गांधी-शास्त्री जयंती पर तालपुरी में निकली स्वच्छता जागरूकता रैली
टी सहदेव
भिलाई नगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयती पर तालपुरी बी ब्लॉक में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह सात बजे क्लब हाउस प्रांगण से निकली यह रैली कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस वहीं पर समाप्त हुई। इस अवसर पर दोनों विभूतियों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी रखी गई, जिसमें लोगों से स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और कृतित्व से प्रेरणा लेने की अपील की गई। रैली की शुरुआत दोनों महान व्यक्तियों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई।
रैली में शामिल लोगों ने अपने हाथों में स्वच्छता संदेश की तख्तियां लिए माइक से लोगों को जागरूक किया। सामने ऑटो और उसके पीछे कतारबद्ध महिलाओं और पुरुषों ने कॉलोनी को स्वच्छ बनाना है, अपने जीवन को स्वस्थ बनाना है, घर का कचरा डस्टबिन में डालना है, कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाना है, एक-दो-तीन-चार, स्वच्छता की जय जयकार जैसे स्वच्छता के नारे लगाते हुए कॉलोनीवासियों में जागरूकता फैलाई। इस मौके पर खेल, नृत्य, शिक्षा, लेखन और कला के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली कॉलोनी की विभिन्न प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
सम्मानित होने वाले बालक-बालिका वर्ग में तनिशी ढोबले, मौलिक वाहने, ऋद्धिमा त्रिपाठी, प्रखर त्रिपाठी, सान्वी तिवारी, मोक्ष वर्मा, जीवन वर्मा, प्रियल शैलेश, अलंकृत माहेश्वरी, अनाघ माहेश्वरी, क्षितिज शुक्ला और डॉ प्रियंका जबकि महिलाओं में डॉ संगीता साहू, सरस्वती धानेश्वर, डॉ नीतू साहू, आशा वर्मा, शुभ्रा वर्मा, डॉ दुर्गा शुक्ला, दीक्षा शिंदे तथा अनीता मनीष सोनी शामिल हैं। रैली में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुबेर देशमुख, पूर्व उपाध्यक्ष असीम सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी जीडी बनर्जी, महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सिंह, संगवारी ग्रुप की अध्यक्ष कीर्तिलता वर्मा, आरआर शर्मा, अमल दास, नोहर सिंह, अश्विनी शुक्ला, स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह देशमुख सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Leave A Comment