- Home
- देश
- पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल -कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने आज सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी के असंतोष के बीच 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सीट साझा करने की घोषणा की। पटना में छह दलों के नेताओं के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीट बंटवारे के बारे में जानकारी दी गई।राष्ट्रीय जनता दल नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी पार्टी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा, कांग्रेस वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेगी, जिस पर सात नवम्बर को उपचुनाव होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में वाम-दलों के साथ मिलकर 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले को 19 सीटों की भागीदारी मिली है, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छह और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- माक्र्सवादी को चार सीटें दी गई हैं। श्री यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी विकासशील इन्सान पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा- को 144 सीटों के अपने कोटे से सीटें देगी। उन्होंने कहा कि इन सीटों के बारे में घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।---
- शाहजहांपुर । दो युवकों ने पानी की टंकी पर चढ़कर कथित रूप से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत मोहल्ला हड्डफ में रहने वाला सौरव कुमार (25) तथा आकाश प्रजापति (26) आपस में गहरे दोस्त थे, और दोनों के मकान आस-पास थे । उन्होंने कहा कि दोनों शुक्रवार रात आठ बजे ककरा कला पहुंचे और पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहां ऊपर बैठकर मोबाइल चलाने लगे । कुमार ने बताया कि उसके बाद ग्रामीणों को अचानक तेज आवाज सुनाई पड़ी और वे दौड़कर टंकी के पास पहुंचे तो उन्होंने दोनों को जमीन पर पड़ा पाया। ग्रामीण उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों का पता लगा रही है ।
- बांदा जिले के जसपुरा कस्बे के तरौड़ा मोड़ पर शनिवार को मिट्टी की खुदाई करते समय एक बड़ा टीला ढह गया, जिसमें दब जाने से दो सगे नाबालिग भाइयों की मौत हो गयी। जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने बताया, शनिवार सुबह करीब आठ बजे कस्बे से कुछ दूरी पर तरौड़ा मोड़ के पास मिट्टी की खुदाई करते समय एक बड़ा टीला ढह गया, जिसमें वीरेंद्र के बेटे विवेक (15) और अभिषेक (13) दब गए।" उन्होंने बताया, हादसे की सूचना मिलने पर जेसीबी मशीन को भेजा गया। जेसीबी से मिट्टी हटाकर दोनों भाइयों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।" सिंह ने बताया कि दोनों भाई कच्चे मकान की छपाई-लिपाई के लिए मिट्टी खोद रहे थे, तभी बड़ा टीला ढह जाने से यह हादसा हो गया।
-
रोहतांग में अटल टनल शुरू
रक्षा मंत्री राजनाथ भी थे मौजूद
रोहतांग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 9.2 किमी है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा। हिमालय की पीर पंजाल पर्वत रेंज में रोहतांग पास के नीचे लेह-मनाली हाईवे पर इस बनाया गया है। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और चार घंटे की बचत होगी। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा किआज सिर्फ अटल जी का ही सपना पूरा नहीं हुआ है। आज हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का भी दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज अटल टनल के लोकार्पण का अवसर मिला। राजनाथ जी ने बताया कि मैं यहां संगठन का काम देखता था। पहाड़ों-वादियों में बहुत उत्तम समय बिताता था। जब अटल जी मनाली में आकर रहते थे, तो उनके साथ गप्पें लड़ाता था। मैं और धूमल जी जिसे लेकर अटल जी से जो बात करते रहते थे, वो आज सिद्धी बन गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि लोकार्पण की चकाचौंध में वे लोग पीछे रह जाते हैं जिनकी मेहनत से ये पूरा होता है। उनकी मेहनत से इस संकल्प को आज पूरा किया गया है। इस महायज्ञ में पसीना बहाने वाले, जान जोखिम में डालने वाले मेहनतकश जवानों, मजदूर भाई-बहनों और इंजीनियरों को मैं प्रणाम करता हूं। - -कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 83.70 प्रतिशतनई दिल्ली। देश में कोविड महामारी से स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में करीब 79 हजार लोगों के ठीक होने के बाद अब तक इस बीमारी से ठीक हुए रोगियों की कुल संख्या 53 लाख 50 हजार से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की समग्र दर भी 83.70 प्रतिशत हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि स्वस्थ हुए रोगियों और इलाज करा रहे रोगियों की संख्या के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। ठीक हुए लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से देश में कोविड रोगियों का प्रतिशत कम करने में मदद मिली है जो इस समय कुल संक्रमित मामलों का केवल 14.74 प्रतिशत है।स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या इलाज करा रहे रोगियों की तुलना में पांच गुना से भी अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ठीक होने वाले रोगियों की लगातार बढ़ती दर का कारण यह है कि नौ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में इसका 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है।बड़े पैमाने पर परीक्षण के जरिये जल्द रोगियों का पता लगाने, अस्पतालों में तत्काल और कारगर उपचार और आइसोलेशन केन्द्रों तथा घरों में संक्रमित लोगों की देखरेख की सुविधाओं से देश में स्वस्थ होने की दर में काफी सुधार हुआ है। इस समय भारत में कोविड महामारी की मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है। दुनिया की औसत मृत्यु दर की तुलना में भारत में मृत्यु दर में लगातार कमी का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में 81 हजार 484 नये मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमित मामलों की संख्या 63 लाख 94 हजार 69 हो गई है।इस समय देशभर में कोविड रोगियों की कुल संख्या 9 लाख 42 हजार 217 है। पिछले 24 घंटों में हुई 1095 मौतों के बाद देश में अब तक महामारी का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या 99 हजार 773 हो गई है।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्यों, जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों को 2020 के स्वच्छ भारत पुरस्कार प्रदान किये। ये पुरस्कार पेयजल और स्वच्छता श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किये गये। केन्द्र सरकार ने इससे पहले सुंदर सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक शौचालय अभियान और गंदगी मुक्त भारत नाम से तीन मिशन शुरू किये थे।स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय श्रेणी के अंतर्गत गुजरात ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि तमिलनाडु में तिरुनेलवेल्ली ने जिला स्तर पर स्वच्छता का पहला पुरस्कार जीता। मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के खाचरौद ने ब्लॉक स्तर का और तमिलनाडु के चिन्नानूर गांव को ग्राम स्तर का पहला पुरस्कार दिया गया। सामुदायिक शौचालय अभियान के अंतर्गत गुजरात और उत्तर प्रदेश को सर्वोत्कृष्ट राज्य का पुरस्कार मिला, जबकि प्रयागराज और बरेली को बेहतरीन काम करने वाले जिलों का पुरस्कार दिया गया। गंदगी मुक्त भारत मिशन के अंतर्गत हरियाणा और तेलंगाना ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि सरकार देश को खुले में शौच की बुराई से मुक्त बनाये रखने को वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में साफ-सफाई बनाये रखने और सबके लिए अच्छी स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए और अधिक संख्या में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण किया जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह में जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने की शपथ ली थी। श्री कटारिया ने कहा कि इसके ठीक पांच साल बाद भारत ने यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया और अब देश ओडीएफ प्लस दर्जा हासिल करने की ओर अग्रसर है।---
- नई दिल्ली। तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड योजना में शामिल हो गए हैं। इसके बाद इस योजना में शामिल हुए कुल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 28 हो गयी है।सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस योजना के तहत, पात्र लाभार्थी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अपने राशन कार्ड का उपयोग करके देश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से अपने हिस्से के खाद्यान्न को प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश को मौजूदा राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी क्लस्टर के साथ एकीकृत किया गया है। इसके साथ, इस योजना के तहत अब कुल 28 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश बगैर किसी दिक्कत के परस्पर जुड़ गए हैं। शेष राज्यों को मार्च 2021 तक एकीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना में शामिल हुए 28 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में : तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान , सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शामिल हैं।
- नई दिल्ली। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित बी 777 विमान अमेरिका से भारत पहुंच गया है। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान को जुलाई में ही विमान निर्माता कंपनी बोइंग द्वारा एअर इंडिया को सौंपा जाना था, लेकिन दो बार इसमें देरी हुई। पहली बार कोविड-19 महामारी के कारण देरी हुई, फिर तकनीकी कारणों से इसमें कुछ हफ्तों की देरी हुई।एअर इंडिया वन लिखा यह विमान गुरुवार को अपराह्न लगभग तीन बजे टेक्सास से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। अधिकारियों ने बताया कि बोइंग से विमान प्राप्त करने के लिए एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी अगस्त में ही अमेरिका पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी की यात्रा के लिए एक और विशेष रूप से निर्मित बी777 विमान बाद में बोइंग से प्राप्त होने की संभावना है। ये दोनों विमान 2018 में कुछ महीनों के लिए एअर इंडिया के वाणिज्यिक बेड़े का हिस्सा थे, जिन्हें फिर वीवीआईपी यात्रा के लिए इसे विशेष रूप से पुनर्निमित करने के लिए बोइंग भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों विमानों की खरीद और इनके पुनर्निर्माण की कुल लागत लगभग 8 हजार 400 करोड़ रुपये आंकी गई है। बी777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रोधी प्रणाली होगी, जिसे लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटरमेजर्स और सेल्फ-प्रोटेक्शन सूट्स (एसपीएस) कहा जाता है। एक अधिकारी ने बताया कि वीवीआईपी की यात्रा के दौरान, दोनों बी777 विमानों को एअर इंडिया के पायलट नहीं, बल्कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलट उड़ाएंगे। वर्तमान में, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एअर इंडिया के बी747 विमानों से यात्रा करते हैं।--
- नई दिल्ली। विमान ईंधन के दाम में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि की गयी जबकि राशन की दुकानों के जरिये बिकने वाले केरोसीन के दाम में 2.19 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी। अंतरराष्ट्रीय लागत के अनुरूप यह कदम उठाया गया है।सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रालियम कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 719.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.82 प्रतिशत बढ़ाकर 40,211.78 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गयी। इसके अलावा तेल कंपनियों ने राशन की दुकानों (पीडीएस) के जरिये बिकने वाले केरोसीन के दाम में कटौती की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि केरोसीन की कीमत 25.84 रुपये लीटर से घटाकर 23.65 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है। हालांकि दिल्ली में सभी घरों में एलपीजी और पाइप के जरिये रसोई गैस की पहुंच होने के बाद दिल्ली में राशन की दुकानों में केरोसीन की बिक्री नहीं होती। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में गिरावट से कुछ महीने पहले केरोसीन और खाना पकाने की गैस (एलपीजी) पर दी जा रही सब्सिडी को समाप्त करने में मदद मिली।आईओसी ने कहा, मुंबई में केरोसीन की कीमत में कुल मिलाकर 16 फरवरी, 2020 से अबतक 12.73 रुपये लीटर की कमी आ चुकी है।'' इस दौरान दूसरे बाजारों में भी दाम कम हुए हैं। एलपीजी के बिक्री मूल्य में अक्टूबर महीने के लिए दिल्ली और अन्य बाजारों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 14.2 किलो का सिलेंडर 594 रुपये में आता है। आईओसी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों के अनुसार दिल्ली में डीजल सितंबर में 2.93 रुपये लीटर और पेट्रोल 0.97 रुपये लीटर सस्ता हुआ है। पेट्रोल और डीजल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार के मूल्य के अनुसार संशोधन दैनिक आधार पर होता है वहीं राशन की दुकानों के जरिये बिकने वाले केरोसीन, एलपीजी और एटीएफ की कीमतों में संशोधन हर महीने की पहली तारीख को होता है। पेट्रोल के दाम में 22 सितंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली में यह 81.06 रुपये लीटर है। डीजल का मूल्य 29 सितंबर से 70.63 रुपये लीटर पर बना हुआ है।-
- नई दिल्ली। जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा आज गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय हस्तशिल्प और जैविक उत्पादों के बाजार - ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केटप्लेस का शुभारंभ करेंगे।भारत को आत्मनिर्भर बनाना, प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप देश के आदिवासियों के जीवन को बदलने की इस पथ-प्रदर्शक पहल के तहत देशभर में आदिवासियों के उद्यमों, उनके उत्पादों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा जिससे उन्हें अपने उत्पादों को सीधे बाजार में लाने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर अर्जुन मुंडा भारत के अन्य क्षेत्रों में आदिवासियों के जीवन को बदलने के लिए इसका शुभारंभ करेंगे, इसका उद्देश्य जनजातीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। इनमें ट्राइब्स इंडिया के 123वें और ऋषिकेश और कोलकाता में 124वें दुकान का उद्घाटन तथा झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों से नए ट्राइबल प्रोडक्ट रेंज को भी शामिल करेंगे। सेलिंग फ्लेक्स प्रोग्राम में अमेज़ॅन के साथ ट्राइफेड और ट्राइब्स इंडिया की साझेदारी शामिल है। श्री मुंडा पाकुर हनी का भी शुभारंभ करेंगे, जो सत-प्रतिशत प्राकृतिक शहद है, जिसे पाखर, झारखंड के संथाल आदिवासियों ने जमा किया है।-----
- नई दिल्ली। गुजरात कैडर की 1988 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री एस अपर्णा ने भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन औषधि विभाग में सचिव के रूप में पद भार संभाल लिया है।सुश्री अपर्णा ने डॉ. पीडी वाघेला के 30 सितंबर 2020 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत यह पद संभाला है। अपर्णा विश्व बैंक में 2017 में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इस पद पर उन्होंने भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2019 में जब वह वॉशिंग्टन डीसी में विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थीं तब उन्हें अपर मुख्य सचिव के रूप में दर्शनार्थ पदोन्नति दी गई थी।उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 1963 में जन्मीं एस अपर्णा ने वित्त से लेकर योजना, शहरी एवं आवास विकास, वस्त्र इत्यादि समेत केंद्र तथा विभिन्न राज्य सरकारों के कई विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं।
- नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव के अनुसार भारतीय रेल त्यौहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है। रेलवे ने फिलहाल सभी सामान्य यात्री ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 22 मार्च से रद्द हैं।श्री यादव ने कहा कि रेलवे ने दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोडऩे वाली 15 विशेष राजधानी ट्रेनें का संचालय 12 मई से, और एक जूने से लंबी दूरी की 100 ट्रेनों का संचालन शुरू किया। रेलवे 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रही है। श्री यादव ने कहा, हमने जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करें। उनसे रिपोर्ट मांगी गयी है और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्यौहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलायी जाएं। फिलहाल हमारा अनुमान है कि करीब 200 ट्रेनें चलेंगी, लेकिन यह हमारा अनुमान है, संख्या और ज्यादा भी हो सकती है। श्री यादव ने कहा कि रेलवे ने राज्य सरकारों की जरुरतों और महामारी के हालात को देखते हुए यात्री सुविधाओं की रोज समीक्षा करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, जहां तक यात्री ट्रेनों की बात है, हम ट्रेनों की जरुरत, यातायात और कोविड-19 के हालात की रोज समीक्षा करेंगे। जहां भी जरुरत होगी, हम ट्रेनें चलाएंगे।------------------------
- नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर टिहरी झील में गिर गया जिसमें भाई-बहन समेत चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने झील से दो शव निकाले हैं जबकि वाहन में सवार दो व्यक्तियों की तलाश जारी है।इस दुर्घटना की जानकारी बुधवार शाम को हुई जब वाहन के गंतव्य पर न पहुंचने के बाद उसकी तलाश शुरू की गयी। मंगलवार 29 सितंबर की रात 10 बजे देहरादून से निकले वाहन को टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ जाना था लेकिन वह टिहरी-बीपुरम-जीरो प्वाईंट मोटर मार्ग से फिसलकर टिहरी बांध की झील में जा गिरा। टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देहरादून से वाहन गायब होने की सूचना मिलने पर बुधवार सायं उसकी खोजबीन शुरू की गयी तो जीरो ब्रिज से पहले सड़क के किनारे पैराफिट टूटा मिला तथा खड्ड में कुछ बैग और कपड़े पड़े मिले जिससे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस, जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल ने तलाशी और बचाव अभियान चलाया जिसमें एक युवती और एक युवक का शव बरामद हुआ। दो अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। झील में डूबे वाहन को पुलिस ने क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया है। मृतकों की पहचान उखीमठ के मोली गांव निवासी दीक्षा रावत (23) और आशीष रावत (22) के रूप में की गयी है जबकि दीक्षा के भाई अभिषेक रावत (25) और चालक अवतार सिंह राणा (52) की तलाश अभी जारी है ।
- नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश के किसानों को भरोसा दिलाया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्यों को न सिर्फ बनाए रखा जाएगा बल्कि आने वाले समय में इनमें लगातार बढोतरी भी की जाएगी।नई दिल्ली में गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान का बेटा होने के नाते वे यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी सरकार ऐसा कोई कार्य नहीं करेगी जो किसानों के हित में न हो। उन्होंने सभी किसान संगठनों से अपील की कि वे उनकी समस्याओं पर सरकार के साथ बातचीत करें। श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में किसान संगठनों के साथ पहले ही बातचीत शुरू करके उनके भ्रम और आशंकाएं दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा के प्रदर्शनकारियों की ट्रैक्टर जलाने के लिए निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह सैनिकों के लिए हथियार बड़े पवित्र होते हैं उसी तरह ट्रैक्टर भी किसानों के लिए पवित्र हैं और ट्रैक्टर को जलाकर उन्होंने किसानों को अपमानित किया है।
- बहराइच (उप्र)। बहराइच जिले में भट्ठे के लिए खोदे गये गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गयी।पुलिस उपाधीक्षक टी.एन. दुबे ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में शहर से सटे नगरौर गांव के निवासी आसिफ (10), मोहम्मद शादाब (नौ) और शाने आलम (नौ) बुधवार को बकरियां चराने के लिये घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि देर शाम जब तीनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान बारिश के पानी से भरे ईंट भट्ठे के एक गहरे गड्ढे के नजदीक बच्चों की मौजूदगी के चिह्न मिले। तलाश शुरू होने के बाद रात में तीनों बच्चों के शव गड्ढे से बरामद हुए। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि दो बच्चों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जबकि एक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (प्रतिकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को, विश्व की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग- अटल सुरंग का उद्घाटन करेंगे। 9.02 दो किलोमीटर लम्बी यह रोहतांग सुरंग, मनाली को लाहौलस्पीति से जोड़ेगी। इस सुरंग के चालू होने से इनके बीच पूरा वर्ष संपर्क बना रहेगा।इससे पहले, भारी हिमपात के कारण हर वर्ष छह महीने लेह और मनाली के बीच संपर्क टूट जाता था। इससे इन दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा समय में लगभग चार से पांच घंटे की कमी आएगी। यह सुरंग अतिआधुनिक तकनीकों से बनाई गई है।
- नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क दुर्घटना के दौरान दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता करने वालों के लिए नये नियम प्रकाशित किए हैं। इनमें ऐसे नेक लोगों के अधिकारों की रक्षा का प्रावधान किया गया है।इन नियमों के तहत इन नेक व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक तरीके से व्यवहार किया जाएगा और धर्म, राष्ट्रीयता, जाति या महिला तथा पुरूष के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। कोई भी पुलिस अधिकारी या अन्य व्यक्ति इन्हें अपना नाम, पहचान, पता और अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी देने के लिए विवश नहीं कर सकता।----
- बीकानेर। राजस्थान में बृहस्पतिवार तड़के एक सड़क हादसे में एक थानाधिकारी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर में पूगल के थानाधिकारी सहित तीन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में थानाधिकारी महावीर प्रसाद, कांस्टेबल काशीराम तथा चंदू स्वामी शामिल हैं। ये सभी किसी मामले के आरोपियों की तलाश में बीकानेर आए थे। जब वे लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने तीनों घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घेाषित कर दिया। एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि पुलिस परिवार ने एक अधिकारी और एक जवान को खो दिया है। यह जिला पुलिस के लिए यह बड़ी क्षति है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 75वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी गहरी अंतर्दृष्टि और ज्ञानपूर्ण समझ राष्ट्र के लिए पूंजी है। समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए वह बहुत ही तत्पर रहते हैं। मैं उनकी लंबी उम्र और उत्तम सेहत की कामना करता हूं।'' कोविंद का जन्म 1945 को आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के गांव परौंख में हुआ था।
- - 71 निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरूनई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना आज कर दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण के लिए मतदान 28 अक्तूबर को राज्य के 16 जिलों की 71 सीटों पर होगा। इस चरण में नामांकन भरने की अंतिम तिथि इस महीने की आठ तारीख है और नामांकनपत्रों की जांच 9 अक्तूबर को होगी। 12 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।पहले चरण में गया, नवादा, औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, कैमूर, पटना, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, भोजपुर, बक्सर, अर्वल और जहानाबाद जिले की 71 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से अधिकांश क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं।कोविड-19 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने पहली बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने का विकल्प दिया है। वे अपने जिले के निर्वाचन अधिकारी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से नामांकन पत्र भेज सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवार सहित केवल तीन व्यक्तियों को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित रहने की अनुमित दी गई है। मास्क पहनना और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाना अनिवार्य है। बिहार विधानसभा की दो सौ 43 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होगा। दूसरे और तीसरे चरण के लिए तीन और सात नवम्बर को वोट डाले जायेंगे। मतगणना दस नवम्बर को होगी। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 7 करोड़ 29 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।---
- -कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 83.53 प्रतिशत हुईनई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में कोविड रोगियों के स्वस्थ होने की दर 83 दशमलव पांच-तीन प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 85 हजार से अधिक कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 52 लाख 73 हजार से अधिक हो गई है। लगातार स्वस्थ होने की बढ़ रही दर से कोविड रोगियों की संख्या में कमी आई है और इस समय केवल 14.9 प्रतिशत संक्रमित है। 86 हजार 821 नये मरीजों के साथ देश में संक्रमित मामलों की संख्या 63 लाख से अधिक हो गई है।देश में इस समय नौ लाख 40 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा उठाई गई रणनीति टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढी है और मृत्यु दर में कमी आई है।इस समय मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है जो विश्व में सबसे कम में से एक है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1197 लोगों की मौत के साथ ही यह संख्या बढ़कर 98 हजार 678 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों से पांच गुणा अधिक जांच की जा रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लाख 23 हजार से अधिक जांच की गई। अब तक देश में 7 करोड़ 56 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।
- नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2030 तक 2 करोड़ 60 लाख हेक्टेयर भूमि का वनीकरण करना है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री जावडेकर ने कहा कि भारत की संस्कृति न केवल प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण की है बल्कि प्रकृति के साथ समरसता से जीने की भी है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण यह तथ्य उभरकर आया है कि प्राकृतिक संसाधनों का अनियमित दोहन और उपभोग से उस व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है जो मानव जीवन को बल देती है।---
- नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय-डी.जी.सी.ए. ने भारत में संचालित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय व्?यावसायिक यात्री उड़ानों पर लगी रोक 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय माल वाहक उड़ान और सरकार द्वारा मंजूर की गई यात्री उड़ाने जारी रहेंगी। डी.जी.सी.ए. ने कहा है कि मामले के आधार पर चयनित मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।डी.जी.सी.ए. ने यह घोषणा गृह मंत्रालय के अनलॉक-5 के तहत कल जारी नये दिशा-निर्देशों के बाद की है। इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सरकार की विशेष अनुमति को छोड़कर, अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों को मौजूदा नियमों के तहत मंजूरी नहीं दी गई है।
- चेन्नई। हिंदू मुन्नानी के संस्थापक संयोजक रामागोपालन का बुधवार को निधन हो गया। संगठन ने यह जानकारी दी। रामागोपालन को तमिलनाडु में गणेश चतुर्थी पूजा और विसर्जन उत्सव को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है।तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और अन्य ने उनके निधन पर दुख जताया। रामागोपालन (94) पिछले कुछ समय से बीमार थे और निमोनिया की शिकायत के बाद 26 सितम्बर को उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रामागोपालन का निधन 30 सितंबर की शाम को हुआ। पूर्ववर्ती तंजौर जिले में 19 सितम्बर, 1927 को जन्में रामागोपालन ने बिजली विभाग की अपनी नौकरी छोड़ दी थी और 1945 में आरएसएस के स्वयंसेवक बन गये थे। पुरोहित ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामागोपालन के निधन की खबर सुनकर वह दुखी है। पलानीस्वामी ने कहा कि हिंदु मुन्नानी के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे और संगठन का उन्हें मार्गदर्शन मिला। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि वह रामागोपालन के निधन की खबर से स्तब्ध हैं।----
- नई दिल्ली। भारत ने आज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ये परीक्षण रक्षा, अनुसंधान और विकास संगठन -डीआरडीओ ने ओडि़शा के बालासोर से किया। जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल में स्वदेश में निर्मित बूस्टर, एयरफ्रेम सेक्शन और कई अन्य उपप्रणालियां हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रभावशाली मिशन के लिए संगठन और ब्रह्मोस टीम को बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा कि इस सफल परीक्षण से शक्तिशाली ब्रह्मोस प्रणाली के बूस्टर और अन्य उपप्रणालियों के स्वदेश में उत्पादन का रास्ता साफ हो सकेगा और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा।----












.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)







.jpg)

.jpg)