायतों में प्रदूषण पाए जाने के कारण अब तक 30 उद्योगों के विरुद्ध उत्पादन बंद करने एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की जा चुकी है।मंडल ने स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित उद्योग सभी पर्यावरणीय मानकों, वैधानिक प्रावधानों एवं सम्मति शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित नहीं करते, तब तक उन्हें संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के मामलों में 13 उद्योगों पर कुल 28 लाख 92 हजार रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी अधिरोपित की गई है।मंडल ने जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सभी औद्योगिक इकाइयों एवं संबंधित विभागों से नियमों का कड़ाई से पालन करने और प्रशासनिक निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
- -मणिकांता एल बने स्टार-कर्नाटक का स्वर्णिम प्रदर्शन, तैराकी में पूर्ण वर्चस्व-छत्तीसगढ़ ने जीते एक रजत व दो कांस्यरायपुर / खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे दिन कर्नाटक ने अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। कर्नाटक 10 से अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला राज्य बन गया है। तीसरे दिन के अंत तक कर्नाटक को कुल 13 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक हो गए हैं, जिनमें सभी स्वर्ण पदक तैराकी स्पर्धाओं से प्राप्त हुए हैं।कर्नाटक के स्टार तैराक मणिकांता एल ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। अब तक वे कुल आठ स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता के सबसे सफल खिलाड़ी बन चुके हैं और कर्नाटक की बढ़त को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।पदक तालिका में ओडिशा 6 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि असम 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। मेजबान छत्तीसगढ़ 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 6 पदकों के साथ त्रिपुरा के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर बना हुआ है।मेजबान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। अनुष्का भगत ने महिलाओं की 50 मीटर बेकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना तीसरा रजत हासिल किया, जबकि निखिल जाल्को ने पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। वहीं न्यासा पैकरा ने 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।तीसरे दिन महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्वर्ण खाता खोला। महाराष्ट्र की तन्वी धुर्वे ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, जबकि अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांगसू ने 58 किग्रा वर्ग में तथा रिचिन चोंगरुजू ने 79 किग्रा वर्ग में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।तैराकी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। महिलाओं की 50 मीटर बेकस्ट्रोक स्पर्धा में कर्नाटक की मेघांजलि ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि छत्तीसगढ़ की अनुश्का भगत को रजत प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग में मणिकांता एल ने 50 मीटर बेकस्ट्रोक और 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कर्नाटक के धूनीश एन ने स्वर्ण पदक हासिल किया।वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांगसू ने 169 किलोग्राम वजन उठाकर 58 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा की बिदु स्मिता भोई ने 63 किग्रा वर्ग में 195 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में मिजोरम के एमएच सिलवान बेहरोथतलो ने 71 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि अरुणाचल प्रदेश के रिचिन चोंगरुजू ने 79 किग्रा वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण में 30 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 3800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती सहित कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं, जबकि मल्लखंभ एवं कबड्डी प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल हैं।तीन दिनों के बाद 14 राज्यों ने कम से कम एक पदक जीत लिया है, जबकि 6 राज्यों ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और अधिक रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।




.jpg)
.jpg)













.jpg)


.jpg)




