- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा की और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अतिक्रमण हटाने, अवैध खनन, अवैध परिवहन, शराब से जुड़ी शिकायतों, पेंशन प्रकरण, डिजिटल फसल सर्वेक्षण और स्वच्छता अभियान समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में अवैध गतिविधियों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। अब तक कितने अतिक्रमण हटाए गए और अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं शराब से संबंधित शिकायतों पर क्या कदम उठाए गए, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शासकीय वाहनों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का आदेश जारी किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शासकीय गाड़ियों में हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगनी चाहिए, ताकि सरकारी वाहनों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
- -2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक 11,581 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व अर्जित-44 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक ई-नीलामी: देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी-बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी-जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1,673 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त: 9,362 विकास कार्यों को दी गई मंजूरीराज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजनारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं।खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उत्खनन के चलते बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के गठन के समय की तुलना में खनिज राजस्व में 30 गुना वृद्धि हुई है, जो 2023-24 में 13,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और 2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक ही 11,581 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। यह पारदर्शी खनन नीति और प्रभावी प्रशासन का परिणाम है। अब तक 44 खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जिसमें अब तक चूना पत्थर के 14, लौह अयस्क के 9, बॉक्साइट के 11, स्वर्ण के 3, निकल, क्रोमियम के 2, ग्रेफाइट के 2, ग्लूकोनाइट के 2 और लिथियम के 1 खनिज ब्लाक की निलामी की गई है।प्रदेश में अब तक 10 क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स ब्लॉक्स की सफलतापूर्वक नीलामीभारत सरकार द्वारा देश के आर्थिक एवं सामरिक विकास को ध्यान में रखते हुए क्रिटिकल एवं सामरिक महत्व के खनिजों के लिए राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन की घोषणा जनवरी, 2025 में की गई है। इस के अनुरूप प्रदेश में विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 से ही क्रिटिकल एवं सामरिक महत्व के खनिजों के अन्वेषण / खोज पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके तहत 56 अन्वेषण परियोजनाओं में से 31 परियोजनाओं अंतर्गत क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स पर कार्य किये जा रहे है।प्रदेश में अब तक 10 क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स ब्लॉक्स जिसमें लिथियम का 1, स्वर्ण का 3, निकल, क्रोमियम का 2, ग्रेफाइट का 2 ग्लूकोनाइट के 2 मिनरल ब्लॉक की नीलामी की गई है। देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी की कार्यवाही भारत सरकार द्वारा की गई है जिसके तहत् जिला कोरबा के कटघोरा लिथियम ब्लॉक को मेसर्स साउथ मायकी मायनिंग कंपनी को 76 प्रतिशत प्रीमियम राशि पर आबंटित किया गया है। राज्य के सुकमा एवं कोरबा जिले में भी लिथियम अन्वेषण कार्य किया जा रहा है जिसमें लिथियम के भण्डार पाये जाने की पूर्ण संभावना है।बैलाडीला लौह अयस्क: भारत के खनन क्षेत्र का मजबूत स्तंभबैलाडीला क्षेत्र भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क भंडारों में से एक है। यहां तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी है, जिसे मार्च 2025 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कांकेर जिले के हाहालद्दी लौह अयस्क खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।पर्यावरण संतुलन और पारदर्शी निगरानी प्रणालीपर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए खनन क्षेत्र को अधिक पारदर्शी और वैज्ञानिक रूप से संचालित करने के लिए सरकार ने कई नई पहल की हैं। सेटेलाइट इमेजरी और माइनिंग सर्विलियेंस सिस्टम के माध्यम से अवैध खनन की निगरानी की जा रही है। गौण खनिज खानों में सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक पद्धति से खनन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार बेहतर कार्य करने वाले पट्टेधारियों को ‘स्टार रेटिंग’ प्रणाली के तहत प्रोत्साहित कर रही है।खनिज राजस्व से सामाजिक विकास और बुनियादी सुविधाओं में निवेशखनिज राजस्व का एक बड़ा हिस्सा प्रदेश के सामाजिक विकास में निवेश किया जा रहा है। जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1,673 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और कौशल विकास सहित 9,362 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इससे खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार हो रहा है।खनिज अन्वेषण कार्यों का विस्तार और नई परियोजनाएँराज्य सरकार ने चूना पत्थर, बॉक्साइट, लौह अयस्क और ग्रेफाइट सहित कुल 13 खनिज परियोजनाओं में अन्वेषण कार्य शुरू किया है। प्रारंभिक सर्वेक्षणों में चूना पत्थर के 283 मिलियन टन, लौह अयस्क के 67 मिलियन टन और बॉक्साइट के 3 लाख टन भंडार का अनुमान लगाया गया है। स्वर्ण, ग्रेफाइट और ग्लूकोनाइट जैसे खनिजों की खोज भी की जा रही है, जिससे राज्य के खनन क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, सूरजपुर जिले के जाजावल क्षेत्र में यूरेनियम ब्लॉक के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। कोल बेड मीथेन पूर्ववर्ती कोरिया जिले में वेदांता लिमि. एवं ऑईलमैक्स को पेट्रोलियम अन्वेषण लायसेंस स्वीकृत किया गया है। मैंगनीज ओर इंडिया लि. (मोईल) द्वारा सीएमडीसी के साथ प्रदेश में प्रथम बार बलरामपुर क्षेत्र में खनिज मैगनीज का भंडार चिन्हित किया गया है।मुख्य खनिजों के लिए अन्वेषण हेतु केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इसी तर्ज पर खनिज विभाग द्वारा राज्य के गौण खनिजों के व्यवस्थित विकास एवं अन्वेषण के लिए राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजना पर कार्य किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। कोयला, लौह अयस्क, चूना पत्थर, बॉक्साइट, स्वर्ण, निकल, क्रोमियम और प्लेटिनम समूह के तत्व सहित कुल 28 प्रकार के खनिजों की प्रचुरता ने इस राज्य को देश के खनन क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में ला खड़ा किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों, सतत विकास की रणनीतियों और कुशल प्रशासनिक प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ भारत के अग्रणी औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। खनिज संपदा के माध्यम से प्रदेश न केवल आर्थिक मजबूती प्राप्त कर रहा है, बल्कि हरित और सतत विकास की दिशा में भी अग्रसर हो रहा है। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध खनिज संपदा और रणनीतिक पहल के साथ भारत के माइनिंग हब के रूप में अपनी पहचान और अधिक सशक्त करेगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित थे।
-
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव रंगों की खूबसूरती और उल्लास का संदेश देता है। इस दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों और मेल-मिलाप का पर्व मनाते हैं।उन्होंने कहा कि रंगपंचमी हमें जीवन में रंगों के महत्व को समझने और सकारात्मकता को अपनाने की सीख देती है। यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और उत्साह लेकर आए।
- -स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे युवा: पहली बार देखा रेलवे स्टेशन, विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रमरायपुर /छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया।राजधानी आगमन के दौरान युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि युवा चाहें तो अपने गांव में अमन-चैन और विकास की रोशनी फैला सकते हैं।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नियद नेल्लानार योजना के तहत गांवों के आर्थिक विकास के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन गांवों के निकट नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे।उल्लेखनीय है कि आजादी के 75 साल बाद पहली बार अपने गांव से बाहर निकल कर राजधानी पहुंचे अनेक ग्रामीणों ने प्रदेश की प्रगति को नजदीक से देखा और भविष्य में अपने गांवों के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे और वहां के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। राज्य सरकार प्रदेश के माओवाद प्रभावित इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब इन दूरस्थ गांवों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना और नियद नेल्ला नार योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण युवाओं को प्रदेश की विकास प्रक्रिया से जोड़ने में मदद मिल रही है। यह पहल न केवल इन गांवों के युवाओं के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आई है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की भी झलक देती है।
-
-बिलासपुर स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क से यात्रियों को मिल रही है चिकित्सीय जाँच सुविधा
बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर मंडल ने बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता की बेहतरीन पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में, बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क की स्थापना की गई है, जो यात्रियों को आवश्यक चिकित्सीय जांच की सुविधा प्रदान कर रही है।यह हेल्थ कियोस्क आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है और यात्रियों को ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, विजन टेस्ट, कलर ब्लाइंडनेस टेस्ट, एचबी टेस्ट, हार्ट रेट, कान की जाँच आदि की जांच की सुविधा कम समय में किफायती दर पर उपलब्ध करवा रहा है। यह कियोस्क अत्याधुनिक उपकरणों और डिजिटल तकनीक से लैस है, जिससे यात्रियों को सटीक और त्वरित रिपोर्ट प्राप्त हो रही है ।बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क से यात्रियों एवं आमजनों को चिकित्सीय जाँच की सुविधा मिल रही है । यह हेल्थ कियोस्क बिलासपुर स्टेशन परिसर में स्थित रेल कोच रेस्टोरेन्ट के सामने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बगल में स्थित है, जो प्रतिदिन सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक लोगों की सुविधा हेतु उपलब्ध है ।रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस पहल को साकार किया गया है। हेल्थ कियोस्क न केवल आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान में सहायक है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा है।वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया, कि मंडल द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि करेगा, बल्कि रेलवे के प्रति उनकी विश्वासनीयता को भी मजबूत करेगा। हेल्थ कियोस्क की इस सेवा से यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए समय बचाने और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी। यात्रियों के लिए यह सेवा स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। साथ ही यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने में सहायक सिद्ध होगी | - - इन सभी यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन किया जा रहा हैबिलासपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के लिए दिनांक 19 मार्च, 2025 को डाउन लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाने की घोषणा की गयी थी । इन सभी रद्द की कुछ यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन किया जा रहा है । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-पुन: परिचालन होने वाली गाडियां :-1) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ।2) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।3) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर ।4) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर ।बीच में समाप्त होने वाली गाडियां का पुन: परिचालन:-01) दिनांक 19 मार्च 2025 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी की घोषणा की गयी थी ।02) दिनांक 19 मार्च 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी की घोषणा की गयी थी । दोनों गाड़ियो का पुन: परिचालन किया जा रहा है ।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर संचालित हो रहे है। जहां पर भिलाई शहर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कर सेग्रिगेट किया जाता है। गीले कचरे से खाद बनाया जाता है और सूखे कचरे को छांट कर पुनः उपयोग के लिए स्वच्छता दीदीयों द्वारा बेच दिया जाता है। स्वच्छता दीदीयों को निगम द्वारा जीवन यापन के लिए एक निर्धारित मानदेय राशि भी प्रदान किया जाता है, उसके साथ ही छांट कर बेचे गये सामग्री से मिलने वाली राशि को स्वच्छता दीदीयों द्वारा आपस में बांट लिया जाता है।
आज नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एस.एल.आर.एम. सेंटर जाकर स्वच्छता दीदीयां स्वस्थ रहे इसलिए उन्हे स्वच्छता किट वितरित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से वर्दी (महिलाओ के लिए साड़ी, ब्लाउज, पेटिकोट सहित), मास्क, केनवास शूज, गमबूट, रबर ग्लबस, टोपी, एपरन, मोजा, काटन ग्लबस, रैनकोट, नेम बैज, पहचान पत्र आदि प्रदान किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि समय-समय पर सफाई कर्मचारियो का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। स्वच्छता किट प्रदान करने से उन्हे कार्य करने में बहुत सहुलियत होगा। कुछ कर्मचारी ऐसे है, जिन्हे सब पहन कर कार्य करने में अटपटा लगता है निकाल देते है। हम सब लोग उन्हे पहनने के लिए बीच-बीच में टोकते रहते है। स्वच्छता दीदीयों द्वारा सफाई के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।वर्तमान में 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर नेहरू नगर, कोसानगर, खम्हरिया, बटालियन, राधिका नगर, पीली मिटटी, कुरूद, बैकुण्ठधाम, गौतम नगर खुर्सीपार में संचालित हो रहा है। स्वच्छता किट वितरण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उपअभियंता चंदन निर्मलकर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, पीआईयू अभिनव ठोकने, सुभम पाटनी आदि उपस्थित रहे। -
रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। राज्य विधानसभा में सोमवार को इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए सभा भवन के उपयोग की अनुमति मांगते हुए प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव के मुताबिक, “24 मार्च यानि सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को सभा भवन में संबोधित करेंगी। इसलिए सभा भवन के उपयोग की अनुमति दी जाए।” बाद में सदन में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संवाददाताओं को बताया कि सभी विधायक विधानसभा में राष्ट्रपति के निर्धारित दौरे को लेकर उत्साहित हैं। - रायपुर /आज नगर निगम जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत लाखेनगर चौक से आमापारा चौक होते हुवे जीई रोड पर अनुपम गार्डन तक नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार जोन कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री कमलेश मिथलेश, श्री नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता श्री संस्कार शर्मा, श्री टिकेंद्र चंद्राकर नगर निवेश विभाग के समस्त कर्मचारियों एवं जेडएचओ श्री संदीप वर्मा सहित समस्त स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में संयुक्त अभियान चलाया जाकर दुकानों के बाहर सड़क में रखी सामग्रियों, ठेला गुमटी, सब्जी विक्रेताओं को हटाने एवं जप्त करने की कार्यवाही करने के साथ गंदगी फैलाने वाले सम्बंधित व्यापारियों पर जुर्माना करने की कार्यवाही की गई है उक्त कार्यवाही में सम्बंधित लगभग 15 व्यापारियों पर सड़क बाधा एवं गंदगी फैलाने पर कार्यवाही करते हुये लगभग 50,000 रूपये का जुर्माना वसूला गया है
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने केन्द्रीय मन्त्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिता पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर देवेन्द्र प्रधान के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे समाज कल्याण और लोक कल्याणकारी कार्यों के क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति निरुपित किया है. महापौर और सभापति ने दिवंगत आत्मा को श्रदांजलि अर्पित करते हुए भारत गणराज्य के केन्द्रीय मन्त्री के रूप में उनके नेतृत्व में समूचे राष्ट्र में श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी के यशस्वी प्रधान मंत्रित्व कार्यकाल के दौरान किये गए अनेक विविध जन कल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का पुण्य स्मरण किया है. साथ ही महापौर और सभापति ने परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शान्ति प्रदान करने और इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों, सहयोगियों, इष्ट मित्रगणों को प्रदान करने की उनके श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है.
- भिलाईनगर/भिलाई निगम क्षेत्र के करदाताओ को बिना अधिभार एवं शस्ति शुल्क के टैक्स पटाने 14 दिन शेष है। 14 दिन पश्चात सभी करदाताओं को वर्ष 2024-25 का संपत्तिकर जमा करने पर संपत्तिकर राशि पर 18 प्रतिशत ब्याज एवं 1000 रूपये अधिभार की राशि जमा करनी पड़ेगी। सबके लिए अभी अच्छा अवसर है, संपत्तिकर जमा करने अधिभार एवं ब्याज से बचें।नगर निगम भिलाई में हितग्राहियों की सुविधा के लिए मुख्य कार्यालय, जोन कार्यालय में संपत्तिकर जमा करने के लिए काउंटर खुले हुए है। आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियो को बैठाया गया है। जो स्वः विवरणीय भरने में सहयोग कर रहे है। महापौर नीरज पाल, आयुंक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी संपत्तिकर दाताओ से अनुरोध किये है कि शीध्र से शीध्र अपना बकाया संपत्तिकर की राशि जमा कर एक आदर्श नागरिक बने। संपत्तिकर के माध्यम से ही नगर निगम भिलाई जनता के उपयोग की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती है।गौरतलब है कि 31 मार्च के पूर्व नागरिक अपने आवासीय, व्यावसायिक भवनों के संपत्तिकर सहित निगम के अन्य देय कर राशि को जमा करके 1 अप्रेल से लगने वाले 18 प्रतिशत अधिभार तथा एक हजार रूपये शस्ति शुल्क की राशि से बच सकते है। नागरिको के सुविधा के लिए घर बैठे-बैठे संपत्तिकर जमा करने के लिए भी सुविधा प्रदान की गई है। आनलाईन वेबसाईट https://Chhattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/ में संपत्तिकर बटन पर क्लीक करने पर संपत्तिकर में रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर ओटीपी आयेगा, ओटीपी डालने पर संपत्तिकर का विवरण, डिमांड नोट आदि की जानकारी प्राप्त होगी। भुगतान में क्लीक करने पर विकल्प के रूप में के्रडिट, डेबिट, नेटबैंकिग, यूपीआई पूछा जायेगा जिस पर क्लीक करने पर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। साथ ही वेबसाईट से ही भुगतान की रसीद जनरेट होगी, जिसे भवन मालिक प्रिंटकर सुरक्षित रख सकते है।
- - होली धुलीवंदन के दूसरे दिन महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न केंद्रों और समय पर मंदिरों में राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा पाठ का जारी रहा सिलसिलारायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सभी केंद्रों में होली धुलीवंदन के दूसरे दिन होली मिलन के साथ स्थानीय मंदिरों में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। वल्लभनगर, बूढ़ापारा, टाटीबंध और शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ पाठ किया। महिलाओं के पाठ के कारण 'राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे….. सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने' से मंदिर गूंज उठे।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि साईं बाबा मंदिर में वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने 51 बार राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया। इस दौरान अर्चना जतकर, शांता गायधनी, नलिनी काले, नलिनी शुक्ला आदि उपस्थित रहीं। वहीं बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने 10 बार रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अंजलि नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, ज्योति पवार, हेमा पराडकर, आस्था काले, सुनील शिंडे, चंद्रहास घाटगे, सोनम बेहरा, नीमिशा तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।आस्था ने आगे बताया कि टाटीबंध केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में पाठ किया। इस दौरान सारिका पोराटे, रश्मि गोवर्धन, सोनल पेदे, अंजलि खेर, अंजलि घोटे, कीर्ति भिते, रेणु देशमुख, रचना विंचुलकर, मंजू मरकले, संगीता देशपांडे, प्रिया कोन्हेर, सपना जोशी, वंदना आठले, शारदा लोनारे, शिल्पा भोपापुरकर, मनीषा मर्जीवे प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।वहीं राजेंद्र नगर स्थित हनुमान मंदिर में अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाखरे, अक्षता भागड़ी सहित अमलीडीह केंद्र की अन्य महिलाओं ने पाठ किया। इनके अलावा भी मंडल के अनेक केंद्रों ने शनिवार को होली मिलन की व्यस्तता के बावजूद राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ की अपने अभियान को जारी रखा।
- रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रीय भंडार रायगढ़ में आग लग गई, जिसे त्वरित गति से काबू कर लिया गया। इसमें कर्मचारियों-अधिकारियों की सक्रियता व सूझबूझ से बड़े नुकसान से बचा जा सका।क्षेत्रीय मुख्य अभियंता श्री पीवी सजीव ने बताया कि आज सुबह 9.45 बजे कार्यालय भवन के बगल में बाउंड्रीवाल के पीछे आग लगी थी, जिसे बाहरी व्यक्तियों के द्वारा देखा गया था जिसकी सूचना सुरक्षा सैनिकों को दिया गया। ऐसी आशंका है कि बाऊड्री वाल के बाहर लगी आग तेज हवा के कारण पीछे की आग भंडार में रखे केबलों में लग गई जिससे काला धुंआ निकलने लगा। धुंआ देखकर कर्मचारी एवं सुरक्षा सैनिक तत्काल मौके पर पहुंच गये एवं अग्निशमन यंत्र, रेत, पानी के द्वारा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परन्तु तेज हवा चलने के कारण आग लगातार फैलने लगा। तुरंत ही कर्मचारी के द्वारा फायर ब्रिगेड हेतु 112 पर फोन किया गया। फायर ब्रिगेड के भंडार पहुंचने तक कर्मचारियों के द्वारा आग पर काबु पाने के लिए जो केबल ड्रम आग की चपेट में नहीं आया था, वैसे केबल के ड्रमों को स्टोर के हाईड्रा एवं बाहर से मंगवाये गये अन्य 03 हाइड्रा (क्रेन) की सहायता से हटाया जाने लगा जिससे लगभग 90663 मीटर (90 ड्रम) केबल, ऑयल ड्रम, पॉवर ट्रांसफार्मर एवं अन्य मूल्यवान सामग्रियों को बचा लिया गया तथा लगभग दोपहर 01:30 बजे के आस पास आग पर नियंत्रण कर लिया गया।आग से प्रभावित सामग्रियों में अधिकतर फेल ट्रांसफार्मर, अनुपयोगी केबल व कंडक्टर की क्षति हुई है, जिसका मूल्यांकन किया जा रहा है। कार्यालयीन दस्तावेज पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उक्त घटना में में जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न औद्योगिक संस्थानों जेएसपीएल,जेपीएल, जेएसडब्ल्यू,नलवा,अडाणी, नुवाको, एनटीपीसी लारा, बाल्को (कोरबा), नगर सेना (अग्निशामक) रायगढ़, नगरनिगम रायगढ़ के द्वारा आग बुझाने हेतु फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाया गया जिससे तत्परता से आग बुझाने का कार्य किया जा सका। किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा शारीरिक क्षति नहीं हुई है।
-
-28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में 28 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने सुरक्षाबलों के मनोबल को लगातार ऊंचा बनाए रखने और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण और विकसित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति - 2025 का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कैंसर रूपी नक्सलवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जो स्वागतयोग्य है।मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा तय है।सरकार की प्रभावी रणनीति – लोगों का बढ़ा विश्वासमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में राज्य सरकार द्वारा लगातार सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना के तहत सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। इसी विश्वास के चलते नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं और नक्सली मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार, नक्सलवाद का दामन छोड़ मुख्य धारा में लौटने वाले लोगों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूरी तरह तत्पर है। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसद श्री महेश कश्यप, श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया और केंद्र सरकार से जुड़ी आवश्यक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय, और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।
- -विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभरायपुर ।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में भेषज रोग (मेडिसिन विभाग), स्त्री रोग, अस्थि रोग, नाक, कान एवं गला रोग, चर्म रोग, शल्य रोग, मनोरोग, दंत रोग एवं नेत्र रोग से संबंधिक बीमारियों का परीक्षण किया जाएगा।शिविर में सोनोग्राफी, ई.सी.जी., उच्च रक्तचाप, मधुमेह, समस्त रक्त जांच एवं जनरल चेकअप की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विधानसभा से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है, ताकि वे विभिन्न रोगों की जांच और उपचार करा सकें। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के शुभारंभ के मौके पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा , स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत अन्य मंत्रिगण एवं विधायक गण उपस्थित रहेंगे।
- -तखतपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय: कृषि मंत्री ने की घोषणा-प्रदेश का धरोहर बनेगा नया रायपुर में निर्माणाधीन आदिवासी संग्रहालय-आश्रम-छात्रावासों केे सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारियों की टीम करेगी निरीक्षण, जीर्ण-शीर्ण आश्रम-छात्रावासों का होगा जीर्णाेंद्धार-आश्रम-छात्रावास परिसर में बनाए जाएंगे अधीक्षक निवास-वर्टिकल फार्मिंग के लिए किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोगरायपुर /छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए कुल 63,273 करोड़ 82 लाख 11 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित की गई। इसमें अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय सहायता के लिए 229 करोड़ 35 लाख 38 हजार रूपए, आदिम जाति कल्याण के लिए 155 करोड़ 28 लाख 40 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए 38,271 करोड़ 21 लाख 50 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति उपयोजना से संबंधित लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल के लिए 1814 करोड़ 54 लाख 30 हजार रूपए, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रूपए अनुदान मांगें शामिल हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत नगरीय निकाय को वित्तीय सहायता के लिए 198 करोड़ 83 लाख 67 हजार रूपए, अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 13792 करोड़ 21 हजार रूपए, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 291 करोड़ 3 लाख 50 हजार रूपए, अनुसूचित जाति उपयोजना से संबंधित लोक निर्माण कार्य-भवन के लिए 261 करोड़ 65 लाख 10 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय सहायता के लिए 461 करोड़ 20 लाख 98 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए नगरीय निकायों को वित्तीय सहायता के लिए 283 करोड़ 14 लाख 71 हजार रूपए, कृषि के लिए 7056 करोड़ 53 लाख 60 हजार रूपए तथा कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा से संबंधित व्यय के लिए 456 करोड़ 26 लाख 86 हजार रूपए की अनुदान मांगें शामिल हैं।कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी के अनुरूप गांव, गरीब, किसान, युवा और वंचित वर्गाें के लिए काम कर रही है। ‘‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे‘‘ के जज्बे के साथ अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक सबके लिए काम कर रही है। इन सभी वर्गाें के उत्थान के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आदिवासियों के लिए योजना बनाकर काम शुरू किया गया है। इनके परिणाम अब धरातल पर दिख रहे हैं और आदिवासी समाज का बेटा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बना है। विशेष पिछड़ी जनजाति की बेटी देश की राष्ट्रपति है।श्री नेताम ने सदन में बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व एवं पूंजीगत व्यय में 2956 करोड़ 40 लाख 52 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। इसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2205 करोड़ 19 लाख 38 हजार रूपए, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 531 करोड़ 17 लाख 64 हजार रूपए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 220 करोड़ 3 लाख 50 हजार रूपए के प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आदिवासी उपयोजना मद में विभिन्न विभागों के लिए आगामी बजट में कुल 40,800 करोड़ 76 लाख 49 हजार रूपए का बजट प्रावधान है। अनुसूचित जाति उपयोजना मद में कुल 14,036 करोड़ 49 लाख 56 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है।श्री नेताम ने अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों और अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों के विकास एवं स्थानीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए बहुत से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) नाम से एक महत्वपूर्ण अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है, इसमें राज्य की पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरबा, कमार, अबूझमाड़िया एवं बिरहोर को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के लिए त्वरित कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने नये बजट में विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए 300 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के 18 जिलों के 2161 बसाहटों में 59 हजार 800 से अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार निवासरत हैं, जिनकी जनसंख्या करीब 2 लाख 29 हजार है।आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सदन में बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के निवासी नियद नेल्ला नार के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत सरकार द्वारा संचालित 80 हजार करोड़ रूपए की योजना है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 6 हजार गांव शामिल हैं। इस अभियान के तहत वन क्षेत्रों के गांवों में सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल, सिंचाई के साधन, क्षमता निर्माण जैसे काम किए जा रहे हैं। भारत सरकार की निगरानी में राज्य में इन क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों केे सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारियों की टीम नियमित निरीक्षण करेगी। साथ ही जीर्ण-शीर्ण आश्रम-छात्रावासों का शीघ्र जीर्णाेंद्धार किया जाएगा।श्री नेताम ने बताया कि नया रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी संग्रहालय देश का सबसे अच्छा आदिवासी संग्रहालय होगा। यह प्रदेश की धरोहर बनने जा रहा है। आदिवासी समाज के लोगों के आजादी में योगदान और उनके संघर्षों को यहां चित्रित किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्हांेने कहा कि अनुसूचित जनजातियों के श्रद्धा/पूजा स्थलों ‘‘अखरा विकास‘‘ के परिरक्षण एवं विकास के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए तथा आदिवासी समुदायों की पुरातन परंपरा ‘‘करमा‘‘ के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए का प्रावधान नये बजट में किया गया है। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गिरौदपुरी के साथ ही भण्डापुरी जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में अधोसंरचना विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास के लिए बजट में 2 करोड़ 24 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। भण्डारपुरी धर्म स्थल में गुरूद्वारा (मोती महल) निर्माण के लिए 17.80 लाख रूपए का भी प्रावधान किया गया है।कृषि मंत्री श्री नेताम ने विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि किसान परहित और परिश्रम का पर्याय है। कृषि और ऋषि संस्कृति में हम सब रचे-बसे हैं। श्री नेताम ने तखतपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के अनुपूरक बजट में इसे शामिल किया जाएगा। उन्हांेने सदन में बताया कि नये बजट में किसान समृद्धि योजना के लिए 11 करोड़ रूपए और किसानों के कृषि प्रशिक्षण एवं पर्यटन के लिए 2 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में श्रीअन्न (कोदो, कुटकी, रागी) की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाकर काम किया जा रहा है।मंत्री श्री नेताम ने सदन में कहा कि खरीफ एवं रबी फसलों की मक्का, सरसो, सोयाबीन, उड़द, मूंग, चना जैसी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था नैफेड और एनसीएफ के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए 80 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए नये बजट में 10 करोड़ रूपए प्रावधानित है। उन्हांेने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्टिकल फार्मिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हो रही है। किसानों को उन्नत वर्टिकल फार्मिंग के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग इसके माध्यम से प्रदान किया जाएगा। आगामी बजट में इसके लिए 15 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।अनुदान मांगों की चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सदस्यगण श्री अजय चंद्राकर, श्री पुन्नू लाल मोहले, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री लखेश्वर बघेल, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्री दलेश्वर साहू, श्री दिलीप लहरिया, श्री कुंवर सिंह निषाद, श्रीमती गोमती साय, श्री रामकुमार यादव, श्री प्रबोध मिंज, श्री अटल श्रीवास्तव, श्री व्यास कश्यप, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती रायमुनि भगत, श्री जनक धु्रव, श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, श्री नीलकंठ टेकाम और श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने हिस्सा लिया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान जी के निधन से देश ने एक प्रखर जननेता, कुशल संगठनकर्ता और संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और लोकहित के प्रति समर्पित रहा। वे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रभावी कार्य करते हुए देश के विकास में योगदान देने वाले कर्मठ राजनेता थे। उनकी दूरदर्शिता, संगठनात्मक कौशल और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदा प्रेरणादायी रहेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. प्रधान जी का निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सदैव समाजसेवा को प्राथमिकता दी। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण भावना हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और अनुयायियों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
- -ब्लू बुक के अनुरूप कार्य पूर्ण कर 27 तारीख तक दें रिपोर्ट-मधुमक्खियों के छत्तों पर नजर रखेगा वन विभाग-मोहभठ्ठा के आस-पास खड़े किए जाएंगे अतिरिक्त मोबाईल टॉवर-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए कई आदेशबिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने प्रधानमंत्री जी के 30 मार्च के मोहभठ्ठा, जिला बिलासपुर प्रवास को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री जी के प्रवास प्रोटोकॉल (ब्लू बुक) के अनुरूप दायित्व सौंपकर 27 तरीख तक कार्यपूर्णता प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।जारी विभिन्न आदेशो के अनुसार डीएफओ को मांग के अनुरूप बैरिकेडिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में बांस, बल्ली की व्यवस्था करना, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग एवं हेलीपेड के आस-पास मधुमक्खी के छत्ते को हटाने एवं पेड़ों की छटाई की व्यवस्था करना तथा जीव जन्तुओं, सर्प आदि से सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की जवाबदारी सौंपी गई है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग क्रमांक एक एवं दो को सुरक्षा मानकों के अनुरूप मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सेफ हाऊस, बैरिकेडिंग, पण्डाल, डोम एवं उपयुक्तता तथा सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना, कार्यक्रम स्थल हेलीपेड स्थल तथा पार्किग में बेरिकेडिंग का कार्य सुनिश्चित करना तथा सभी हेलीपेड के अक्षांश एवं देशांतर की जानकारी प्रस्तुत करना तथा समस्त सर्किट हाऊस में आवश्यक मरम्मत व साज-सज्जा कर तैयार करना होगा। सर्किट हाऊस बिल्हा को अति विशिष्ट व्यक्ति के अनुरूप तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी को कार्यक्रत स्थल में लगाये गये माईक, साउण्ड पॉवर बैक अप सहित एवं विद्युत व्यवस्था की जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप माईक/ साउण्ड एवं विद्युत व्यवस्था करना और उपयुक्तता एवं सुरक्षा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना। अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग को निर्बाध गति से विद्युत संचालन की व्यवस्था, विद्युत लाईन का रख-रखाव, क्षमता अनुरूप जनरेटर की व्यवस्था, बिद्युत लाईन के आस-पास आने वाले पेड़ों की कटाई-छटाई, विद्युत व्यवस्था की जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप विद्युत व्यवस्था किये जाने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को मानक अनुरूप एम्बुलेंस एवं मय चिकित्सा दल सहित उपलब्ध कराना, आपात कालीन चिकित्सा हेतु बेस चिकित्सालय की व्यवस्था एवं सिम्स हास्पिटल में चिकित्सा व्यवस्था को सुनिश्चित कराना, व्हीआईपी प्रवास के दौरान लिबरी ड्यूटी लगाना एवं व्हीआईपी के लिए खाद्य सामग्री गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना, व्हीव्हीआईपी चिकित्सा हेतु अपोलो अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराना होगा।जिला सेनानी होम गार्ड को सभी हेलीपेड, मंच, पार्किंग एवं आम जन के क्षेत्र में आवश्यकता नुसार अग्निशमन की व्यवस्था कराना, ईई पीडब्ल्यूडी विभाग से समन्वय कर सम्पूर्ण पण्डाल में फायर रिटाडिंग स्प्रे सुनिश्चित कराना। पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता को आम जन के लिए पर्याप्त संख्या में जल युक्त शौचालय का इंतजाम कराना, बैठक स्थल एवं पार्किंग स्थल में विभागीय स्तर पर, सीईओ जनपद पंचायतों, सीएमओ नगरीय निकायों से समन्वय कर पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराना। सीएमओ बिल्हा को सभी नगरीय निकायों से समन्वय कर सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड, पार्किंग स्थल पर कार्यक्रम के पूर्व एवं बाद साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराना होगाी। उपायुक्त आबकारी को अतिविशिष्ट अतिथियों के प्रवास के दौरान आने वाले समस्त हेलीकाप्टरों के पायलट्स हेतु गरिमा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जवाबदारी सौंपी गई है।प्रधानमंत्री जी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से मोहभठ्ठा मैदान (बिल्हा) एवं आस-पास के इलाके को नो फ्लाईजोन घोषित किया जाता है। एसईसीएल एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विश्रामगृह को अधिग्रहित कर लिया गया है। आवश्यक साज-सज्जा एवं व्यवस्था के साथ प्रशासन को इसे सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी मोबाईल टॉवर एवं हॉटलाईन की व्यवस्था रहेगी। जिला दण्डाधिकारी ने एक आदेश जारी कर बीएसएनएल एवं रिलायंस जिओ कम्पनी को टॉवर खड़ करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि आमसभा में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों का मोबाईल फोने के इस्तेमाल से नेटवर्क कमजोर हो जाता है। इससे कॉल ड्राप एवं फोन कनेक्ट नहीं होने जैसी असुविधा लोगों को हो सकती है। इसके निदान के लिए मोहभठ्ठा के खुले मैदान में पर्याप्त संख्या में अस्थायी मोबाईल टॉवर खड़ा किये जाएं। कार्यक्रम स्थल एवं बिल्हा रेस्ट हाऊस में हॉटलाईन सुविधा भी स्थापित किया जाये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पीएम के आगमन के दौरान हेलीपेड एवं मंच पर रेपिड एन्टीजन कोविड टेस्ट का इंतजाम रखा जाए। मुख्य मंच, सेफ हाऊस एवं पीएम मुवमेन्ट वाले स्थानों को सेनिटाईज किया जाये।
- -भूमि उपाध्याय को हॉकी के लिए मिला सम्मानरायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन वृन्दावन हाल, रायपुर में किया गया.प्रदेश की विभिन्न विधा की ख्यातिलब्ध 36 विप्र महिलाओं का इस अवसर पर शॉल, बुके एवम् स्मृति चिन्ह (स्व. श्रीमती पार्वती देवी-रविशंकर मिश्रा स्मृति) देकर सम्मान किया गया. समारोह में नृत्य, गीत, संगीत ने समां बांधे रखा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे-महापौर, विशेष अतिथि पार्षदगण श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय एवं श्रीमती अर्पिता पाठक-उप संचालक, नगरीय प्रशासन, रायपुर थीं.प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने वार्षिक प्रतिवेदन में संस्था द्वारा वर्ष में किये गये कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सम्मानित महिलाओं के कार्य उपलब्धियों से अवगत कराया.जिन महिलाओं का सम्मान किया गया उनके नाम एवम् कार्यक्षेत्र निम्नानुसार रहे- डाॅक्टर प्रीति उपाध्याय रायपुर- दिव्यांग शिक्षा एवं समाज सेवा, डाॅक्टर जया बाजपेयी रायपुर-चिकित्सा सेवा, श्रीमती वंदना तिवारी राजनांदगांव- शिक्षा व विप्र समाजसेवा, श्रीमती प्रीति मिश्रा रायपुर-साहित्य लेखन, श्रीमती मेघा आपटे रायपुर शिक्षा व साहित्य लेखन, डाॅक्टर संयुक्ता तिवारी धमतरी- शिक्षा व चिकित्सा सेवा, डाॅक्टर कोमल पाठक रायपुर- शिक्षा व चिकित्सा सेवा, डाॅक्टर मोनिका शर्मा धमतरी- शिक्षा व साहित्य लेखन, श्रीमती उषा मिश्रा भाटापारा- समाज सेवा, श्रीमती मंजु शर्मा बेमेतरा- समाज सेवा, श्रीमती शारदा चौबे रायपुर- पर्यावरण व समाज सेवा, सुश्री अंजु पाण्डेय अश्रु खरोरा- साहित्य लेखन व समाज सेवा, सुश्री अजिता पाण्डेय बिलासपुर- पशु, पक्षी व सर्प जागरूकता, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी बलौदाबाजार- शिक्षा व समाज सेवा, श्रीमती श्रद्धा दुबे, बलौदाबाजार- शिक्षा व समाज सेवा, श्रीमती कल्पना शुक्ला रायपुर- शिक्षा व समाज सेवा, डाॅक्टर रोली तिवारी रायपुर- मनोविज्ञान शिक्षा सेवा, श्रीमती शशि दुबे जी रायपुर- काव्य पाठ व साहित्य लेखन, श्रीमती सीमा पाण्डेय जी रायपुर- काव्य पाठ व साहित्य लेखन, श्रीमती मीनू त्रिवेदी (दिव्यांग) कोरबा- विधिक सेवा, श्रीमती अमिता दुबे नगरी-साहित्य लेखन, सुश्री अंकिता शर्मा रायपुर- जनसंचार व समाज सेवा, श्रीमती अर्चना मिश्रा महेन्द्रगढ़- राजनीति व समाज सेवा, श्रीमती सुरभि शर्मा रायपुर- शिक्षा व जन संचार सेवा, श्रीमती कल्पना मिश्रा रायपुर- समाज सेवा, श्रीमती नीतू पाण्डेय रायपुर-महिला व बाल कल्याण सेवा, श्रीमती वीणा ठाकुर रायपुर-शिक्षा व समाज सेवा, डाॅ. रागनी पाण्डेय रायपुर-शिक्षा सेवा, सुश्री भूमिका उपाध्याय दुर्ग-हाॅकी खेल एवं सुश्री दीप्ति तिवारी जी, रायपुर, संगीत व गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, विद्या भट्ट, वसुधा राकेश तिवारी, राधा तिवारी, सुमन पाण्डेय, निकिता तिवारी, अनिता राव, सुनीता शर्मा, सतीश शर्मा, राघवेंद्र पाठक, उमेश शर्मा, रवि शर्मा, गिरजा शंकर दीक्षित, रामवृत तिवारी, बलौदाबाजार से मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा, ऋचा द्विवेदी, निशा झा, नवभारत के छत्तीसगढ़ उडीसा प्रमुख उमाशंकर व्यास, बिलासपुर से रेखेन्द्र तिवारी, विमलेश तिवारी, लोरमी से राकेश तिवारी, मनेन्द्रगढ़ से संतोष द्विवेदी, बेमेतरा से कनकलता मिश्रा, कान्यकुब्ज से निशा पाण्डेय, नीता अवस्थी, साधना महिला मंडल से साधना शर्मा, महाराष्ट्र मंडल से विशाषा तोपखानेवाले, अखण्ड ब्राह्मण से योगेश तिवारी, पंजाबी ब्राह्मण से अजीत वीर शर्मा, नारायणी संस्थान से मृणालिका राजेन्द्र ओझा आदि काफी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे. कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा एवं अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा ने किया.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में प्रमुख रूप से 8 एजेण्डा विचारार्थ रखा गया था। जिसमें नगर पालिक निगम भिलाई के क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु लगे स्ट्रीट लाईट का वार्षिक संधारण/संचालन एवं रखरखाव कार्य से संबंधित प्रस्ताव आया था। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 40800 नग स्ट्रीट लाईट पोल है। जिसके माध्यम से नगर की प्रकाश व्यवस्था की जाती है। जिसके संधारण हेतु सभी सामग्री, श्रमिक, कर्मचारी इस लाईट को चालू रखने में लगने वाली सभी सामग्री केबल वायर, फिटिंग में लगने वाले वायर, टाईमर, मेन स्वीच इत्यादि अनुसांगिक सामग्री को शामिल करते हुए व्यय का आंकलन किया गया है। जिसके आधार पर प्रति एलईडी लाईट संधारण में 491.38 पैसा प्रति टाइमर स्वीच/सीसीएमएस संधारण में राशि रू. 12072.50 तथा प्रति नग रनिंग मीटर केबल बदलने में राशि 244.15 व्यय आवेगा। इसी आधार पर निविदा आमंत्रित करने हेतु परिषद के समक्ष रखा गया था, संक्षेपिका में दी गई 27 बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए पारित किया गया।रोटरी क्लब भिलाई द्वारा महिला पिंक टायलेट निःशुल्क निर्माण करने का प्रस्ताव लाया गया था, जिसका उपयोग निःशुल्क रूप से महिलाओ द्वारा किया जायेगा। परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि स्थल का चयन ऐसा किया जाए जो सबके लिए सुविधाजनक हो किसी प्रकार का विवादित न हो। इस प्रस्ताव का सभी ने सहर्ष रूप से स्वीकार कर सामान्य सभा के समक्ष अनुमोदन हेतु रखे जाने का निर्णय लिया गया।श्रीमती भुनेश्वरी सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्र प्रेमनगर भिलाई जिला-दुर्ग को कार्यकर्ता पद से पृथक किये जाने हेतु, महापौर परिषद में अनुमोदन हेतु लाया गया था। परिषद ने विचार करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पूर्व में नियुक्ति के समय किस तिथि को महापौर परिषद के समक्ष स्वीकृति हेतु लाया गया था एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत पात्र किये गये हितग्राहियो के पात्रता का सत्यापन किस अधिकारी द्वारा किया जाता है। उक्त संबंध में सहायक परियोजना अधिकारी भिलाई-1 से जानकारी प्राप्त कर पुनः विचारार्थ रखे जाने हेतु प्रस्तुत करने को कहा गया।नगर पालिक निगम भिलाई जोन कार्यालय जोन क्रं. 03 एवं शिवनाथ विस्तार योजना के मध्य स्थित भूमि के आबंटन के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के पारित आदेशानुसार कार्यवाही की गई थी। कार्यवाही पश्चात निगम अधिवक्ता से अभिमत लिया गया, जिसमें अधिवक्ता के अभिमत अनुसार मोहर्रम कर्बला समिति भिलाई के द्वारा प्रस्तुत भूमि आबंटन संबंधी प्रस्तुत आवेदन पूर्णतः विधि विरूद्व होने के कारण आवेदन को निरस्त किये जाने हेतु सलाह दी गई। साथ में यह अभिमत दिया गया है कि नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा जनकल्याणकारी लाभकारी योजनाओ के अंतर्गत भूमि का उपयोग किये जाने का उल्लेख किया गया है। अधिवक्ता के सलाह को महापौर परिषद ने अनुमोदन प्रदान किया।नगर निगम भिलाई पावर हाउस बस स्टैण्ड भवन को छ.ग. शासन श्रम विभाग के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं नंदिनी रोड केन्द्र को किराये पर देने एवं जोन क्रं. 02 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रं. 22 कुरूद ढांचा भवन स्थित खाली मैदान को किराये पर दिये जाने हेतु दर निर्धारण करने के प्रस्ताव को महापौर परिषद के समक्ष विचारार्थ रखा गया था। जिसमें समिति के सभी सदस्यो ने प्रकरण सलाहकार समिति के माध्यम से आगामी महापौर परिषद की बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया।जी.ई. रोड के समीप प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में 8 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोट्स परिसर। जो पुरी तरह से आधुनिक होगा, यहां पर हार्स राईडिंग, स्वीमिंग पूल, स्केटिंग ट्रेक, रनिंग ट्रेक, 400 लोगो के बैठने लायक आॅडिटोरियम, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल इत्यादि का निर्माण का प्रस्ताव महापौर परिषद के प्रत्यासा में शासन को प्रस्तावित किया गया था। आज महापौर परिषद के समक्ष जोन आयुक्त द्वारा विचारार्थ हेतु विलम्ब से प्रस्तुत किया गया। जिसे पुनः आगामी बैठक में पुरी तैयारी के साथ रखने को कहा गया।महापौर परिषद के सभी सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, केशव चैबे, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, श्रीमती नेहा साहू, मालती ठाकुर, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, सचिव नरेन्द्र कुमार बंजारे, निगम के जोन आयुक्त, अभियंतागण, स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- -चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित हुई ललित कला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी -स्पंदन: वाइब ऑफ़ भारत"रायपुर । पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव ललित कला प्रतियोगिता "स्पंदन: वाइब ऑफ़ भारत" का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत वाल पेंटिंग एवं अद्वैत: द फिफ्थ स्ट्रोक मुख्य भाग के रूप में आयोजित हुए। "अद्वैत द फिफ्थ स्ट्रोक" के अंतर्गत क्राफ्ट मेकिंग, केनवास पेंटिंग, मॉडल मेकिंग, डूडल आर्ट, रंगोली, मेहँदी, पेबल आर्ट, मेकअप आर्ट, हेयर स्टाइलिंग, लाइव स्केचिंग, फोटोग्राफ़ी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन एम. बी. बी. एस. सत्र 2021 (अंतिम वर्ष) के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।वाल पेंटिंग का आयोजन कुल 4 समूह बनाकर किया गया, हर समूह को भारत की एक दिशा से जुड़ी संस्कृति, कलाकृतियां, चिकित्सा एवं खान-पान को चित्रों के माध्यम से दर्शाना था। इनके शीर्षक थे:आर्टिस्टिक सागा- जिन्होंने पूर्व भारत की संस्कृति को दर्शाया, आर्ट अटैकर्स- जिन्होंने उत्तर भारत की संस्कृति को दर्शाया, सृजनधारा- जिन्होंने दक्षिण भारत की संस्कृति को दर्शाया, ब्रश बैश- जिन्होंने पश्चिम भारत की संस्कृति को दर्शाया। इस ललित कला प्रतियोगिता में संस्कार गुप्ता एवं कामिनी ठाकुर के नेतृत्व में "सृजनधारा' समूह को प्रथम पुरस्कार मिला।चिकित्सा छात्रों द्वारा बनाए गए इन कलाकृतियों और पेंटिग्स के इस प्रदर्शनी को जनसामान्य लोग कार्यालयीन समय में पूरे मार्च माह तक देख सकते हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती इन्दू चटर्जी एवं विशेष अतिथि श्री के. के. अग्रवाल रहे, जो इस प्रतियोगिता के निर्णायकगण भी थे। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी, चेयरपर्सन डॉ. सुमीत त्रिपाठी एवं को-चेयरपर्सन डॉ. मंजू अग्रवाल के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।इस कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्षों में डॉ. अरविंद नेरल, डॉ. सुमीत त्रिपाठी, डॉ. मंजू सिंह एवं डॉ.मंजू अग्रवाल समेत डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी, डॉ. दीप्ति भट्ट और डॉ. अंकित शर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही। इस आयोजन के प्रभारी निखिल गुप्ता, प्रियंका पटेल (सत्र 2021) एवं सचिव विकास सैनी (सत्र 2021) रहे।
- - माह अप्रैल में 07 से 24 अप्रैल, माह मई में 13 से 27 मई और जून माह में 16 से 30 जून तक- राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व पखवाड़ा का आयोजनदुर्ग / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले के प्रत्येक ग्राम में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम तिथि अप्रैल माह में 07 से 21 अप्रैल 2025, मई माह में 13 से 27 मई एवं जून माह में 16 जून से 30 जून 2025 तक निर्धारित की गई है।छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर द्वारा आयोजन हेतु समस्त कलेक्टर को प्रेषित पत्र के अनुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु माह अप्रैल 2025 तक की कार्ययोजना इस प्रकार है - लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवाओं की अदायगी हेतु समय-सीमा में कार्यवाही। अविवादित नामांतरण/अविवादित खाता विभाग के समय-सीमा के बाहर प्रकरणों का 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत निराकरण। सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई का समय सीमा से बाहर प्रकरणों का भी पूर्ण निराकरण करना। विवादित नामंतरण, विवादित खाता विभाग के समय सीमा के बाहर के प्रकरणों की त्वरित सुनवाई 30 अप्रैल 2025 तक शत-प्रतिशत निराकरण करना। धारा-115 अंतर्गत अभिलेख त्रुटि हेतु आवेदन प्राप्त कर 30 अप्रैल 2025 तक शत-प्रतिशत निराकरण करना। सभी राजस्व न्यायालय में शून्य आदेश पत्र वाले प्रकरणों में 30 अप्रैल 2025 तक शत-प्रतिशत निराकरण करना। सभी राजस्व न्यायालय में दर्ज ऐसे प्रकरण जिनकी पेशी तिथि अद्यतन नहीं है, शत-प्रतिशत पेशी तिथि अद्यतन करना। जनहानि-पशुहानि फसल क्षति से संबंधी आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना। अधीनस्त टेबल का निराकरण कर निरीक्षण प्रतिवेदन 30 अप्रैल 2025 तक कलेक्टर को उपलब्ध करना। धारा-115 के आवेदन पत्रों का परीक्षण कर अकारण की गई त्रुटियों के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए 30 अप्रैल 2025 तक अनुशासनात्मक कार्यवाही करना। भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण तथा भू-अर्जन प्रकरणों में लिये गये सेवा शुल्क की जानकारी अद्यतन किया जाना।स्वामित्व योजना अंतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग से प्राप्त मैप-02 का 30 अप्रैल 2025 तक प्रारंभिक प्रकाशन करना। कोटवारों द्वारा विक्रय की गई कोटवारी/सेवाभूमि के विरूद्ध 30 अप्रैल 2025 तक समूचित कार्यवाही करना। वार्षिकी कृषि सांख्यिकीय सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन (जिंसवार) वर्ष 2024-25 का अप्रैल 2025 तक शत-प्रतिशत अद्यतन जानकारी उपलब्ध करना। अभिलेख शुद्धता (संकलन हेतु शेष खसरे, विलोपन योग्य संदिग्ध खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमिस्वामी विहिन खसरा, भूमिस्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक दर्ज न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा भूमिस्वामी क्रमांक निर्धारण हेतु शेष खसरों की संख्या) अंतर्गत 30 अप्रैल 2025 तक शत-प्रतिशत निराकरण करना। नक्शा बटांकन अंतर्गत अप्रैल माह में प्रत्येक तहसील में 05 प्रतिशत की प्रगति। भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाईल नंबर किसान किताब एवं जेण्डर की प्रविष्टि 30 अप्रैल 2025 तक शत-प्रतिशत करना।शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों जैसे-फौती, नामांतरण एवं बटवारा अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही ऑनलाईन अपलोड पर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा आदि की प्रविष्टि एवं मौके पर ही ऑनलाईन अपलोड पर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा आदि की प्रविष्टि एवं मौके पर ही नोटिस ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामिली कराना एवं 30 अप्रैल 2025 तक निराकरण करना। मौके पर बी-1 खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर निराकरण कराना। आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आदेवनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करना। धारा-115 के आवेदनों को शिविर में प्राप्त करना। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं उन पर कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक दिवस निर्धारित प्रपत्र में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग कार्यालय को उपलब्ध कराना है।
- दुर्ग, / माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 17 मार्च 2025 को आयोजित सामाजिक विज्ञान (300) विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 22 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141166 सेजेस अमलेश्वर, 141120 सांकरा, 141128 पाहंदा, 141126 सेजस जामगांव एम शामिल है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा केन्द्रीय कृत परीक्षा 2025 कक्षा 05वीं के विभिन्न केन्द्रों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।इसी तरह श्री तनवीर अकील सहायक संचालक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 07 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141071 खपरी, 141008 सेजेस खम्हरिया, 141066 बेलौदी, 141050 उरला, 141076 बोरसी, 141053 धनोरा, 141014 पुरई शामिल है। श्री गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141001 जेआरडी दुर्ग, 141071 खपरी, 141030 जेवरा सिरसा शामिल है। श्री प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141123 शा.उ.मा.वि. कन्या सेलूद, 141124 सेजस सेलूद, 141127 देवादा, 141145 तेलीगुण्डरा, 141121 सेजस मर्रा, 141164 कानाकोट तथा श्री कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141101 अहेरी, 141107 सेजेस नंदिनी खंुदनी शामिल है।







.jpg)










.jpg)
.jpg)







.jpg)