- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर/ कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कल गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। -
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित किया गया सम्मान समारोह
*डीएमएफ से बनेगा वृद्धाश्रम*
रायपुर/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कोरबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठजनों एव वृद्धजनों का सम्मान करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वृद्धजनों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस आशय के उद्गार उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में कही।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले में नए सियान सदन बनाए जाएंगे। यह सियान सदन वातानुकुलित व मनोरंजन की दृष्टि से सुविधापूर्ण होंगे। सियान सदन में आवास के साथ ही दवाई भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल एवं वॉकिंग स्टीक देकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। केबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 08 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल प्रदाय की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर किया जा रहा है। उन्होंने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को आपने जो योगदान दिया है उसे आज स्वीकार करने का दिवस है। आपके पास अनुभवों की अमूल्य धरोहर है। आप ज्ञान की लाइब्रेरी की तरह हैं, जिस तरह लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या बढ़ती जाती है उसी तरह आपके पास ज्ञान और अनुभव बढ़ता जाता है। कलेक्टर ने वृद्धजनों को भरण-पोषण अधिनियम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खनिज संस्थान न्यास मद नगर में सर्व सुविधा युक्त वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री मजूमदार ने वृद्धजनों को पिछले 19 वर्षों से कार्य करने वाली बाल्को मैत्री संघ के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में वृद्धजनों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सिनीवाली गोयल, बाल्को मैत्री संघ के सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन उपस्थित थे। -
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय एवं अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा। इस संबंध में आज यहां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
-
*किसानों को 4.50 करोड़ का मुआवजा जल्द बांटने के निर्देश*
*निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वालों को नोटिस*
बिलासपुर/ संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज एसडीएम कार्यालय बिल्हा, तहसील कार्यालय बिल्हा और जनपद कार्यालय बिल्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पहचान के लिए नेम प्लेट लगाने को कहा है। फ़ाइलों को व्यवस्थित रखने, आम जनता के साथ व्यवहार सही रखने , भू अर्जन लंबित मुआवज़ा 4.5 करोड़ का वितरण शीघ्र करने और राजस्व प्रकरण निराकरण में तेज़ी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा भी उपस्थित थे।
-
*शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा का वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया मातारानी को नमन*
*मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे*
*समस्त छत्तीसगढ़वासियों को नवरात्र के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मातारानी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे, यही कामना है - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
- बिलासपुर. पांचवी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी चैंपियनशिप 2024 का हुआ विधिवत उद्घाटनप्रतियोगिता का उद्घाटन डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया कार्यक्रम के अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ,राजेश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान नवीन सिंह सी सी एम एससीआर रेलवे बिलासपुर ए.एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रोहित बाजपेई अध्यक्ष हॉकी बिलासपुर फिरोज अंसारी अध्यक्ष हॉकी छत्तीसगढ़ डॉ मनीष श्रीवास्तव महासचिव हॉकी छत्तीसगढ़ रवि पारेख मंजुला विश्वास रेखा गुला पूर्णिमा पिल्ले धनीराम यादव सोनू सिंह सुल्तान अमिताभ मानिकपुरी शेख मोइनुद्दीन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे आज सुबह 7:00 बजे पहला मैच पुरुष वर्ग में बेमेतरा विरुद्ध रायगढ़ के बीच खेला गया जिसमें रायगढ़ ने बेमेतरा को 7--1 से पराजित किया दूसरा मैच कोरबा विरुद्ध जांजगीर के बीच खेला गया जांजगीर ने कोरबा को 12--0 से हराय तीसरा मैच जयपुर विरुद्ध एससीआर रेलवे बिलासपुर के बीच खेला गया रेलवे ने एक तरफा मुकाबले में 8--0 से जीत दर्ज की ,चौथा मैच सरगुजा विरुद्ध कबीरधाम के बीच खेला गया जिसने कबीरधाम में 6--1 से शानदार विजय दर्ज की पांचवा मैच रायपुर व दंतेवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें रायपुर में एक तरफा मुकाबले में 17--२से दंतेवाड़ा को राैद दिया आज का 6 मैच महिला वर्ग में ,जांजगीर विरुद्ध कोरबा के बीच खेला गया जिसमें कोरबा की टीम ने दो के मुकाबले तीन गोल से जीत दर्ज की और अंतिम मैच पुरुष वर्ग में महासमुंद विरुद्ध बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर ने 6-0 से जीत दर्ज की कार्यक्रम का संचालन धनीराम यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन रोहित वाजपेई ने किया
- टी सहदेवभिलाई नगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयती पर तालपुरी बी ब्लॉक में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह सात बजे क्लब हाउस प्रांगण से निकली यह रैली कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस वहीं पर समाप्त हुई। इस अवसर पर दोनों विभूतियों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी रखी गई, जिसमें लोगों से स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और कृतित्व से प्रेरणा लेने की अपील की गई। रैली की शुरुआत दोनों महान व्यक्तियों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई।रैली में शामिल लोगों ने अपने हाथों में स्वच्छता संदेश की तख्तियां लिए माइक से लोगों को जागरूक किया। सामने ऑटो और उसके पीछे कतारबद्ध महिलाओं और पुरुषों ने कॉलोनी को स्वच्छ बनाना है, अपने जीवन को स्वस्थ बनाना है, घर का कचरा डस्टबिन में डालना है, कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाना है, एक-दो-तीन-चार, स्वच्छता की जय जयकार जैसे स्वच्छता के नारे लगाते हुए कॉलोनीवासियों में जागरूकता फैलाई। इस मौके पर खेल, नृत्य, शिक्षा, लेखन और कला के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली कॉलोनी की विभिन्न प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।सम्मानित होने वाले बालक-बालिका वर्ग में तनिशी ढोबले, मौलिक वाहने, ऋद्धिमा त्रिपाठी, प्रखर त्रिपाठी, सान्वी तिवारी, मोक्ष वर्मा, जीवन वर्मा, प्रियल शैलेश, अलंकृत माहेश्वरी, अनाघ माहेश्वरी, क्षितिज शुक्ला और डॉ प्रियंका जबकि महिलाओं में डॉ संगीता साहू, सरस्वती धानेश्वर, डॉ नीतू साहू, आशा वर्मा, शुभ्रा वर्मा, डॉ दुर्गा शुक्ला, दीक्षा शिंदे तथा अनीता मनीष सोनी शामिल हैं। रैली में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुबेर देशमुख, पूर्व उपाध्यक्ष असीम सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी जीडी बनर्जी, महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सिंह, संगवारी ग्रुप की अध्यक्ष कीर्तिलता वर्मा, आरआर शर्मा, अमल दास, नोहर सिंह, अश्विनी शुक्ला, स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह देशमुख सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
- रायपुर. भव्य सैन्य समारोह के लिए आज रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा ज़िला प्रशासन ने किया स्वागत।इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ, आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक ,जा रही है।
- -जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों ने राष्ट्रपिता एवं स्व. शास्त्री के योगदानों का किया स्मरण-स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों, स्वच्छाग्राहियों एवं विद्यार्थियों का किया गया सम्मानबालोद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बालोद के टाॅउन हाॅल में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू एवं ललिता पीमन साहू सहित शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. संजय कन्नौजे सहित जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के अतुलनीय योगदानों का स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन किया। समारोह में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के अलावा जिले के प्रत्येक विकासखण्डों के स्वच्छाग्राहियों एवं स्कूली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, चेक एवं पूर्णता प्रमाणपत्र का भी वितरण किया गया। समारोह में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ग्रीन कमाण्डो श्री विरेन्द्र सिंह सहित स्वच्छता पर आधारित चित्रकला एवं अन्य गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर से आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का आज 02 अक्टूबर को विधिवत् समापन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व. शास्त्री के राष्ट्र व समाज के निर्माण में उनके योगदानों पर प्रकाश डालते हुए इन दोनों महापुरूषों को सभी के लिए पे्ररणा स्त्रोत बताया। श्री जैन ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता को पूरे देश में जन आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योगदानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयासों एवं उनके व्यक्तित्व के कारण पूरे देश में स्वच्छता अभियान आज व्यापक रूप ले लिया है। श्री जैन ने कहा कि स्वच्छता का संस्कार बचपने में ही डालने की आवश्यकता है। जिससे बालक इस कार्य को अपना अनिवार्य दायित्व समझकर स्वच्छता के कार्य में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू ने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के अद्वितीय योगदान का उल्लेख करते हुए इन दोनों महान विभूतियों को पे्ररणा के पुंज बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरगामी एवं व्यापक सोच के परिणाम स्वरूप 2014 से स्वच्छता अभियान की शुरुआत एक जन आंदोलन के रूप में हुई थी। आज यह अभियान वृहद एवं व्यापक रूप ले लिया है। उन्होेंने स्वच्छता के क्षेत्र में पूर्व एवं वर्तमान की स्थिति पर तुलना करते हुए कहा कि आज कही पर भी गंदगी एवं साफ-सफाई का अभाव दिखाई देता है तो वह चर्चा का विषय बनता है। श्री साहू ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र में इस तरह का व्यापक बदलाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं करिश्माई व्यक्तित्व के कारण संभव हो पाया है। स्वच्छता अभियान के फलस्वरूप आज गांव, शहर, पारा, मोहल्ला, अपने घरों तथा शासकीय कार्यालयों तथा सभी स्थानों में स्वच्छता का भाव जागृत हुआ है, वह वास्तव में सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और कर्मों को आत्मसात करते हुए सभी लोगों से स्वच्छता के महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान का उल्लेख करते हुए इन दोनों विभूतियों को भारत माता के सच्चे सपूत और हमारे देश के धरोहर एवं आधार स्तंभ बताया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जिले के स्वच्छता दीदियों के योगदान का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की। श्री चन्द्रवाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता से संबंधित आयोजित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर उन स्थानों को पूरी तरह से स्वच्छ-सुंदर बनाकर उनका पूरी तरह से कायाकल्प किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता को एक व्यक्ति विशेष का कार्य नही मानते हुए इसे एक जन आंदोलन बनाए जाने की आवश्यकता है। तभी स्वच्छता का यह महत्वपूर्ण अभियान पूरी तरह से फलीभूत हो पाएगी। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की। उन्होंने साफ-सफाई के लिए किसी विशष्ेा दिवस का इंतजार न करते हुए उनकी शुरूआत आज से और स्वयं से करने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हमारी छोटी-छोटी आदतें वृहद एवं बेहतर परिणाम का आधार बन सकता है। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समाज के विभिन्न लोगों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के अभियान को अपने कंधो पर उठाकर इस मूर्त रूप देने वाले लोग ही वास्तव में सही मायने में स्वच्छता चैंपियन है। श्री चन्द्रवाल ने कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले कार्यक्रम में उपस्थित तीन नन्हें बालिकाओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें मंच पर बुलाकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता के कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वयं कभी गंदगी नही करने तथा दूसरों को भी गंदगी नही करने देने की शपथ भी दिलाई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू ने जीवन में साफ-सफाई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, पंचायत विभाग के उप संचालक श्री आकाश सोनी, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।
- -जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने साफ-सफाई के कार्य में सहभागिता निभाईबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अलावा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आज जिले के विभिन्न स्थानों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने-अपने कार्यालयांे की साफ-सफाई की गई। इसके अलावा जिले के स्कूलों, आश्रम छात्रावासों में भी वहाँ के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, सहायक संचालक मछली पालन विभाग, उप संचालक कृषि, श्रम पदाधिकारी एवं अन्य कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई की।
- बालोद। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से प्रारंभ स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत जिले में कचरे के जमाव तथा साफ-सफाई के अभाव वाले ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर उनकी समुचित साफ-सफाई की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप आज से कुछ दिन पूर्व तक कचरों के जमाव रहने वाले यह स्थान वर्तमान में बहुत ही स्वच्छ, संुदर एवं आकर्षक लग रहे हैं। समाज एवं जीवन में स्वच्छता के महत्व को इस बात से ही समझा जा सकता है कि कुछ समय पहले तक कचरों के जमाव के कारण लोग इन स्थानों पर जाने के लिए भी कतराते थे। लेकिन आज सभी की सहभागिता से इन स्थानों की नियमित साफ-सफाई से इनका स्वरूप पूरी तरह से परिवर्तन हो गया है। इन स्थानों की समुचित साफ-सफाई से इसके स्वरूप में अमूलचूल परिवर्तन हो गया है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने समाज के सभी वर्गों के सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूप जिले के कचरे के जमाव वाले ब्लैक स्पाॅटों को स्वच्छ एवं संुदर बनाने के कार्य में सफलता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए उन्होंने स्वच्छता अभियान के कार्य में लगे सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हम सभी के द्वारा किए गए छोटा सा योगदान भी समाज में बड़ा बदलाव एवं परिवर्तन का आधार बन सकता है।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के ग्राम झलमला के बस स्टैण्ड के पिछले हिस्से, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भोथली एवं भरदा तथा जिले के अन्य ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर इनका समुचित साफ-सफाई की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप यह स्थान बहुत ही स्वच्छ एवं सुंदर नजर आ रहा है और सफाई के पूर्व एवं सफाई के पश्चात् इन स्थानों की स्वरूप में बहुत अंतर दिखाई दे रहा है।
- -प्रगतिरत विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देशबालोद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौज ने मंगलवार 01 अक्टूबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौज ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना केे अंतर्गत समस्त अपूर्ण कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 तक के समस्त अपूर्ण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही लाईन डिपार्टमेंट के विभाग प्रमुख के साथ जनपद सीईओ व कार्यक्रम अधिकारी को अपूर्ण कार्यों का फील्ड विजिट करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीईओ कन्नौजे ने आदर्श अमृत सरोवर के निर्माण में वृक्षारोपण, सामुदायिक शौचालय, पाथवे, बेंच, सोलर लाईट, घाट इत्यादि निर्माण कर सौंदर्याकरण एवं आजीविका संबंधी विभिन्न घटको के संबंध में समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों को कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध प्रतिमाह शत-प्रतिशत जानकारी एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप के माध्यम से अपलोड करने के निर्देश दिए। जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन, नवीन पंचायत भवन, सेग्रीग्रेशन शेड एवं वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारी को फील्ड विजिट करते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने जनपद सीईओ को सेग्रीग्रेशन शेड में वित्तीय वर्ष 2023-24 तक के अपूर्ण कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ 15 दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ओ.डी.एफ. प्लस हेतु सेग्रीग्रेशन शेड निर्माण कार्य को समय-सीमा पूर्ण करने एवं स्वच्छता ही सेवा के विभिन्न गतिविधियों में आवश्यक कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन एन्ट्री कराने के निर्देश दिए।बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत लखपति दीदी पहल की समीक्षा की गई। जिसमें डिजीटल आजीविका रजिस्टर एन्ट्री कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए वार्षिक कार्ययोजना अनुसार हितग्राहियों के प्रशिक्षण आयोजन कराने के निर्देश दिए। एसएचजी बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए बैंकों में 10 अक्टूबर तक 75 प्रतिशत प्रकरण बैंक में प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को पूर्व वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक स्वीकृत प्रथम किश्त प्राप्त अपूर्ण, निर्माणाधीन आवासों के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
रायपुर। गायत्री परिवार समता कॉलोनी रायपुर में पितृपक्ष के अवसर पर प्रतिदिन निःशुल्क तर्पण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री श्याम बैस एवं मीडिया प्रभारी श्री अमित डोये व प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि पितृमोक्ष अमावस्या के दिन 02 अक्टूबर को गायत्री परिवार द्वारा पितरों को श्रद्धा दें वे तुम्हे शक्ति देंगे भाव के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिव्राजक श्री नीलम सिन्हा, तोरण सिन्हा ने विधिवत तर्पण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसमें 100 लोगों ने अपने पितरों व पूर्वजों को श्रद्धासुमन के साथ तर्पण करते हुए विदाई दी गई। विशेष रुप से महिलाओं एवं छोटे बच्चों ने भी तर्पण कार्य पूर्ण किया।
- दुर्ग / जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तिम दिन 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों, पंचायतों सहित गांव-गांव में साफ सफाई एवं श्रम दान किया गया। साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए जागरूक किया गया।उल्लेखनीय है कि जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक जिले के चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आज कलेक्टोरेट कार्यालय, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, सभी तहसील कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं सभी शासकीय अस्पताल, महाविद्यालयों, स्कूलों, नगरीय निकायों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
- -अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा इस कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिलाई शपथबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा इस कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 02 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने गंदगी नही करने एवं किसी को भी गंदगी नही करने देने की शपथ ली। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -ग्राम सुखरापारा, पत्थलगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण-ग्राम ढुढरूडांड़ और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली भूमिपूजन-सरगुज विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर किया लोकार्पणरायपुर, / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्राम ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। आदिवासी विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने झारखंड से देश में वर्चुअली तौर पर 1726.2 करोड़ की लागत के 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण और 1108.2 करोड़ की लागत के 25 भवनों का शिलान्यास भी किया। इनमें से छत्तीसगढ़ के 04 एकलव्य आवासीय भवनों का लोकार्पण और 03 का शिलान्यास शामिल है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के सार्थक सन्देश के साथ आम का पौधा का रोपण भी किया।झारखंड से वर्चुअली तौर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत के लोगों को आज की परियोजनाओं के लिए बधाई दी और कहा की महात्मा गांधी की जनजातीय कल्याण के प्रति दृष्टि और विचार हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने माना कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब जनजातीय समाज तेजी से आगे बढ़े।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज झारखंड की पावन धरती से 80 हजार करोड़ से अधिक लागत की विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के विकास के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के प्रति प्राथमिकता का प्रमाण है।नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासेस, लैब जैसी सुविधाएं होंगी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेंएकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा पत्थलगांव के निर्माण के लिए 37.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अभी 19.40 करोड़ की लागत से पहले फेज का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में 10 वीं तक की पढ़ाई विद्यालय में संचालित की जाएगी। दूसरे फेज का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद 12 वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। विद्यालय को आधुनिक तरीके से बनाया गया है। यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लासेस, लैब, हॉस्टल की सुविधा होगी। इसी तरह ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल में 36.60 करोड़ और विकासखंड फरसाबहार में 36.59 करोड़ की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में श्री सुनील गुप्ता, श्री सुनील अग्रवाल, श्री हरजीत सिंह भाटिया, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर श्री संजय सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे।
- -महासमुंद जिला सर्वाधिक घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणीरायपुर / राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 50 लाख 05 हजार 147 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। जिसके तहत वर्तमान में 39 लाख 50 हजार 400 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 924 स्कूलों, 41 हजार 663 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 319 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला सर्वाधिक 1 लाख 96 हजार 667 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणी है। इसी तरह जिला रायगढ़ 1 लाख 95 हजार 983, जांजगीर-चांपा जिले में 1 लाख 82 हजार 437 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ जमीनी स्तर पर राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम सहित अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मो. केसर अब्दुलहक और जल जीवन मिशन संचालक डॉ. सर्वेश्वेर भूरे द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।जल जीवन मिशन के तहत अब तक बिलासपुर जिले में 1 लाख 78 हजार 664, रायपुर जिला 1 लाख 78 हजार 161, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 लाख 76 हजार 393, कवर्धा 1 लाख 63 हजार 198, धमतरी जिले में 1 लाख 52 हजार 233, बालोद में 01 लाख 49 हजार 510, बेमेतरा जिले में 1 लाख 48 हजार, मुंगेली में 1 लाख 46 हजार 906, जशपुर में 1 लाख 43 हजार 454, बस्तर में 1 लाख 41 हजार 925, कोरबा में 1 लाख 41 हजार 623, बलरामपुर में 1 लाख 39 हजार 229 तथा राजनांदगांव जिला 1 लाख 38 हजार 788 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह दुर्ग 1 लाख 36 हजार 001, सक्ती में 1 लाख 32 हजार 005, गरियाबंद 1 लाख 30 हजार 025, सरगुजा जिले के 1 लाख 27 हजार 209, सांरगढ़-बिलाईगढ़ में 1 लाख 17 हजार 360, सूरजपुर में 1 लाख 14 हजार 619, कांकेर 1 लाख 09 हजार 494, कोण्डागांव में 1 लाख 871, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 66 हजार 209, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 61 हजार 703, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 60 हजार 117, सुकमा में 45 हजार 838, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 45 हजार 460, दंतेवाड़ा में 39 हजार 091, कोरिया में 37 हजार 522, बीजापुर 31 हजार 969, और नारायणपुर जिले में 21 हजार 736 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
- रायपुर / कोविड-19 महामारी और पति के आकस्मिक निधन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही दुर्गा साहू ने हिम्मत नहीं हारी। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना ने न केवल उसकी जिंदगी बदल दी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना दिया।कोविड-19 महामारी के दौरान, जब निर्माण मज़दूरी के अवसर बंद हो गए, तब दुर्गा पूरी तरह से टूट चुकी थीं। पति की मृत्यु के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, लेकिन बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दुर्गा ने हार नहीं मानी। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत दुर्गा ने एक ई-रिक्शा खरीदा और समाज के पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर महिला ई-रिक्शा चालक के रूप में नई पहचान बनाई। उसने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए अपने श्रमिक पंजीयन कार्ड और बैंक ऋण स्वीकृति सहित आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए। स्थानीय बैंक से ऋण प्राप्त करने के बाद, दुर्गा को अपना ई-रिक्शा मिला, जिसने एक आश्रित मजदूर से एक स्व-निर्मित उद्यमी बनने के लिए उसके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।रायपुर शहर के सड़कों में दुर्गा के ई-रिक्शे का लाल-पीला रंग उसकी पहचान बन गया है। दुर्गा अब प्रतिदिन 600-800 रुपये कमा रही हैं। इस योजना ने उन्हें सिर्फ आर्थिक आजादी ही नहीं दी, बल्कि उन्हें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का मौका भी दिया। दुर्गा अब अपने समुदाय की अग्रणी महिला ई-रिक्शा चालकों में से एक हैं। उनका साहस और परिश्रम न केवल उनकी अपनी सफलता की कहानी है, बल्कि यह लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन गया है। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी भी दुर्गा को ई-रिक्शा वाली दीदी के नाम संबोधित करने लगे हैं।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत 18 वर्ष से 50 वर्ष आयु समूह के न्यूनतम 3 वर्ष से पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिकों को एक लाख रूपए अनुदान राशि प्रदान किया जाता है।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि महाराजा अग्रसेन ने हमें सामाजिक समानता, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और आर्थिक समरूपता उनके आदर्श मूल्य रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने तथा प्रेम और सदभाव का वातावरण निर्माण के लिए महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए विचार मूल्य प्रेरणादायी हैं।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको भोजन कराया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी। - -कुसमी-सामरी मार्ग का 33.10 करोड़ रूपए की लागत से होगा उन्नयन-राजपुर ग्राम नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन-नवापारा में 33.95 करोड़ रूपए और वाड्रफनगर में 28.96 करोड़ रूपए की लागत से होगा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण-16.41 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होगी बांकी नदी व्यपवर्तन योजना-पीवीटीजी की 9 बसाहटों में पीएम जनमन योजना में बनेंगे बहुउद्देशीय केन्द्र भवन-बलरामपुर जिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक केयर यूनिट का लोकार्पण-बलरामपुर (तामेश्वर नगर) हवाई पट्टी का 4.07 करोड़ रूपए की लागत से होगा उन्नयनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में आयोजित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को विकास कार्याे के लिए शुभकामनाएं दी। विकास कार्याे में 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।मुख्यमंत्री ने जिले से गुजरने वाली प्रमुख सड़कों के मजबूतीकरण, राजपुर के नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन, स्कूल और छात्रावास के नवीन भवन के निर्माण कार्य, छात्रावास आश्रमों में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, जलाशयों के जीर्णोद्धार, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, बलरामपुर तामेश्वर नगर हवाई पट्टी के उन्नयन के कार्यों का भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 33.10 करोड़ रूपए की लागत से कुसमी-सामरी तक 16.60 किलोमीटर सड़क के उन्नयन एवं मजबूतीकरण का कार्य, 33.95 करोड़ रूपए की लागत से राजपुर ग्राम नवापारा में और 28.96 करोड़ रूपए की लागत से वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य, 14.18 करोड़ रूपए की लागत से बसंतपुर रामनगर मार्ग में 14 किलोमीटर सड़क उन्नयन का कार्य, बलरामपुर-रामानुजंगज के लरंगसाय चौक से रिंगरोड एवं पावर हाऊस से जय स्तंभ चौक, 3.81 करोड़ रूपए की लागत से भारत माता चौक से रेस्ट हाऊस एवं जय स्तंभ तक 5.825 किलोमीटर मार्ग का मजबूतीकरण, 13.16 करोड़ रूपए की लागत से जिले में अम्बिकापुर धनवार-वाराणसी मार्ग पर 11.60 किलोमीटर सड़क का उन्नयन, 4.07 करोड़ रूपए की लागत से बलरामपुर (तामेश्वर नगर) हवाई पट्टी का उन्नयन एवं सुधार कार्य, 2.16 करोड़ रूपए की लागत से बलरामपुर-रामानुजगंज के महाराजगंज-पचावल 4 किलोमीटर मार्ग का मजबूतीकरण के कार्य प्रमुख हैं।इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रूपए की लागत से बरियों में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के निर्माण, 67-67 लाख रूपए की लागत से नीलकंठपुर और लुरगीखुर्द शासकीय माध्यमिक शाला भवन के निर्माण कार्य, 3 करोड़ रूपए की लागत से छात्रावास-आश्रमों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 29 कार्य, 60-60 लाख रूपए की लागत से पीवीटीजी बसाहटों में पीएम जनमन योजना अंतर्गत 9 बहुउद्देशीय केन्द्र भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पीवीटीजी बसाहटों - शंकरगढ़ विकासखण्ड के आमाकोना ग्राम पोंड़ीखुर्द, कुसमी विकासखण्ड के ढोढ़ाचॉपी ग्राम पंचायत भुलसीखुर्द, महुआटोली ग्राम चरहु, खासपारा ग्राम पेंडारडीह, भुताही ग्राम पुन्दाग, रजुआढोढ़ी ग्राम पोंडीखुर्द, पतरापारा ग्राम भोंदना, जम्होर और शंकरगढ़ विकासखण्ड के दशनी कोरवापारा ग्राम खैरडीह में बनने वाले एक-एक बहुउद्देशीय केन्द्र भवन का भूमिपूजन किया।इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 2.75 करोड़ रूपए की लागत से शंकरगढ़ के धारानगर हायर सेकेण्डरी स्कूल में बालक छात्रावास निर्माण, 1.86-1.86 करोड़ रूपए की लागत से सामरी और बरियों के हायर सेकेण्डरी स्कूल में बनने वाले 50-50 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य, 39.01 करोड़ रूपए की लागत से बदौली जलाशय, करवां जलाशय, मुरका जलाशय, जगिमा जलाशय, झिक्की व्यपवर्तन योजना, खर्रा जलाशय, श्रीकोट व्यपवर्तन योजना, कोरंधा जलाशय, उलियाबांध एवं नहर के जीर्णोद्धार तथा बांकी नदी व्यपवर्तन योजना के निर्माण का भूमिपूजन किया। बांकी नदी व्यपवर्तन योजना का निर्माण 16.41 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सामरी रामानुजगंज और प्रतापपुर 4.79 करोड़ रूपए की लागत से 41 नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 कार्यों का लोकार्पणमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 97 लाख रूपए की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में 24 लाख रूपए की लागत से कुसमी विकासखण्ड के हर्री में निर्मित नवीन उप स्वास्थ केन्द्र भवन, जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित पीडियाट्रिक केयर यूनिट, विकासखण्ड रामानुजगंज के ग्राम बुद्धुटोला में 23 लाख रूपए की लागत से निर्मित शहरी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ में 13 लाख रूपए की लागत से निर्मित 10 बिस्तरीय अतिरिक्त वार्ड और जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित मितानिन शेल्टर शामिल है।इस अवसर पर आदिमजाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री चिंतामणि महराज, विधायकगण श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती शकुन्तला पोर्ते भी उपस्थित थीं।
- -ऑनलाइन पढ़ी जा सकेंगी लाइब्रेरी की किताबेंरायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार भी मौजूद थे।डिजिटल लाइब्रेरी 2.0, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है। इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया स्वयं कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नए पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी के वेब पोर्टल पर शैक्षणिक विषयवस्तु से संबंधित कई लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरे जा सकते है। डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय के जरिए सभी आयु वर्ग के बच्चे अपनी आवश्यक सामग्री ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। कॉमिक्स, पत्रिकाएँ, समाचार पत्र और जनरल भी इस माध्यम से पढ़े जा सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी इत्यादि से संबंधित किताबें भी पढ़ी जा सकती हैं। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पाठक मौजूद थे।
- -स्वच्छता हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा : श्री अरुण साव-उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में 65 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन-स्वच्छता दीदियों, प्रहरियों का किया सम्मान, दिलाई शपथ-स्वच्छता पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानारायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के बहतराई इन्डोर स्टेडियम में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में बिलासपुर के लिए करीब 65 करोड़ रुपए के विकास कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के समापन समारोह में स्वच्छता दीदियों के पांव पखारकर उनका सम्मान किया। उन्होंने प्रदेशभर के नगरीय निकायों के स्वच्छताग्राहियों, स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडोज और स्वच्छता पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों को भी सम्मानित किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर स्वच्छता पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को छत्तीसगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। महात्मा गांधी जी की जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद बिलासपुर नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 140 करोड़ रुपए दिए गए हैं। हमने मात्र दस महीनों में ही 2820 करोड़ रुपए शहरों और नगरीय निकायों के विकास के लिए दिए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त प्रयास से 'नमस्ते' योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों का काम जोखिम भरा होता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि वे सावधानी से अपना काम करें। सफाई के दौरान शून्य मृत्यु करने के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण योजना को सफल बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता हमारे स्वभाव में रहा है। यह हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में कल लाखों बच्चों ने स्वच्छता की अलख जगाने की शपथ ली है।विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छता अभियान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान को शुरू किया था और अब इसे दस वर्ष हो चुके हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में बिलासपुर का और विकास होगा। विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सबकी है। विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर में स्वच्छता अभियान जन सहयोग से एक मिशन बन गया है। स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है।कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस.ने स्वच्छता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्थल इंडोर स्टेडियम में स्वच्छता गैलरी भी बनाई गई थी जिसका सभी ने अवलोकन किया। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह और नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -लखपति दीदी बनने तक के सफर का अनुभव साझा कियारायपुर, / जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई झारखंड के हजारी बाग में 2 अक्टूबर को पीएम जन-मन के मेगा इवेंट में शामिल होने पहुंची है। इस दौरान पहाड़ी कोरवा मनकुंवारी बाई ने आज आदिम जाति कल्याण विभाग के केंद्रीय मंत्री श्री जुएल उरांव से मिलकर पीएम जन-मन योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। श्रीमती मनकुंवारी ने बताया कि उन तक प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी, सहित अन्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को जशपुर जिले के महिलाओं द्वारा तैयार किया गया स्थानीय उत्पादों की टोकरी भी भेंट किया। मंत्री श्री उरांव ने समूह की महिलाओं की खूब सराहना की और अपनी शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जन-मन योजना का लाभ दिया जा रहा है।
-
-निजात अभियान का पोस्टर दुर्गोत्सव पंडालो में लगा नशेड़ियों को जागरूक करने का अनुरोधरायपुर । गुरुवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के दुर्गोत्सव समितियों की एक बैठक थाना प्रभारी सचिन सिंह द्वारा लिया गया । थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में श्री सिंह ने मौजूद समितियों के कर्ताधर्ताओं को बीते दिनों शासन -प्रशासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों की जानकारी देते हुये उसका पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया । साथ ही नशे के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान का पोस्टर दुर्गोत्सव पंडालो में लगा नशेड़ियों को जागरूक करने का भी अनुरोध किया । पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने जागरूक रहने का अनुरोध करते हुये शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल थाने में देने का आग्रह किया ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही की जा सके । समितियों के मौजूद कर्ताधर्ताओं ने पर्व पर कानून व्यवस्था बनाये रखने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।




.jpg)

.jpg)










.jpg)









