- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- अपनी जरूरतों के लिए अब रामबाई के हाथ में अपनी राशि, महतारी वंदन से हर महीने मिल रहे एक हजार रुपये0- लोसगी की पहाड़ी कोरवा महिला को नियमित आर्थिक सहायता, घरेलू जरूरतों की खरीदी हुई आसान0- खाते में सीधे पहुंच रही राशि, साबुन-सर्फ से लेकर तेल-मसालों और राशन तक के खर्च में मिल रही मदद0- हर महीने मिलने वाली सहायता बनी घरेलू बजट का हिस्सा, जरूरत के अनुसार स्वयं कर रहीं राशि का उपयोगरायपुर। अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए हाथ में अपनी राशि होने का भरोसा महिलाओं को आर्थिक सहूलियत देता है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लोसगी निवासी पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती रामबाई के लिए महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये इसी भरोसे का आधार बने हैं। योजना की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रही है, जिसे वे स्वयं निकालकर परिवार की रोजमर्रा की आवश्यकताओं पर खर्च कर रही हैं।साबुन, सर्फ, तेल, हल्दी-मसाले और खाने-पीने की सामग्री जैसी घर की छोटी लेकिन जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि रामबाई के काम आ रही है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से इन जरूरतों के लिए हर महीने उनके पास अपनी राशि उपलब्ध रहती है।रामबाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में आती है। जरूरत पड़ने पर वे स्वयं राशि निकालकर घर के लिए आवश्यक सामान खरीदती हैं। हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये अब उनके घरेलू बजट में उपयोगी सहयोग बन गए हैं।रामबाई कहती हैं, “हर महीने एक हजार रुपये मेरे खाते में आते हैं। इस पैसे को निकालकर घर-खर्च चलाती हूं। साबुन, सर्फ, तेल, हल्दी-मसाला और खाने-पीने का सामान खरीदने में यह पैसा काम आता है। इससे हमें बहुत मदद मिल रही है।”नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से रामबाई को घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहूलियत मिली है। सीधे बैंक खाते में राशि पहुंचने से वे अपनी आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुसार इसका उपयोग कर पा रही हैं।परिवार में होने वाले रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्चों के लिए यह सहायता उपयोगी साबित हो रही है। इससे घर की जरूरी सामग्री की खरीदी के लिए हर महीने एक निश्चित राशि उपलब्ध हो रही है।सेवा संकल्प अभियान के तहत रामबाई की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता किस तरह दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सहयोगी बन रही है। अपने बैंक खाते में सीधे राशि मिलने और जरूरत के अनुसार स्वयं उसका उपयोग करने से उन्हें आर्थिक सहूलियत मिली है।योजना से मिल रही सहायता पर खुशी जताते हुए रामबाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया” महिलाओं की मदद कर रहे हैं और हर महीने समय पर राशि मिलने से घर की जरूरतें पूरी करने में आसानी हो रही है।
- 0- समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्टरायपुर। लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए चार वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनाई है। समिति निर्माण कार्यों के विभिन्न पहलुओं और शिकायत की जांच कर तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को रिपोर्ट सौंपेगी। जांच समिति में मुख्य अभियंता श्री व्ही.एस. कोरम, अधीक्षण अभियंता श्री राजीव नशीने तथा कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना और श्री सी.एस. ओगरे शामिल हैं।इन बिंदुओं पर जांच करेगी समितिलोक निर्माण विभाग द्वारा गठित जांच समिति राजनांदगांव-खैरागढ़ सड़क एवं राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं की किसी स्वतंत्र संस्था से उच्च स्तरीय जाँच कराने, जीएसबी (GSB), डब्लूएमएम (WMM) सब-ग्रेड, डामरीकरण, बिटुमिन की मात्रा, सड़क की मोटाई, घनत्व, ग्रेडेशन, लेवल एवं अंडुलेशन सहित सभी तकनीकी मानकों की प्रयोगशाला से जांच जैसी बिंदुओं पर जांच करेगी।समिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए उत्तरदायी अधिकारियों एवं कार्यपालन एजेंसी की भूमिका, जांच पूर्ण होने तक संबंधित कार्यों के भुगतान पर रोक लगाने पर विचार करने, गुणवत्ता से समझौता, वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार सिद्ध होने पर संबधितों के विरूद्ध कार्यवाही तथा डोंगरगांव-कुमरदा सहित जिन स्थानों पर सड़क उखाड़कर छोड़ी गई है, वहां तत्काल सुरक्षित आवागमन हेतु मरम्मत, चेतावनी संकेत एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंध में अपनी रिपोर्ट देगी।
- 0- अमरसाय के परिवार के लिए अब बारिश डर नहीं, पीएम जनमन आवास ने दी सुरक्षित छत0- जामझर पारा के पहाड़ी कोरवा परिवार का बदला जीवन, कच्ची दीवारों के गिरने और छत टपकने की परेशानी से मिली मुक्ति0- पीएम जनमन आवास से बना पक्का घर, मौसम की मार से बचाव के साथ परिवार को मिला सुरक्षित ठिकानारायपुर। कभी बारिश की बूंदें ग्राम पंचायत लोसगी के जामझर पारा निवासी पहाड़ी कोरवा अमरसाय और उनके परिवार के लिए चिंता लेकर आती थीं। कच्चे घर की छत से पानी टपकता था और लगातार बारिश होने पर मिट्टी की दीवारों के धंसने और गिरने का डर बना रहता था। अब पीएम जनमन के तहत मिले पक्के आवास ने परिवार की वर्षों पुरानी इस परेशानी को पीछे छोड़ दिया है। मजबूत दीवारों और सुरक्षित छत वाले अपने घर में अमरसाय का परिवार अब बारिश के मौसम में निश्चिंत होकर रह रहा है।सेवा संकल्प अभियान के तहत अमरसाय की यह ‘सेवा की कहानी’ दूरस्थ जनजातीय बसाहट तक आवास की सुविधा पहुंचने से आए बदलाव की तस्वीर पेश करती है। पक्का घर उनके परिवार के लिए केवल रहने का नया ठिकाना नहीं, बल्कि सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार भी बना है।अमरसाय बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे घर में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने लगता था। मिट्टी की दीवारें पानी के कारण कमजोर होकर धंसने लगती थीं, जिससे उनके गिरने का डर भी बना रहता था। ऐसे में बरसात के दौरान परिवार के लिए घर में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाता था।पक्का आवास बनने के बाद अब परिवार को इन परेशानियों से राहत मिली है। मजबूत छत और दीवारों वाले घर ने बारिश और मौसम की मार से बचाव के साथ उन्हें सुरक्षित रहने का भरोसा दिया है।अपने नए घर की खुशी साझा करते हुए अमरसाय कहते हैं, “पहले मेरा कच्चा घर था। बारिश में छत से पानी टपकता था और दीवार धंसने की दिक्कत रहती थी। अब सरकार से पक्का आवास मिला है। घर बहुत बढि़या बना है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”कभी जिस परिवार के लिए बरसात का मौसम छत टपकने और दीवार गिरने की चिंता लेकर आता था, वही परिवार अब अपने पक्के घर में सुरक्षित रह रहा है।पीएम जनमन के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बीच अमरसाय को मिला पक्का आवास उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बना है। जामझर पारा में बना यह घर परिवार को सुरक्षित जीवन का आधार दे रहा है।आवास मिलने से खुश अमरसाय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का घर मिलने से उनके परिवार की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हुई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत अमरसाय की यह कहानी बताती है कि एक पक्का आवास केवल चार दीवारें और छत नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और निश्चिंत जीवन का आधार भी है।
- 0- गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा0- प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्यरायपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता और बेटियों के सम्मान का संदेश देते हुए धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की ग्राम पंचायत धूमा में ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के अंतर्गत प्रथम बालिका शौचालय का उद्घाटन किया गया। विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत निर्मित यह शौचालय राज्य में चल रहे ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।गुलाबी रंग से सजे नव-निर्मित बालिका शौचालय के उद्घाटन के दौरान छोटी बच्चियों ने भी हाथों में इसी संदेश वाली तख्तियां लेकर स्वच्छता, सुरक्षा और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बच्चों की भागीदारी ने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को विशेष बना दिया।6 अगस्त को शुरू हुआ था ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियानमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 6 अगस्त 2026 को वीबी-जी राम जी के अंतर्गत राज्यव्यापी ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया था। अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के 6,671 शासकीय विद्यालयों में लगभग 286.85 करोड़ रुपए की लागत से बालिका शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा के अनुकूल वातावरण तैयार करना है।निर्माण से उद्घाटन तक, धूमा में लगातार हुई निगरानीधूमा का यह बालिका शौचालय एक दिन में तैयार हुई पहल नहीं है। विकसित भारत-जी राम जी के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने भी अपने कुरूद विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत धूमा पहुंचकर बालिका शौचालय के निर्माण कार्य का मैदानी निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखने के साथ कार्य में लगे श्रमिकों से मजदूरी भुगतान की जानकारी भी ली थी और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। करीब एक महीने बाद गांधी जयंती के अवसर पर इसका उद्घाटन अभियान के उद्देश्य को धरातल पर उतरते हुए दिखाता है।‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के तहत शासन का मिशन है कि 26 जनवरी 2027 तक राज्य के हर स्कूल में बालिकाओं के लिए शौंचालय सुनिश्चित हो।
- 0- वृद्धजन दिवस : महाराष्ट्र मंडल से प्रसन्न निमोणकर, हेमंत मार्डीकर, प्रकाश मरकले व दिव्या पात्रीकर के गानों पर मिला जबर्दस्त प्रतिसादरायपुर। ‘सियान सेवा महाकुंभ’ में जब सियान गुड़ी के प्रसन्न निमोणकर की सुरीली आवाज ‘फूलों के रंग से, दिल की तरंग से’ गाने के रूप में सुनाई दी, तो वरिष्ठ नागरिकों से खचाखच भरे इनडोर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। बात हो रही है अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सियान सेवा महाकुंभ’ की।अगली ही प्रस्तुति हेमंत मार्डीकर ने फिल्म ‘बार्डर’ के सुपरहीट गाने के रूप में दी। जिसे शानदार प्रतिसाद मिला। प्रकाश मरकले के बाद दिव्या पात्रीकर ने हनुमान अंश ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ गाना गाकर खूब वाहवाही लूटी। वरिष्ठ नागरिकों से खचाखच भरे इनडोर स्टेडियम में दो बार छत्तीसगढ़ के पहले और समाज कल्याण विभाग से अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी के संदर्भ में बनाए गए वीडियो को दो बार दिखाया गया। कार्यक्रम में मंडल की ओर से महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, उपाध्यक्ष गीता श्याल दलाल, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी मालती मिश्रा, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, वरिष्ठजन सेवा समिति के प्रमुख दीपक पात्रीकर, साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड की प्रभारी, स्वास्थ्य सेवा समिति समन्वयक डॉ. कमल वर्मा, 'सहयोग' की अध्यक्ष अपर्णा कालेले, संध्या खंगन, दिव्या पात्रीकर, श्याम दलाल, अर्चना मुकादम, शुभांगी आप्टे, शरद जोशी, सुनीता जोशी, कामिनी पतंगीवार, विजय लाड, पद्मजा लाड, निर्मला पिंपले, कांचन केलकर, दीपांजली भालेराव, माधवी गिरहे, मंजूषा मार्डीकर सहित सौ से अधिक बुजुर्ग सभासदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
- 0-आमजनों के लिए 'द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर' और रायपुर सेंटर का आमजनों के लिए आयोजनरायपुर। द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर और रायपुर सेंटर की ओर से मरीन ड्राइव में तीन से पांच अक्टूबर तक शहर के वास्तुविदों के कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसका प्रमुख उद्देश्य आम लोगों को वास्तुकला के बारे में जागरूक करना हैI प्रदर्शनी का उद्धघाटन सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे शनिवार को दोपहर दो बजे करेंगी। यह नि:शुल्क प्रदर्शनी आमजनों के लिए तीन दिनों तक सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुली रहेगीIद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर के चैयरमैन सौरभ राहटगांवकर ने बताया कि इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वास्तुकारों के कार्यों को केवल पेशेवर समुदाय तक सीमित न रखते हुए आम जनता के बीच प्रदर्शित किया जाएगा। इससे लोग विभिन्न प्रकार के भवनों और सार्वजनिक स्थानों के पीछे की डिजाइन सोच, योजना, तकनीक और रचनात्मकता को अच्छी तरह समझ सकें। प्रदर्शनी के माध्यम से यह भी बताया जाएगा कि वास्तुकला का संबंध केवल सुंदर इमारतों से नहीं बल्कि सुरक्षित, सुविधाजनक, समावेशी, टिकाऊ और बेहतर शहरों के निर्माण से है।सौरभ के अनुसार कार्यक्रम युवा वास्तु विद्यार्थियों के लिए भी विशेष रूप से उपयोगी होगा। उन्हें अनुभवी वास्तुकारों के कार्यों को देखने, नई डिजाइन अवधारणाओं को समझने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इससे वास्तुकला के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इस आयोजन के माध्यम से हम यह बताना चाहतें हैं कि वास्तुकला केवल वास्तुकारों का विषय नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन से जुड़ा विषय है। जिस प्रकार हमारे शहर और भवन हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं, उसी प्रकार एक जागरूक समाज बेहतर और अधिक मानवीय शहरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।सौरभ राहटगांवकर ने भरोसा जताया कि यह कार्यक्रम वास्तुकला और आम जनता के बीच एक सार्थक संवाद की शुरुआत करेगा। लोगों को अपने आसपास के निर्मित वातावरण को एक नई दृष्टि से देखने के लिए प्रेरित करेगा। द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर के अन्य पदाधिकारियों ने भी आमजनों से वास्तुविदों के कार्यों की प्रदर्शनी को देखने का आग्रह किया है, ताकि वे अन्य शहरों व राज्यों में यहां के वास्तुविदों के संदर्भ में सकारात्मक व सारगर्भित बातें कर सकें।
- 0- तीन आयुवर्गों में होनी वाली प्रतियोगिता में निबंध लिखने के लिए दिए गए हैं तीन- तीन विषयरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की साहित्यिक समिति रविवार, 11 अक्टूबर को दोपहर 12 से दो बजे तक मराठी निबंध स्पर्धा आयोजित कर रही है। 12 वर्ष से अधिक उम्र वाले प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकेंगे। तीन आयु वर्गों के होने वाली इस प्रतियोगिता को मुख्यत: बृहन्न महाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली और राज्य मराठी विकास संस्था मुंबई आयोजित कर रही है। स्पर्धा में शामिल होने की अंतिम तिथि रविवार, चार अक्टूबर है।साहित्यिक समिति की समन्वयक कुमुद लाड ने बताया कि मराठी निबंध स्पर्धा के लिए पहला आयु वर्ग 12 से 16 वर्ष का है। इनके लिए ‘विविध भारतीय भाषा प्रत्येक शालाओं में सिखाने का अवसर समय की आवश्यकता’, ‘मेरे पसंदीदा राष्ट्रीय व्यक्तित्व’ और ‘मैं मैदान बोल रहा हूं’ तय किया गया है। बच्चों की इस प्रतियोगिता में 150 से 500 शब्द सीमा तय की गई है। पहली बार निबंध स्पर्धा में किशोर वर्ग को शामिल तो किया ही गया है, साथ ही उन्हें स्वयं के लिखे निबंध को पढ़कर दिखाना भी है। इसके लिए किशोरों को अतिरिक्त बोनस अंक देने की व्यवस्था की गई है। मराठी निबंध स्पर्धा के लिए दूसरा आयु वर्ग 17 से 30 वर्ष का है। इनके लिए निबंध का विषय ‘गुम होती वृक्षों की छांव और रंगीन फूल-पंखुडियां’, ‘बढ़ते नवनिर्माण और पृथ्वी का संतुलन’, और ‘शालेय शिक्षा में सैनिक शिक्षा अनिवार्य’। निबंध की शब्द सीमा 500 से एक हजार शब्द निर्धारित है।साहित्यिक समिति के पुरुष प्रमुख अभय भागवतकर ने जानकारी दी कि निबंध स्पर्धा में तीसरा आयु वर्ग 30 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों का है। इस वर्ग के लिए निबंध का विषय ‘नवाचार विकसित राष्ट्र की नींव’, ‘वृद्धाश्रम और पालनाघर दोनों समान हैं क्या’ और ‘युवा पीढ़ी के अहंकार और घरों में वरिष्ठों का गिरता मानसिक धैर्य’ है। तीनों में से एक विषय पर प्रतिभागियों को एक हजार से पांच हजार शब्द तक में निबंध लिखना होगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
- बलौदाबाजार. सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम जिले के सभी ग्रामो मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत गुडेलिया विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।विशेष ग्राम सभा में 48 ग्रामीणों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। भू-स्वामी अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा। लंबे समय से भूमि संबंधी अधिकार अभिलेख मिलने की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों ने इसे अपने लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच संकेत अग्रवाल ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाना है।भू-स्वामी अधिकार अभिलेख प्राप्त करने वाले गुडेलिया निवासी रतन निर्मलकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “आज हमें भू-स्वामी अधिकार अभिलेख मिला है, जिससे हमारी जमीन पर हमारा अधिकार और अधिक स्पष्ट हुआ है। यह हमारे परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है। शासन द्वारा ग्रामीणों के हित में किए जा रहे इस कार्य के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”
- 0- सेवा मेरा योगदान अंतर्गत तालाब मे श्रमदान कर दिया स्वच्छता औऱ हरित पर्यावरण का सन्देशबलौदाबाजार. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कलेक्टोरेट परिसर स्थित उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, भारत माता तथा अमर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 'नशा मुक्त भारत' की शपथ दिलाई।सार्वजनिक तालाब में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण-जयंती समारोह के उपरांत 'सेवा मेरा योगदान' पहल के अंतर्गत बलौदाबाजार स्थित सार्वजनिक तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर तालाब की मेड़ और आसपास के परिसर की सफाई की। इसके साथ ही 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर आम नागरिकों को हरित पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने 'क्लीन सिटी मिशन' के तहत शहर को स्वच्छ बनाए रखने में जुटी स्वच्छता दीदियों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने दिव्यांग स्वच्छता दीदियों की सुगमता के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करने के निर्देश दिये। इसके अलावा तालाब किनारे पर कचरा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यहां रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर एसडीएम अरविन्द कुमार सहित पार्षदगण,अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे नगरवासी उपस्थित थे।
- 0- ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के संदेश के साथ स्वच्छता के लिए जुटे जनप्रतिनिधिभिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन 01 अक्टूबर 2026 को सिविक सेंटर, अपना सुपर बाजार के पीछे, कला मंदिर के समीप भिलाई में प्रातः 8 से 9 बजे तक किया गया। स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस सामूहिक श्रमदान में सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर स्थल पर सफाई की तथा लंबे समय तक श्रमदान करते हुए स्वच्छता कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके साथ ही बेलचा उठाकर कचरा उठाने का कार्य भी किया गया। जनप्रतिनिधियों की इस सहभागिता का उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना रहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।सामूहिक श्रमदान के माध्यम से ‘स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है’ का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।नगर निगम भिलाई द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाएं, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में निगम का सहयोग करें।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुरूचि सिंह एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक-01 अंतर्गत वार्ड क्रमांक-08 कृष्णा नगर क्षेत्र में निगम की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं पाए जाने, सड़क पर बाधा उत्पन्न करने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान श्री राम ट्रेडर्स पर अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं होने पर 1000 रुपए, धीरज ट्रेडर्स कबाड़ी पर अनुज्ञप्ति लाइसेंस के लिए 4000 रुपए तथा सड़क बाधा के लिए 1000 रुपए, जबकि श्री वेंकटेश्वर राव पर सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार निगम की टीम द्वारा कुल 6500 रुपए की चालानी राशि वसूल की गई। निगम अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में आवश्यक अनुज्ञप्ति लेकर ही व्यवसाय संचालित करने, सड़क पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। निगम द्वारा शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
-
- स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से श्रीमती रजनी देवांगन के परिवार को मिला स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण
राजनांदगांव । स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी प्रसार किया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्रामीण परिवारों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम भोथली की श्रीमती रजनी देवांगन का परिवार इसका प्रेरणादायक उदाहरण है।
श्रीमती रजनी देवांगन सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से है। उनके घर में पहले पक्का शौचालय नहीं था। परिवार के सदस्यों को विशेषकर महिलाओं और छोटे बच्चों को शौच के लिए बाहर जाने में असुविधा के साथ-साथ असुरक्षा और संकोच का सामना करना पड़ता था। ऐसे में घर में शौचालय की आवश्यकता परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण जरूरत थी। इसी दौरान स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण अंतर्गत ग्राम में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए जा रहे थे। श्रीमती रजनी देवांगन ग्राम पंचायत की स्वच्छताग्राही दीदी द्वारा योजना की जानकारी मिली तथा घर में शौचालय निर्माण के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने योजना की जानकारी मिलने पर हितग्राही के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। योजना के तहत उनके घर में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण पूरा हुआ। शौचालय निर्माण के पश्चात उन्हें शासन की ओर से 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई। घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच से मुक्ति मिली और दैनिक जीवन में स्वच्छता, सुविधा एवं सुरक्षा का अनुभव होने लगा।
श्रीमती रजनी देवांगन ने बताया कि पहले घर में शौचालय नहीं होने के कारण परिवार को काफी परेशानी होती थी। अब घर में ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों को सुविधा मिली है। घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच से मुक्ति, स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण मिला है। परिवार के सभी सदस्य नियमित रूप से शौचालय का उपयोग कर रहे हैं और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। श्रीमती रजनी देवांगन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया। -
- बिजली बिल हुआ शून्य और खाते में जमा हुए 12 हजार रूपए
- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी
- सौर ऊर्जा बनी बचत और आर्थिक लाभ का माध्यम
राजनांदगांव । जब घर की छत पर सूरज की किरणें पड़ती हैं, तो अब ग्राम मुरमुंदा के सरपंच श्री खेमचंद सोरी के लिए यह सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि बचत और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर आती हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर लगाए गए 3 किलोवाट के सोलर प्लांट ने उनके परिवार की बिजली संबंधी जरूरतों को आसान कर दिया है। अब जहां पहले हर माह बिजली बिल आने का इंतजार रहता था, वहीं सौर ऊर्जा अपनाने के बाद उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरमुंदा निवासी श्री खेमचंद सोरी ने करीब 6 माह पहले अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया। वे बताते हैं कि उनके घर में प्रतिदिन करीब 3 से 4 यूनिट बिजली की खपत होती है, जबकि सोलर पैनल से प्रतिदिन लगभग 20 से 22 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली में से करीब 16 से 18 यूनिट प्रतिदिन ग्रिड में जमा हो रही है। सौर ऊर्जा के उत्पादन और खपत की जानकारी श्री सोरी अपने मोबाइल एप के माध्यम से नियमित रूप से देखते हैं। इस व्यवस्था से उन्हें बिजली खर्च में राहत तो मिली ही है, साथ ही अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने से उनके खाते में अब तक करीब 12 हजार रूपए की राशि जमा हो चुकी है।
1.08 लाख रूपए की सब्सिडी ने आसान किया सोलर अपनाने का रास्ता -
सरपंच श्री खेमचंद सोरी के लिए योजना का एक महत्वपूर्ण लाभ सोलर पैनल स्थापना पर मिली सब्सिडी भी रही। उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रूपए और राज्य सरकार से 30 हजार रूपए की सहायता शामिल है। यह आर्थिक सहायता उनके लिए सौर ऊर्जा अपनाने में महत्वपूर्ण साबित हुई। वे बताते हैं कि सोलर पैनल लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल करीब 500 रूपए तक प्रतिमाह आता था। अब यही बिजली बिल शून्य हो गया है और अतिरिक्त उत्पादित बिजली ग्रिड में भेजने से उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि योजना के माध्यम से घर की बिजली जरूरत पूरी होने के साथ आर्थिक बचत और अतिरिक्त लाभ का अवसर मिला है।
एक घर की पहल बनी पूरे गांव के लिए प्रेरणा -
सरपंच श्री खेमचंद सोरी ने स्वयं सौर ऊर्जा अपनाकर जो पहल की, उसका असर अब मुरमुंदा गांव में भी दिखाई देने लगा है। ग्राम पंचायत में करीब 32 परिवार सोलर पैनल स्थापित कर योजना का लाभ ले रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर सूर्यसभा आयोजित कर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी जा रही है और उन्हें स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव के अन्य परिवार भी सौर ऊर्जा के लाभों को समझते हुए योजना से जुडऩे के लिए आगे आ रहे हैं। इस तरह मुरमुंदा में सौर ऊर्जा का विस्तार न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कदम है, बल्कि बिजली खर्च में बचत, अतिरिक्त बिजली से आर्थिक लाभ और पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ता सामूहिक प्रयास भी बन रहा है।
सूरज से ऊर्जा, ऊर्जा से बचत और बचत से आत्मनिर्भरता -
श्री खेमचंद सोरी की कहानी इस बात की मिसाल है कि योजनाओं का लाभ जब लोगों के जीवन से जुड़ता है, तो उसका प्रभाव केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहता। उनके घर की छत पर लगा सोलर प्लांट आज उनके परिवार के लिए बिजली का स्रोत होने के साथ-साथ बचत, आर्थिक लाभ और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन चुका है। मुरमुंदा में सौर ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम यह संदेश दे रहे हैं कि सूरज की रोशनी को ऊर्जा में बदलकर बिजली खर्च कम किया जा सकता है और अतिरिक्त ऊर्जा को आर्थिक लाभ में बदला जा सकता है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में गांव लगातार आगे बढ़ रहा है। -
- गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी
राजनांदगांव । ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए बिहान से जुडऩा सिर्फ एक स्वसहायता समूह का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया पहला कदम साबित हुआ। कभी परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए मजदूरी पर निर्भर रहने वाली कविता आज सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान का संचालन कर सफल उद्यमी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों से परिवार की वार्षिक आय बढ़कर लगभग 5 लाख 20 हजार रूपए हो गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुडऩे से पहले श्रीमती कविता निषाद सामान्य गृहणी थी और मजदूरी से लगभग 150 रूपए प्रतिदिन की आय अर्जित करती थी। सीमित आमदनी में परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन था। इसी बीच गांव में बिहान की सीआरपी दीदियों ने महिलाओं को स्वसहायता समूह, बचत, ऋण और स्वरोजगार की जानकारी दी। इससे प्रेरित होकर कविता ने 10 महिलाओं के साथ स्वसहायता समूह बनाया। नियमित बचत और समूह से मिले सहयोग ने उनमें आत्मविश्वास पैदा किया और आर्थिक रूप से आगे बढऩे का रास्ता खोला।
श्रीमती कविता ने बताया कि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी एक घटना ने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया। उन्होंने इस क्षेत्र में काम करने का संकल्प लिया। बिहान से एक लाख रूपए का ऋण लेकर उन्होंने दिल्ली और आगरा की कंपनियों से सेनेटरी पैड मंगाकर विक्रय शुरू किया। शुरूआती दौर में अपेक्षित आमदनी नहीं हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके प्रयासों को देखते हुए नाबार्ड के माध्यम से सेनेटरी पैड निर्माण की मशीन उपलब्ध कराई गई। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने एक लाख रूपए का मुद्रा ऋण लेकर सेमी-ऑटोमेटिक मशीन खरीदी और स्वयं सेनेटरी पैड का निर्माण शुरू किया। इसी के साथ उन्होंने 80 हजार रूपए का उद्यमी ऋण लेकर कृषि दुकान भी शुरू की। अब गांव के किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है और कविता की आय के नए स्रोत भी विकसित हुए हैं। वर्तमान में उन्हें कुल वार्षिक आय लगभग 5 लाख 20 हजार रूपए तक पहुंच गई है।
श्रीमती कविता निषाद आज केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं कर रही हैं, बल्कि सेनेटरी पैड के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा कृषि दुकान के माध्यम से किसानों को सुविधा पहुंचाने में भी योगदान दे रही हैं। अपने जीवन में आए बदलाव के लिए श्रीमती कविता निषाद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। -
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी भवन डोंगरगांव में सफाई मित्र एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निकाय क्षेत्र में जमीनी स्तर पर स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव श्रीमती अंजू त्रिमाठी ने नगर की स्वच्छता के लिए सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।
शिविर में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से जीरोवेस्ट इवेंट पर आधारित भोजन व्यवस्था रखा गया। जिसमे प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं करते हुए परंपरागत पत्तल का उपयोग कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। शिविर में नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के उपाध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनम्र जेमा, पार्षद श्री कोमल साहू, श्रीमती पद्मनी ठाकुर, श्रीमती गायत्री यादव, श्रीमती लक्ष्मी नारायण सेन, एल्डरमेन श्री दयानन्द सेन, समाजसेवी श्री मनोज हेमनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदी सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। - -घर-घर से कचरा संग्रहण के बाद सेग्रीगेशन शेड में कर रहीं छंटाई, स्वच्छता के साथ आजीविका को भी मिल रहा आधार-बिक्री योग्य सामग्री को अलग कर कचरे को बना रहीं उपयोगी संसाधन, गांव को स्वच्छ रखने में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिकारायपुर ।घरों से निकलने वाला कचरा अगर सही तरीके से एकत्र हो और उसकी व्यवस्थित छंटाई की जाए तो वही कचरा उपयोगी संसाधन बन सकता है। सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड की ग्राम पंचायत कुदरीडीह में स्वेच्छाग्राही दीदियां इसी सोच को जमीन पर उतार रही हैं। घर-घर से कचरा संग्रहण और सेग्रीगेशन शेड में उसकी छंटाई के बाद दीदियों ने 650 किलोग्राम बिक्री योग्य कचरे की बिक्री की है। इससे गांव में स्वच्छता बनाए रखने के साथ कचरे से आय की संभावनाओं को भी आधार मिल रहा है।सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में कुदरीडीह की स्वेच्छाग्राही दीदियां गांव की स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से लेकर उसकी छंटाई और बिक्री योग्य सामग्री को अलग करने तक की प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।घर-घर से संग्रहण, सेग्रीगेशन शेड में कचरे की छंटाईग्राम पंचायत में घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय स्वेच्छाग्राही दीदियों द्वारा नियमित रूप से एकत्र किया जा रहा है। एकत्र कचरे को सेग्रीगेशन शेड तक पहुंचाने के बाद उसकी अलग-अलग श्रेणियों में छंटाई की जाती है।इस प्रक्रिया में बिक्री योग्य सामग्री को अन्य कचरे से अलग किया जाता है। इसी व्यवस्था के तहत छंटाई के बाद अब तक कुल 650 किलोग्राम कचरे की बिक्री की गई है। इससे कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन के साथ गांव को स्वच्छ रखने में भी मदद मिल रही है।कचरा बना संसाधन, स्वच्छता के साथ आय की भी राहकुदरीडीह की पहल यह दिखाती है कि घरों से निकलने वाला कचरा केवल निस्तारण की समस्या नहीं, बल्कि उचित संग्रहण और छंटाई के बाद उपयोगी संसाधन भी बन सकता है। बिक्री योग्य कचरे से प्राप्त राशि स्वच्छता गतिविधियों से जुड़े आर्थिक पक्ष को भी मजबूती देती है।कचरे को एकत्र करने, अलग-अलग छांटने और बिक्री योग्य सामग्री को उपयोग में लाने की यह व्यवस्था गांव में बेहतर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में उपयोगी पहल बन रही है।स्वच्छ गांव की मुहिम में स्वेच्छाग्राही दीदियां बनीं भागीदारस्वेच्छाग्राही दीदियों की सक्रिय भागीदारी से कुदरीडीह में स्वच्छता अब सामुदायिक जिम्मेदारी के साथ आजीविका के अवसर से भी जुड़ रही है। घर-घर कचरा संग्रहण से गांव में कचरे के बिखराव को कम करने में मदद मिल रही है, वहीं छंटाई के बाद बिक्री योग्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।सेवा संकल्प अभियान के तहत कुदरीडीह की यह ‘सेवा की कहानी’ स्वच्छता, सामुदायिक भागीदारी और कचरे से आय की संभावनाओं का उदाहरण है। स्वेच्छाग्राही दीदियों के प्रयासों से कचरा प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत होने के साथ गांव को स्वच्छ रखने की मुहिम को भी नई गति मिल रही है।
-
रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार अंतर्गत आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीटीआई मैदान के सामने सिंधु भवन शंकर नगर में दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है.
छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार आयोजन रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 15 वार्डो नगर निगम जोन 3क्षेत्र अंतर्गत कालीमाता वार्ड, गुरू गोविंद सिंह वार्ड, शंकर नगर वार्ड, नेताजी सुभाश्चन्द्र बोस वार्ड, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड, मदर टेरेसा, गुरू घासीदास वार्ड, जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड, सिविल लाईन वार्ड, जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत वीरांगना अवन्ति बाई लोधी वार्ड,राजीव गाँधी वार्ड,रमण मन्दिर वार्ड, इंदिरा गाँधी वार्ड, शहीद हेमू कालाणी वार्ड, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्षेत्र के रहवासी नागरिकों की सुविधा के लिए सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार आयोजन किया गया है. - रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का सम्बंधित निर्माण स्थलों पर पहुंचकर प्रत्यक्ष भौतिक निरीक्षण किया एवं विकास कार्यों की प्रगति की स्थल समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने तेलीबाँधा में 39 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन टेक्निकल टावर के निर्माण कार्य की प्रगति देखी. आयुक्त ने पंडरी में 14 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल और नरेय्या तालाब के समीप 14 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल के विकास कार्यों का निरीक्षण नगर निगम के अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने अधिकारियों को टेक्निकल टावर और दो स्थानों में वीमेन हॉस्टल के निर्माण कार्यों की प्रगति को तत्काल गतिमान करने और विकास कार्य शीघ्र सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.
- दुर्ग / ग्राम पंचायत मानिकचौरी, जनपद पंचायत पाटन में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में राज्य कार्यालय के एमआईएस नोडल अधिकारी श्री समी मजहर खान उपस्थित हुए। उन्होंने ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को वीबी-जी रामजी एवं वीजीपीपी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।इस दौरान वीबी-जी रामजी के अंतर्गत आगामी पांच वर्षों के परिप्रेक्ष्य योजना, वीजीपीपी पोर्टल में आवश्यक प्रविष्टियों, युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्यों की प्लानिंग तथा जल बजट के आधार पर जल की उपलब्धता और आवश्यकता के अंतर को ध्यान में रखते हुए कार्यों के समायोजन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वर्तमान में वीबी-जी रामजी के अंतर्गत प्रस्तावित 375 कार्यों तथा उनके वर्गीकरण के संबंध में भी जानकारी साझा की। उन्होंने ग्राम विकास की योजना तैयार करते समय जल सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विशेष ग्राम सभा में वीबी-जी रामजी के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों, पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियों, कार्यों की प्राथमिकता तय करने तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्रभावी प्लानिंग करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
- -विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभादुर्ग/सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रूआबांधा दुर्ग में विकासखंड स्तरीय चित्रकला (पोस्टर) एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 68 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में शीर्ष प्रतिभागियों में हर्षिका मांडले (सेजस नगपुरा), दीप्ति बंछोर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथखोज), जानकी निषाद (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलगांव), लक्ष्मी निषाद (सेजस चंदखुरी) और नीलम यादव (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुथरेल) शामिल रहीं।पोस्टर प्रतियोगिता में भूमिका यादव (पीएम श्री सेजेस जामुल), मोनिश कुमार साहू (सेजेस अंजोरा खुर्द), डोमन्द्र (सेजेस चंदखुरी), तिलेश देशलहरे (सेजेस सेक्टर-6) और तिलेश कुमार साहू (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी) सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का दिखा संगमप्रतियोगिता के दौरान चित्रकला/पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत, डिजिटल इंडिया तथा पर्यावरण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल को रंगों के जरिए कैनवास पर उतारा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक व सामाजिक विषयों पर अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए। इस अवसर पर बीईओ, स्कूल के शिक्षकगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो को कब्जामुक्त करवाने चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में बैजनाथपारा चौक से एवरग्रीन चौक तक मुख्य बाजार मार्ग को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से कब्जामुक्त करवाने अभियान नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा रायपुर पुलिस कमिश्नरेट यातायात पुलिस प्रशासन के सहयोग से चलाया गया और मुख्य बाजार मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर नागरिकों को सुगम यातायात कायम कर त्वरित राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी द्वारा अभियान के अंतर्गत बैजनाथपारा चौक से एवरग्रीन चौक तक मार्ग पर कब्जा जमाने वाले सम्बंधित व्यवसायियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 12500 रूपये का ई चालान वसूला गया.
- रायपुर - महात्मा गाँधी को उनकी जयन्ती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से टाउनहाल के प्रांगण में रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने महात्मा गाँधी को उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया. इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी एल्डरमैन श्री राजू राघवानी, छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानन्द सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गाँधी को जयन्ती पर सादर नमन किया.
- रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश अनुसार शुक्रवार को महात्मा गाँधी जयन्ती दो अक्टूबर को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में सभी 10 जोनों के अंतर्गत विभिन्न बाजारों, उद्यानों, मुक्तिधामों, तालाबों में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने नागरिकों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए सफाई की और कचरा उठाकर स्वच्छता कायम कर जन -जन को स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश का सकारात्मक सन्देश दिया.नगर निगम जोन 1 अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड अंतर्गत खमतराई बाजार में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर महात्मा गाँधी जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया गया और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू,पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, श्री महेश ध्रुव , श्री राजेश कुमार देवांगन, एल्डरमैन श्री बी. श्रीनिवास राव ने जोन अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों सहित खमतराई बाजार में झाड़ू लगाकर सफाई की एवं स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश सभी नगरवासियों को दिया.नगर निगम जोन 3 अंतर्गत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप उद्यान श्याम नगर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आमजनों के साथ मिलकर उद्यान परिसर में महात्मा गाँधी जयन्ती पर श्रमदान से सफाई करते हुए जन -जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया.नगर निगम जोन 10 के वार्ड 49 अंतर्गत पुरैना मुक्तिधाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत श्रमदान से सफाई नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू और श्री विनोद पाण्डेय ने जोन 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजनों के साथ मिलकर महात्मा गाँधी जयन्ती पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत करते हुए कचरा उठाकर स्वच्छता कायम कर जन - जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत मुकुट नगर उद्यान और जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत बंधवा तालाब,जोन 7 अंतर्गत शहीद चुड़ामणि वार्ड वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत कारी तालाब में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया. कारी तालाब की श्रमदान से सफाई अभियान एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल एवं श्री भोलाराम साहू ने जोन 7 जोन कमिश्नर, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों के साथ कचरा उठाकर सफाई करते हुए महात्मा गाँधी जयन्ती पर स्वच्छता कायम की और नागरिकों को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया. जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 2 में बड़ा तालाब सोनडोंगरी की सफाई श्रमदान से वार्ड पार्षद श्री भगतराम हरबंश द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजनों के साथ मिलकर की गयी और स्वच्छता कायम की गयी. जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर टेंगना तालाब, वार्ड 21 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध छुईया तालाब की श्रमदान से सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता अभियान चलाकर की गयी और नागरिकों को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया. ज्ञान भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल हीरापुर के विद्यार्थियों ने हीरापुर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली और हीरापुर टेंगना तालाब की महात्मा गाँधी जयंती पर श्रमदान करते हुए सफाई की एवं सभी नागरिकों को स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक सन्देश दिया.सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में महात्मा गाँधी जयन्ती पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर जोन 9 जोन कमिश्नर द्वारा माल्यार्पण किया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजनों के साथ मिलकर शीतला तालाब सड्डू की श्रमदान से सफाई कर स्वच्छता कायम की और सफाई का जन -जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.
- दुर्ग / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत उतई में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत शीतला तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान शीतला तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की गई, जिससे कचरा व गंदगी को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रूप प्रदान किया गया। इस स्वच्छता अभियान में नगर के जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा नागरिकों सहित कुल 78 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए श्रमदान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष श्री शिवनारायण देशमुख, समस्त पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपअभियंता, सफाई दरोगा, सफाई सुपरवाइजर, पी.आई.यू., नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों ने स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक दल द्वारा आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों एवं अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया तथा “सेवा मेरा योगदान – स्वच्छ उतई, सुंदर उतई” के संदेश के साथ स्वच्छता अभियानों में निरंतर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
- -कलेक्टर ने किया एमसीआर चप्पल का वितरण, समय पर जांच और उपचार की अपीलमहासमुंद / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले में 02 से 08 अक्टूबर तक कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ यूपीएचसी महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने महात्मा गांधी जी के चलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कुष्ठ रोग से प्रभावित हितग्राहियों को एमसीआर (Micro Cellular Rubber) चप्पल वितरित की गई। एमसीआर चप्पल पैरों को चोट एवं दबाव से बचाने में सहायक होती हैं।कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और झिझक को दूर करना जरूरी है। समय पर पहचान और नियमित उपचार से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर बिना संकोच स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।कुष्ठ जागरूकता सप्ताह के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग, जागरूकता शिविर, हैंडबिल वितरण तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार की जानकारी दी जाएगी। मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा।सीएमएचओ डॉ. रामकिशोर कुशवाहा ने जिलेवासियों से अपील की है कि त्वचा पर ऐसा कोई दाग-धब्बा जिसमें सूनापन हो अथवा गर्म-ठंडे का एहसास न हो, उसे नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग छिपाने की नहीं, समय पर पहचान और उपचार कराने की बीमारी है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में कुष्ठ रोग की जांच एवं उपचार निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, जागरूकता बढ़ाने और कुष्ठ मुक्त महासमुंद के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।कार्यक्रम में जिला नोडल कुष्ठ कार्यक्रम डॉ. वी.पी. सिंह, बीएमओ तुमगांव डॉ. विकास चंद्राकर, डीपीएम नीलू धृत लहरे, जिला मीडिया अधिकारी हरिशंकर साहू, जिला सलाहकार एकेश्वर शुक्ला एवं सुपरवाइजर दीपक तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।जागरूकता सप्ताह के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग, जागरूकता शिविर, हैंडबिल वितरण तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान एवं परामर्श दिया जाएगा।



























