- Home
- छत्तीसगढ़
- महिला स्व सहायता समूहों द्वारा ग्रामीणों को किया गया जागरूकविलासपुर / राष्ट्रीय अंत्योदय दिवस 25 सितंबर को मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कोटा ब्लॉक की स्व सहायता समूहों द्वारा गांवों में ' गरीबी मुक्त गांव' की थीम पर आधारित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।महिला समूहों द्वारा इस अवसर नवागांव सल्का गांव में आजीविका के विभिन्न स्रोतों के माध्यम से आय बढ़ाने, गरीबी के कुचक्र से निकलने के उपायों पर चर्चा और विमर्श किया गया व ग्रामीणों को इस विषय पर जागरूक किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इस कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया व दीदियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की व वृक्षारोपण किया गया।उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को राष्ट्रीय अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है "अंतिम व्यक्ति का उदय", अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। यह दिवस महान समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाया था।
- बिलासपुर/कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एसडीएम बिलासपुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार, अति. , नायब तहसीलदार बिलासपुर द्वारा बिलासपुर खपरगंज , जूनी लाइन स्थित पटाखा दुकानों की जांच की गई, दुकानदारों को प्राप्त अनुज्ञप्ति लाइसेंस तथा स्टॉक की जांच की गई। जांच के बिंदुओं के अनुसार रिपोर्ट तैयार की गई है।आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अन्य दुकानों की भी जांच की जा रही है।
- रायपुर। जिला अस्पताल पंडरी में 1 अक्टूबर 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का उददेश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक करना और जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराना है।
- टेस्टिंग कार्य पूर्ण होने के बाद निरंतर मिलेगा पानीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। धरसींवा ब्लाक के नगर गांव निवासी श्री खुमेंद्र वर्मा ने महीने भर से पानी सप्लाई नहीं होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण हुआ है, लेकिन इसके बाद भी पानी सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही है। इससे पूरे गांव के लोग परेशान हैं। इसको लेकर सरपंच से भी शिकायत की, लेकिन किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को जानकारी दी की टंकी की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से ऐसी समस्या आ रही है। एक सप्ताह के भीतर पानी सप्लाई की व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। जिसकी जानकारी श्री वर्मा को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- बिलासपुर/भारत सरकार द्वारा बिल्हा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी कला को गुणवत्ता सर्टिफिकेट (NQAS) दिया गया है। प्रमाण पत्र मिलने पर बिल्हा ब्लॉक टीम जिसमें चिकित्सक से लेकर चतुर्थ वर्ग तक एवं समस्त कैडर कर्मचारी तथा अधिकारी एवं मितानिन ने जो मन लगाकर कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस . के. गुप्ता के नेतृत्व में उत्साह के साथ कार्य किया और सफल होने पर पूरे ब्लॉक टीम को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। महत्वपूर्ण सहयोग के लिए सी .एम. एच. ओ,डी.पी.एम, डॉ. राजेश पटेल ,डॉ. अमित एस्कॉर्ट ,डॉ. अनुपम नाहक को बिल्हा टीम की ओर से धन्यवाद दिया गया है।
- नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनी, निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशितबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी में अपने विधायक कार्यालय में आयोजित 'जनदर्शन' में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए। श्री साव ने 'जनदर्शन' में राजस्व, पुलिस, पीएचई और विद्युत विभाग की शिकायतें मिलने पर इन विभागों के अधिकारियों को इनका निराकरण तत्परता से करने को कहा।
- *हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र करने के दिए निर्देश**स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर काम जल्दी पूर्ण करने कहा*बिलासपुर/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने आज जल जीवन मिशन के संचालक श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के साथ बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में एकल ग्राम योजनाओं में हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही जल्द करने को कहा। उन्होंने स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर गांवों में शीघ्र जल आपूर्ति प्रारंभ करने के निर्देश दिए।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री अब्दुलहक ने बिलासपुर जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में निर्मित आरसीसी उच्च स्तरीय टंकियों में मानक के अनुरूप क्लोरीनेटर स्थापित करने, अप्रारंभ उच्चस्तरीय जलागारों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, क्रेडा द्वारा स्थापित किए जा रहे सोलर पंपों के लिए उपयुक्त स्त्रोत उपलब्ध कराने, जियो-टेगिंग का कार्य जल्दी पूर्ण करने तथा सभी जल स्त्रोतों का लैब व एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण कर आईएमआईएस में एंट्री करने के निर्देश दिए।विभागीय सचिव श्री अब्दुलहक ने बैठक में पोस्ट-मॉनसून जल की गुणवत्ता का परीक्षण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा बिलासपुर संभाग में प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश सभी कार्यपालन अभियंताओं को दिए। जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक श्री एस.एन. पाण्डेय और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह सहित बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़ तथा सारंगढ़- बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
- 03 अक्टूबर 2024 तक कर सकते हैं आवेदनदुर्ग / अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों को प्रधानमंत्री अभ्युदया योजना अंतर्गत कौशल विकास के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशिक्षण संयोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र रसमड़ा दुर्ग के माध्यम से निरूशुल्क आवासीय जिसमें निवास भोजन की निशुल्क व्यवस्था प्रशिक्षण दिया जाना है, प्रशिक्षण सफलतापूर्वक होने के उपरांत देश के विभिन्न निर्माण उद्योगों से रोजगार की सहायता दी जाएगी। योजनांतर्गत असिस्टेंट ऑपरेटर सीएनसी टर्निंग (टूल रूम), तकनीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (डोमेस्टिक कम इंडस्ट्रियल) एवं सोलर पीवी इंस्टॉलर का 3 माह की अवधि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इच्छुक आवेदक 3 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय अंत्यावसाई व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र औद्योगिक क्षेत्र धमधा नाका दुर्ग में कार्यालय समय में संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं।
- दुर्ग / दुर्ग जिले में होटल कैमबीन में भिन्न-भिन्न विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत बचत व अक्षय ऊर्जा के संबंध में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन सिटीजन कंज्यूमर एंड सिविक एक्शन ग्रुप (सीएजी) व अनमोल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमें जिले के 35 किसान, छात्र, व्यापारी, मीडिया प्रतिनिधि, प्रोफेसर, घरेलू उपभोक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी व डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम कुमार शामिल हुए और कार्यक्रम की सराहना करने हुए विद्युत बचत के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया ।कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुए अनमोल फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की जरूरत इसलिए हुए की हम अपने खनिज संसाधनों को कैसे बचाए, विद्युत कैसे बचा सकते है इसके बारे में एक्सपर्ट से जानना, अक्षय ऊर्जा के संबंध में शासन के योजना के बारे में विभाग के अधिकारियों से जानकारी उपलब्ध कराना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएजी के भारत राम ने बताया कि सीएजी देश के 5 राज्यों में विभिन्न सहयोगी एनजीओ के साथ विद्युत कंज्यूमर के संबंध में कार्य कर रहे है। तमिलनाडु में 7 जिलों में उपभोक्ता सेल बना कर विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रहे है। छत्तीसगढ़ में अनमोल फाउंडेशन के साथ काम कर रहे है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रेडा जिले के प्रभारी सहायक यंत्री श्री रविन्द्र देवांगन ने सौर ऊर्जा, गोबर गैस, सूर्य घर योजना, सोलर की आफग्रिड व आन ग्रिड पावर प्लांट, सोलर टैंक, सोलर पंप, कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सोलर स्टालेशन एक्सपर्ट दिनेश ने सोलर के स्टालेशन की प्रक्रियाओं व उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया तथा प्रतिभागियों के सवालों का जबाब भी दिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व जीएम वेंकट सुब्रमण्यम ने उद्योगों में किस तरह विद्युत खपत को करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं उनकी जानकारी विस्तार से दी गई। उन्होंने क्लाइमेट चेंज व पर्यावरणीय महत्व के बारे बताते हुए कहा कि बड़े उद्योगों में विद्युत खपत ज्यादा होता है वहां विद्युत की अल्टरनेट व्यवस्था करना असंभव लग रहा था लेकिन अब बड़े उद्योग भी इस दिशा में प्रयास कर असंभव को संभव बनाने में लगे है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर दानेश जोशी विभागाध्यक्ष जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्व विद्यालय भिलाई ने विद्युत ऊर्जा व अक्षय ऊर्जा के संबंध में व्यापक जागरुकता में मीडिया एक बड़ी भूमिका हो सकती है। सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए उसके माध्यम से कैसे हम संदेशों को व्यापकता दे सकते है उसकी जानकारी साझा करते हुए इंस्टाग्राम के उपयोग करने पर बल दिया। इसके लिए मीडिया संवेदीकरण कर उन्हें इस मुद्दे पर कवरेज करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने विद्युत बचत हेतु 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण का उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इससे काफी विद्युत की बचत की जा सकती है। अंत में गायत्री ने कार्यक्रम में आए अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कि आप सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।
- बजाया तबला, किया अवलोकन, की सराहनारायपुर। वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी रायपुर के कला केंद्र में पहुंचे। वित्तमंत्री श्री चौधरी और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कला केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों के साथ जमीन पर बैठकर तबला बजाकर संगत किए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कला केंद्र के बच्चों के साथ बातचीत की और कला केंद्र में में प्रशिक्षणार्थियों के गाने को सुनकर प्रशंसा की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कला केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कला केंद्र की सरहाना करते हुए कहा कि भविष्य में कला एक अच्छा कैरियर के रूप में अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कला केंद्र बच्चे और युवाओं के कला प्रतिभा को उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मंच से बच्चों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-
*प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25
दुर्ग/ प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, और योगा इवेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 33 केंद्रीय और राज्य पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड, 05 सिल्वर और 04 ब्रोंज सहित कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जो इस आयोजन में सबसे अधिक है।
प्रतियोगिता में अन्य पुलिस टीमों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा-
बीएसएफ - 03 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।
राजस्थान पुलिस - 02 गोल्ड, 02 सिल्वर, 02 ब्रोंज सहित कुल 06 मेडल जीते।
छत्तीसगढ़ पुलिस - 02 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 03 मेडल जीते।
एसएसबी - 02 गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।
पंजाब पुलिस - 01 गोल्ड, 01 सिल्वर, 01 ब्रोंज सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।
उड़ीसा पुलिस - 01 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 02 मेडल जीते।
सीआरपीएफ - 01 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 02 मेडल प्राप्त किए।
महाराष्ट्र पुलिस - 01 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की।
मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि श्री दीपांशु काबरा, एडीजीपी, पीएचक्यू रायपुर, श्री जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं श्री दिवाकर प्रसाद सिंह, रीजनल हेड बैंक ऑफ बड़ौदा, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता ने पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना और उत्साह को बढ़ावा दिया है। आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया, जिससे इस प्रतियोगिता को एक उच्च स्तर की सफलता मिली। - रायपुर। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 26 सितम्बर को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 26 सितम्बर के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।
- रायपुर /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पूरे राज्य में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शासकीय आईटीआई सकरी में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ’’एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान’’ अंतर्गत पीपल पेड़ का रोपण किया। इस दौरान श्री वर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है। श्री वर्मा ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से छात्र छात्राओं का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे एवं इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से करेंगे। सभी छात्र छात्राएं परिसर में छायादार पेड़ जैसे नीम,गुलमोहर,करंज,अशोक,अर्जुन आदि अवश्य लगाएं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड विजय केसरवानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
- -बलौदाबाजार में मॉडल आईटीआई के लिए 20 करोड़ रूपये स्वीकृतरायपुर / राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीगसगढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उद्योगों की मांग अनुरूप आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के 160 आईटीआई को माडल आईटीआई के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन आईटीआई को 484 करोड़ रूपए की लागत से आगामी तीन वर्षों में आधुनिक किया जाएगा। राजस्व मंत्री श्री वर्मा आज शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार में आयोजित आभार सम्मेलन का संबोधित करते हुए बताया कि इस संस्थान को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए पहले चरण में 20 करोड 13 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।आभार सम्मेलन को संबोधित करते राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छात्र जीवन का समय बहुत अनमोल है। युवा अपने सपनों को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए त्याग तथा समर्पण के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को सफल व्यक्तियों से प्ररेणा लेने के साथ ही सोशल मीडिया से दूर रहने की समझाइश दी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने अजय गढ़वाल ने सकरी आईटीआई को मॉडल आईटीआई में चयनित करने के प्रति राजस्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाईड विजय केसरवानी,एसडीएम अमित गुप्ता,तहसीलदार राजू पटेल उपस्थित रहे।गौरतलब है कि बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड 5 लाख रूपये, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपये, फिल्टर 46 लाख रूपये, मैकेनिक डीजल 44 लाख रूपये, वेल्डर के लिए 53 लाख रूपये, नया बिल्डिग कंट्रक्शन के लिए 3 करोड 44 लाख 59 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा गार्ड रूप कंट्रक्शन के लिए 7 लाख 42 हजार रूपये मोटर कार पार्किंग के लिए 1 करोड 25 लाख 28 हजार रूपये स्टॉफ क्वाटर निर्माण के लिए 11 करोड 75 लाख 56 हजार रूपये, बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वारा निर्माण के लिए 34 लाख 80 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं।
- रायपुर / राज्य शासन द्वारा श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।
- रायपुर.। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम दसपुर के श्री द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। वे ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं। उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करती है और बेटा राज मिस्त्री का काम करते हुए अपने परिवार के साथ अब पक्के मकान में निवास कर रहा है।श्री द्वारिका रजक पुराने दिनों को याद कर बताते हैं कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के दिनों में अक्सर पानी टपकने और जमीन में सीलन आने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि मिलने से अब अपने लिए एक नया, पक्का और सुरक्षित मकान बना लिया है। इस नए मकान में उसका परिवार हंसी-खुशी जीवन बिता रहा है। श्री रजक ने अपने नए आशियाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उसका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उसे न केवल मकान मिला, बल्कि परिवार की खुशियां भी बढ़ी है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है, जो उन्हें पक्का छत और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दे रही है।
- -26 सितम्बर को मंत्रालय में और 27 सितम्बर को नवीन विश्राम भवन में विभागीय योजनाओं और कार्यों की करेंगे समीक्षारायपुर.। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव राज्य के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 26 सितम्बर को मंत्रालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों तथा नगर निगमों के आयुक्तों और नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे अगले दिन 27 सितम्बर को रायपुर के नवीन विश्राम भवन में सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दो दिनों तक चलने वाली समीक्षा बैठक के दौरान नगरीय निकायों में आय-व्यय की स्थिति, राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 02 अक्टूबर 2024 से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत स्तर पर गठित भारत माता वाहिनी के सहयोग से विभिन्न कार्यकमों का एवं नशामुक्ति कार्यक्र्रम अन्तर्गत जन जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें नशामुक्ति के पक्ष में व्यापक जनमत विकसित करने हेतु रैली, नुक्कड़ सभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानव श्रृंखला, नशापान नहीं करने का संकल्प एवं शपथ, होर्डिंग्स, ब्राण्डिंग्स, सनबोर्ड की स्थापना, शैक्षणिक संस्थाओं में व्याख्यान, विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला, भाषण, गीत, नाटक आदि प्रतियोगिताएं, नशामुक्ति श्लोगन का दीवार लेखन, नशापीड़ित व्यक्ति से प्रत्यक्ष संवाद कर दुष्परिणामों की जानकारी देना, नशामुक्ति ब्रोसर, पाम्पप्लेट, साहित्य का वितरण, प्रचार रथ, एलईडी टीवी के माध्यम से नशापन के दुष्परिणामों का प्रदर्शन एवं प्रसारण, इलेक्टॉªनिक, प्रिन्ट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार आदि कार्य किया जाना है। नशामुक्ति सम्बधित कार्यक्रमों को एनएमबीए एप एवं पोर्टल में अपलोड किया जाएगा। नशामुक्ति भारत अभियान अन्तर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, विश्व विद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न समारोह, योगाभ्यास के माध्यम से नशामुक्ति हेतु योग का प्रदर्शन आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नशामुक्ति पर केन्द्रित प्रभावी कार्यकम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है, जिससे नशापान करने की प्रवृत्ति कम हो तथा नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को उपचार सुविधा प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु चिकित्सालयों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया है। जिनमें शासकीय चिकित्सालय अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरमुंदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बापूनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा, एवं निजी चिकित्सालय अंतर्गत श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस जुनवानी भिलाई, यशोदा नंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग, एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कुम्हारी शामिल है।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई में 25 सितम्बर को प्रकृति के विकास और सिद्धांतांे पर आधारित एक कार्यशाला नेचर इंस्पायर्ड सस्टेनेबीलीटी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। वर्तमान में पुरे देश तथा विश्व भर में हो रहे वातावरण परिवर्तन को समझने और इसके हल की प्रयास के उद्देश्य से इस नए क्षेत्र में कार्य को आगे बढ़ाने हेतु पर्यावरण एवं जल संसाधन अभियांत्रिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ. एन. पी. देवांगन द्वारा इस क्षेत्र के प्रसिद्ध विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया ताकि विश्विद्यालय के छात्रों तथा जनसामान्य को इसके प्रति जागरूक करने का श्रीगणेश हो सके। जिसमें भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर के सस्टेनेबीलीटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मोंटो मणि तथा भारतीय प्रबंध संस्थान नवा रायपुर के प्रोफेसर डॉ. राहुल हिरेमठ द्वारा प्रकृति के मूलभूत क्रियाकलाप तथा सिद्धन्तांे को गहराई तथा विस्तार से उदाहरण देते हुए व्याख्यान दिया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य सस्टेनेबीलीटी को प्रकृति के नियम तथा क्रियाकलाप से जोड़ना तथा व्यव्हार और विकास में लाने हेतु छात्रों को सजग करना थास भारतीय विज्ञान संस्थान के डॉ. मोंटो मणि द्वारा वाइट पेपर प्रकाशित किया गया है जो ट्रॉसफार्मिंग द बुल्ट एनवायरमेंट के नाम से विख्यात है। डॉ. मोंटो ने अपने व्याख्यान में बताया की चौतरफा शहरी और औद्योगिक विकास और जनसंख्या तथा घनत्व के कारण कार्बन उत्सर्जन से वातावरण को हानि पहुँच रही है यद्यपि हम कैसे निर्मित बसाहटों में इसके वर्त्तमान वास्तविक स्वरुप को लेते हुए प्रकृति के मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित ज्ञान से विशुद्ध परिवर्तन कर एक स्वक्ष वातावरण का निर्माण कर सकते है।भारतीय प्रबंध संस्थान नवा रायपुर के प्रोफेसर राहुल हिरेमठ ने कहा कि हम प्रकृति का निरीक्षण कर सस्टेनेबिलिटी सिख सकते हैं हमें किसी भारी ग्रन्थ अथवा क्लासरूम की जरुरत नहीं है, पेड़ पौषों जन्तुओ के छोटे-छोटे क्रियाकलों के निरिक्षण तथा ज्ञान से ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांतों तथा सस्टेनेबिलिटी तरीकों का व्यावहारिक ज्ञान मिलता हैस डॉ. राहुल ने यह भी बताया की जिस प्रकार कमल फूल अपने विकास के दौरान ऊर्जा संरक्षण हेतु कुछ विशेष गुण विकसित करता है जिससे की उसके ऊपर जल और धूल के कण नहीं रुकते और निर्मल और सुन्दरता बनी रहती है इसीलिए गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीराम को नवकंज लोचन कंज मुखकर कंज पद कन्जारुणम की संज्ञा दिया हैस डॉ. राहुल ने बताया की फलों की बाहरी आवरण चिकना होता है ताकि उस पर किट पतंगों का घर न बने और न अंडे दे सके अर्थात फलों में अपने आप को परिस्कृत कर वातावरण से सुरक्षित करने और विकास करने का गुण समाहित होता है। प्रकृति के जीव जंतुओं तथा फूलों, पेड़ और वनस्पतियों में मौजूद उपरोक्त गुण तथा ऊर्जा एवं संसाधन संधारण क्षमता के आधार पर एक नेचर इंस्पायर्ड सस्टेनेबीलीटी केंद्र की कल्पना कर पर्यावरण एवं जल संसाधन अभियांत्रिकी विभाग में डॉ एन पी देवांगन ने डॉक्टर मोंटो मणि तथा राहुल के करकमलों द्वारा एक केंद्र का श्री गणेश किया गया स केंद्र का आरम्भ सभी प्राध्यापको व छात्रों द्वारा वृक्षा रोपण के माध्यम से किया गया, जहाँ 7 छात्राओं द्वारा वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभा निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा के भजन को भारतीय विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर मोंटो ने सराहा और इसे एक अच्छी पहल कहकर इसके सफलता हेतु हर्षित शुभकामनाये दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निदेशक डॉ पी. के. घोष, डॉ एन पी देवांगन, पर्यावरण एवं जल संसाधन अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार सिन्हा, एवं डॉ. भास्कर चंद्राकर उपस्थित रहे, जिनके द्वारा सीएसवीटीयु भिलाई एवं भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर तथा भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर के बीच विभिन्न शैक्षणिक सहयोग एवं पारस्परिक विकास के लिए भी चर्चा किया गया तथा कुछ पहलुओ पर विचार कर सैधांतिक सहमती भी प्राप्त की गई है। डॉ देवांगन ने बताया की गत वर्ष एओजिएस की महासभा तथा इंटर नेशनल कांफ्रेंस सिंगापुर में अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मार्क शिमामोतो अवं एक्सेक्टीवे वाईस प्रेजिडेंट लेडी जेनिस ला चांस से आपसी सहयोग और शैक्षणिक उन्नयन हेतु सीएसवीटीयु भिलाई एवं एजीयू के बीच सहयोग और यूनिवर्सिटी में एजीयू का एक लोकल चौप्टर शुरू करने में वैचारिक सहमति तय किया गया जिसके लिए डॉ देवांगन को एजीयू की महासभा में आने निमत्रण भेजा गया है स ज्ञातव्य हो की सिंगापुर की उपरोक्त महासभा में कुलपति डॉ मुकेश कुमार वर्मा एवं डॉ देवांगन तथा डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. चंद्राकर मौजूद थे।
- -वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने में सभी वर्ग दें अपना योगदान: विधायक श्री साहू-स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाएं: प्रमुख सचिव श्रीमती बारिक-स्वच्छता अभियान घर-घर तक पहुंचाएं: कलेक्टर डॉ सिंहरायपुर / स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत चलाए जा रहे पखवाडे़ में आज बुधवार को जिले के माना बस्ती में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में स्वच्छता पर आधारित आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने नागरिकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्होंने सामूहिक रूप से श्रमदान किया और एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर कबाड़ से जुगाड के तहत बच्चों द्वारा बनाई गई मॉडल की प्रदर्शिनी लगाई।इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को स्वच्छ बनाने का सपना देखा था। इसे पूर्ण करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता का अभियान चलाया। उन्होंने आम जनता से अपने आस-पास सफाई रखने की अपील की, जिसका असर अब दिख रहा है। आमजनता भी स्वच्छता को लेकर जागरूक हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर शौचालय बनवाया इसके लिए सहायता राशि भी दी गई। इससे महिलाओं का मान बढ़ा। श्री साहू ने कहा कि इस मुहिम में सभी वर्ग के लोग अपना योगदान देते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने भागीदारी निभाएं।प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने कहा कि हमारी परंपरा में स्वच्छता रची-बसी हैं। जब हम बाहर से घर में प्रवेश करते है तो पैर धुलावाएं जाते हैं और हमारे रसोई घर में स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहन कर प्रवेश कर भोजन बनाने की परंपरा है। यह वास्तव में हमें और अपने परिवार को स्वच्छ रखने के लिए किया जाता है। इस बार के अभियान का थीम स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता है। हमें अपने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण स्वच्छता को अपनाना चाहिए। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत की जो 02 अक्टूबर तक चलेगी। हमे इस अभियान को घर-घर पहंुचाना है। आम नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनें और दुसरों को भी प्रेरित करें। डॉ सिंह ने कहा कि हम एक पेड़ मां के नाम लगाएं और उसका संरक्षण भी करें।
- -कोटा क्षेत्र में 250 आवारा पशुओं को पहनाया गया रेडियम बेल्टबिलासपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पशु प्रबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र में आवारा पशुओं के गले में रेडियम की बेल्ट बांधी गई। मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले पशुओं के गले में तहसीलदार कोटा के नेतृत्व में पशु विभाग , नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा कोटवारों की टीम ने कोटा नगर व आसपास क्षेत्रों के लगभग 250 आवारा पशुओ के गले में रेडियम की बेल्ट पहनाई। पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट होने से सड़क पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
- बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हारडीह के आश्रित ग्राम कुआंपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा में संपर्क कर सकते हैं।ज्ञात हो कि वर्ष 2021में इसी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसे मूल्यांकन समिति ने निरस्त कर दिया है और उपरोक्तानुसार नए आवेदन मंगाए गए हैं।
- -मुख्यमंत्री ने दिया है जो पक्का आशियाना-जिले के 54 हजार से अधिक परिवारों का ‘पक्के आवास का सपना हुआ पूरा’-योजना से लाभान्वित परिवारों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादबिलासपुर /प्रधानमंत्री आवास योजना से जिले के हजारों परिवारों का पक्के आवास का सपना अब पूरा हो रहा है। केंद्र सरकार की इस संवेदनशील योजना से आवासहीन परिवारों में खुशी की लहर है। आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की जा रही है। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों से किसी भी तरह की पैसों की मांग किये जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।योजना से तखतपुर में रहने वाली रामप्यारी बाई का पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।योजना की हितग्राही श्रीमती रामप्यारी वर्षों से अपने छोटे से कच्चे मकान में 2 बच्चो के साथ रहती थी और मजदूरी कर आजीविका चला रही थी। रामप्यारी बताती हैं कि समय के साथ घर जर्जर होने लगा बारिशो के दिनों में दो बच्चो के साथ मिट्टी के कच्चे मकान में हमेशा डर बना रहता था कि कच्चा मकान ढह न जाए। रामप्यारी ने बताया कि पति के देहांत के बाद बच्चो की परवरिश के लिए मजदूरी करनी पड़ती थी बेटा भी मजदूर है, ऐसे में उनका अपने पक्के मकान का सपना पूरा होना मुश्किल था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से मेरे जीर्ण-शीर्ण आवास की जगह अब मुझे पक्का आवास मिला है। शासन का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से उन जैसे लाखों परिवारों का अपने पक्के घर का एक बड़ा सपना पूरा हो रहा है।जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को पूरी तरह से पारदर्शी बनाये जाने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं सभी भुगतान सीधे लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किये जा रहे हैं साथ ही आधार डाटा को भी सत्यापित किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की सही व्यक्ति के खाते में आवास की राशि हस्तांतरित एवं सही व्यक्ति को आवास का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि हितग्राही से यदि कोई व्यक्ति किसी भी तरह से आवास निर्माण हेतु राशि की मांग करता है तो सीधे जनपद/जिला पंचायत में इसकी शिकायत की जा सकती है। श्री चौहान ने बतायाा कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में स्वीकृत समस्त आवासों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत जनपद पंचायत बिल्हा में 16718 आवास, जनपद पंचायत कोटा में 12561 आवास, जनपद पंचायत मस्तूरी में 15002 आवास एवं जनपद पंचायत तखतपुर 10372 आवास जिले में कुल 54653 आवासों को स्वीकृत कर पूर्ण करा लिया गया है। जिसमें हितग्राहियों ने अपने परिवार के साथ रहना शुरू कर दिया है।उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि आवास निर्माण हेतु विभिन्न स्तर में दी जाती है। प्रथम किश्त आवास की स्वीकृति होने पर 25000/-. द्वितीय किश्त प्लींथ स्तर का आवास निर्माण कराने पर 40000/- तृतीय किश्त छत स्तर तक आवास निर्माण कराने पर 40000/- एवं चतुर्थ किश्त आवा पूर्ण होने पर 15000/- इस तरह कुल 120000/- की आर्थिक सहायता राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में आबंटित किया गया है।
- बिलासपुर /प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 सितम्बर 2024 को विश्व रैबिज दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सभी संस्थाओं में रैबिज के प्रति जागरुकता के साथ निःशुल्क टीका लगाया जायेगा। पशु चिकित्सालय बिलासपुर में निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम सवेरे 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।रैबिज या अलर्क रोग एक घातक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित जानवरों के लार से मनुष्यों में फैलता है। रैबिज आमतौर पर जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली, चमगादड़ों के काटने से फैलता है। रैबिज के लक्षणों में सिर दर्द, हाइड्रोफोबिया, अधिक लार आना, मांस पेंशियों में एैठन, लकवा आदि शामिल है। एक बार रैबिज संक्रमण होने के बाद इसका कोई प्रभावी उपचार नही होने से आमतौर पर ये मौत का कारण बनती है। अतः पालतू जानवरों के काटने से संक्रमण की आशंका होती है। रैबिज सम्पर्क में आने पर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए टीके लगवाना आवश्यक है।












.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)






.jpg)

