- Home
- छत्तीसगढ़
-
-राज्यपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति, खेती और स्व-सहायता समूहों पर दिया गया विशेष जोर
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों की जानकारी ली। विशेष रूप से उन्होंने अपने गोद लिए ग्राम सोनपुरी में संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।राज्यपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि, उद्यानिकी और जल जीवन मिशन जैसे बुनियादी सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुँचना चाहिए, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।खेती और प्रोसेसिंग पर बलराज्यपाल श्री डेका ने ग्राम सोनपुरी में टमाटर की खेती की संभावनाओं को देखते हुए बाड़ी में टमाटर उत्पादन करने कहा। उन्होंने कहा कि टमाटर के अधिक उत्पादन को देखते हुए उसकी प्रोसेसिंग को बढ़ावा देना जरूरी है, ताकि किसानों को बेहतर मूल्य मिले और फसल की बर्बादी न हो।शत-प्रतिशत योजना लाभ का देने निर्देशउन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत कार्ड बनाए जाएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए।जल जीवन मिशन के तहत नल-जल पहुंच सुनिश्चित करेंजल जीवन मिशन की प्रगति पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने सोनपुरी में प्रत्येक घर तक नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल स्रोतों की सततता बनाए रखने के लिए वर्षा जल संग्रहण, सोखता गड्ढे और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण जैसे उपायों को प्राथमिकता देने को कहा।एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का आह्वानराज्यपाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के अंतर्गत सभी शासकीय भवनों जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आग्रह किया। उन्होंने इसे पर्यावरण और मातृत्व दोनों से जुड़ी एक संवेदनशील पहल बताया।शिक्षा में ड्रॉपआउट रोकने निर्देशस्कूल छोड़ चुके बच्चों की जानकारी लेते हुए राज्यपाल ने ऐसे बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए ठोस पहल करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को साक्षर बनाने की भी अपील की, ताकि वे कम से कम अपना नाम लिख सकें।महिला समूहों की सराहनाराज्यपाल ने स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूहों को आवश्यक संसाधन एवं प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को और सशक्त किया जाए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन माह के भीतर ग्राम सोनपुरी में चल रहे समस्त विकास कार्यों की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी योजना में कोई कमी या बाधा पाई गई, तो उसे तत्काल दूर करते हुए गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देशराज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुलिस विभाग के कार्यों की जानकारी लेते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।उन्होंने शहर में भारी वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए वाहन मालिकों को अपने चालकों को समझाइश देने को कहा। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड आदि लगाने के निर्देश दिए। -
— 24x7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905*
*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध बांग्लादेशी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा पहचान पर संदेह हो तो वे तुरंत टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करें*बिलासपुर/छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों में सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक, अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों अथवा उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय के राष्ट्रहित में सहयोग कर सकें।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि देश की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार राज्य को घुसपैठियों और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जब तक ऐसी ताकतों को जड़ से नहीं उखाड़ा जाएगा, तब तक हमारे नागरिकों की सुरक्षा और शांति खतरे में रहेगी। यह हेल्पलाइन आम जनता को एक सीधा, सुरक्षित और प्रभावी माध्यम प्रदान करती है जिससे वे देशहित में अपनी भागीदारी निभा सकें। राज्य में अवैध बांग्लादेशी नागरिको की सूचना पर पूरी ताकत के साथ जांच और पहचान कर रही है।उपमुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे इस हेल्पलाइन पर प्राप्त हर सूचना को गंभीरता से लें, आवश्यक सतर्कता बरतें और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही इस अभियान को लेकर आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने हेतु प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि घुसपैठ के मामलों की पुष्टि के लिए प्राप्त सूचनाओं की सत्यता की पूर्ण जांच की जाएगी, ताकि निर्दोष लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आस-पास किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा पहचान पर संदेह हो तो वे तुरंत टोल फ्री नम्बर 1800-233-1905 पर संपर्क करें। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम छत्तीसगढ़ को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सशक्त बनाए रखें। -
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन के अंतर्गत शीतला तालाब महामाया मन्दिर वार्ड अंतर्गत सड़क मार्ग पर रखी गयी रेत को जेसीबी मशीन की सहायता से तत्काल जप्त कर सड़क यातायात को पुनः बहाल करने की त्वरित कार्यवाही जनशिकायत मिलते ही स्थल पर टीम को भेजकर की और जनशिकायत का त्वरित निराकरण किया.
-
बिलासपुर/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपने जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं, बिलासपुर जिले बिल्हा ब्लॉक के दुर्गडीह गांव की रहने वाली दिव्यांग जमुना पाटले के लिए यह योजना वरदान बन कर आई दिव्यांगता को मात देकर जमुना समूह की मदद से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी है, और अब लखपति दीदी बन कर दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
जमुना ने बताया एक वर्ष की उम्र में मैं घर के बने कुएं में गिर गई थी हादसे में जान तो बच गई लेकिन एक पैर गंभीर चोट के कारण क्षतिग्रस्त हो गया, बचपन संघर्षों में बीता, जहां लोग कहते कि आगे इसके जीवन का क्या होगा, कौन हाथ थामेगा, जीवन कैसे चलेगा। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। एक पैर से ही सिलाई का काम सीखा और अपनी आजीविका कमाने लगी। पिता के देहांत के बाद अपनी मां का भी सहारा बनी। जमुना ने बताया कि गांव में बिहान योजना से जुड़कर आत्मविश्वास और बढ़ा। अपने समूह सहोदरा स्व सहायता समूह के माध्यम से सामुदायिक निवेश कोष (CIF) से ऋण मिला जिससे अपने व्यवसाय की नींव रखी और बेहतर आय अर्जित कर अब लखपति दीदी बन गई हैं।जमुना ने बताया कि समूह से ऋण मिलने पर उन्होंने अपना फैंसी स्टोर और साथ ही रेडीमेड कपड़े की दुकान भी खोली है, इस व्यवसाय से उन्हें अच्छी आय अर्जित होती है, जिससे वह न केवल अच्छी आजीविका कमा रही है बल्कि बचत भी कर पा रही है। उनकी योजना धीरे-धीरे अपने व्यवसाय का विस्तार करने की है। जमुना अब अपने गांव में लखपति दीदी के रूप में पहचानी जाने लगी है।जमुना कहती है कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के भरपूर अवसर मिल रहे हैं। मुझे खुशी है कि मैं भी इसका हिस्सा बन सकी और दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बन सकी।उल्लेखनीय है कि बिहान योजना ने जहां महिलाओं को संगठित किया, वहीं उनके भीतर छिपी उद्यमिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया है, जमुना पाटले जैसी कई महिलाएं हैं जो बिहान से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनी है जमुना जैसी महिलाओं की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। - भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानों का आबंटन खुली लाटरी पद्वति से किया जाना है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर पात्रता संबंधी सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर भूतल के मकानों का आबंटन किया जाना है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में किरायेदारी के रूप में निवासरत वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों द्वारा पूर्व में मकान हेतु आवेदन निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना के काउन्टर कक्ष क्रं. 16 में जमा किये है। इस समाचार को सूचना मानकर संबंधित आवेदक 1 जुलाई 2025 तक निगम कार्यालय में उपस्थित होकर आवास आबंटन के कुल अंशदान राशि का 10 प्रतिशत निगम कोष में जमा करें। ताकि 3 जुलाई 2025 को होने वाली लाटरी प्रक्रिया में शामिल कर भूतल के आवासों का आबंटन किया जा सके।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के कक्ष में गोकुल नगर कुरूद के पशुपालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा अनुसार गोकुल नगर के 164 पशुपालकों को वर्ष 2007 में निगम द्वारा भूमि आबंटित किया गया था। जिसमें से 03 पशुपालकों द्वारा प्रब्याजी की पूर्ण राशि जमा कर दिया गया है। शेष 161 पशुपालकों द्वारा प्रथम किश्त की राशि जमा की गई है। प्रथम किश्त की राशि जमा करने पश्चात पशुपालकों एवं नगर निगम भिलाई के मध्य अनुबंध पत्र निष्पादित किया गया था। पशुपालकों को आबंटित भूमि के संबंध में मामला माननीय उच्च न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट में लंबित रहने से पूर्व में राशि जमा नहीं की गई है। माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण का निराकरण किया गया है।वर्तमान में आबंटित भूखण्डों की बकाया शेष राशि एवं भू-भाटक वर्ष 2024-25 तक की राशि जमा कराये जाने हेतु 149 आबंटितो को सूचना पत्र जारी किया गया है। सूचना पत्र मिलते ही सभी पशुपालक निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे। पशुपालकों द्वारा निवेदन किया गया कि कोर्ट के अवधि एवं ब्याज की राशि में छूट दिया जावे। सभी पशुपालक राशि जमा करने सहमति दिये है। आयुक्त ने यह भी बताया कि गोकुल नगर के भूमि आबंटन की राशि निगम में जमा होने पश्चात उस राशि को गोकुल नगर के मूलभूत सुविधाओं जैसे- सड़क, नाली, बिजली, पानी एवं साफ-सफाई के लिए उपयोग किया जायेगा, जिससे वहां का बसाहट सुव्यवस्थित हो सके। कुछ पशुपालकों द्वारा जमीन आबंटन की राशि निगम में जमा नहीं किये है और जमीन अन्य व्यक्ति को बेच दिए है। ऐसे पशुपालकों का आबंटन निरस्त किया जायेगा। बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, पशुपालक पप्पू यादव, दिलावर यादव, दिनेश राय, महेन्द्र यादव, रामप्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में फूड व्यवसाय करने वाले वेंडरो की कार्यशाला निगम सभागार में आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से ऐसे व्यवसायी हैं, जो रोड के किनारे खाद्य सामग्रीयों का ठेला या गुमटी लगाकर व्यवसाय करते है। मुख्य व्यवसाय जैसे- चाट, इडली, गुपचुप, दोसा, समोसा, मोमोज, चाउमिन, चाय, भजिया, सैन्डविच, बर्गर, बड़ा, भेल, बर्फ का गोला, अंडा एगरोल, कुल्फी, आईसक्रीम, मैंगोसेक, गन्ना रस इत्यादि। ऐसे व्यवसायियो को बुलाकर प्रथम एजुकेशन फांउडेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उददेश्य था कि सभी वेंडर्स को शासन द्वारा दी जा रही स्वनिधि योजना का लाभ मिले एवं वेंडिंग जोन में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है। इस प्रशिक्षण में लगभग 40 से अधिक संख्या में स्ट्रीट फूड वेंडर शामिल हुए।प्रशिक्षण के दौरान वेंडरो को बताया गया कि खादय सामग्री बनाते समय एवं ग्राहको को परोसते समय साफ सफाई का ध्यान रखे, कचरा इधर उधर न फेके, हाथो में ग्लब्स पहने, नाखून साफ रखे, बनाते समय पोछने वाले कपड़ो को स्वच्छ रखे, पीने का पानी एवं धोने के पानी में दुरी रखे, पाउच एवं तम्बाखू खाकर व्यवसाय न करें, स्वच्छ कपड़ा पहनकर व्यवसाय करें, जहां बनाते है वहां गंदगी न रखे, पकाने वाले तेल का एक्सपायरी तिथि को ध्यान में रखे और उसी तेल को बार बार न उपयोग में लायें। कार्यशाला के दौरान निगम सेे प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रोग्राम हेड अंकित राठौर, कलस्टर लीडर पवन साहू, प्रोग्राम कार्डिनेटर भोजराम साहू, राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन मैनेजर नलनी तनेजा, सेक्टर हेड सुभाष डोंगरे, टीकाराम साहू, योगेन्द्र साहू आदि उपस्थित रहे।
- 0- निर्धारित से कम संख्या में सफाई कामगार आने पर ठेकेदार के देयक से अर्थदंड कटौती0रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 के अंतर्गत गंगानगर और दुर्गानगर का क्षेत्र पूर्व में नगर निगम के जोन कमांक 3 में सम्मिलित था। वर्तमान में परिसीमन के अनुसार जोन कमांक 2 में सम्मिलित हुआ है। उक्त क्षेत्र में वार्डों के कर्मचारियों एवं जोन गैंग के माध्यम से नालियों की सफाई निरंतर जारी है तथा निर्धारित संख्या से कम कर्मचारी उपस्थिति होने पर प्लेसमेंट एजेंसी/ठेकेदार के देयक से अर्थदंड कटौती की जाती है।
- 0- महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की बैठक में सदस्यों ने रखें खुलकर विचार, सालभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तयरायपुर। समाज का विकास खुद के विकास से जुड़ा होता है, यानी अगर हम सब मिलकर समाज का विकास करेंगे, तो कहीं न कहीं समाज के माध्यम से हमारा भी विकास होगा। इसलिए समाज के विकास के लिए हम सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने शंकर नगर महिला केंद्र की वर्ष 2025-26 की पहली बैठक में कहीं।उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल अब अपने सामाजिक दायित्वों को नई ऊर्जा के साथ संचारित कर रहा है। मंडल द्वारा जल्द ही वरिष्ठ जनों के लिए 'आपुलकी योजना' शुरू की जाएगी। जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए मंडल के हर एक सदस्य की सहभागिता जरूरी है।शंकर नगर केंद्र की वरिष्ठ सदस्य पुष्पा जावलेकर ने नई संयोजिका व सह संयोजिका का उत्साहवर्धन और पुरानी संयोजिका और सहसंयोजिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि रैना पुराणिक ने सबको जोड़ने में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से की गई। बैठक में समय-समय पर सामाजिक कार्य में केंद्र की सहभागिता के लिए सभी ने सहमति दी।बैठक में वर्षभर के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की। इस अवसर पर मंडल की आजीवन सभासद माधुरी जोशी द्वारा लिखित कविता संग्रह का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति अंदनकर और आभार प्रदर्शन संयोजिका मधुरा भागवत ने किया। बैठक में ज्योति अंदनकर, सुरेखा पाटिल, आयुषी विठालकर, स्मिता कोमजवार, पुष्पा जावलेकर, निर्मला पिंपले, अनुराधा शिवलकर, सुजाता देशपांडे, शुभदा गिजरे, आशा पवार, कुंदा विठालकर, रैना पुराणिक, वैशाली निमजे, वर्षा उरकुरकर, तोशीका भुजबल, लीना मजुमदार, कविता लांजेवार, नेहा फडणवीस, शेफाली फडणवीस, विनया कर्दले, मनीषा चौखंडे, वनिता चितांबरे, शिल्पा धोत्रे, श्रुती मनोहर, अर्चना मैराल सहित कई महिला सभासद उपस्थित रहीं।
- 0- महापुरूषो की मूर्तियो के जीर्णोद्धार, रंगरोगन, साफ सफाई को लेकर अध्यक्ष एवं पार्षदो ने दिये सुझाव व निर्देश0रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम संस्कृति विभाग सलाहकार समिति की बैठक विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी की अध्यक्षता एवं समिति के सदस्य पार्षद श्री अजय साहू, श्री महेश कुमार ध्रुव, आनंद अग्रवाल, अमन सिंह ठाकुर, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, प्रमोद कुमार साहू, श्री रवि सोनकर, श्रीमती ममता सोनू तिवारी, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री डीके पैकरा एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में हुई।संस्कृति विभाग सलाहकार समिति की बैठक में विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी की अध्यक्षता में रायपुर शहर में महापुरूषो की मूर्तियों के जीर्णोद्धार, रंगरोगन और आस पास की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदो ने आवश्यक सुझाव दिये एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया।संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने महापुरूषो की जयंतियों और पुण्यतिथियों पर मूर्तियों के आस पास साफ सफाई फूल माला एवं अन्य यथोचित व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने रायपुर शहर में नगर निगम की ओर से समय समय पर सांस्कृतिक आयोजन करने और मार्गो भवनो, चौक चौराहो के नामकरण के संबंध में नियमानुसार प्रस्ताव जोन कमिश्नरो से वार्ड पार्षदो से समन्वय बनाकर निगम मुख्यालय संस्कृति विभाग को भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संस्कृति विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिये।
- 0- जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर हितग्राही हुए प्रसन्नचितबालोद, धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुल्लेगुड़ा, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों में आदिवासी समाज के लोगों एवं हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इन गांवों में आयोजित शिविरों में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, मुद्रा लोन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड आदि विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होकर हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुल्लेगुड़ा, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में आदिवासी वर्ग के हितग्राही एवं ग्रामीण शामिल हुए। इसी कड़ी में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुल्लेगुड़ा में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 18 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 20 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 01 हितग्राही को विद्युत सोलर कनेक्शन, 01 हितग्राही को वृद्धा पेंशन योजना, 08 हितग्राहियों को अधिवास प्रमाण पत्र से प्रदान किया गया।इसी तरह शिविर में 33 हितग्राहियों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच भी किया गया। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 09 हितग्राहियों को आधार कार्ड, 46 हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, 04 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 02 हितग्राहियों को विद्युत सोलर कनेक्शन से लाभान्वित किया गया। इस तरह शिविर में 15 हितग्राहियों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच किया गया। इसके अलावा शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सस्दय अमृता नेताम उपस्थित थे।
- 0- जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के सभाकक्ष में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के सभागार में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डीलोहारा एवं मार्री बंगला तहसील के लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की।इसके अंतर्गत उन्होंने परियोजना अधिकारी से सुपोषण अभियान के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में कुपोषण दर कम करने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चिकित्सकों की स्थाई रूप से नियत समय पर ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक रूप से दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कृषकों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करें।उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी शालाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित हो रहे आवासों में अनिवार्य रूप सोख्ता पीट निर्माण कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने आवास निर्माण के कार्य को समय पर कार्य पूरा कराने के निर्देश भी संबंधितों को दिए। बैठक में उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे किसानों की मांग के अनुरूप सोसायटी में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
- बिलासपुर. जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उन्हें बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 15 जून से 30 जून तक विशेष ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के 102 ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित किया गया है, जहाँ ब्लॉक स्तर पर संयुक्त विभागीय प्रयास से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में 25 जून को जिले के चार विकासखंडो बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर व कोटा में शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत कछार, मस्तूरी कुकुर्दीकेरा, ग्राम पंचायत खजुरी-सरसेनी विकासखंड तखतपुर और कोटा के छतौना में शिविरों का आयोजन किया गया।ग्राम पंचायत कछार, विकासखंड बिल्हाग्राम पंचायत कछार में आयोजित शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पंच-सरपंच, सचिव, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर 16 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए। ग्रामीणों को शासन की स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा, विकासखंड मस्तूरीकुकुर्दीकेरा का शिविर जनपद सभापति श्रीमती सरिता नायक, जनपद सदस्य श्रीमती जमुनाबाई पैकरा और आदिवासी समाज के सरपंच श्री शत्रुधन लाल पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड जैसी दस्तावेजी सेवाएं दी गईं। साथ ही 1 महिला को मातृ वंदना योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे थे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो सका।ग्राम पंचायत खजुरी-सरसेनी, विकासखंड तखतपुरखजुरी-सरसेनी पंचायत में आयोजित शिविर की अगुवाई सरपंच श्रीमती राधा अविनाश वर्मा ने की। शिविर में प्रभारी अधिकारी श्री जसवंत सिंह जांगड़े, (अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी) और सहायक अधिकारी श्री डी. के. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यहाँ पर 07 आयुष्मान कार्ड, 03 जाति प्रमाणपत्र, 01 निवास प्रमाणपत्र बनाए गए। पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना के लिए 02 नए फार्म प्राप्त किए गए। इसके अतिरिक्त 32 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।ग्राम पंचायत छतौना, विकासखंड कोटाविकासखंड कोटा की ग्राम पंचायत छतौना में शिविर प्रभारी श्री भार्गव, सरपंच श्रीमती रमलाबाई पैकरा और उपसरपंच श्रीमती रजनीदेवी मानिकपुरी के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 13 आयुष्मान कार्ड तथा 12 मातृ वंदना योजना के लाभ प्रदान किए गए। कुल 195 ग्रामीणों को शिविर से प्रत्यक्ष लाभ मिला, जिनमें महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।शिविर में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, पंचायत, कृषि एवं राजस्व विभाग के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी रही। योजना से लाभान्वित जनजातीय परिवारों और ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं अपने गांव में ही मिलने पर खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
- 0- प्रतिभागियों के अधिक संख्या में पहुंचने के कारण पुस्तकों का स्टॉक खत्म, अब एक और खेप मंगवाई जाएगीरायपुर। मध्य प्रदेश मराठी अकादमी इंदौर द्वारा आयोजित अभिनव वाचक प्रतियोगिता के लिए ‘कर हर मैदान फतेह’ पुस्तक बुधवार को दोपहर चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में प्रतिस्पर्धियों में वितरित की गई। अब इस पुस्तक का वाचन कर प्रतिभागी अभिनव वाचक प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। मराठी साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि निश्चित संख्या में मंगवाई गई पुस्तकों की तुलना में अधिक संख्या में प्रतिभागी पहुंचे इसीलिए बचे हुए परीक्षार्थियों के लिए अगले खेप में कुछ और पुस्तकें आसपास के परीक्षा केंद्रों से मंगवाई जाएंगी। ताकि कोई भी प्रतिस्पर्धी अभिनव वाचन प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित न रहे।बताते चलें कि मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आहूत की जाने वाली परीक्षा 17 अगस्त को सुबह 11 बजे से महाराष्ट्र मंडल रायपुर में भी महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्र होने की वजह से आयोजित की जा रही है। कुमुद लाड के मुताबिक पुस्तक लेने को लेकर परीक्षार्थियों की भीड़ को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार महाराष्ट्र मंडल रायपुर परीक्षा केंद्र में रिकॉर्ड संख्या में परीक्षार्थी अभिनव वाचक स्पर्धा में शामिल होंगे।
- 0- तेलीबांधा मार्ग को कब्जामुक्त किया, सड़क से भवन निर्माण सामग्री जप्त कर सड़क बाधा शुल्क वसूला0रायपुर- रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं सम्बंधित जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही निरंतरता से जारी है।इस क्रम में बुधवार को टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन क्रमांक 4 के नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम ने नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर उप अभियंता श्री अमित सरकार की उपस्थिति में जोन 4 क्षेत्र में मालवीय मार्ग में सड़क पर लगाए गए अवैध ठेलों को हटाने की कार्यवाही की. जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी में अवैध ठेलों को हटाने की कार्यवाही की।नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 6 अंतर्गत वार्ड 58 में टैगोर नगर में गुलाब बाबा मन्दिर के समीप सड़क पर भवन निर्माण सामग्री जप्त की गयी और सम्बंधित पर सड़क बाधा शुल्क वसूला गया. टैगोर नगर में एक अन्य स्थान में भवन निर्माण सामग्री जप्त कर सम्बंधित को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए सड़क बाधा शुल्क वसूला गया. तेलीबांधा मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर अवैध गुमटियों और ठेलों को हटाकर यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाकर नागरिकों को त्वरित राहत दिलवाई. मालवीय मार्ग में अवैध ठेलों को हटाने की कार्यवाही की गयी. आमासिवनी शासकीय नजुल भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को राजस्व की टीम सहित मिलकर हटाया गया. टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- जशपुर, जशपुर में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने महिला के कथित प्रेमी को पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपी को जशपुर लाया जा रहा था तब जानकारी मिली कि उसने पहले ही जहर खा लिया है, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी देते हुए जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में सुभद्रा ठाकुर :36: और उसकी 14 वर्षीय बेटी तथा छह वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रमोद गिद्धी :26: को गिरफ्तार कर लिया है।सिंह ने बताया कि 23 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में कह रहा है कि उसने एक महिला और उसके दो बच्चों को मारकर साजबहार गांव के करीब उतियाल नदी के किनारे रेत में दबा दिया है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल को नदी के किनारे भेजा गया और शवों की तलाश की गई। बाद में पुलिस ने नदी के किनारे दो बच्चों के शव बरामद कर लिए तथा कुछ दूरी पर जंगल में महिला का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मामले की छानबीन शुरू की।जांच के दौरान जानकारी मिली कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी तथा उसका आरोपी प्रमोद के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने जब आरोपी प्रमोद की तलाश शुरू की तब उसके रांची में होने की जानकारी मिली। बाद में पुलिस दल ने उसे रांची से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रमोद से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि उसका और महिला का प्रेम संबंध था। कुछ समय बाद आरोपी प्रमोद महिला के चरित्र को लेकर शक करने लगा और उनका विवाद बढ़ता गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रमोद ने 22 तारीख की रात में महिला को नदी के करीब मिलने बुलाया और बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने दोनों बच्चों को भी वहां बुलाकर उनकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी प्रमोद बच्चों के शवों को नदी के किनारे तथा महिला के शव को जंगल में छुपाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस आरोपी प्रमोद को लेकर जशपुर आ रही थी तब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने जब आरोपी प्रमोद से पूछताछ की तब उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही जहर खा लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
- -जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में मेधावी छात्रों को किया सम्मानितरायपुर। , राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज धमतरी जिले के पीएम श्री हायर सेकेण्डरी स्कूल बठेना में स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने नई शिक्षा नीति की शुरूआत की है। जिससे विद्यार्थियों का अपना भविष्य गढ़ने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। पहली बार स्कूल जाने वाले बच्चों के मन में उत्साह का संचार करने के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह उत्साह पूरे सत्र बना रहे, इसके लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही सारी समस्याओं का समाधान है। इसकी सहायता से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि बड़ा लक्ष्य लेकर मेहनत करके सफलता पाई जा सकती है। एक विचार आपका जीवन बदल सकता है। मंत्री श्री वर्मा ने 15 स्कूली छात्राओं को सरस्वती सायकल योजनांतर्गत सायकिलों का वितरण किया। राज्य के मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले जिले के छात्र सौरभ जोशी और समीर साहू को सम्मानित किया।कार्यक्रम को नगरी विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम और नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आप अपने पालकों और अपने सपनों को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करें, अच्छे मुकाम पर पहुंचकर धमतरी का नाम रौशन करें। बच्चों को मोबाईल का उपयोग कम करने की भी सलाह दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू, अन्य जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले सहित शिक्षक-शिक्षिकायें एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ के शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती देने के लिए हो रही राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना-नटवर स्कूल के शाला प्रवेशोत्सव में छात्रों से किया संवादरायपुर,। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने स्कूली बच्चों से शाला प्रवेश उत्सव में संवाद करते हुए कहा कि केवल डिग्री के लिए पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल्स ही असली सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र लगातार सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं। श्री चौधरी आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकें और गणवेश वितरित किए और उन्हें नए शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपनी स्कूली शिक्षा का स्मरण करते हुए बताया कि कैसे एक बार रटकर नहीं, समझकर लिखने की सलाह ने उनके सोचने और अभिव्यक्ति की दिशा बदल दी। यही आदत उनके लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी की मजबूत नींव बनी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किस मुकाम तक पहुंच सकता है, एक छोटे से गांव बायंग से निकलकर पहले कलेक्टर और आज प्रदेश के वित्त मंत्री का दायित्व संभालना इसी का प्रमाण है।वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना पर जोर दे रही है। हाल ही में गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी है। राज्य में पहले से ही आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, सीपेट, एनआईएफटी और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाएं संचालित हो रही हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि छात्रों के मार्गदर्शन और अध्ययन संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए नालंदा लाइब्रेरी नेटवर्क की स्थापना की जा रही है। रायगढ़ में प्रदेश की सबसे बड़ी नालंदा लाइब्रेरी बनने जा रही है, जहां प्रयास संस्था का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंनेे छात्रों से इन संसाधनों का अधिकतम लाभ लेने और कठिन परिश्रम के साथ अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।
- -तमनार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी-1 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का किया शिलान्यास-पशुपालकों को किया सम्मानित, तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित किया चरण पादुकारायपुर ।रायगढ़ जिले के तमनार में आज पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला, उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एक करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने पशुपालकों को सम्मानित किया तथा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका प्रदान की।अपने संबोधन में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार इन पशुपालकों के साथ खड़ी है और उन्हें हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद से ही किसानों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए समर्थन मूल्य 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है और चरण पादुका योजना की पुनः शुरुआत की गई है।मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख रुके हुए आवासों को स्वीकृति दी है और आज प्रदेश के गांव-गांव में आवास निर्माण का कार्य हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि तमनार ब्लॉक में लगभग 8,400 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे यहां के हजारों परिवारों को पक्की छत का सपना साकार हो रहा है।वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्महतारी वंदन योजनाश् प्रारंभ की गई है, जिससे महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि सारंगढ़ की महिलाओं ने इस योजना की राशि से भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया है, जो इस योजना की सफलता का उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी भी दी और महतारी वंदन योजना की राशि को इस योजना में जमा करने के लिए प्रेरित किया।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने तमनार में एक करोड़ 37 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन, छात्रावासों में किचन शेड, अहाता और अधीक्षक आवास निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।वित्त मंत्री ने विभागीय पशु प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और पशुपालकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पशुधन, नस्ल, आहार और स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की और पशुपालकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरित किए। तेंदूपत्ता संग्राहकों को चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबी सौंपी गई। महिलाओं को चरण पादुका प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वित्त मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर, तमनार में जामुन का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, श्रीमती सुनीति राठिया, श्री सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदारद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर । राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 9 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।देखें सूची.....

- रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त ृ विश्वदीप और मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र के निर्देश पर नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर ने नगर पालिक निगम के 35 नए उप अभियंताओं को मैजरमेंट बुक रिकार्ड, निविदा प्रक्रिया एवं गुड कंस्ट्रक्शन प्रेक्टिसेज पर आधारित कार्यशाला में तकनीकी तकनीकी जानकारी दी।निगम सामान्य सभा सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर,सहित सहायक अभियंता शैलेन्द्र पटेल, उप अभियंता अर्जिता दीवान उपस्थित थे।
- - देश का संविधान सर्वोपरि है जिसे आज से 50 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा रौंदा गया- लोकतंत्र के प्रहरी और उनके परिजनों का किया गया सम्मान- संविधान हत्या दिवस के अवसर पर हुए विविध आयोजनदुर्ग, / वर्ष 1975 में आज ही के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा संपूर्ण देश में आपातकाल लगाया गया था। इस अपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज संविधान हत्या दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दौरान जिले के लोकतंत्र प्रहरी और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया, साथ ही आपातकाल पर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई और छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम 1975 काल के आपातकाल दौर को रेखांकित किया गया। कार्यालय लोक निर्माण विभाग के सभागार में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री विजय बघेल तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव और श्री ललित चन्द्राकर उपस्थित थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री श्री जागेश्वर साहू एवं श्रीमती रमशीला साहू, श्री सतीश कौशिक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस विशेष अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी श्री लक्ष्मीनारायण रॉठी और श्री रामचंद चिन्तामणी पाटणकर तथा लोकतंत्र प्रहरी के परिजन श्री विशाल राजहंस, डॉ. शरद पाटणकर, श्री राम पाटणकर, श्री मनोज जैन एवं श्री छत्रपाल चन्द्राकर को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व की घटना को याद कर, मन पीड़ा से भर जाता है। तत्कालीन शासक द्वारा संविधान को दरकिनार कर लगाये गये आपातकॉल से हर वर्ग परेशान थे। आज उनकी बाते सुने तो दिल दहल जाता है। सांसद श्री बघेल ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस के अगुवायी में ही भारतीय संविधान तैयार किया गया, लेकिन तत्कालीन शासक ने संविधान की हत्या कर देश को फिर गुलाम बना दिया। न्यायपालिका, पत्रकारिता जो भी विरोध में आये क्रूरतापूर्वक दमन किया गया। सांसद श्री बघेल ने कहा कि सन् 1975 बाद के नई पीढ़ी को देश की पीड़ा को अवगत कराने यह आयोजन किया गया। आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। देश की अर्थव्यवस्था विश्व के चौथे क्रम पर आ गई है। उन्होंने आयोजन के लिए जिला प्रशासन को साधुवाद दिया।विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आज सेे 50 वर्ष पूर्व भारतीय संविधान की हत्या कर दी गई। तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा देश में आपातकॉल लागू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान मेरे पिता जी भी पन्द्रह दिनों के लिए जेल में बंद रहे, वहीं बड़े भैया जी अट्ठारह माह के लिए जेल में बंद थे। आज हम भारतीय इतिहास के काला दिन का वर्षगांठ मना रहे हैं। विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला आपातकॉल का तत्कालीन समय में सभी वर्ग ने इसका विरोध किया। इसका सुखद परिणाम वर्ष 1977 के चुनाव में आपातकॉल के विरूद्ध बहुत बड़ी जनादेश मिला। इस अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी के परिजन श्री मनोज जैन, डॉ. शरद पाटणकर ने आपातकॉल के दौरान जो कष्ट उनके परिजनों ने झेले और अपनी व्यथा शेयर किये।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि संविधान देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। देश की आजादी के समय देश कई रियासतों में बटा था। अंग्रेजों को संदेह था कि कभी भारत एक देश बन पाएगा। लेकिन आज हम जिस मजबूती से खड़े हैं संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अवगत कराया कि भारतीय संविधान में ही ऐसी शक्तियां प्रदत्त की गई है, उन शक्तियों का प्रयोग करते हुए आज से 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को आपातकॉल लागू किया गया। जिसकी आज हम 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आयोजन के दौरान आपातकॉल पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थामस एवं श्री हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव सहित अन्य विभागों के अधिकारी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स गाइड के विद्यार्थी, मीडिया के प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित थे।
- - सम्मान पाकर अभिभूत हुए मीसाबंदीबिलासपुर /केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मीसा बंदियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर लोकतंत्र सेनानी अभिभूत हो गए। आपातकाल के काले अध्याय विषय पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का भी केन्द्रीय मंत्री ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री धर्मजीत सिंह, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह सहित लगभग 40 लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने कहा कि मीसा बंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपने अद्वितीय संघर्ष एवं बलिदान हमारे देश की आजादी एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे अपने जीवन को खतरे में डालकर लोकतंत्र और मनवाधिकार की रक्षा के लिए काम किया है। उन्होंने हमे सिखाया है कि हमें अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मीसा बंदियों से आपातकाल के दौरान घटी घटनाओं के विषय में भी जाना। मीसा बन्दी परिवार की श्रीमती भावना पाठक ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि आपातकाल के समय उनकी माता जी को पुणे के यरवदा जेल में निरूद्ध रखा गया था। परिवार में पन्द्रह दिन बाद बड़ी बहन की शादी थी, तब भी माता जी को जमानत नहीं दी गई। आपातकाल के दौरान बिना कारण के लाखों लोगों को बिना कारण के जेल में डाल दिया गया। मीसाबंदी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष श्री गोवर्धन गुलहरे ने भी आपातकाल के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन सौरभ सक्सेना ने किया। जिला प्रशासन की ओर से श्री एसपी दुबे अपर कलेक्टर ने अतिथियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।केन्द्रीय मंत्री ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभकेन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लगाई गई छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। छायाचित्र प्रदर्शनी में आपातकाल कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, जनआंदोलनों, सेंसरशिप, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को दर्शाया गया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की महत्ता का पुनः स्मरण कराता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदैव सजग रहें। इस अवसर पर सभी ने छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से उस कालखंड की घटनाओं को गंभीरता से देखा और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
- दुर्ग, / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए 26 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र नगर पालिक निगम भिलाई के कुंदरापारा वार्ड क्रमांक 24 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सिरसाकला वार्ड क्रमांक 36 में आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदों की भर्ती की जानी है। आवेदन सीधे अथवा पंजीकृत डाक से एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा रोड भिलाई 03 को भेजे जा सकते हैं।आंगनबाड़ी में भर्ती हेतु प्रक्रिया आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा करने का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता / सहायिका / सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में 03 वर्ष की छुट दी जाएगी ।) आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए। जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में (1) वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं नगरीय क्षेत्र में होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके कमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगायी जाए अथवा (2) वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं और सहायिका के लिए 08वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
-
- संविधान की हत्या आपातकाल के दंश को सहन करने वाले नागरिकों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को पुर्नस्थापित करने के लिए संघर्ष करने वाले मीसा बंदियों के सम्मान में किया गया रैली का आयोजन
- वर्ष 1975 में आपातकाल के समय राजनांदगांव के लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी एवं उनके परिजनों को किया गया सम्मानित
- लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने एवं संविधान के संरक्षण के लिए आपातकाल के दुष्परिणाम को बताया गया
- संविधान की हत्या आपातकाल पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई
- आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल से प्रभावित जन नेताओं, पत्रकारों एवं नागरिकों के सम्मान में उस कालखंड को याद करते हुए मनाया गया यह दिन
राजनांदगांव । लोकतंत्र की हत्या आपातकाल तथा संविधान की हत्या आपातकाल के दंश को सहन करने वाले को स्मरण करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को पुनस्थापित करने के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के सम्मान में आज रैली का आयोजन किया गया। रैली गुरूद्वारा से प्रारंभ होते हुए शहर के नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल पहुंची। इस अवसर पर संविधान की हत्या आपातकाल पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका नागरिकों ने अवलोकन किया। इस दौरान वर्ष 1975 में आपातकाल के समय राजनांदगांव के लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी जिन्होंने जेल में बंदी के रूप में यातना झेली उन्हें तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है और भारतीय संविधान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1975 से 1977 की समयावधि में आपातकाल लागू कर संविधान की हत्या की थी। 1971 के आम निर्वाचन में श्रीमती इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनी। तत्कालीन जननेता श्री जयप्रकाश नारायण ने उच्च न्यायालय में इस निर्वाचन के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय लिया गया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने श्री जय प्रकाश नारायण को निर्वाचन में हराने के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया था तथा उन्हें दोषी पाया गया। उन्हें 6 साल के लिए किसी भी निर्वाचित पद पर आसीन होने से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि संविधान की धारा 352 अंतर्गत राष्ट्र में आपातकालीन परिस्थितियों में आपातकाल लगाया जा सकता है, लेकिन अपने पद का दुरूपयोग करते हुए व अपनी सत्ता बचाने के लिए उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान नागरिकों के विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा मौलिक अधिकारों का हनन किया गया। आपातकाल के दौरान लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल रहा तथा देश के बड़े नेताओं एवं नागरिकों ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया। 1977 की आम निर्वाचन में देश की जनता ने वोट के माध्यम से आपातकाल का विरोध किया। आपातकाल के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों, पत्रकारों, नेताओं को मीसा में बंद किया गया था। उनके स्मरण में आज लोकतंत्र की हत्या आपातकाल दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी श्री कुलवंत सिंह कक्कड़, मीसा बंदी की पत्नी श्री निर्वाणी की पत्नी श्रीमती बसंतलता निर्वाणी, मीसा बंदी श्री धनुकलाल के पोते एवं परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संविधान की हत्या आपातकाल को घटना क्रम को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने एवं संविधान के संरक्षण के लिए आपातकाल के दुष्परिणाम को बताया गया। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल से प्रभावित जन नेताओं, पत्रकारों एवं नागरिकों के सम्मान में उस कालखंड को याद करते हुए यह दिन मनाया जा रहा है।


.jpg)
.jpg)
















.jpg)





.jpg)
.jpg)