- Home
- देश
- रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसाहरिद्वार। रुड़की में रोडवेज बस अड्डे के सामने हाईवे पर सवारियां उतार रही प्राइवेट बस में बैठी महिला को खिड़की से बाहर सिर निकालना भारी पड़ गया। इस दौरान महिला का सिर पीछे से आ रही एक बस की चपेट में आ गया। गर्दन टूटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक शव नीचे उतारकर फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार हेमा (29) पत्नी विनोद कुमार निवासी गांव डिमाना, जिला बागपत (यूपी) शनिवार को अपने भाई अर्जुन के साथ प्राइवेट बस से हरिद्वार जा रही थीं। रुड़की में रोडवेज बस अड्डे के पास हाईवे पर ही बस रोककर ड्राइवर सवारियां उतारने लगा। पुलिस ने यह भी बताया कि बस रुकने पर हेमा खिड़की से सिर निकालकर बाहर देख रही थीं। इस बीच पीछे से आ रही एक बस की चपेट में उनका सिर आ गया और गर्दन टूट गई। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आरोपी ड्राइवर और आरोपी कंडक्टर ने शव को नीचे उतारा और बस लेकर फरार हो गए। मृतका के भाई ने परिजनों को सूचना दी। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कोरोनाकाल में पीएम मोदी का 7वां संबोधनफेस्टिवल सीजन में कोरोना की स्थिति पर बोल सकते हैंनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मोदी ने यह नहीं बताया कि किस बारे में बात करेंगे, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे फेस्टिवल सीजन के बीच कोरोना की स्थिति पर बोल सकते हैं। साथ ही त्योहारों पर संक्रमण से बचने के उपायों पर बात कर सकते हैं। कोरोनाकाल में देश के नाम मोदी का यह 7वां संदेश होगा। इससे पहले 30 जून के संबोधन में वे 16 मिनट बोले थे।

- हापुड़ (उप्र)। कोतवाली पिलखुवा पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद नौ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से हथियार तथा छह दिन पूर्व लाखों रुपये का माल लदा लूटा गया ट्रक बरामद हुआ है।कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि छह दिन पूर्व सशस्त्र बदमाशों ने हिन्दुस्तान लीवर का लाखों रुपये के माल से भरा ट्रक लूट लिया था। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश टेक्सटाइल सेंटर में मौजूद हैं। सोमवार को पुलिस वहां पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जबावी कार्रवाई की और नौ बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान अजय यादव नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आठ बदमाशों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के बताए गए स्थान पर लूटा गया ट्रक बरामद हुआ जिसमें करीब 25 लाख रुपये का माल लदा था। इन लोगों के पास से तमंचे, कारतूस, चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ जारी है, ताकि कुछ और घटनाओं का खुलासा हो सके।
- चेन्नई। चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों के पास पेट्रोलियम जैली और बालों के जेल में छिपाकर रखा गया 33 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीमाशुल्क विभाग की ओर से सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार अधिकारियों ने कुवैत से आए आंध्र प्रदेश के एक निवासी को संदेह के आधार पर रोका। उसके सामान की तलाशी के दौरान पेट्रोलियम जैली के एक छोटे कंटेनर में छिपाकर रखी गईं सोने के 16 छड़ें बरामद हुईं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरान 365 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 19.14 लाख रुपये हैं।एक और मामले में दुबई से आए चेन्नई के निवासी को रोका गया। उसके सामान की तलाशी के दौरान बालों के जैल की नौ ट्यूब मिलीं। ट्यूबों की जांच के दौरान वह सामान्य वजन से भारी लगीं। उन्हें काटा गया तो उनमें सुनहरे भूरे रंग का गाढ़ा पेस्ट मिला, जिसके सोने का पेस्ट होने का संदेह हुआ। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसे अलग किया गया तो 270 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 14.16 लाख रुपये है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुल 33.30 लाख रुपये का 635 ग्राम सोना बरामद हुआ है। मामले की जांच जारी है।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को असम में 694 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले देश के पहले मल्टी मॉडल लाजिस्टिक्स पार्क की आधार शिला रखेंगे।एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है। इस मल्टी मॉडल लाजिस्टिक पार्क को सरकार की महत्वकांक्षी भारत माला परियोजना के तहत विकसित किया जायेगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल असम में अपनी तरह के पहले मल्टी-मॉडल लाजिस्टक पार्क की आधार शिला रखेंगे। कार्यक्रम वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित किया जायेगा। वक्तव्य में कहा गया है कि 693.97 करोड़ रुपये की लागत वाले से तैयार होने वाले इस पार्क तक हवाई, सड़क, रेल और जलमार्ग से सीधे संपर्क उपलब्ध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र प्रसाद, वीके सिंह और केन्द्र तथा राज्य सरकार के अधिकारी भी उपस्थित होंगे।
- श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को यह घटना जिले बिजबेहरा इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि निरीक्षक मोहम्मद अशरफ भट को बिजबेहरा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भट फिलहाल पुलवामा जिले के लेथपुरा में पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में तैनात थे। (प्रतिकात्मक फोटो)
- गुमला। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना अंतर्गत खुरशुता गांव के समीप सड़क किनारे सोमवार को पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किया है।चैनपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की टांगी (धारदार हथियार) से काट कर हत्या की गई है। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नटापोल गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विनोद एक्का और बिंदोरा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय राहुल तिर्की के रूप में की गई है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि युवकों की हत्या आपसी दुश्मनी के कारण हो सकती है लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी पुष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
- मुंबई । टीवी अभिनेत्री जरीना रोशन खान का सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी। उन्होंने धारावाहिक “कुमकुम भाग्य” में इंदु दादी का किरदार निभाया था। वह 57 वर्ष की थीं। लोकप्रिय दैनिक धारावाहिक “कुमकुम भाग्य” के अलावा खान ने धारावाहिक “ये रिश्ता क्या कहलाता है” और “विद्या” में भी काम किया था। अभिनेत्री की बेटी हुमेरा खान ने कहा कि उनकी मां का सोमवार शाम साढ़े चार बजे निधन हुआ। उन्होंने बताया, “उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं थी। एक हफ्ते पहले वह ‘कुमकुम भाग्य' के लिये शूटिंग कर रही थीं। अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और हम उन्हें लेकर अस्पताल गए।” उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा” को बताया, “वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमें बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।” शो में खान के साथ काम करने वाले अनुराग शर्मा ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री की मौत की खबर सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ। शर्मा ने कहा, “वह मजबूत और ऊर्जावान महिला थीं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब नहीं हैं।
- नयी दिल्ली । उत्तर पश्चिम दिल्ली के आजादपुर इलाके में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर उसे सूचना मिली की आजादपुर के जी ब्लॉक में स्थित गोल्ड फैक्टरी में सेप्टिक टैंक साफ करते वक्त तीन मजदूर बेहोश हो गए हैं। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक सूचना रविवार की शाम करीब 6.45 बजे मिली और इसके बाद बचाव कार्य के लिए चार दमकल वाहन मौके पर भेज गए। पुलिस ने बताया कि बड़ा बाग स्थित जीडी करनाल रोड औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में सोने और चांदी की जंजीर बनती है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में रसायनों का इस्तेमाल गहनों को बनाने में इस्तेमाल होता है और सेप्टिक टैंक का इस्तेमाल उन्हें साफ करने में किया जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी मालिक राजेंद्र सोनी ने टैंक को साफ करने का ठेका नजफगढ़ निवासी प्रमोद डांगी (35) को दिया था। उत्तर पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया, टैंक को साफ कर रहे सात लोगों में तीन बेहोश हो गए। उन्हें बीजेआरएफ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर दो लोगों- इदरीस (45) और सलीम (45) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों उत्तर प्रदेश के खुर्जा के रहने वाले थे।'उन्होंने बताया कि अब्दुल सद्दाम (35), सलीम (35) और मंसूर (38) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि इस्लाम (40) का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है उपायुक्त ने बताया कि फक्टरी मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मजदूर सुरक्षा उपकरण नहीं पहने हुए थे और 400 रुपये की दिहाड़ी के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विज्ञान और नवाचार में अच्छी तरह योजनाबद्ध निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में निवेश करने वाले समाज दुनिया का भविष्य तय करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें सहयोग और जन भागीदारी की प्रमुख भूमिका होगी।मोदी ने ग्रैंड चैलेंजेज कार्यक्रम की वार्षिक बैठक 2020 के उद्घाटन समारोह में कहा, भविष्य को उन समाजों द्वारा आकार दिया जाएगा, जो विज्ञान तथा नवाचार में निवेश करते हैं।'' उन्होंने कहा कि इन निवेशों के संबंध में पहले से ही अच्छी तरह योजनाएं बनानी चाहिएं और इसे अदूरदर्शी तरीके से नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सही समय पर फायदा लेने के लिए पहले से विज्ञान और नवाचार में निवेश करने की जरूरत है। नवाचार की यात्रा को सहयोग, लोक भागीदारी से आकार देना चाहिए, क्योंकि विज्ञान कभी भी एकाकी समृद्ध नहीं हो सकता। मोदी ने कहा कि यह बैठक प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ भारत में आयोजित होनी थी, लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों के कारण इसे आभासी रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को हल करने पर विचार-विमर्श करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक और नवाचार करने वाले एक साथ आते हैं।
- पलामू। झारखंड में सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया के चरवाडीह गांव में सोमवार को एक कंटेनर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर पलट गया और उस पर सवार 6 भैंस समेत एक युवक की मौत हो गई। युवक भैसों के बीच ही बैठा था। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से भाग निकला।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर की टक्कर एक स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में ट्रक से हो गई। हादसा महुआ मोड़ के पास हुआ। कंटेनर में करीब 28 भैंस लदे हुए थे और एक युवक उनके बीच बैठा था। रांची से आ रहे कंटेनर के सामने एक स्कॉर्पियो आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया और उसमें सवार 6 भैंस व युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत भैंसों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। बाकी भैंस ग्रामीणों को उनकी देखरेख करने के लिए दे दी गई। मृत युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
- देहरादून। देश के पहले फुल वर्चुअल होम स्कूल सीज ग्लोबल इंस्टीटयूट का रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया।उत्तराखंड से संचालित होने वाले पहले फुल वर्चुअल होम स्कूल के जरिए भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक गणित, विज्ञान तथा भारतीय शास्त्रीय संगीत, संस्कृति, कला और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी और संस्कृत को भी कैम्ब्रिज बोर्ड के माध्यम से संबद्ध विश्व भर के स्कूल पढ़ा पायेंगे।यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्चुअल होम स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के लोग जुड़े वर्चुअली जुडे हुए थे। उद्घाटन अवसर पर संस्थान की संस्थापक रीना त्यागी ने कहा कि वर्चुअल होम स्कूल, स्कूली शिक्षा के विकल्प के रूप में कार्य करता है जिससे बच्चे का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा एक विषय में कमजोर लेकिन दूसरे में मजबूत हो सकता है और ऐसे में माता-पिता के पास बच्चे की रूचि के अनुरूप विषय चुनने का विकल्प होता है। विशेषज्ञों ने बताया कि होम स्कूलिंग में परीक्षाएँ तनाव मुक्त होती हैं और बच्चे में अपनी तैयारी के अनुसार परीक्षा देने का लचीलापन होता है।---
- देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग द्वारा प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर के पास विकसित बद्रीवन में उस क्षेत्र के अनुकूल स्थानिक प्रजातियों जैसे बद्री तुलसी, बद्री फल, ब्रदी वृक्ष तथा भोजपत्र के पौधे लगाए गए हैं जो पर्यटकों को आकृष्ट करने के अलावा उनकी जानकारी भी बढ़ाएंगे।वन विभाग की शोध शाखा के मुख्य संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर के रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एकड़ से अधिक जमीन पर विकसित बद्रीवन में सभी प्रजातियों के पौधों के साथ ही स्टील के साइनबोर्ड भी लगे हैं जिनपर हिंदी और अंग्रेजी में पौधे से जुडी सभी जानकारियां भी हैं। वन अधिकारी ने बताया कि बद्री वृक्ष के फलों और पत्तियों में एक विशेष प्रकार की खुश्बू होती है और उनसे धूपबत्ती बनायी जाती है। बौद्ध धर्म में भी पवित्र माने जाने वाले इस वृक्ष में कई औषधीय गुण हैं और इनका आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, इसकी लकड़ी का उपयोग फर्नीचर बनाने, ईंधन और चारकोल के रूप में तथा पेंसिल बनाने में भी होता है। उन्होंने बताया कि इसकी नयी टहनियों का इस्तेमाल गुर्दे की समस्याओं को दूर करने में किया जाता है।इसके अलावा, चतुर्वेदी ने बताया कि बदरीनाथ क्षेत्र में पाया जाने वाला भोजपत्र का पेड़ भी काफी महत्वपूर्ण है। पुराने जमाने में उसकी छाल का उपयोग लिखने में तथा औषधि बनाने में किया जाता है। उन्होंने बताया, प्राचीन समय में बदरीनाथ मंदिर जाने वाले लोग भोजपत्र को अपने पांवों के नीचे बांध लेते थे जिससे उनकी यात्रा आरामदायक रहती थी। इसका उपयोग विभिन्न यंत्र बनाने में भी होता है। इसी प्रकार हिमालय में दो हजार से लेकर 3,700 फीट की उंचाई पर पाई जाने वाली झाड़ी बद्रीफल के बारे में माना जाता है कि घाटी में अपनी तपस्या के दौरान भगवान विष्णु ने यही फल खाए थे। बदरीनाथ घाटी में बहुतायत से उगने वाली बद्री तुलसी को बदरीनाथ मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। बद्री तुलसी की सुगंध बहुत अच्छी होती है जो लंबे समय तक चलती है। इस प्रजाति के भी बहुत से औषधीय गुण हैं जो कई रोगों के इलाज में उपयोग की जाती है। वन अधिकारी ने बताया कि एक ताजा शोध में पता चला है कि इसमें जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की अदभुत क्षमता है और सामान्य तुलसी तथा अन्य पौधों के मुकाबले यह 12 प्रतिशत ज्यादा कार्बन सोख सकती है।
- मथुरा। जिले में एक किशोरी ने अपने दो वर्षीय मौसेरे भाई की कथित रूप से हाथों की नसें काटकर खुद की भी हाथों की नसें काट लीं। बच्चे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं युवती का इलाज किया जा रहा है । इस मामले में बच्चे की मां ने अपनी भांजी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयशंकर सिंह ने बताया, महिला कांस्टेबल रेशमा के दो वर्षीय बेटे दुष्यन्त उर्फ लड्डू की हत्या के मामले में आरोपी पूजा (18) की हालत स्थिर बनी हुई है। लेकिन हम मामले को कई अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। उन्होंने कहा, इसके पीछे पबजी जैसे गेम या कोई और भी कारण हो सकता है या उसे घर नहीं जाने देने की भी वजह हो सकती है। गौरतलब है कि पुलिस लाइन में रह रही महिला सिपाही रेशमा मथुरा में तैनात हैं जबकि उनके पति सूरज भी सिपाही हैं और हाथरस के सहपऊ थाने में तैनात हैं। रेशमा की भांजी पूजा एक साल से उनके साथ रह रही थी।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ग्रैंड चैलेंजेस की वार्षिक बैठक- जी.सी.ए.एम.-2020 के उदघाटन सत्र में ऑनलाइन मुख्य भाषण देंगे। जी.सी.ए.एम.- पिछले 15 वर्षों से स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार को बढ़ावा दे रहा है।जी.सी.ए.एम-2020 का आयोजन इस महीने की 21 तारीख तक होगा। इसमें दुनियाभर के नेता, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शोधकर्ता हिस्सा लेंगे। इस आयोजन से नीति निर्माता और वैज्ञानिक एक साथ आएंगे और इंडिया फॉर द वर्ल्ड के नारे के साथ कोविड-19 की चुनौती से निपटने पर जोर देंगे। इस आयोजन में वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिक गठबंधनों पर भी जोर दिया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 40 देशों के लगभग 1600 सौ लोग भाग लेंगे।आयोजन की मेजबानी बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद, नीति आयोग तथा ग्रैंड चैलेंजेस-कनाडा और यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड वेलकम संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आरंभिक वक्तव्य देंगे। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स शुरूआती चर्चा प्रस्तुत करेंगे।ग्रैंड चैलेंजेस इंडिया की स्थापना वर्ष-2012 में जैव प्रौद्योगिकी विभाग और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने की थी। यह सभी की भागीदारी भी आमंत्रित करता है। ग्रैंड चैलेंजेस इंडिया कृषि, पोषण, स्वच्छता, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम करता है।
- कोलकाता। मध्य कोलकाता के बड़ा बाजार क्षेत्र में रविवार को एक इमारत की तीसरी मंजिल में आग लग जाने से तीन व्यक्ति झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि चार दमकल गाडिय़ों ने एक घंटे के अंदर आग पर काबू पाया, जो सुबह के वक्त इस इमारत के एक रसोईघर से लगी थी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, तीन लोग झुलस गये, जिन्हें दमकल गाडिय़ों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया। अधिकारियों के मुताबिक घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भवन में एक बीमा कंपनी का कार्यालय है। जो लोग जख्मी हुए हैं, वे इसी भवन में रहते हैं।-
- जबलपुर (मध्यप्रदेश)। जबलपुर से तीन दिन पहले अपहृत 13 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई है। उसका शव यहां से 20 किलोमीटर दूर ग्राम बिछुआ के समीप बरगी बांध नहर में आज सुबह तैरता हुआ मिला।गोरखपुर इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया, ट्रांसपोर्ट व्यापारी के अपहृत बेटे का शव आज सुबह पनागर थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव के पास बरगी बांध नहर में मिला। बालक के गले में गमछा बंधा हुआ था, इससे प्रतीत होता है कि आरोपियों ने उसकी हत्या गला दबाकर की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उन्हें शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि जबलपुर शहर के धनवंतरी नगर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यापारी के बेटे का गुरुवार की शाम अपहरण हो गया था। वह घर के पास ही दुकान से मैगी लेने गया था। अपहरणकर्ताओं ने गुरुवार को ही फोन करके उसके परिजन से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। शर्मा ने बताया कि अपहरणकर्ता ने कुछ देर बात बच्चे के पिता को फोन कर उक्त रकम की मांग करते हुए पुलिस को इसकी सूचना नहीं देने की धमकी दी थी। शुक्रवार सुबह भी उसके मां को फोन करके रकम मांगी गई और पुलिस को सूचना देने पर गुस्सा जताते हुए अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। (प्रतिकात्मक फोटो)
- आगरा । उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में रविवार को पटाखों के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गये। आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहन पी बोत्रे ने बताया की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में चमन मसूरी नामक व्यक्ति के घर में पटाखे रखे हुए थे जिसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि चार लोग झुलस गये जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस तरह का पटाखा गोदाम बनाने की अनुमति चमन मसूरी के पास थी या नहीं।
- तिरुपातूर। तमिलनाडु में रविवार को तिरुपति जा रहे एक निजी हेलीकॉप्टर को खराब दृश्यता के चलते तिरुपातूर जिले के एक गांव में उतारना पड़ा। पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। दो घंटे बाद उन्होंने आगे का सफर शुरू किया। पुलिस ने कहा कि कोयंबटूर के एक परिवार के पांच सदस्य और चालक दल के दो सदस्य आज सुबह तिरुपति जा रहे थे तभी पायलट को धुंध के चलते दृश्यता संबंधी दिक्कतें आने लगीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद पायलट ने तिरुपातूर जिले के कंडिली गांव में एक खुली जगह पर हेलीकॉप्टर को उतार दिया, जिससे स्थानीय लोग हैरान रह गए और हेलीकॉप्टर झलक पाने के लिये यहां जमा होने लगे। इसके बाद पुलिस यहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में बैठे लोग कारोबारी परिवार के सदस्य थे।
-
बलिया। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर गंगा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई । रविवार सुबह तीनों शव नदी से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बलिया शहर कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह के अनुसार घोड़हरा निवासी अभिषेक पासवान (17), दीपेंद्र सिंह (19), संदीप यादव (23), लखन साहू (25) और विशाल यादव (16) शनिवार सुबह शिवरामपुर घाट पर नहाने गए थे। सभी दोस्त नहाते समय अचानक डूबने लगे। यह देख वहां स्नान कर रहे दूसरे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। सिंह के अनुसार लोगों ने लखन व विशाल को गहरे पानी से बाहर खींच लिया, लेकिन अभिषेक, दीपेंद्र और संदीप डूब गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- नई दिल्ली। आवाज से भी अधिक रफ्तार से उड़ान भरने वाली सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का आज भारतीय नौ सेना के विध्वंसक पोत आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया गया।परीक्षण के दौरान ब्रह्मोस ने अरब सागर स्थित ठिकाने पर अचूक निशाना लगाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए डीआरडीओ, ब्रह्मोस कंपनी और भारतीय नौसेना को शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉक्टर जी. सतीश रेड्डी ने भी इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों और इस प्रक्षेपास्त्र के निर्माण से जुडे सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।डीआरडीओ के अध्यक्ष ने कहा है कि ब्रह्मोस मिसाइल से भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता में कई तरह से बढोतरी होगी। ब्रह्मोस भारत का प्रमुख प्रहार प्रक्षेपास्त्र है जो समुद्र की सतह पर सुदूर ठिकानों को निशाना बना सकता है। इससे हमारी नौ सेना के विध्वंसक पोतों को एक और घातक अस्त्र मिल गया है। विभिन्न प्रकार से काम में लायी जा सकने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का डिजायन तैयान करने, विकास और निर्माण का कार्य भारत और रूस ने मिलकर किया है।
-
पटना। बिहार में पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार का कोरोना से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन से उनका इलाज पटना के आईजीएमएस में चल रहा था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें आईजीएमएस में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद शनिवार की रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में शनिवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। नए मरीजों में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
-
40 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद भी शादीशुदा है। यह पूरा मामला मसूरी इलाके का बताया गया है। पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया।
पुलिस ने बताया कि बीते 7 सितंबर को गाजियाबाद के मसूरी इलाके से एक महिला संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी। महिला की गुमशुदगी मसूरी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी महिला नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि हाल ही में पता चला कि महिला इलाके के रहने वाले आरोपी डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में रहती थी। पुलिस ने कडिय़ां जोड़ीं तो पता चला कि आरोपी डॉक्टर इस्माइल ने कुछ समय पहले अपना मोबाइल नंबर बदल दिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर का पुराना मोबाइल नंबर तलाशा गया और उसकी लोकेशन के आधार पर आरोपी डॉक्टर इस्माइल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को बहाने से हरियाणा ले गया, जहां पर जहर का इंजेक्शन लगाकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद महिला की लाश को कुरुक्षेत्र इलाके में ठिकाने लगाकर वह वापस लौट गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। इसी वजह से पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया। - मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवकों की पहचान ललित कुमार (24) और लक्ष कुमार (22) के रूप में हुई है, जबकि घायल मोहित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि वे हरियाणा के हरिद्वार से गुरुग्राम लौट रहे थे, तभी उनकी कार शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर छापर गांव के पास राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के समय वह खेत से अपने घर लौट रहा था।पुलिस ने बताया कि मृतक अंकित कुमार को जिले के रामराज थाना अंतर्गत जीवनपुरी गांव में गोली मार दी गई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) शकील अहमद के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई मोहित कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अंकित किसी काम के लिए अपने खेत गया था और अपनी बाइक से गांव लौट रहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। बाद में उसका गोली लगा शव मिला।





.jpg)
.jpg)
.jpg)







.jpg)








.jpg)
.jpg)

.jpg)