- Home
- देश
- नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर भारत सरकार ने फरवरी 2020 में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आने और जाने गतिविधि को रोकने के लिए कई कदम उठाए थे।सरकार ने अब भारत आने या जाने के इच्छुक विदेशी नागरिकों और भारतीय नागरिकों को अधिक श्रेणियों के लिए वीजा और यात्रा प्रतिबंधों में क्रमिक छूट देने का निर्णय लिया है। इस कारण से, अधिकृत हवाई अड्डों और बंदरगाह के आव्रजन चेक पोस्ट के माध्यम से हवाई या पानी के मार्गों से प्रवेश करने के लिए एक पर्यटक वीजा को छोड़कर, सभी ओसीआई और पीआईओ कार्ड धारकों और अन्य सभी विदेशी नागरिकों को किसी भी उद्देश्य के लिए भारत आने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। इसमें वंदे भारत मिशन, एयर ट्रांसपोर्ट बबल की व्यवस्था के तहत या नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अनुमति के अनुसार किसी भी गैर अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ानों द्वारा संचालित उड़ानें शामिल हैं। हालांकि ऐसे सभी यात्रियों को क्वारन्टीन और अन्य स्वास्थ्य / कोविड-19 मामलों के बारे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।इस श्रेणीबद्ध छूट के तहत भारत सरकार ने सभी मौजूदा वीजा (इलेक्ट्रॉनिक वीजा, टूरिस्ट वीजा और मेडिकल वीजा को छोड़कर) को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का फैसला किया है। यदि ऐसे वीजा की वैधता समाप्त हो गई है, तो उपयुक्त श्रेणियों के नए वीजा संबंधित भारतीय मिशन / डाक से प्राप्त किए जा सकते हैं। चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने के इच्छुक विदेशी नागरिक अपने मेडिकल परिचारकों के लिए मेडिकल वीजा सहित आवेदन कर सकते हैं। इसलिए, इस निर्णय से विदेशी नागरिक विभिन्न उद्देश्यों जैसे व्यवसाय, सम्मेलन, रोजगार, अध्ययन, अनुसंधान, चिकित्सा आदि के लिए भारत आने में सक्षम हो सकेंगे।
- नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ द्वारा विकसित टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र नाग का आज अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया।अब यह प्रक्षेपास्त्र थल सेना में शामिल होने के लिए तैयार है। प्रक्षेपास्त्र के दस परीक्षण किए गए जो पूरी तरह सफल रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ और थल सेना को टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र नाग के सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है। रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव सतीश रेड्डी ने भी प्रक्षेपास्त्र को तैयार करने में डीआरडीओ, थल सेना और उद्योग क्षेत्र के प्रयासों की सराहना की है।
- पटना। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प शामिल किए गए हैं जिनमें शिक्षा, गांव, उद्योग, किसानों के हित और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है।वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ इसे आज पटना में जारी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में सभी क्षेत्रों में बिहार के विकास की बात की गई है।श्रीमती सीतारामन ने कहा कि घोषणा पत्र में आत्मनिर्भर बिहार की बात है जहां रोजग़ार के नए अवसर पैदा होंगे। इसमें तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति और पंचायत स्तर पर प्रवासी मज़दूरों को रोजग़ार देने तथा उनके कौशल विकास की भी चर्चा है। कृषि के क्षेत्र में पार्टी ने एक नई कृषि निवेश नीति लाने और एक हजार नए किसान उत्पाद संगठनों के गठन का वायदा किया है। कोविड का टीका आने पर सभी लोगों को इसे मुफ्त उपलब्ध कराने की भी बात की गई है। भाजपा की राज्य ईकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य के शिक्षा विभाग में एक लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी की राज्य ईकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2022 तक गरीबों को तीस लाख पक्के घर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस लाख नौकरियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। श्री जायसवाल ने कहा कि स्व-सहायता संगठनों के ज़रिए एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
- ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में आवासीय इलाके में बिजली गिरने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे ठाणे में भारी बारिश के दौरान साहापुर तालुका के अधीन उबरमाली गांव के पलासपाड़ा कस्बे में बिजली गिरने की घटना हुयी । कदम ने बताया कि इलाके में एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि आसपास के कुछ घर भी इसकी चपेट में आए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘ बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 25 लोग घायल हो गए। उन्हें साहापुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'' ठाणे के डिप्टी कलेक्टर डॉ. शिवाजी पाटिल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। साहापुर के विधायक दौलत दरोडा भी बुधवार रात घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। ठाणे और पड़ोसी इलाकों में बुधवार शाम गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई।
- नागपुर। महाराष्ट्र के नंदुरबार में बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को नंदुरबार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नंदुरबार के एसपी महेंद्र पंडित ने बताया कि बुधवार को बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत जा रही थी। इसमें करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंची थी, तभी अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के सीधे नीचे गिरने की वजह से ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
- तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में बुधवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक दंपति काम पर जा रहा था और उनके साथ उनकी बेटी भी थी। रास्ते में तीनों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को मर्चुरी में भिजवाया, वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारा गया परिवार जिले के गांव सरहाली का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार ये एक ईंट भ_े पर काम करते थे। रोज की तरह बुधवार सुबह जब दंपति काम पर जा रहा था तो बेटी भी साथ ही थी। अचानक तरनतारन शहर के पास अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर पट्टी मोड़ किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे तीनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सरहाली की पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल स्थित मर्चुरी में भेज दिया। इस मामले की जांच में जुटे एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।
- गोपेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तैयार किए जा रहे बदरीनाथ के मास्टर प्लान के लिए 424 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है । बदरीनाथ में स्थानीय लोगों के साथ मास्टर प्लान पर चर्चा के दौरान पर्यटन और धर्मस्व सचिव दिलीप जावलकर ने यह जानकारी साझा की ।बदरीनाथ की महानिर्माण योजना के विषय में जावलकर ने व्यापारियों, तीर्थ पुरोहितों तथा हक-हकूकधारियों को जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में उनकी आपत्तियां सुनने के अलावा उनकी शंकाओं का निवारण करने का भी प्रयास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में तैयार यह एक दूरदर्शी योजना है जिसके लिए 424 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचेगा तथा आध्यात्मिक क्षेत्र बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी । बदरीनाथ मास्टर प्लान तीन चरणों में प्रस्तावित है। पहले चरण में शेष नेत्र एवं बदरीश झील का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में बदरीनाथ धाम परिसर तथा आसपास के स्थलों का सौंदर्यीकरण तथा विस्तारीकरण होना है और इसके बाद तीसरे चरण में शेष नेत्र से बदरीनाथ मंदिर तक आस्थापथ का निर्माण प्रस्तावित है।
- नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य खरीद एजेंसियों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 20.81 करोड़ रुपये के 106.88 लाख टन धान की खरीद की है।एक सरकारी बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है, खरीद विपणन सत्र 2020-21 के लिए धान की खरीद ने अब अच्छी गति पकड़ी है, जिसमें सात खरीद करने वाले राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 9.37 लाख किसानों से 106.88 लाख टन से अधिक की खरीद की गयी जिसकी कीमत 18 हजार 880 रुपये प्रति टन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के हिसाब से 20,180.50 करोड़ रुपये है। खरीफ विपणन सत्र 2019-20 की समान अवधि में 84.88 लाख टन की खरीद के मुकाबले इस वर्ष धान की खरीद 26 प्रतिशत अधिक है। बयान में कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एमएसपी के तहत कपास की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। बयान में कहा गया कि 20 अक्टूबर तक कुल 668.42 करोड़ रुपये मूल्य के 2,36,748 गांठ कपास की खरीद की जा चुकी है, जिससे 46 हजार 706 किसानों को लाभ हुआ है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2335 गांठों की खरीद की गई थी। तिलहनों, दलहनों और नारियल गरी की भी खरीदी की जा रहा है।
- भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में कोविड-19 का इलाज करा रही 60 वर्षीय एक महिला ने मंगलवार की रात अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बाग सेवनिया पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार चौकसे ने बुधवार को बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में आया है कि त्रिवेणी बाई मीणा ने एम्स भोपाल की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमित थी और होशंगाबाद जिले के बाबई पुलिस थाना इलाके खेडी गांव की रहने वाली थी। चौकसे ने बताया कि रात को करीब 12 बजे पता चला कि वह अपने बिस्तर पर नहीं थी, जिसके बाद उसकी तलाश की गई और बाद में खिड़की के सामने नीचे बाहर जमीन पर वह मृत पड़ी मिली। उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि ड्यूटी पर तैनात नर्स ने उसे खिड़की पर देखा था, लेकिन कूदते हुए नहीं देखा। चौकसे ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित होने से वह अवसाद में चली गई थी और इसी की चलते संभवत: उसने आत्महत्या की होगी। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है। इसी बीच, एम्स भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि वह कोविड-19 संक्रमित थी और 17 अक्टूबर को एम्स भोपाल में भर्ती हुई थी। तब से अन्य कोरोना वायरस मरीजों की तरह उसका भी अस्पताल में बराबर इलाज चल रहा था।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज पंचायती राज अधिनियम- 1989 को जम्मू कश्मीर में लागू करने की मंजूरी दे दी। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि इस पहल से देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली लागू हो जायेगी। श्री जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर में और गृहमंत्री ने संसद में ऐसा करने का आश्वासन दिया था।मंत्रिमंडल ने जम्मू कश्मीर में चालू सीजन में सेब की खरीद के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना के विस्तार को भी मंजूरी दी। केंद्रीय खरीद एजेंसी राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड- नैफेड सेब की खरीद करेगी। इस योजना के तहत 12 लाख मीट्रिक टन सेब की खरीद की जा सकती है। केंद्रीय एजेंसी जम्मू कश्मीर के सेब उत्पादकों से राज्य द्वारा निर्धारित एजेंसी, योजना और विपणन निदेशालय तथा कश्मीर बागवानी प्रसंस्करण और विपणन निगम के जरिये खरीद करेगी। सेब उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण-डीबीटी के जरिये भुगतान किया जाएगा।सरकार ने इसके लिये नैफेड को 2 हजार 500 करोड़ रूपये की सरकारी गारण्टी के उपयोग की अनुमति दी है। खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह के नुकसान को केंद्र सरकार और जम्मू कश्मीर प्रशासन बराबर -बराबर वहन करेंगे।
- नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने राज्यों में चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा भीड़ से बचने के नियमों के पालन में ढिलाई बरतने को गंभीरता से लिया है। आयोग ने आज राजनीतिक दलों को फिर सलाह दी है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता और सावधानी बरती जाये। आयोग ने कहा है कि राज्यों के मुख्?य चुनाव अधिकारियों और जिले के अन्य अधिकारियों को चाहिए कि वे जिम्मेदार उम्मीदवारों और आयोजकों के खिलाफ उपयुक्त कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करें।चुनाव वाले राज्यों की सरकारों और मुख्य चुनाव अधिकारियों को अलग से चुनााव संबंधी दिशानिर्देशों के सख्ती से अनुपालन के निर्देश जारी किये गये हैं। सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दलों के महासचिवों और अध्यक्षों को लिखे पत्र में आयोग ने कहा है कि सुरक्षित दूरी बनाये रखने के नियम का खुला उल्लंघन करते हुए जनसभाओं में भारी भीड़ एकत्र करने की कई घटनाएं सामने आयी हैं। आयोग को पता चला है कि राजनीतिक दलों के नेता और प्रचारक बिना मास्क पहने भीड़ को सम्बोधित कर रहे हैं। आयोग ने कहा है कि इस तरह के उदाहरण दिशा निर्देशों और निर्देशों का पूरी तरह उल्लंघन है।आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार ऐसा करके न केवल आयोग के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि महामारी के दौरान जनता और स्वयं को संक्रमण के खतरे में डाल रहे हैं।
- मेदिनीनगर। झारखंड में पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे एक मकान में घुस गयी जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पाटन थाना प्रभारी विष्णुदेव सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि हादसे में मारे गये दोनों लोग पाटन थाना क्षेत्र के ही पकरी गांव के रहने वाले थे। इनकी पहचान सींटू दुबे (14) और आनंद दुबे (30) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये दोनों लोगों में से एक नौंवी कक्षा का छात्र था और दूसरा निजी क्षेत्र की एक कंपनी का कर्मचारी था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों दशहरा के अवकाश के मौके पर बाइक से अपने-अपने घर लौट रहे थे।
-
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 88 .81 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 67 लाख 95 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर में निरंतर सुधार होने से संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है और इस समय केवल 9.67 प्रतिशत लोग संक्रमित हैं। इस समय देश में कोविड-19 के केवल सात लाख 40 हजार रोगी हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान 54 हजार 44 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब देश में कोविड-19 के मामले 76 लाख से अधिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार की प्रभावी रणनीति और टैस्ट, ट्रैक और ट्रीट की पहल से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है और मृत्यु दर में कमी आई है। इस समय भारत में मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है जो वैश्विक स्तर पर सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। पिछले 24 घंटों के दौरान 717 रोगियों की मौत होने से देश में मरने वालों की संख्याबढ़ कर एक लाख 15 हजार 914 हो गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दस लाख 83 हजार से अधिक कोविड जांच की गई। अब तक देश में नौ करोड़ 72 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने पर टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य परिचय पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।महत्वाकांक्षी एनडीएचएम कार्यक्रम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में की थी। कार्यक्रम के अनुसार मिशन के तहत नामांकित प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य परिचय पत्र मिलेगा जो चिकित्सा सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, एनडीएचएम, जैसा यह आज मौजूदा रूप में है, एनडीएचएम द्वारा तैयार की जा रही डिजिटल पारिस्थितिकी के तहत सेवा प्राप्त करने के लिए डिजिटल आईडी या स्वास्थ्य आईडी को आवश्यक नहीं बनाता। इसलिए यह कहना सही व्याख्या नहीं है कि यह टीकाकरण के लिए आवश्यक होगा और जिनके पास यह नहीं है, उन्हें टीका नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर लाभार्थियों के पास स्वास्थ्य परिचय पत्र पहीं है तो अन्य परिचय पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। भूषण ने कहा कि यह लगभग चुनावी परिदृश्य जैसा होगा जहां कई परिचय पत्र का इस्तेमाल किया जाता है और किसी को वोट डालने से नहीं रोका जाता। इसी तरह कोई भी टीकाकरण से वंचित नहीं होगा। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले कहा कि भारत मजबूत टीका प्रदान प्रणाली तैयार करने पर काम कर रहा है और मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नए स्वास्थ्य डिजिटल कार्ड के साथ इसका डिजिटल नेटवर्क इस्तेमाल किया जाएगा।
- दतिया। मध्यप्रदेश में दतिया जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर दूर भाण्डेर कस्बे के सर्राफा बाजार स्थित एक घर में मंगलवार को रसोई गैस के सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ लोग बुरी तरह झुलस गये।भाण्डेर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह मंडेलिया ने बताया कि सर्राफा बाजार में रहने वाले राजू पंसारी के घर में रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में झुलसे मीरा पंसारी (60), लक्ष्मण साहू (61) और नसीब खान (30) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनका जिला चिकित्सालय दतिया में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पंसारी परिवार की महिलाएं जब खाना बना रहीं थी, तभी रसोई गैस के सिलेंडर से रिसाव होने लगा और उसने अचानक आग पकड़ ली और उसमें विस्फोट हो गया। (प्रतिकात्मक फोटो)---
- -उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले 2-3 दिनों में हट सकता हैनई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में पिछले एक महीने में तीसरी बार बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम, झारखंड , मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, गुजरात में जिन हिस्सों में अभी भी दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय है, उसके अगले दो-तीन दिन में वहां से हटने के लिए सही वातावरण तैयार हो रहा है।गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून इस साल देरी से लौट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना। अगले 48 घंटे में इसके और गहरे होने और शुरुआत में उत्तर-पश्चिम में बढऩे और अगले तीन दिन में उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढऩे का अनुमान है। विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन में बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, इसके बाद यह ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्र की ओर बढ़ेगा जिससे उत्तरी-पूर्वी भारत में 22-24 अक्टूबर तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान है। कम दबाव के क्षेत्र के कारण दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं 22 अक्टूबर को बेहद भारी बारिश (115.6-204.4 मिली मीटर प्रति दिन) होने का अनुमान है। नगालैंड, मणपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 अक्टूबर को जबकि असम और मेघालय में 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। (file photo)-
- कोलकाता। कोविड-19 महामारी और उसके चलते भीड़भाड़ पर रोक के कारण कोलकाता में दशहरा उत्सव और रावण दहन के आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य ने यह जानकारी दी।साल्ट लेक सेंट्रल पार्क में 26 अक्टूबर की शाम को सांस्कृतिक संसद समिति और सन्मार्ग के कार्यकारी सदस्यों की उपस्थिति में रावण के 20 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पिछले वर्षों के विपरीत इस साल यह कार्यक्रम हजारों लोगों द्वारा लिंक पर क्लिक करके डिजिटल तरीके से देखने की संभावना है। पहले हजारों लोग इस विशाल मैदान में रावण दहन देखने पहुंचते थे। प्रवक्ता ने कहा, हमें यह कार्यक्रम करने की अनुमति दी तो गयी है लेकिन हमसे यह कार्यक्रम सादे ढंग से करने को कहा गया है। समिति के कार्यकारी सदस्य ही मौजूद रहेंगे और आम लोगों के लिए पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतले जलायेंगे और ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि कोरोना वायरस भी इस आग में जल जाये। इस बार दशहरा बुराई और इस जानलेवा बीमारी पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हेागा। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को सभी सामुदायिक पूजा पंडालों को प्रवेश निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया और कहा कि बड़ी पूजा की स्थिति में लोग पंडाल से दस मीटर की दूरी पर देवी की झलक पा सकते हैं जबकि छोटी पूजा की स्थिति में लोग पांच मीटर दूर से दर्शन कर सकते हैं। (file photo)
- नई दिल्ली। केन्द्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा है कि सरकार ने कई पहल की हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इस्पात के उपयोग को बढ़ावा देंगी।मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि सरकार ने चावल से इथेनॉल का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है। श्री प्रधान ने कहा है कि इसके लिए कई डिस्टिलरी और रिफाइनरियां स्थापित की जाएंगी, जिससे इस्?पात उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।इस्पात मंत्री ने बताया कि एक लाख करोड़ रुपये के एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर कोष से धन का वितरण किया जा रहा है। कई क्षेत्रों की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में पहचान हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच से छह वर्षों के दौरान डेढ करोड मीट्रिक टन बायो गैस का उत्पादन किया जाएगा। श्री प्रधान ने कहा कि ये उपाय इस्पात के उपयोग को बढ़ावा देंगे और इसका उद्देश्य प्रतिव्यक्ति इस्पात खपत में 74 किलोग्राम की वृद्धि करना है।
- बेंगलुरु। कर्नाटक के परिवहन विभाग ने कहा है राज्य में हेलमेट पहने बिना दो पहिया वाहन चलाने पर तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा। परिवहन और सड़क सुरक्षा आयुक्त ने 16 अक्टूबर के एक पत्र में सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को मोटर वाहन कानून की संबंधित धाराओं के तहत हेलमेट नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूलने को कहा है और तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो जाएगा।अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है । पत्र में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त सड़क सुरक्षा कमेटी के निर्देशों के बाद इस संबंध में फैसला किया गया। कमेटी ने सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए मुख्य सचिव और अन्य हितधारकों के साथ बैठक की थी। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मोटर वाहन कानून की धारा 129 के तहत दोपहिया वाहन इस्तेमाल करने वाले चार साल से अधिक उम्र वालों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है और कर्नाटक मोटर वाहन नियम में बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है । लोगों के विरोध के बाद पिछले साल सितंबर में राज्य सरकार ने हेलमेट नहीं पहनने पर जुर्माना राशि 1,000 रुपये से घटाकर 5,00 रुपये कर दी थी।
- नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की सीमा दस प्रतिशत बढ़ा दी गई है। केंद्र ने इस सम्बंध में निर्वाचन आयोग की सिफारिश स्वीकार कर ली है।आयोग ने कहा था कि कोविड-19 के मद्देनजऱ उम्मीदवारों को प्रचार में मुश्किलें आ रही हैं इसलिए उन्हें ज्यादा खर्च करने की अनुमति दी जाए। विधि मंत्रालय ने कल रात इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार अब 77 लाख रुपये खर्च कर सकेगा। पहले यह सीमा 70 लाख रुपये थी। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार खर्च की सीमा बढ़ाई गई थी। विधानसभा चुनाव के लिए खर्च की सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 30 लाख 80 हजार रुपये कर दी गई है।-----
- आगरा। आगरा के अछनेरा थाना के तहत किरावली क्षेत्र में मंगलवार को एक रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। अछनेरा थाना के निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि एक बाइक पर एक महिला सहित तीन लोग जा रहे थे। इनमें से एक पति-पत्नी थे। किरावली क्षेत्र में एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
- बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर संभाग के चुरु जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ट्रक और बाइक की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी राधेश्याम ने मंगलवार को बताया कि तारानगर-सरदारशहर राजमार्ग पर बालिया बस स्टैण्ड पर पराली चारे से भरे एक ओवरलोड ट्रक और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार विक्रम कस्वां, मांगीलाल कस्वां, गोलू कस्वां तथा सुरेश कस्वां की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष की थी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में ट्रक चालक के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 तथा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- नयी दिल्ली। छात्र नए नियमों के अनुसार अब कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के फाउंडेशन कोर्स में अस्थायी तौर पर प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि, अस्थायी प्रवेश उम्मीदवार द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेने के बाद ही नियमित किया जाएगा। नए नियम छात्रों को वर्तमान समय से छह महीने पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनने में सक्षम बनाएंगे।आईसीएआई के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा, संस्थान को हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट विनियम, 1988 के नियम 25ई, 25एफ और 28एफ में संशोधन के लिए सरकार की मंजूरी मिली, जो कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को आईसीएआई के फाउंडेशन कोर्स में अस्थायी तौर पर पंजीकरण कराने में सक्षम बनाता है। हालांकि, पाठ्यक्रम के लिए अस्थायी प्रवेश उम्मीदवार के 12 वीं की परीक्षा उत्तीण करने के आधार पर ही नियमित होगा।'' उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के पीछे का मूल उद्देश्य छात्रों को कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फाउंडेशन कोर्स में अस्थायी तौर पर पंजीकरण करने की अनुमति देना है। गुप्ता ने कहा, ‘‘इससे छात्रों को कक्षा 11वीं और 12वीं करते हुए फाउंडेशन कोर्स के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी। इस प्रकार छात्रों के पास अपना ज्ञान अद्यतन करने और सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए बैठने और उसे उत्तीर्ण करने लिए अपेक्षित तकनीक हासिल करने का पर्याप्त समय होगा। आईसीएआई, फाउंडेशन के छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रदान करता है जिसे कभी भी, कहीं भी, लिया जा सकता है।
- कोलकाता। शहर के एंतल्ली क्षेत्र में मंगलवार को एक पुरानी इमारत के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह कॉन्वेंट मार्ग स्थित दो मंजिला एक जर्जर इमारत गिर गई जिसके मलबे में एक व्यक्ति फंस गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि मृत व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है और मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की कोई खबर नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के लोग मलबे को हटाने के काम में लगे हैं।
- चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर गांव स्थित प्राचीन वाल्मीकि आश्रम के पास बोलेरो ने एक महिला व उसके मासूम बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और साथ मेें मौजूद भतीजी बाल-बाल बच गई।पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया, जहां मासूम की मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अगरहुडा गांव के गिरधारापुरवा निवासी निशा देवी (25) पत्नी रामबाबू सोमवार को अपने दो वर्षीय पुत्र सुधीर व भतीजी अंजू (6) पुत्री बलरामदास के साथ वाल्मीकि आश्रम स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी। आश्रम पहुंचने से पहले ही प्रयागराज की ओर से आ रही एक बोलेरो ने निशा व उसके बेटे सुधीर को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मासूम सुधीर व उसकी मां निशा घायल हो गईं और भतीजी अंजू बाल-बाल बच गई। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। श्री शर्मा ने यह भी बताया कि आरोपी बोलोरो मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

.jpg)
.jpg)





.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)







.jpg)