- Home
- छत्तीसगढ़
- -छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के अवसर पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गतिरायपुर / छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में कल 07 मई को विकास और जन-सेवा का एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। सुशासन तिहार के तत्वावधान में राज्य भर की पंचायतों में एक साथ चावल महोत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति देना और धरातल पर मौजूद समस्याओं का तत्काल समाधान करना है।इस अभियान के केंद्र में ग्रामीण हितग्राही हैं। आयोजन का मुख्य लक्ष्य मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से संबंधित लंबित शिकायतों और तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा। पात्र हितग्राहियों को शासन की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना। रोजगार दिवस 7 मई को मनरेगा कार्यों की सघन समीक्षा की जाएगी और आने वाले समय के लिए रोजगार के नए अवसरों के सृजन पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। शासन का विशेष लक्ष्य स्वीकृत आवासों को आगामी 90 दिनों के भीतर पूर्ण कराना है। जल संरक्षण हेतु “मोर गांव- मोर पानी- मोर तरिया” अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया आय के जरिया” थीम पर विशेष चर्चा और कार्य होंगे, जिससे मत्स्य पालन या अन्य माध्यमों से आजीविका बढ़ सके।अब योजनाओं की जानकारी हासिल करना और भी आसान होगा। सरकार क्यूआर (फत्) कोड आधारित सूचना प्रणाली को बढ़ावा दे रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यह आयोजन केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- मोहला । भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 के गणतंत्र दिवस अवसर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्का—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो गई है। सरकार ने आमजन से अपील की है कि वे समाज के ऐसे गुमनाम और अनछुए नायकों को सामने लाएं, जो विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।सरकार की मंशा है कि इन पुरस्कारों के माध्यम से सुदूर वनांचल, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान की जाए, जिन्होंने समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।साथ ही अधिकारियों को अपने क्षेत्र में विशेष प्रतिभाओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। व्यक्तिगत नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए भारत सरकार का राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टलhttps://awards.gov.in/ निर्धारित किया गया है।जिला कलेक्टर के माध्यम से अनुशंसा सहित योग्य व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 15 जुलाई 2026 तक संबंधित विभाग को अनिवार्य रूप से भेजे जाने हैं। सरकार ने समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के योग्य और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने में सहयोग करें।
- 0- मानसी ने कहा : मेहनत, माँ का सहयोग और मिशन उत्कर्ष से मिले मार्गदर्शन से हासिल की सफलतारायपुर. सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंदिरहसौद की छात्रा सुश्री मानसी टंडन ने कक्षा 12वीं में वाणिज्य विषय में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य के मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।मानसी के पिता नहीं हैं। उनकी माता श्रीमती नंदनी टंडन नगर पालिका में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं और सीमित आय में अपनी पाँच बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। लगभग 9000 रुपये प्रतिमाह के वेतन के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।मानसी ने अपनी इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में संचालित मिशन उत्कर्ष योजना, अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अपनी माता के निरंतर सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, बार-बार पुनरावृत्ति और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता के मुख्य आधार रहे।
- 0- फौती, नामांतरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, पीडीएस में समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करें
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि फौती नामांतरण के प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें अनावश्यक विलंब करने पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने एग्रीस्टेक से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने को कहा और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन का वितरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित हो, ताकि हितग्राहियों को असुविधा न हो।जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। आबकारी विभाग को राजसात किए गए वाहनों की शीघ्र नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के अंतर्गत हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की 30 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए।बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे। - 0-जॉब कार्ड मिलते ही कीर्ति और संतोषी के चेहरे खिल उठे, कहा- अब परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकेंगीरायपुर. सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल जमीनी स्तर पर असर दिखा रही है। जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम गोइंदा की निवासी श्रीमति कीर्ति निषाद एवं श्रीमती संतोषी निषाद को तत्काल मनरेगा जॉब कार्ड मिल गया। जिससे उनके जीवन में रोजगार की नई उम्मीद जगी है।श्रीमती कीर्ति एवं श्रीमती संतोषी अब बहुत खुश हैं।अब उन्हें मनरेगा के तहत नियमित रोजगार मिलने की राह आसान होगी, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
- 0- रायपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेशरायपुर. शहर के अति व्यस्त मार्गों पर सुगम यातायात, कानून व्यवस्था एवं जनसुविधा को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रातः 09ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक किसी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस एवं अन्य प्रकार के प्रदर्शन के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 04 मई 2026 से प्रभावी हुआ जो आगामि 02 माह तक लागू रहेगा।प्रतिबंधित प्रवेश मार्गों में जी.ई.रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक तथा एम.जी.रोड में गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक मार्ग शामिल हैं।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान “सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” के अंतर्गत जिले में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं अवैध बिक्री पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार गठित औषधि प्रकोष्ठ की टीम ने आज रायपुर स्थित ओल्ड मेडिकल कॉम्प्लेक्स में विभिन्न थोक एवं रिटेल दवा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षकों द्वारा मेडिकल फर्मों के लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था (स्टोरेज कंडीशन) तथा अनुज्ञप्ति शर्तों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से मादक एवं मनःप्रभावी (NDPS) श्रेणी की दवाइयों जैसे कोडीन सिरप, अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल एवं नाइट्रोजेपाम टैबलेट्स के क्रय-विक्रय अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही मेडिकल परिसरों में एमटीपी (MTP) किट के रिकॉर्ड की भी जांच की गई।इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका परीक्षण किया गया तथा आगे विस्तृत जांच की प्रक्रिया जारी है। जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।--
- 0- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँरायपुर. जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में लेक्चरर श्री टेकेन्द्र कुमार साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र दुर्ग एवं भृत्य श्री भुनेश्वर वर्मा ने ग्राम पंचायत गनियारी में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।--
- 0- पूर्व संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग द्वारा मिली ऐतिहासिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियांरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण हेतु ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत हस्तलिखित पांडुलिपियों का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसी क्रम आज पूर्व संभागायुक्त एवं सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. संजय अलंग द्वारा कई दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण पांडुलिपियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें कोरिया रियासत की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े दस्तावेज, छत्तीसगढ़ के नामकरण का ऐतिहासिक आधार तथा विभिन्न कालखंडों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।डॉ. अलंग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोशल नाम की उत्पत्ति उस समय मानी जाती है जब जबलपुर मार्ग से होकर शासक चिल्पी घाटी पार करते थे, जिसके एक ओर क्षेत्र को महाकौशल और दूसरी ओर को कोसल कहा गया। वहीं “छत्तीसगढ़” नाम का उद्भव क्षेत्र में स्थित 36 प्राचीन गढ़ों (किलों) के कारण हुआ। उस कालखंड में यह क्षेत्र जमींदारी व्यवस्था पर आधारित था, जहाँ अनेक छोटी-छोटी जमींदारियाँ विद्यमान थीं, जो कलचुरी एवं गोंड शासकों की अधिसत्ता को स्वीकार करते हुए आवश्यकतानुसार सैन्य एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करती थीं। साथ ही गौटिया पद्धति से संबंधित अभिलेख भी प्राप्त हुए।इसके अतिरिक्त 18वीं शताब्दी में मराठा शासन के विस्तार तथा भोंसले शासकों द्वारा नागपुर से छत्तीसगढ़ पर स्थापित शासन व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई। डॉ. संजय अलंग ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ उस समय के सामाजिक, पारिवारिक एवं जनजीवन के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।पांडुलिपियों के संग्रहण एवं डिजिटलीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ के नामकरण से जुड़ी सामग्री को संरक्षित किया जा रहा है। साथ ही कोरिया रियासत से संबंधित Electricity Act 1941 की पांडुलिपि का सफलतापूर्वक स्कैन कर डिजिटल संरक्षण किया गया है।--
- 0- शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों ने सीखा प्राथमिक उपचार और सीपीआररायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के 15 सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों को प्राथमिक उपचार किट के उपयोग और सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक श्री देवप्रकाश कुर्रे ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की महत्ता को समझाया। उन्होंने सीपीआर की विस्तृत विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही यह बताया कि कैसे सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी गंभीर स्थितियों में समय रहते सही तरीके से दी गई सहायता किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार संचालित प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत 16 जुलाई 2025 से अब तक 19,010 लोगों को 221 बैच के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है ।--
- 0- नेहरू, जगजीवन राम, नंदिनी सतपथी सहित विभूतियों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्राप्त0- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में हस्तलिखित धरोहरों के डिजिटलीकरण की विशेष पहलरायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में हस्तलिखित पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण एवं संरक्षण हेतु विशेष पहल की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्य में राजकुमार कॉलेज के कस्टोडियन प्राचार्य अरविंद सिंह, उप प्राचार्य शिवेंद्र एस.एन. देव, सर्वेयर श्रीमती अनुरिमा शर्मा एवं श्रीमती प्रेरणा मिश्रा का विशेष योगदान रहा। उनके उत्कृष्ट सहयोग एवं कार्य हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।इसी क्रम में राजकुमार कॉलेज, रायपुर के भ्रमण के दौरान वहां की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी लगभग 25 हस्तलिखित एवं चित्रकला पांडुलिपियों की महत्वपूर्ण खोज की गई। इन पांडुलिपियों में वर्ष 1931 से 1947 के बीच की महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित हैं। विशेष रूप से कॉलेज के अंतिम अंग्रेज प्राचार्य स्मिथ का लेख भी प्राप्त हुआ, जो तत्कालीन प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रकाश डालता है।सर्वेक्षण के दौरान प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, बाबू जगजीवन राम, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी, कैलाश नाथ काटजू तथा ओडिशा की पूर्व महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सतपथी के हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 75 वर्ष से अधिक पुराने अनेक पांडुलिपि दस्तावेज भी संग्रहित किए गए।उल्लेखनीय है कि कुछ अभिलेखों में “NAGPOOR” शब्द अंकित मिला, जो ब्रिटिश कालीन उच्चारण को दर्शाता है। साथ ही, राजकुमार कॉलेज की विजिटर बुक में डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ द्वारा उनके स्वयं के हस्तलेख में लिखा गया शुभकामना संदेश भी देखने को मिला, जो इस सर्वेक्षण की एक विशेष उपलब्धि रही।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि इन ऐतिहासिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण कर इन्हें भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाएगा, ताकि हमारी समृद्ध धरोहर से नई पीढ़ी परिचित हो सके।--
- 0- ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शाल-श्रीफल से किया सम्मानितरायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में 38 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देने वालीं मंदिरहसौद की पूर्व परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्रीमती प्रीति मिश्रा का संपूर्ण सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन से परिपूर्ण रहा। उन्होंने महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य किया तथा नारी निकेतन में समर्पित सेवाएं देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।विदाई समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब अंतिम कार्यदिवस पर उनके परिवार के सदस्यों और 90 वर्षीय पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दृश्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।जिला रायपुर की महत्वपूर्ण पहल ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के तहत माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती प्रीति मिश्रा को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र सौंपा।समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, श्रीमती अलका सक्सेना, पर्यवेक्षक श्रीमती ऋतु परिहर, श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी, श्रीमती आशा पात्रे, श्रीमती झरन धीवर, श्रीमती बीना कोशी, श्रीमती असीमा बनर्जी, अधीक्षक पुष्प कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड-2 कावेरी देवांगन तथा ऑपरेटर पोषण कुमार निर्मलकर सहित मंदिर हसौद स्टाफ उपस्थित था। सभी ने मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।--
- 0- हजार से अधिक पुस्तकें दान दी जा चुकी है0-* इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदाररायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में आज बी-टेक की छात्रा सुश्री पीयूषा स्मृति वर्मा ने जेईई मेन्स, नीट, इंजीनियरिंग सहित अन्य विषयों की 20 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। सुश्री पीयूषा स्मृति वर्मा ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी विभागीय बैठक के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान का निर्णय लिया। उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 11 हजार पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक 94060 49000 एवं 94255 02970 से संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, नोडल अधिकारी श्री प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- दुर्ग। सिविल लाइन स्थित विवेकानंद भवन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो रहे विवाह संस्कार की उन्होंने सराहना की तथा सभी नवविवाहित जोड़ों से मिलकर उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 19 जोड़े एक ही मंडप में दांपत्य सूत्र में बंधे। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों ने इस योजना का लाभ उठाया। सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप उल्लासपूर्ण वातावरण में यह वैवाहिक आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने नवदंपत्तियों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही शासन की ओर से प्रदत्त आवश्यक सामग्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वधुओं के नाम 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की मजबूत शुरुआत सुनिश्चित हो सके।मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। इससे सामाजिक कुरीतियों में कमी आती है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, आयोजकों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दिए।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक उपहार सामग्री प्रदान की गई। इसमें हाथ घड़ी सेट, दुल्हन के लिए पायल, बिछिया एवं श्रृंगार सामग्री शामिल रही। साथ ही दुल्हनों के बैंक खातों में 35 हजार रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हस्तांतरित की गई, जिससे उनके वैवाहिक जीवन सम्मानजनक शुरुआत सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, मनीष कोठारी, सरस निर्मलकर, साजन जोसफ, अनिकेत यादव एवं श्रीमती सुमन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- दुर्ग। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ झालमुरी बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे और एक-दूसरे को बधाई देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं शीर्ष नेतृत्व के दूरदर्शी मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश है।मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, उनसे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। यही कारण है कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में जनता भाजपा के प्रति अपना विश्वास प्रकट कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन का जो संकल्प लिया है, वह आने वाले समय में राज्य को नई दिशा और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।इस दौरान गंजपारा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को झालमुरी और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मंत्री श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से आगामी समय में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।
- 0- भावों को कम करने और उचित प्रबंधन हेतु जन जागरूकता0- फसल अवशेष जलाने पर होगी दंडात्मक कार्रवाईदुर्ग. प्रशासन और कृषि विभाग ने खेतों में फसल अवशेष (पैरा/भूसा) जलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जारी इस आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कृषि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फसल अवशेष जलाने से न केवल वायु प्रदूषण फैलता है, बल्कि मिट्टी की ऊपरी 15 सेमी परत में मौजूद लाभदायक सूक्ष्मजीवी भी नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उपजाऊ क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आंकड़ों के अनुसार, 1 टन धान के अवशेष जलाने से लगभग 5.5 किलो नाइट्रोजन, 2.3 किलो फास्फोरस और 25 किलो पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व जलकर नष्ट हो जाते हैं।जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के हित में फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। इसके विकल्प के रूप में ’हैप्पी सीडर’ और ’जीरो सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल जैसे आधुनिक यंत्रों के उपयोग की सलाह दी गई है, जिससे बिना अवशेष जलाए भी अगली फसल की बुवाई संभव है। इसके अतिरिक्त, अवशेषों को गड्ढों में डालकर वर्मी कंपोस्ट या जैविक खाद बनाने पर जोर दिया गया है, ताकि खेती की लागत कम हो और मिट्टी का स्वास्थ्य बना रहे। ग्राम स्तर पर मैदानी अमलों के माध्यम से बैठकें कर किसानों को इस दिशा में लगातार जागरूक किया जा रहा है।--
- 0- उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया 995.86 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन0- विकसित कृषि संकल्प अभियान की प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानादुर्ग. जिले के नगर पंचायत पाटन में सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने यहां पर क्षेत्र के विकास को नई गति देने 09 करोड़ 95 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 508.40 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 487.46 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस गरिमामय कार्यक्रम के माध्यम से पाटन की अधोसंरचना को नई मजबूती प्रदान की गई। इस ऐतिहासिक अवसर में सांसद श्री विजय बघेल उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पंचायत पाटन के जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को गजमाला पहनाकर स्वागत किया।विकास कार्याे के लोकार्पण के पहले उपमुख्यमंत्री श्री साव ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 20 मई तक गांव-गांव में जाकर कृषि संबंधित नई तकनीक एवं सरकारी की योजनाओं की जानकारी देगा और किसानों के साथ सीधा संवाद करेगा। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिकायत एवं मांगों संबंधी आवेदनों का तत्परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि एक ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने पिछले वर्षों की तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कम समय में अधिक कार्य किए हैं। बीते दो वर्षों में नगर पंचायत पाटन को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 23 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिली है। सड़कों, स्वच्छता, आवास और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत 27 महीनों की राशि के भुगतान के साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को साझा किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार तेज गति से योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान कर रही है।उपमुख्यमंत्री श्री साव ने स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सात निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला था, जिसमें पाटन को भी सम्मानित किया गया था और बिल्हा विकासखंड पहले नम्बर था। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बने इसके लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध कार्य कर रही है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें, क्योंकि बाहरी लोग सबसे पहले शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को ही देखते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गांव और शहर में प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। दो सालों में 26 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुई है। सर्वाधिक आवास छत्तीसगढ़ में बन रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की मांग करने पर उन्हें आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने 487.46 लाख रुपये की कुल लागत से तैयार हो चुके जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इसमें वार्ड क्रमांक 01 स्थित इंदिरानगर स्कूल में 70 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कक्षों का उद्घाटन शामिल रहा। साथ ही वार्ड क्रमांक 03 में 240.16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर सह सामुदायिक भवन और वार्ड क्रमांक 12 में महामाया मंदिर के समीप 177.30 लाख रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक भवन का भी भव्य लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने पाटन के विभिन्न वार्डों में 508.40 लाख रुपये की स्वीकृत राशि के नए कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत 195.89 लाख रुपये की लागत के विभिन्न 44 निर्माण एवं विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। शहर के जल निकायों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए इनके सौदर्यीकरण व विकास हेतु वार्ड 01 के दुबे डबरी के लिए 50.47 लाख, वार्ड 07 के सरगबुंदिया तालाब के लिए 42.50 लाख, वार्ड 08 के बुद्धु तालाब के लिए 81.16 लाख और वार्ड 12 के महामाया तालाब के लिए 97.53 लाख रूपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त, वार्ड 05 में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 22.87 लाख व डोम शेड कार्य हेतु 10 लाख तथा वार्ड 02 में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 7.98 लाख के कार्यों की भी नींव रखी गई।इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, सभापति लो.नि.वि. श्री केवलचंद देवांगन, सांसद प्रतिनिधि श्री सागर पाठक, पीआईसी सदस्य श्री जितेन्द्र कुमार निर्मलकर, श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, पार्षदगण श्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, श्री पुरूषोत्तम कश्यप, श्रीमती अनिता सरजू साहू, उप अभियंता श्री प्रवीण कुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हेमंत कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।--
- 0- दुर्ग जिले में औषधि विक्रेताओं की सघन जांच, तीन फर्मों को नोटिसदुर्ग. राज्य शासन द्वारा 11 मई 2026 तक सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने हेतु प्रत्येक जिले में कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।औषधि शाखा द्वारा जांच अभियान के तृतीय चरण में स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों की जांच के तहत् नव्वा दिवस आज 05 मई 2026 को जिले में स्थित फटकर औषधि विक्रेताओं को चिन्हाकित कर क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच करना शामिल है इसके तहत् जिले में संचालित कुल 06 फुटकर औषधि विक्रेता मेसर्स जलाराम मेडिकोज, शंकर नगर, दुर्ग, मेसर्स जलाराम मेडिकल, मोतिपारा, दुर्ग, मेसर्स अमित मेडिकल, रेल्वे स्टेशन रोड, मेसर्स श्री राम मेडिकल उतई, मेसर्स महिमा मेडिकल, उतई, मेसर्स मेडप्लस फार्मेसी, सुपेला, भिलाई का जांच/निरीक्षण किया गया एवं क्रय-विक्रय दस्तावेजों का परीक्षण कर मिलान किया गया तथा स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों का सुक्षमता से निरीक्षण किया गया। उपरोक्त फर्मों में से 03 फर्मों में अनियमितता पाए जाने के कारण, कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी एवं समस्त फर्मों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कड़ाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिये गए एवं भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।--
- 0- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मानसिक व आध्यात्मिक वर्कशॉप, बंजारी धाम के गुरुजी हरीश जोशी ने किया प्रेरित, दो सैनिकों को भी सुनारायपुर। जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सफलता के पांच मूल मंत्र और दो सैनिक समय और धैर्य को संत ज्ञानेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने जाना। बंजारी धाम रावांभाठा से स्कूल पहुंचे गुरुजी हरीश जोशी ने 11वीं और 12वीं के बच्चों को बताया कि जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पांच चीजों का ध्यान रखना होगा। हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी इसका अनुसरण करते थे। उन्होंने अपनी स्पीच में कई बार इसका उल्लेख किया।जोशी ने बताया कि पहला काम बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में छोटे- छोटे काम को करना है। दूसरा, स्वयं को एक अच्छा इंसान बनाना। तीसरा, मन में इस बात का विश्वास रखना कि ईश्वर सदा आपके साथ है। चौथा, यह मन में ठान लेना कि जीवन में कोई भी काम और कुछ भी असंभव नहीं है। मेहनत करो, सब कुछ संभव होगा। पांचवां और अंतिम काम, सुबह उठते ही हर दिन को अपना दिन समझो यानी सकारात्मक सोच के साथ सुबह उठो।हरीश जोशी के मुताबिक जीवन की सफलता के दो महत्वपूर्ण सैनिक का उल्लेख करते हुए जीवन में धैर्य व समय की पाबंदी पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि धैर्य के साथ काम करो और समय कभी भी बर्बाद मत करो। अपने अंदर छोटी-छोटी अच्छी आदतों को विकसित करो। किसी भी कार्य को 21 दिन तक लगातार करोगे, तो वह आपकी आदत बन जाएगी। इसी तरीके से अच्छे कार्य करो। गुरुजी ने विद्यार्थियों को बड़े अच्छे तरीके से भाग्य, कड़ी मेहनत, अनुशासन आदि का महत्व समझाया।इससे पूर्व वर्कशॉप में विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने गुरुजी के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए उनका विद्यार्थियों से परिचय कराया। शिक्षिका आराधना लाल के मार्गदर्शन में बच्चों ने गुरुजी का सूतमाला से सम्मान किया। उन्हें विद्यालय की ओर से स्कूल मोमेंटो और उपहार भी बच्चों ने ही दिया। 12वीं की श्रद्धा ईस्सर, 11वीं की वर्षा परीदा व 12वीं की वंदना मोटवानी ने गुरुजी का सम्मान किया। वर्कशॉप में उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार, अखिल खरे, शिक्षिका अपर्णा आठले, तृप्ति अग्निहोत्री और सुनिधि रोकड़े उपस्थित रहीं।--
- 0- जिला पंचायत अध्यक्ष ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडीबिलासपुर. खरीफ सीजन से पहले किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं कृषि नवाचारों की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026” का जिले में आज शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर सहित अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।यह अभियान 5 मई से 20 मई तक सुशासन शिविरों और जिले के सभी विकासखंडों और ग्रामों में संचालित होगा। अभियान के तहत किसानों को धान की उन्नत खेती पद्धतियों जैसे लाइन सॉइंग, डीएसआर और रिज-फरो पद्धति की जानकारी दी जाएगी। साथ ही दलहन, तिलहन, मक्का एवं लघु धान्य जैसी वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से जोड़ने, ई केवाईसी एवं फार्मर आईडी बनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। ड्रोन तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और पराली न जलाने के संबंध में भी जागरूकता दी जाएगी। जिले के प्रत्येक विकासखंड में गठित टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसान संवाद, शिविर एवं समस्याओं के समाधान का कार्य करेंगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किसानों से अभियान का लाभ उठाकर आधुनिक खेती अपनाने की अपील की।--
- 0- लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देशबिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे आवेदनों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं सार्थक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों की समीक्षा के दौरान तखतपुर में प्रचार-प्रसार में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। शिविरों की समुचित जानकारी आमजन तक नहीं पहुंचने से अपेक्षाकृत कम लोग लाभान्वित हो सके। इस पर कलेक्टर ने तखतपुर के सीएमओ अमरेश सिंह को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि शिविरों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए विभिन्न विकासखंडों में मौजूद 86 सूखे (डिफंक्ट) नलकूपों को रिचार्जिंग कार्य में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए।ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत लगभग 12 प्रतिशत आवेदनों के निरस्त होने पर कलेक्टर ने असंतोष जताया। उन्होंने लोकसेवा केंद्रों के ऑपरेटरों को चेतावनी देने तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आवेदनों की गुणवत्ता में सुधार हो सके और अनावश्यक निरस्तीकरण कम हो। महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि 4 लाख 14 हजार पात्र महिलाओं में से अब तक 2 लाख 90 हजार हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है, जो लगभग 71 प्रतिशत है। कलेक्टर ने शेष कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एक वर्ष से अधिक पुराने एवं समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का निराकरण अगले 3 से 4 दिनों में अनिवार्य रूप से करने के सख्त निर्देश दिए।आयुष्मान कार्ड योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में अभी भी 3 लाख 14 हजार पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाए जाना शेष है। कलेक्टर ने इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर अभियान मोड में कार्य करते हुए लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर. जिले के कोटा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बिटकुली में आयोजित सुशासन तिहार का शिविर ग्रामवासियों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आया। इस शिविर में आस पास की कई पंचायतें शामिल रही, यहँ ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न कल्याणमकारी योजनाओं का लाभ लिया । इन्ही ग्रामीणों में से एक थीं ग्राम नगोई की बिहान दीदी मौलेश्वरी पैकरा, जिनकी एक छोटी-सी आवश्यकता ने उनके जीवन को नई दिशा दे दी।मौलेश्वरी पैकरा स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, लंबे समय से दुपहिया वाहन चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना चाहती थीं। लेकिन दूर-दराज़ के क्षेत्र में रहने के कारण उन्हें इस सुविधा के लिए शहर तक जाना पड़ता, जो समय और संसाधनों की दृष्टि से कठिन था।सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर ने उनकी इस परेशानी को पलभर में दूर कर दिया। उन्होंने शिविर में आवेदन किया और प्रशासन की तत्परता से उन्हें तत्काल दुपहिया वाहन का लाइसेंस प्रदान किया गया। लाइसेंस मिलने के बाद मौलेश्वरी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब मुझे दुपहिया चलाने में कोई डर या परेशानी नहीं होगी। मैं अपने समूह के काम और अन्य जरूरी कार्य आसानी से कर पाऊंगी।” मौलेश्वरी कहती है कि पास के गांव में ही यह सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के तहत जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
- बिलासपुर. जिले के लाखासार स्थित सुरभि गोधाम में संरक्षित पशुओं के देखभाल एवं प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। फिलहाल 205 पशुओं को गोठान में संरक्षण मिला हुआ है। पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी, आवास एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।पशुधन विकास विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।गोधाम परिसर में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में नेपियर घास एवं 1 एकड़ में सुडान चारा लगाया गया है, जिससे पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता बनी हुई है। इसके अलावा सूखा चारा, कुट्टी एवं पशु आहार का भी पर्याप्त भंडारण किया गया है। संयुक्त संचालक वेटेरिनरी के अनुसार गोठान में वर्तमान में संरक्षित पशुओं के लिए आवश्यकतानुसार चारा-पानी उपलब्ध है। पशुओं के सुरक्षित आवास हेतु गोठान में तीन शेड निर्मित हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 3740 वर्गफुट है। इन शेडों में पशुओं के ठहराव और सुरक्षा के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया गया है।पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखरेख के लिए गोठान में एक चरवाहा एवं एक निजी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गोठान में संरक्षित पशु स्वस्थ पाए गए।पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के संयुक्त संचालक डॉक्टर जीएसएस तंवर ने बताया कि जिले में गौवंश संरक्षण एवं प्रबंधन को लेकर शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गोठानों के माध्यम से पशु संरक्षण के साथ-साथ चारा विकास एवं बेहतर प्रबंधन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।--
- 0- प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में संवर रहा छ.ग.0- नर्मदा नगर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल0- 112 आवेदन मिलें,99 मांग है और 12 शिकायत के शामिल हैबिलासपुर. सुशासन तिहार 2026 के तहत हर दिन अलग-अलग जोन क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है,इसी तारतम्य में आज जोन क्रमांक 3 के नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल शामिल हुए,जहां उन्होंने अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया तो उपस्थित नागरिकों से भी चर्चा की। इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों और उसके निराकरण की जानकारी विधायक श्री अग्रवाल ने लिया।इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा की सुशासन की सशक्त स्थापना,आमजनों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छ.ग. सरकार ने सुशासन तिहार का आरंभ किया है। पिछले लगभग ढाई वर्षों में निश्चित तौर पर पूरे प्रदेश में सुशासन घर-घर तक पहुंचा है और सुशासन तिहार से यह और भी व्यापक हुआ है। सुशासन तिहार के तहत आमजनों की समस्या की सुनवाई और निराकरण हो रहा है,योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक को मिलें और विकास के साथ आमजन का कल्याण हो,यही विष्णु सरकार की प्राथमिकता है और सुशासन तिहार के माध्यम से भी इसे पूरा किया जा रहा है। विधायक श्री अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन से छ.ग. संवर रहा है। आज नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में कुल 112 आवेदन प्राप्त किए गए जिनमें से 99 आवेदन अलग-अलग मांगों को लेकर है और 13 आवेदन शिकायत और समस्या के है। प्राप्त आवेदनों में मांग से संबंधित 9 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शिविर स्थल में अलग-अलग हितग्राही मूलक योजनाओं के आबंटन पत्र,चेक का वितरण भी हितग्राहियों को किया गया।आज भीमराव अम्बेडकर स्कूल में शिविरसुशासन तिहार के तहत 6 मई को जोन क्रमांक 4-के वार्ड 23,24 के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर शा.उ. मा. विद्यालय, मगरपारा में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।--
- 0- जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी जानकारीबालोद. महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि बालोद जिले में जिला खनिज न्यास संस्थान के माध्यम से 15 आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट बनाए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। जिसके अंतर्गत नियमानुसार क्रय समिति के गठन एवं अनुमोदन से भंडार क्रय नियम का पालन करते हुये जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा की जाकर कार्य आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत फर्म के द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण करते हुये कुछ आवश्यक सामग्री क्रय पश्चात बिल प्रस्तुत करते हुये कार्य के सुचारू एवं समयबद्ध संपादन के लिये राशि की मांग की गई जो नियमानुसार सक्षम अधिकारी एवं समिति के अनुमोदन उपरांत ही फर्म को दिया गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में भी कार्य प्रगति पर है। निविदा की शर्तों में कार्य पूर्ण करने की अवधि 90 दिवस निर्धारित है, कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जायेगा। कार्य की प्रगति की मानिटरिंग हेतु परियोजना अधिकारियों के द्वारा सतत पर्यवेक्षण किया जा रहा है।--


.jpg)























.jpg)
