संजय नगर तालाब भूखण्ड का निरस्त कर शेष यथावत
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं में आवासीय/व्यावसायिक प्रयोजन हेतु रिक्त भूखण्डों का अंतरण 30 वर्षीय लीज पर दिया जा रहा है। निविदा/प्रस्थापन आनलाईन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in के माध्यम से आमंत्रित की गई है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की मांग पर एवं जन भावनाओं को देखते हुए प्रियदर्शिनी परिसर, संजय नगर तालाब के पास में जी. ई. रोड सुपेला में 14950 वर्ग मीटर भूखण्ड का निरस्त करते हुए शेष 99 भूखण्डो को 30 वर्षीय लीज पर नीलाम किया जायेगा। वैशाली नगर विधायक के अनुसार उक्त रिक्त स्थल का उपयोग मोहल्ले वासियों के कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य प्रयोजन हेतु किया जाएगा । क्षेत्र में एक ही मैदान होने के कारण इसका विक्रय किया जाना उचित नहीं है।
योजना का नाम मोतीलाल नेहरू नगर पूर्व आवासीय योजना ब्लाक ई भूखण्ड क्रं. 2 आकार 178 वर्ग मीटर, ब्लाक ई भूखण्ड क्रं. 5 आकार 177.60 वर्ग मीटर, ब्लाक डी भूखण्ड क्रं. 3 आकार 180 वर्ग मीटर, ब्लाक सी भूखण्ड क्रं. 8 आकार 216 वर्ग मीटर, ब्लाक 90 भूखण्ड क्रं. 5 व 7 आकार 135 वर्ग मीटर, ब्लक जे भूखण्ड क्रं. 5 आकार 63 वर्ग मीटर, ब्लाक के भूखण्ड क्रं. 4, 9 एवं 10 आकार 63 वर्ग मीटर का है। दक्षिण गंगोत्री व्यवसायकि योजना ब्लाक 5 ए भूखण्ड क्रं. 6 व 7 आकार 33.75 वर्ग मीटर। मदर टेरेसा नगर आवासीय योजना ब्लाक 31 भूखण्ड क्रं. 2 एवं 3 आकार 216 वर्ग मीटर। प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम व्यवसायिक योजना ब्लाक 2 भूखण्ड क्रं. 3, 4, 5 एवं 6 आकार 72 वर्ग मीटर। बसंत विहार आवासीय योजना ब्लाक 1 टाइप-बी एमआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 14 आकार 216 वर्ग मीटर। ब्लाक 2 टाईप-बी एमआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 16 आकार 216 वर्ग मीटर। ब्लाक 5 टाईप-डी एलआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 11 एवं 13 से 24 आकार 135 वर्ग मीटर। ब्लाक 6 टाईप-डी एलआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 2 से 10 एवं 13 से 22 आकार 135 वर्ग मीटर। ब्लाक 13 टाईप-ए एचआईजी भूखण्ड क्रं. 2 से 6 एवं 9 आकार 270 वर्ग मीटर। ब्लाक 14 टाईप-ए एचआईजी भूखण्ड क्रं. 3, 4 एवं 12 आकार 270 वर्ग मीटर का शामिल है।

.jpg)
.jpg)








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment