- Home
- देश
- फतेहपुर (उप्र)। जिले में हुसेनगंज थाना पुलिस ने बाबूगंज गांव में एक किसान की कथित रूप से हत्या कर उसका शव खेत में फेंके जाने के मामले में गुरुवार की रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने भदार गांव के किसान का शव बाबूगंज गांव के एक खेत से गुरुवार की सुबह बरामद किया था। उसकी आंखों और गले पर चोट के निशान पाए गए थे। हुसेनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को बताया, गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों की सूचना पर बाबूगंज गांव के नजदीक एक ईंट भट्टे के सामने खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान भदार गांव के रहने वाले पुत्तन सिंह पटेल ने अपने बेटे जय सिंह पटेल (45) के रूप में की। उन्होंने बताया, शव से कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतल पाए जाने पर शक के आधार नजदीकी शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, जिस पर मृतक जय सिंह पटेल के साथ उसी के गांव के अमित विश्वकर्मा (25) और दिनेश पटेल (50) शराब खरीदते दिखाई दिए। भदौरिया ने बताया, आरोपी अमित और दिनेश को गुरुवार की रात भदार गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब पीते समय जय सिंह उन दोनों को गाली देने लगा था और इसी वजह से उन्होंने जय के गमछे से ही उसका गला घोटकर हत्या कर दी थी। एसएचओ ने बताया, आरोपी अमित और दिनेश को आईपीसी की धारा-302 और 201 के तहत गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया, मृतक जय सिंह पटेल किसान था और दोनों आरोपी (अमित, दिनेश पटेल) भी पेशे से किसान हैं। दिनेश का जय से पारिवारिक संबंध है और जांच में उसका मृतक से कुछ जमीनी विवाद भी सामने आया है।--
- सागर (मप्र)। मध्यप्रदेश में सागर के डॉ हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्व विश्वविद्यालय के जीवाश्म विज्ञान के प्रोफेसर ने नर्मदा घाटी में मंडला के पास क्रिटेशियस काल (65 हजार वर्ष पहले) से संबंधित शाकाहारी डायनासोर के सात जीवाश्म अंडे पाये जाने का दावा किया है।विश्वविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग के उच्च शिक्षा केन्द्र के जीवाश्म विज्ञानी प्रोफेसर पी. के. कठल ने गुरुवार को अपने हालिया अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि उन्हें और उनके सहयोगी शिक्षक प्रशांत श्रीवास्तव को जबलपुर से करीब 90 किमी दूर नर्मदा घाटी में मंडला के पास मोहनटोला गांव में सात अंडों के रूप मे मिले जो जीवाश्म मिले हैं, वो क्रिटेशियस काल के हैं। कठल के मुताबिक मंडला के पास एक खेत में पानी की टंकी की खुदाई के दौरान ये अंडे रूपी जीवाश्म एक बालक को मिले। बालक के पास अजीब से गोलाकार वस्तु होने की खबर जब शिक्षक प्रशांत को लगी। उन्होंने बालक के साथ जाकर मौके का निरीक्षण किया जहां उन्हें डायनोसोर का घोंसला नजर आया। वहां छह और जीवाश्म मिले। इन जीवाश्मों के अध्ययन के लिए सागर से प्रोफेसर प्रदीप कठल को बुलाया गया। कठल ने बताया कि 30 अक्टूबर को वह मंडला गए । इसके बाद उन्होंने उन अंडाकार जीवाश्म अवशेषों का अध्ययन कर उनके डायनासोर के अंडे होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण खोज से समाप्त हो चुकी डायनासोर प्रजाति के अध्ययन मे काफी मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अंडों की परिधि 40 सेमी है जबकि वजन 2.6 किलो है। यह अंडे डायनासोर की किसी नई प्रजाति के प्रतीत हो रहे हैं। जिसके बारे में भारत में अभी कोई जानकारी नहीं है। प्रोफेसर ने पीटीआई भाषा को बताया कि स्केन इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप से अंडाकार जीवाश्म के अध्ययन से पता चला है कि ये जीवाश्म अपर क्रिटेशियस काल के हैं जब डायनासोर इस क्षेत्र में विचरण करते थे व यहां अपने घर बनाते थे।डायनासोर इस क्षेत्र मे कहां से व कैसे आए से जुड़े सवाल पर प्रोफेसर कठल ने बताया कि ऐसा लगता है ये डायनासोर किसी दूर क्षेत्र से विचरण करते हुए यहां आए और नर्मदा नदी के किनारे वैज्ञानिक भाषा में "लेमेटा बैड" के रूप मे जाने जाने वाले रेतीली क्षेत्र मे उन्होंने अंडे देना शुरू किए। उन्होंने बताया कि नए डायनासोर के नए जीवाश्म के अध्ययन से यह पता करने मे मदद मिलेगी की वो कैसे और किन क्षेत्र मे गए साथ ही उनका अंत होने के बारे में भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया मिले जीवाश्म डायनासोर की "बीकड" या "सरापोड प्रजाति" के हो सकते हैं। भारत मे डायनासोर की खोज के सिलसिले में कठल ने बताया कि यह जानना उल्लेखनीय है कि भारत मे सबसे पहले डायनासोर के जीवाश्म सन 1828 में अंग्रेज अफसर कर्नल स्लीमन ने जबलपुर के छावनी क्षेत्र मे ही खोजे थे। बाद मे इसी क्षेत्र में कुछ और जीवाश्म अवशेष भी मिले। इसके अलावा धार के कुक्षी क्षेत्र से भी अंडा रूपी जीवश्म मिले थे। कठल ने इस खोज को वैश्विक महत्व का बताते हुए कहा कि इस दिशा में अध्ययन से केवल मध्यप्रदेश के भूगर्भीय इतिहास के बारे नई जानकारी तो सामने आएंगी ही साथ ही दुनिया भर के जीवश्म वैज्ञानिकों का ध्यान भी भारत की इस खोज के बारे में जाएगा। उन्होंने बताया कि दुनिया के अन्य विषय विशेषज्ञ भी इस अवधारणा को मानते हैं कि कई जीवों का, जिनमें डायनासोर भी शामिल हैं, का जन्म भारतीय क्षेत्र में हुआ और यहीं से वो दुनिया के अन्य क्षेत्रों में गए।-
- नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने देशभर में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को फिर से खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। नये दिशा-निर्देशों के अनुसार कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में संबंधित राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की सरकारों के साथ विचार-विमर्श कर चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को खोला जा सकता है। यूजीसी ने सप्ताह में छह दिवसीय कार्य और सुरक्षित दूरी रखते हुए वर्ग में विद्यार्थियों की संख्या कम रखकर कक्षाएं शुरू करने की सलाह दी है। हालांकि संस्थान की जरूरत के अनुसार प्रतिदिन शिक्षण के घंटे को बढ़ाया जा सकता है।नये दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने से पहले केन्द्र या संबंधित राज्य सरकारों को इन शिक्षण संस्थानों को पुन: खोलने के लिए सुरक्षित घोषित करना होगा। केन्द्र और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी निर्देशों, तरीकों, दिशा-निर्देशों और आदेशों का इन उच्च शिक्षण संस्थानों को पूरी तरह पालन करना होगा।शिक्षामंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि सभी शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और इससे जुड़े सभी लोगों के बेहतर भविष्य और जीवन के लिए इन दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
- नई दिल्ली। कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली के पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने और अस्पतालों में चिकित्सा संबंधी आधारभूत ढांचे को दुरूस्त करने का फैसला किया है।मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारियों (डीएम) के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के मौजूदा मौसम और प्रदूषण के कारण दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं । पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है और बुधवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 6,000 से ज्यादा मामले आए। केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली में कोरोना की स्थिति और तैयारियों के लिए मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। त्योहार के मौसम और प्रदूषण के कारण संक्रमण के मामले बढ़े हैं। दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने, चिकित्सा संबंधी आधारभूत ढांचा को चाक-चौबंद बनाने, दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड बढ़ाने का फैसला किया गया है।'' इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने इस दिवाली पर दिल्लीवासियों से पटाखे नहीं चलाने की अपील की थी।----
- नोएडा (उप्र)। थाना दादरी क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाले एक 12 वर्षीय छात्र ने बुधवार रात कथिततौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि एक कस्बे में रहने वाले 12 वर्षीय छात्र ने बुधवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना के समय उसके माता-पिता खाना खाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे और जब वे लौटे तो उन्होंने अपने बेटे को पंखे से लटका पाया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वह कक्षा आठ का छात्र था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
- सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गयी जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह हादसा सदर थाना इलाके में तासर गांव के पास टैंकर और कार की भिड़ंत के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में भीकाराम, शांति देवी, गीता देवी और दुर्गा देवी की मौत हो गई। जबकि कार चालक महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है। कार में सवार लोग झुंझुनूं जिले के मेणांस के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
- भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में चीनी पटाखे की बिक्री एवं उनके उपयोग पर बुधवार को प्रतिबंधित लगा दिया। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में बुधवार को मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी पटाखे बेचना एवं उनका उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। चौहान ने कहा कि ऐसा करने पर एक्सप्लोसिव एक्ट (विस्फोटक अधिनियम) की संबंधित धारा के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्थानीय को बढ़ावा देने के? लिए स्थानीय उत्पादों को खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान मिट्टी के दिए खरीदें, जिससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिले। इस बैठक में मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-बी (1) (बी) के अंतर्गत अवैध पटाखों के भंडारण, वितरण तथा विक्रय एवं उपयोग पर 2 साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अत: कोई भी पटाखों का भंडारण, वितरण, विक्रय अथवा उपयोग न करें।
- नई दिल्ली। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप बुधवार को सीधे गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंची। देश को अभी तक दो खेपों में आठ राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी। करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस सरकार के साथ 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 59,000 करोड़ रुपये का अंतर सरकारी करार किया था। भारतीय वायुसेना ने इस संबंध में ट्वीट किया है, राफेल विमानों की दूसरी खेप चार नवंबर, 2020 को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद बिना ठहरे शाम 8:14 बजे भारत पहुंची। पहले खेप में आये राफेल विमानों को 10 सितंबर को वायुसेना में शामिल किया गया।
- जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र में एक युवक एवं युवती के शव खेत में पेड़ पर लटकते पाए गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस ने बताया कि एक खेत में विक्रम बांगडा (20) और लाली उर्फ यास्मिन (18) के शव एक पेड़ पर लटके पाये गये। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। (प्रतिकात्मक फोटो)----
- नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रभुत्व, जनसंघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पुराने इतिहास को समेटे और भगवा पार्टी के संस्थापकों अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की जोड़ी पर केंद्रित एक पुस्तक जल्द ही बाजार में आ रही है।इस पुस्तक का नाम जुगलबंदी-द् बीजेपी बिफोर मोदी है। इसके लेखक हैं राजनीति विज्ञानी विनय सीतापति। आगामी 23 नवंबर को जारी होने वाली इस पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन के वाइकिंग ने किया है।सीतापति बताते हैं, भारतीय राजनीति में मोदी और भाजपा का प्रभुत्व देखने से लगता है कि यह अचानक से हुआ है लेकिन वास्तव में यह सौ वर्षों की कहानी है। जुगलबंदी के जरिए पाठक उस कहानी तक पहुंच सकता है। यह अपने पाठकों को आरएसएस, जन संघ और भाजपा के जरिए, वाजपेयी व आडवाणी के अद्भुत संबंधों के साथ मोदी और अमित शाह जैसे व्यक्तित्वों के जरिए वह कहानी बताएगा। यदि कोई पाठक नये भारत का इतिहास किसी एक किताब से जानना चाहता है तो उसके लिए यह किताब है।प्रकाशकों के मुताबिक 1920 में हिन्दू राष्ट्रवाद की उत्पत्ति से लेकर 1998 से 2004 के बीच भाजपा सरकार के गठन तक सीतापति की किताब भारतीय राजनीति में मोदी के वर्तमान प्रभुत्व के पीछे की कहानी बताती है। सीतापति ने इससे पहले हाफ लायन किताब लिखी थी जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की जीवनी पर आधारित थी। सीतापति फिलहाल अशोक विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।
- बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को बाइक सवार भाई-बहन की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार बुधवार को थाना स्योहारा के रामगंगा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार आसिफ (27) और उसकी बहन फिरदौस (18) की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि आसिफ और फिरदौस थाना अफजलगढ़ के गांव जैनुद्दीन के निवासी थे। पुलिस के अनुसार पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
- मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मताबसैया थानांतर्गत जिगनी गांव में बुधवार सुबह एक घर में पटाखे बनाने के लिये रखी बारूद में विस्फोट होने से एक मकान ढह गया जिसमें एक दंपती और उनके एक साल के बेटे की मौत हो गयी। दंपती के तीन अन्य बच्चे इस घटना में घायल हो गये। पुलिस के उप मंडल अधिकारी (एसडीओपी) राजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह लगभग 5.30 बजे जिगनी गांव में घटी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पटाखे बनाने के लिये घर में रखे बारूद के कारण यह विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण मकान ढह गया और इसमें बंटी खान (30), उसकी पत्नी रुबी खान (27) और उनके एक साल के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। रघुवंशी ने कहा कि इस घटना में दंपती के तीन अन्य बच्चे घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगने से पहले खान पटाखे बनाता था। हालांकि उसने लॉकडाउन के दौरान पटाखे बनाना बंद कर दिया था और मूंगफली बेचना शुरु कर दिया था। लेकिन पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला बारुद घर में ही रखा था। बुधवार सुबह उसमें धमाका हो गया और उनका घर ढह गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
- जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मोहन लाल लाठर को राजस्थान का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। लाठर ने बुधवार को यहां कार्यभार संभाला। राज्य के कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात लाठर को डीजीपी नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को भूपेंद्र यादव के स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत्त होने के बाद लाठर को राज्य के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब उन्हें इस पद पर स्थायी नियुक्ति दी गयी है। लाठर 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति दो साल या सरकार के अग्रिम आदेश (जो भी पहले हो) तक की गयी है। लाठर ने बुधवार को यहां पुलिस मुख्यालय में नये पद का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया।
- नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि यह महाराष्ट्र में "प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है" और इससे "आपातकाल के दिनों" की याद आती है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी को 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। जावड़ेकर ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले की हम निंदा करते हैं। प्रेस के साथ पेश आने का यह तरीका नहीं है। इससे आपातकाल के दिनों की याद आती है जब प्रेस के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता था।"
अलीबाग पुलिस के एक दल ने मुंबई स्थित गोस्वामी के आवास से उन्हें गिरफ्तार किया।--- - मुम्बई। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलीबाग पुलिस की एक टीम ने गोस्वामी को यहां उनके घर से गिरफ्तार किया। गोस्वामी को पुलिस वैन में बैठाते हुए देखा गया। इस दौरान गोस्वामी ने दावा किया कि पुलिस ने उनके घर पर उनके साथ बदसलूकी की। अधिकारी ने बताया कि 2018 में एक आर्किटेक्ट और उनकी मां ने कथित तौर पर गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी द्वारा उनके बकाया का भुगतान न किए जाने के कारण आत्महत्या कर ली थी। इस वर्ष मई में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आर्किटेक्ट अन्वय नाइक की बेटी अदन्या नाइक की नई शिकायत के आधार पर फिर से जांच का आदेश दिये जाने की घोषणा की थी। देशमुख ने बताया था कि अदन्या ने आरोप लगाया है कि अलीबाग पुलिस ने गोस्वामी के चैनल द्वारा बकाया भुगतान ना करने के मामले में जांच नहीं की। उसका दावा है कि इस कारण ही उसके पिता और दादी ने मई 2018 में आत्महत्या कर ली थी।
-
- 76 लाख 56 हजार से अधिक लोग हुए संक्रमण मुक्त
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46, हजार 253 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले 83 लाख के पार चले गए। वहीं 76.56 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 83 लाख 13 हजार 876 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 514 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर एक लाख 23 हजार 611 हो गई।आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 76 लाख 56, हजार 478 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम रही। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5 लाख 33 हजार 787 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.42 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन नवम्बर तक कुल 11 करोड़ 29 लाख 98 हजार 959 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12 लाख 9 हजार 609 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया। - चंडीगढ़। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार ने हरियाणा उपक्रम और रोजगार नीति (एचईईपी) 2020 के तहत बिजली शुल्क में 20 साल की छूट देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले, छूट केवल 10 साल के लिये थी।श्री चौटाला ने मंगलवार को कहा कि इसके अलावा जो उद्योग स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे, उन्हें प्रति कर्मचारी 48 हजार रुपये की सब्सिडी सात साल के लिये दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निवेशकों को लाभ देने के लिये विशेष उपाय किये गये हैं। उन्हें माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के बदले 100 प्रतिशत निवेश सब्सिडी दी जाएगी। उप-मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने नीति में उद्योगों को धान और अन्य फसलों के अवशेष के प्रबंधन के लिये विशेष छूट देने की भी योजना बनायी है। उन्होंने कहा कि एचईईपी के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे जल्दी ही क्रियान्वित किया जाएगा।
- नयी दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने नेपाल की अपनी महत्वपूर्ण तीन दिवसीय यात्रा से एक दिन पहले मंगलवार को कहा कि उन्हें इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने साथ ही विश्वास जताया कि यह यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के बीच ‘मित्रता के बंधन' को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनरल नरवणे की चार से छह नवंबर तक नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बाद तनावपूर्ण हुए द्विपक्षीय संबंधों में पुन: सामंजस्य स्थापित करना है। अधिकारियों ने कहा कि सेना प्रमुख का इस यात्रा के दौरान नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से मुलाकात करने के अलावा कई अन्य असैन्य एवं सैन्य नेताओं के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है। जनरल नरवणे ने कहा, मैं उनके इस निमंत्रण पर नेपाल की यात्रा करने और अपने समकक्ष नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं। मुझे यकीन है कि यह यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सेनाध्यक्ष ने कहा कि वह प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात करने के अवसर के लिए भी आभारी हैं।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को निवेशकों की गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये होने वाली इस बैठक में दुनिया के प्रमुख निवेशकों तथा भारत के जाने-माने उद्योगपतियों और व्यवसाय प्रमुखों को वरिष्ठ नीति निर्माताओं से जुड़ने एवं देश में वैश्विक निवेश में आगे और तेजी लाने के उपायों पर चर्चा का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बयान के अनुसार ऑनलाइन वैश्विक निवेशक गोलमेज बैठक का आयोजन वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष (एनआईआईएफ) कर रहा है बयान में कहा गया है कि बैठक में अग्रणी वैश्विक संस्थागत निवेशकों, देश के कारोबारी दिग्गजों तथा सरकार के नीति निर्माताओं और वित्तीय बाजार नियामकों के बीच बातचीत होगी। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
- संभल। जिले के हयात नगर क्षेत्र के सराय तरीन कस्बे में एक मकान की छत ढहने से मलबे में दबकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन कस्बे के पीला खदाना मोहल्ले में शकील नामक व्यक्ति के मकान के बरामदे की छत ढह गई। उन्होंने बताया छत के मलबे में दबकर नईम जहां (36) तथा मोनिस (पांच) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सकीना (दो) ने मेरठ के अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें संभल तथा मुरादाबाद के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
- गिरिडीह (झारखंड)। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक जंगली हाथी की सूंड़ में जानवरों को फंसाने के लिए रखा गया जाल फंस जाने से उसकी मौत हो गयी।गिरिडीह के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजकुमार ने बताया कि गिरिडीह के पीरटांड़ के जंगल में हाथी की सूंड़ में एक जाल फंस गया जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने बताया कि सूंड़ के मुख पर यह जाल फंस जाने से हाथी ठीक से सांस ले पाने में असमर्थ हो गया जिससे घबरा कर वह गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के गुलीकेड़ी गांव के निकट भागता हुआ पहुंचा। उन्होंने बताया कि अपने सूंड़ में फंसे लोहे के जाल को स्वयं निकालने की कोशिश करते हुए घायल हाथी सांस न ले पाने, पानी न पी सकने और कुछ भी खा पी सकने में असमर्थ होकर गांव से लगभग चार सौ मीटर दूर लुढ़क गया और उसकी मौत हो गयी। राजकुमार ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने हाथी को गांव के नजदीक मृत देखकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मृत हाथी के शव का अंत्य परीक्षण किया और उसे दफना दिया गया।--
- जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के मद्देनजर राजस्थान में राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ सार्वजनिक व निजी परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते समय अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा। राज्य विधानसभा ने इसके लिए एक संशोधन विधेयक सोमवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया।सदन ने राजस्थान महामारी (संशोधन) विधेयक 2020 को ध्वनिमत से पारित किया। विधेयक की धारा चार में संशोधन कर नया प्रावधान जोड़ा गया है। इसके तहत राज्य में लोकस्थान, लोक परिवहन, निजी परिवहन, कार्यस्थल या किसी सामाजिक, राजनीतिक, आम समारोह या लोगों में ऐसे व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी जिसने अपना मुंह और नाक फेसमास्क या किसी फेसकवर से समुचित रूप से ढंका हुआ नहीं हो। इससे पहले सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई को आम जनता के सहयोग से ही जीता जा सकता है।इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से बचाव के लिये मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला राजस्थान देशभर में पहला राज्य होगा क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा।
- नई दिल्ली। भाजपा के सोमवार को राज्यसभा की नौ सीटें जीतने के साथ ही संसद के ऊपरी सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों की संख्या 100 के पार चली गई। दूसरी तरफ, लंबे समय तक राज्यसभा में दबदबा रखने वाली कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 38 तक पहुंच गई। यह सदन में कांग्रेस का अब तक का न्यूनतम आंकड़ा है।उत्तर प्रदेश में 10 और उत्तराखंड में एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के खाते में नौ सीटें गईं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी समेत उसके नौ उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से निर्विरोध चुने गए। इन नौ सीटों के साथ ही ऊपरी सदन में भाजपा की संख्या 92 हो गई। उत्तर प्रदेश में उसे कुल छह सदस्यों का फायदा हुआ है क्योंकि उसके तीन लोग फिर से निर्वाचित हुए हैं। बिहार में भाजपा की सहयोगी जद (यू) के राज्यसभा में पांच सदस्य हैं। इसके साथ ही राजग में शामिल आरपीआई-आठवले, असम गण परिषद, मिजो नेशनल फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नगा पीपुल्स फ्रंट, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के सदन में एक-एक सदस्य हैं। इस तरह से राज्यसभा में अब राजग के कुल सदस्यों की संख्या 104 हो गई है। वर्तमान समय में सदन में कुल सदस्यों की संख्या 242 है। जरूरत पडऩे पर भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राजग अन्नाद्रमुक के नौ, बीजू जनता दल के नौ, तेलंगाना राष्ट्र समिति के सात और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के छह सदस्यों का समर्थन हासिल कर सकता है। ये पार्टियां अतीत में कई मौकों पर राजग के साथ खड़ी नजर आई हैं। राज्यसभा के ताजा चुनाव में कांग्रेस को दो, समाजवादी पार्टी को तीन और बसपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा है।
- नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा है कि त्योहारों के दौरान और रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी ताकि प्रत्येक यात्री को कन्फर्म टिकट मिल सके।संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोविड के कारण केवल आरक्षित रेलगाडियां ही चलाई जा रही हैं। श्री यादव ने लोगों से आग्रह किया कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए केवल टिकट कन्फर्म होने पर ही रेलवे स्टेशन आएं। उन्होंने बताया कि प्रतीक्षा सूची पर लगातार नजऱ रखी जा रही है तथा आवश्यक होने पर और रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी। श्री यादव ने बताया कि बीस अक्तूबर से तीस नवम्बर तक चार सौ 36 विशेष त्योहार रेलगाडिय़ां चलाई जा रही हैं।श्री यादव ने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को जोडऩे वाली दभोई - चंदोद - केवडिय़ा रेलवे परियोजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसे इस वर्ष दिसम्बर में शुरू कर दिया जाएगा। मुम्?बई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के बारे में श्री यादव ने बताया कि वापी और वड़ोदरा के बीच दो सौ 37 किलोमीटर रेलमार्ग के निर्माण और डिजाइन के लिए अनुबंध दे दिया गया है। इस पर 24 हजार नौ सौ 85 करोड़ रुपए की लागत आएगी। गैर- टेक्निकल पोपुलर कैटेगरी परीक्षा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे अगले महीने की 15 तारीख से यह परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस के 26 वर्षीय उपनिरीक्षक ने अपनी सरकारी पिस्तौल से आज कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ऋतुराज के तौर पर हुई है। वह पश्चिम विहार (पश्चिम) थाने में तैनात थे, जो दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले में आता है। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ए कोआन ने बताया, " सुबह करीब सवा पांच बजे रनहोला थाने में एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उसके भाई ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है।" पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि उपनिरीक्षक ने आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा।

.jpg)


.jpg)





.jpg)












.jpg)



.jpg)