- Home
- देश
- नई दिल्ली। लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी यादव आज कांग्रेस में शामिल हो गयी। उनके साथ ही लोजपा के वरिष्ठ नेता काली पांडे भी कांग्रेस में शामिल हो गए।माना जा रहा है कि सुभाषिनी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती हैं। सुभाषिनी और काली पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और अजय कपूर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने कहा, हमें गर्व है कि सुभाषिनी यादव कांग्रेस में शामिल हुई हैं। उनके पिता का भारत के संसदीय लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान है।----
-
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार तड़के मिठाई की एक दुकान में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। ठाणे के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि दीवा क्षेत्र में स्थित दुकान में लगभग 2.30 बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि मुम्ब्रा से एक दमकल गाड़ी घटना स्थल पर जा रही थी, सड़क की हालत खराब होने के कारण उसका हाइड्रोलिक पाइप टूट गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग की लपटों को बुझाया। अधिकारी ने बताया कि आग से दुकान पूरी तरह से जल गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
- नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश के प्रमुख राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।भारी उद्योग विभाग ने चार्जिंग संबंधी बुनियादी ढांचा तैयार करने और संचालित करने के लिए सरकारी संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राज्य के स्वामित्व वाले डिस्कॉम, सार्वजनिक क्षेत्र के तेल उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक तथा निजी निकायों से प्रस्ताव मांगे हैं मुंबई-पुणे, अहमदाबद-वड़ोदरा, दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे, बेंगलुरु-मैसूर, बेंगलुरु-चेन्नई, सूरत-मुंबई, आगरा-लखनऊ, ईस्टर्न पेरिफेरल और हैदराबाद-ओआरआर एक्सप्रेस-वे पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है।दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-कोलकाता, आगरा-नागपुर, मेरठ-गंगोत्री धाम, मुंबई-दिल्ली, मुंबई-पणजी, मुंबई-नागपुर, मुंबई-बेंगलुरु और कोलकाता-भुवनेश्वर सहित अन्य राजमार्गों पर भी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग ढांचा विकसित किया जाना है। केंद्र ने पहली अप्रैल, 2019 से तीन वर्ष के लिए फेम योजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी है। भारत में हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और विनिर्माण-फेम योजना के तहत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहन दे रही है। इसका मुख्य उद्देश्य बैटरी से चलने वाले सार्वजनिक और साझा परिवहन को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत बुनियादी ढांचा विकसित करने वाले संगठनों को पूंजी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
- - स्वस्थ होने की दर 87 प्रतिशत से अधिक हुईनई दिल्ली। देश में अब तक रिकार्ड 9 करोड से अधिक नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 लाख 45 हजार से अधिक जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी में पुणे में केवल एक प्रयोगशाला में कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन जांच सुविधा बढ़ाकर अब तक 9 करोड़ 90 हजार से अधिक जांच की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।देश में कोविड संक्रमण से मुक्त होने की दर 87.05 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 74 हजार से अधिक कोविड मरीज ठीक हुए। अब तक 63 लाख से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। कोविड से स्वस्थ लोगों की संख्या निरंतर बढऩे से देश में कोविड उपचार करा रहे लोगों की संख्या कम करने में मदद मिली है। इस समय कुल संक्रमित लोगों की संख्या के केवल 11.42 प्रतिशत मरीज ही उपचार करा रहे हैं। अब 8 लाख 26 हजार मरीजों का उपचार चल रहा है।पिछले 24 घंटे में 63 हजार 509 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 72 लाख से अधिक हो गई। जांच, निगरानी और उपचार की केंद्र की नीति प्रभावी ढंग से लागू करने के कारण कोरोना से स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़ी है और मृत्यु दर घटी है। इस समय देश में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है जो विश्व में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। पिछले 24 घंटे में 730 लोगों की मृत्यु के साथ मृतकों की संख्या एक लाख 10 हजार 586 हो गई है।
- हैदराबाद। तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है।हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया, पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट किया, मैं बंदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ पत्थर दो मकानों की दीवारों पर गिए गए, जिसके कारण आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस बीच, मंगलवार को यहां भारी बारिश के कारण इब्राहिमपट्टनम इलाके में एक पुराने मकान की छत ढह जाने से 40 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। तेलंगाना में मंगलवार को कई स्थानों पर हुई भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण हैदराबाद और राज्य के कई हिस्सों में पानी भर गया है।
- नई दिल्ली। धूल परमाणु हथियार के प्रभाव को कम कर सकती है। इस तथ्य को उस महिला वैज्ञानिक ने साबित किया है जो करीब एक वर्ष के अवकाश के बाद विज्ञान की ओर लौटी है।काम से इस तरह का अवकाश लेना उन भारतीय महिलाओं के लिए सामान्य है जो विभिन्न परिस्थितियों में अपने परिवार को कॅरिअर पर तरजीह देती हैं। यह खासतौर से उनके जेंडर के कारण होता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की महिला वैज्ञानिक योजना (डब्ल्यूओएसए) फैलोशिप ऐसी महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को अवसर प्रदान करती है जिन्हें किसी कारण अपने कॅरिअर से ब्रेक लेना पड़ा और जो वापस कॅरिअर में लौटना चाहती हैं।नई दिल्ली स्थित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की डॉ मीरा चड्ढा ने इस अवसर का लाभ उठाया और ना सिर्फ अवकाश के बाद विज्ञान की मुख्यधारा में लौटीं बल्कि पहली बार गणितीय मॉडल के जरिए यह भी साबित करने की कोशिश की कि परमाणु हथियारों के घातक प्रभाव को धूल के कणों की मदद से कम या हल्का किया जा सकता है।"प्रोसीडिंग्स ऑफ रॉयल सोसाइटी ऐ, लंदन" में हाल में प्रकाशित उनके अध्ययन के अनुसार "किसी गहन विस्फोट (खासकर परमाणु विस्फोट ) से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा और उससे होने वाले विनाश के क्षेत्र (त्रिज्या) को धूल के कणों से कम किया जा सकता है।" उन्होंने दिखाया कि कैसे इस प्रक्रिया में विस्फोट की तीव्रता में कमी आती है।डॉ चड्ढा ने इस अनुसंधान के लिए मिली प्रेरणा के बारे में बताया , मेरी पीएचडी के दौरान मैने शॉक वेव्स के बारे में पढ़ा था और यह भी कि कैसे धूल के कण फनकी ताकत को कम कर देते हैं। मैंने एक किताब पढ़ी जिसका शीर्षक था साइंस टुवड्र्स स्पिरिचुएलिटी , जिसमें स्वर्गीय डॉ अब्दुल कलाम से पूछा गया था कि क्या विज्ञान कोई ऐसा कूल बम बना सकती है जो घातक एटम बम को निष्फल या खत्म कर सकता हो। इसने मुझे सोचने पर विवश किया।"उन्होंने अपने कॅरिअर से लिए अवकाश के समय का उपयोग यह अध्ययन करने में किया कि विस्फोट कैसे होते हैं और धूल के कणों का उसपर क्या संभावित प्रभाव हो सकता है। डब्ल्यूओएस योजना ने उन्हें वह समय, वित्तीय सहायता और पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जिनसे वह यह अध्ययन कर अपने सपने को पूरा कर सकीं।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि अगले साल की शुरुआत में भारत को एक से अधिक स्रोतों से कोविड-19 टीका मिलने की उम्मीद है और सरकार देश भर में लोगों के टीकाकरण के लिए वितरण रणनीति बना रही है। उन्होंने कहा, ''हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में देश में एक से अधिक स्रोतों से टीका उपलब्ध होना चाहिए।हर्षवर्धन ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना वायरस संबंधी उच्च स्तरीय मंत्री समूह (जीओएम) की 21 वीं बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक ट्वीट में कहा, हम देश में टीका के नियोजित वितरण के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इससे पहले हर्षवर्धन ने कहा था कि 2021 की पहली तिमाही तक कोविड का टीका उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र का अनुमान कोविड-19 के टीके की 40-50 करोड़ खुराक प्राप्त करने और उपयोग करने का है।---
- मथुरा। योग गुरु बाबा रामदेव यहां के एक आश्रम में संत-महात्माओं को हाथी पर बैठकर योग सिखाते समय नीचे गिर पड़े। हालांकि, गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची, जिसके चलते वह तुरंत ही फुर्ती से खड़े हो गए और आसानी से चलते हुए कैमरे की जद से बाहर निकल गए।घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दिखता है कि रामदेव मथुरा के महावन कस्बे में काष्र्णि उदासीन आश्रम में एक हाथी की पीठ पर बैठकर योगासन सिखाते समय संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े। इस घटना का करीब 25 सेकण्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना के बाद वह तुरंत ही फुर्ती से खड़े हो गए और आसानी से चलते हुए कैमरे की जद से बाहर निकल गए।
- श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को उनके विरुद्ध जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत लगाए गए आरोपों को इस केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा हटा लिए जाने के बाद मंगलवार रात रिहा कर दिया गया।पिछले साल अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। उच्चतम न्यायालय में उन्हें हिरासत में रखने से जुड़े मामले पर अगली सुनवाई होने से महज दो दिन पहले यह कदम उठाया गया है। उपायुक्त ने आदेश दिया कि तत्काल प्रभाव से महबूबा से पीएसए हटाया जाए। उनकी हिरासत इस साल 31 जुलाई को तीन महीने के लिए बढ़ा दी गयी थी। महबूबा (60) को पिछले साल पांच अगस्त को पहले एहतियाती हिरासत में रखा गया था और बाद में छह फरवरी को उन पर कठोर पीएसए कानून लगा दिया गया। उन्हें सात अप्रैल को उनके सरकारी निवास में ले जाया गया जिसे प्रशासन ने पहले उप-जेल घोषित किया था।महबूबा की बेटी इल्तिजा ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि उनकी मां आखिरकार हिरासत से मुक्त कर दी गयीं।नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि महबूबा मुफ्ती साहिबा
- नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए एक 196 जोड़ी त्योहार विशेष रेलगाडिय़ों को चलाने का फैसला किया है। ये विशेष रेलगाडिय़ां इस महीने की 20 तारीख से 30 नवम्बर के बीच चलेंगी।रेल मंत्रालय ने कहा है कि इन त्योहार विशेष रेलगाडिय़ों का किराया मौजूदा विशेष रेलगाडिय़ों के किराए के बराबर होगा। रेल मंत्रालय का कहना है कि आंचलिक रेलवे इस तरह की रेलगाडिय़ों की समय-सारणी को पहले से अधिसूचित करेंगे। त्योहार विशेष रेलगाडिय़ों में से कुछ का संचालन रोजाना होगा, वहीं कुछ रेलगाडिय़ां सप्ताह में निर्धारित दिनों में चलेंगी।
- प्रयागराज (उप्र)। जिले के गंगा पार बहरिया थाना क्षेत्र में आज शाम एक एसयूवी-जाइलो कार के नहर में गिरने से वाहन में सवार पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक (गंगा पार) धवल जायसवाल ने बताया कि एसयूवी में छह लोग सवार थे और ये बहरिया से प्रतापगढ़ जा रहे थे। वाहन के नहर में गिरने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चार महिलाओं और चालक प्रमोद (35) को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। सभी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं जो बहरिया में भंडारे में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे।
- मुंबई। लेह से मनाली का 472 किमी का सड़क मार्ग कार चालकों और ट्रक ड्राइवरों के लिए भी अपनी ऊंचाई और खराब मौसम के कारण चुनौतीपूर्ण माना जाता है लेकिन सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नु ने दो दिन पहले यह दूरी साइकिल पर 35 घंटे और 25 मिनट में पूरी की। इस मार्ग को दुनिया के सबसे ऊंचे सड़क मार्गों में से एक माना जाता है। भरत को अब उम्मीद है कि उन्हें रिकॉर्ड बुक में जगह मिलेगी। भरत ने शनिवार सुबह लेह से यात्रा शुरू की और वह रविवार रात मनाली पहुंचे। कर्नल भरत ने चंडीगढ़ से फोन पर बताया, तंगलांग ला (समुद्र तल से 5328 मीटर की ऊंचाई) के लिए 50 किमी की चढ़ाई जान निकालने वाली थी लेकिन इस दर्रे के ऊपर सूर्यास्त बेहद खूबसूरत दिखा। रात को तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे गिर गया था। इस सफर के दौरान विश्व रिकॉर्ड बनाना भरत का लक्ष्य था और गिनीज बुक के अधिकारियों के अनुसार उन्हें 40 घंटे के भीतर यह दूरी तय करनी थी। भरत अब रिकॉर्ड बुक में जगह बनाने के लिए अपने सफर के आंकड़े जमा कराएंगे।
- फतेहपुर (उप्र)। जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के सेमरा मानापुर गांव के समीप आज दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गयी है। इस हादसे में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।हथगाम थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आदित्य सिंह ने बताया, मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुसेनगंज-कड़ा मार्ग में सेमरा मानापुर गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी, जिससे कसरांव गांव के रहने वाले रामशंकर पासवान (45) और फरीदपुर गांव के मलखान सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी है। उन्होंने बताया, इस हादसे में पलिया गांव के अखिलेश (28) और सेमरा मानापुर गांव के मुलायम पाल (16) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री सिंह ने बताया, एक मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट लगाए तीन लोग सवार थे, जबकि घायल अखिलेश अपनी मोटरसाइकिल पर अकेले सवार था। चारों व्यक्ति मजदूरी करते थे। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।---
- नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या कम होकर 60 हजार से नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 55 हजार 342 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71 लाख 75 हजार 880 तक पहुंच गये और ठीक हुए मरीजों की संख्या 62 लाख के पार हो गई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। अद्यतन किए गए आँकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में संक्रमण के 55 हजार 342 नये मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 71 लाख 75 हजार 880 तक पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे के अंतराल में बीमारी से 706 लोगों की जान जाने से देश में मरने वालों की संख्या 1 लाख 9 हजार 856 हो गई। देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से नीचे रही।देश में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और लगातार 10 दिनों से मृतक संख्या एक हजार से नीचे रही। भारत में 17 सितंबर को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 97 हाजर 894 मामले सामने आये थे। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 8 लाख 38 हजार 729 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.69 प्रतिशत है। कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है।भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यह आंकड़ा 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया। आईसीएमआर के अनुसार, सोमवार को 10 लाख 73 हजार 14 नमूनों की जांच की गई, जबकि 12 अक्टूबर तक कुल 8 करोड़ 89 लाख 45 हजार 107 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बीमारी के कारण हुई 706 नई मौतों में 165 महाराष्ट्र में हुई है, जबकि कर्नाटक में 70, तमिलनाडु में 62, पश्चिम बंगाल में 60, उत्तर प्रदेश में 44, दिल्ली में 40, छत्तीसगढ़ में 33 और आंध्र प्रदेश में 32 मौतें हुई हैं। देश में अब तक हुई कुल 1 लाख 9 हजार 856 मौतों में से महाराष्ट्र में 40 हजार 514, तमिलनाडु में 10 हजार 314, कर्नाटक में 10 हजार 36, उत्तर प्रदेश में 6 हजार 438, आंध्र प्रदेश में 6 हजार 256, दिल्ली में 5 हजार 809, पश्चिम बंगाल में 5 हजार 682, पंजाब में 3 हजार 860 और गुजरात में 3 हजार 574 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियों के कारण हुईं।मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
-
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। मतदान अगले महीने की 9 तारीख यानी 9 नवंबर को होगा। चुनाव की मतगणना मतदान के बाद उसी दिन शाम में की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भारतीय जनता पार्टी के अरूण सिंह, समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, कांग्रेस के राज बब्बर और बहुजन समाज पार्टी के वीर सिंह सहित 11 सदस्यों का कार्यकाल इस वर्ष नवम्बर माह में समाप्त हो रहा है। अभिनेता-नेता राज बब्बर का उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा।
---
- नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 15 जिलों के 78 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के लिए मतदान की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चरण में मतदान सात नवम्बर को होगा।नामांकन 20 अक्टूबर तक भरे जा सकते हैं। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। वाल्मीकी नगर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी की गई है। मतदाता विधानसभा चुनाव और वाल्मीकी नगर संसदीय उपचुनाव दोनों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित मतदान केन्द्रों पर अलग-अलग ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जा सकेगा। विधानसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव एक साथ होने से मतदाताओं की उंगली पर न मिटने वाली स्याही लगाने के तरीके में भी बदलाव किया गया है।
- जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड थाना क्षेत्र में बीती देर रात घर में सो रहे एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर चार अज्ञात लोग नकदी और करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गये।थानाधिकारी तेजसिंह ने आज बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रहने वाले सोहन लाल कोठारी (65) के घर में रात दो बजे चार अज्ञात लोग घुसे और उन्हें बंधक बनाकर घर में रखे 16 लाख रुपये नकद और करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग घर में अकेले रहते हंै और सोने चांदी के आभूषण रखकर ब्याज पर रकम देने का काम करते हैं। बुजुर्ग की पत्नी का निधन हो चुका जबकि उनका पुत्र उदयपुर में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणाम की घोषणा 16 अक्टूबर को की जाएगी।कोविड-19 संक्रमण या निरूद्ध क्षेत्र पाबंदियों के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए छात्रों को 14 अक्टूबर को इसमें शामिल होने का एक मौका मिलेगा। निशंक ने ट्वीट किया, डीजी एनटीए 16 अक्टूबर 2020 को नीट परिणाम की घोषणा करेगा। परिणामों का सटीक समय बाद में सूचित किया जाएगा। मैं सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देता हूं।कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एहतियाती कदमों के बीच 13 सितम्बर को नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। इस वर्ष 11 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में यह परीक्षा कराई गई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 77 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी में, लगभग 12 प्रतिशत ने हिंदी में और 11 प्रतिशत ने अन्य भाषाओं में परीक्षा दी। इससे पहले महामारी के कारण दो बार परीक्षा को स्थगित किया गया था।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने महामारी के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन कराया था। एनटीए ने भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के वास्ते इस वर्ष परीक्षा केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 3,862 कर दी थी जबकि 2019 में यह संख्या 2,546 थी। नीट परीक्षा वैसे तीन मई को निर्धारित थी लेकिन बाद में परीक्षा को 26 जुलाई को कराने और फिर 13 सितम्बर को कराया जाना तय किया गया था।
- जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाडिय़ों में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में 15 अक्टूबर से प्रतिदिन सात हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी जायेगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश कुमार ने 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए यात्रा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले यह सीमा प्रतिदिन पांच हजार थी जिसे 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 7 हजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा पंजीकरण काउंटरों पर लोगों की भीड़ एकत्र होने से बचने के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा। कुमार ने कहा कि नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो मंदिर को फूलों से सजाने का काम किया जा रहा है। सीईओ ने कहा कि नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों के बड़ी संख्या में आने के मद्देनजर कटरा और भवन के बीच 15 अक्टूबर से पि_ू और पालकी सेवाओं के संचालन की अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों, बोर्ड के कर्मचारियों और सेवा प्रदाताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा अधिसूचित सुरक्षा उपायों और दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जायेगी। कुमार ने पानी की समुचित व्यवस्था, मंदिर मार्ग पर बिना व्यवधान के बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, बोर्ड के भोजनालयों में खाद्य पदार्थों की उपलब्धता समेत कई प्रबंधों का जायजा लिया।---
- 56 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्णनयी दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया जिसमें 56 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ ने बताया कि परीक्षा देने वाले छात्रों में से 82,903 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह 56.55 प्रतिशत छात्रों ने पूरक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सीबीएसई ने पिछले सप्ताह 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था जिसमें 59.43 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए थे। दसवीं और बारहवीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं कोविड-19 महामारी के बीच देशभर में 1,268 केंद्रों पर 22 सितंबर से शुरू हुई थीं। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के उन छात्रों को भी पुन: परीक्षा देने का विकल्प दिया था जो कोविड-19 के चलते परीक्षाएं रद्द होने के बाद वैकल्पिक आकलन योजना के आधार पर मिले अपने अंकों से असंतुष्ट थे। हालांकि, 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रदर्शन में सुधार का इस तरह का कोई विकल्प नहीं मिला।
- नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर यह कहते हुए सोमवार को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयीं कि उन्हें अहसास हो गया है कि यदि देश को ‘सही दिशा और उसके वैभव की ओर' ले जाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे किसी व्यक्ति की जरूरत है। द्रमुक से कांग्रेस और फिर कांग्रेस से भाजपा में आने के साथ ही यह उनकी तीसरी राजनीतिक पारी होगी। तमिलनाडु में कम राजनीतिक प्रभाव रखने वाली भाजपा को आस है कि खुशबू के आने से राज्य में उसकी राजनीतिक ताकत बढेगी क्योंकि देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में वहां फिल्मी सितारों का ज्यादा असर है। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के चंद घंटों बाद ही खुशबू भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि और तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरूगन की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी भेंट की। खुशबू ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने देखा है कि लोगों ने मोदी पर बार बार अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा, वाकई, 125 करोड़ लोग एक व्यक्ति पर विश्वास करते हैं और वह हमारे प्रधानमंत्री हैं। मैं सोचती हूं कि वे बिल्कुल सही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके लिए जो जिम्मेदार उपयुक्त समझती है वह उसके निर्वहन के लिए तैयार है।
- - दीपावली के दौरान 11 करोड़ घरों में गाय के गोबर से बने 33 करोड़ दीये पहुंचाने का लक्ष्यनई दिल्ली। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने दीपावली त्योहार के अवसर पर इस साल कामधेनु दीपावली मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से कामधेनु आयोग दीपावली के दौरान गाय के गोबर और इससे बने उत्पादों के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है। इस साल दीपावली से पहले ही गाय के गोबर से बने दीये, धूप बत्तियां, स्वास्तिक, पेपर वेट, हवन सामग्री और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बनना शुरू हो गई हैं।मत्स्य, पशुपालन और डेरी विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कामधेनु आयोग ने दीपावली के दौरान 11 करोड़ घरों में गाय के गोबर से बने 33 करोड़ दीये पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अब तक इस काम की उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली हैं और अकेले धर्मनगरी अयोध्या में ही तकरीबन तीन लाख दीये जलाए जाएंगे और एक लाख दीए शिव की नगरी वाराणसी में जलाए जाएंगे।गौवंश आधारित हजारों उद्यमों के लिए अवसर सृजित होने के अलावा गाय के गोबर से बने उत्पादों के इस्तेमाल से स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी। पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के साथ ही चीन आयातित दीओं का पर्यावरण अनुकूल विकल्प प्रदान कर इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम और स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा मिलेगा।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल समारोह में राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उनके सम्मान में सौ रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक विजया राजे सिंधिया ग्वालियर की राजमाता के नाम से विख्यात थीं। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि राजमाता सिंधिया का जीवन और उनके कार्य निर्धनों से जुड़े हुए थे और उनका जीवन जन सेवा लगा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजमाता उन व्यक्तित्वों में से एक थीं जिन्होंने पिछली सदी में भारत को दिशा दी और भारतीय राजनीति के हर महत्वपूर्ण दौर को देखा। श्री मोदी ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन राष्ट्र के निर्माण में समर्पित किया और भावी पीढ़ी की समृद्धि के लिए अपनी खुशियों को त्याग दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के प्रति प्रेम और लोकतंत्र के लिए आदर्श है देश में प्रगतिशील सुधारों और विकास को दोहराते हुए श्री मोदी ने कहा कि राजमाता सिंधिया इन सकारात्मक परिवर्तनों को देखकर खुश हुई होंगी।कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और राजमाता सिंधिया के परिवार के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।
- -कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 61 लाखनई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 66 हजार 732 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गयी, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 61 लाख हो गई है, जिससे देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.36 प्रतिशत पर पहुंच गई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 71 लाख 20 हजार 538 हो गए हैं। एक दिन में संक्रमण के कारण 816 और मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या एक लाख 9150 तक पहुंच गई। लगातार चौथे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से नीचे रही। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8 लाख 61 हजार 853 है, जो कि कुल मामलों का 12.10 प्रतिशत है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 11 अक्टूबर तक कुल 8 करोड़ 78 लाख 72 हजार 93 नमूनों की जांच हो चुकी है। रविवार को 9 लाख 94 हजार 851 नमूनों की जांच की गई। देश में हुई 816 मौत में से 309 मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि कर्नाटक में 75, तमिलनाडु में 65, पश्चिम बंगाल में 59, उत्तर प्रदेश में 41, पंजाब में 35, आंध्र प्रदेश में 30 और दिल्ली में 29 मरीजों की मौत हुई है।देश में अब तक हुई कुल एक लाख 9 हजार 150 मौत में से 40 हजार 349 महाराष्ट्र में, 10 हजार 252 तमिलनाडु में, 9 हजार 966 कर्नाटक में, 6 हजार 394 उत्तर प्रदेश में, 6 हजार 224 आंध्र प्रदेश में, 5 हजार 769 दिल्ली में, 5 हजार 622 पश्चिम बंगाल में, 3 हजार 833 पंजाब में और 3 हजार 566 गुजरात में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य बीमारियों के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।ÓÓ
- नई दिल्ली। रेलवे ने तेज़ गति की सभी रेलगाडिय़ों में नॉन ए.सी. स्लीपर कोच को ए.सी. कोच में बदलने का फैसला किया है। 130 किलोमीटर प्रति घंटे और इससे अधिक रफ्तार से चलने वाली सभी रेलगाडिय़ों को विशेष ए.सी. कोचों में बदला जाएगा।रेल मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय सिर्फ तेज़ गति की रेलगाडिय़ों के लिए है, एक सौ दस किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने वाली सभी मौजूदा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर कोच बने रहेंगे।रेल विभाग रेल नेटवर्क को उच्च गति क्षमता में उन्नत करने की व्यापक योजना पर काम कर रहा है। स्वर्णिम चतुर्भुज मार्गों पर रेल पटरियां 130 किलोमीटर से लेकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की ट्रेनों के लिए उन्नत की जा रही हैं। कुछ कॉरिडोर में गति क्षमता बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की जा चुकी है। रेल मंत्रालय ने कहा कि मौसम संबंधी कारकों को देखते हुए केवल कुछ विशेष प्रकार के कोच वाली रेलगाडिय़ां ही अधिक गति से संचालित की जा सकती हैं।मौजूदा समय में अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाडिय़ां अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। राजधानी, शताब्दी और दुरंतो रेलगाडिय़ों को स्वर्णिम चतुर्भुज के प्रमुख मार्गों पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित करने की अनुमति है।




.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)

.jpg)

.jpg)



.jpg)




.jpg)