ब्रेकिंग न्यूज़

 भाजयुमो द्वारा आयोजित आरती और प्रसाद वितरण में शामिल हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घकालीन कार्यकाल की सफलता के लिए की पूजा अर्चना : किरण सिंहदेव
 रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की रायपुर शहर जिला इकाई के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने और साथ ही भारतीय राजनीति के इतिहास में सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब के निकट स्थित बैजनाथ धाम में पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया ।
उपलब्धियों की श्रृंखला है मोदी जी के 12 वर्ष का कार्यकाल : किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल उपलब्धियों की श्रृंखला है। भारत को प्रगति पथ पर अग्रसर करने मोदी जी ने विभिन्न योजनाओं का संचालन किया, जिसका सीधा लाभ देश की जनता को मिला। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। हम आगामी दिनों में श्री मोदी द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों को लेकर गाँव चलो घर घर चलो अभियान के माध्यम से लाभार्थियों के बीच जाएंगे ।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय नवीन मार्कण्डेय व अखिलेश सोनी, विधायक द्वय सुनील सोनीक्षव पुरन्दर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में युवा मोर्चा ने मंदिर में पूजन कर आरती की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दिल्ली प्रवास से रायपुर विमानतल से सीधा कार्यक्रम स्थल पहुँचे। वहाँ पर हनुमान जी एवं भगवान भोलेनाथ की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english