- Home
- देश
- नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि मध्य रेलवे, मुंबई में पहली अक्तूबर से 8 और लोकल रेलगाडिय़ां चलाएगा। श्री गोयल ने ट्वीट कर बताया कि इन 8 लोकल रेलगाडिय़ों में से दो महिलाओं के लिए होंगी।रेलमंत्री ने बताया कि इस कदम से सुरक्षित दूरी अपनाने में मदद मिलेगी और यात्रियों को सुविधा होगी। मध्य रेलवे फिलहाल रोज़ाना 423 रेलगाडियां चला रहा है, 8 और नई रेलगाडिय़ां चलने से इनकी संख्या 431 हो जाएगी। रेलवे ने सभी यात्रियों को रेलगाड़ी पर चढऩे-उतरने और यात्रा के दौरान सरकार की ओर से जारी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है।
- - पिछले 24 घंटों के दौरान 80 हजार 472 कोरोना संक्रमित पाए गएनई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 80 हजार 472 लोगों के संक्रमित होने के साथ ही संक्रमित लोगों का आंकड़ा 62 लाख 25 हजार 763 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि स्वस्थ लोगों की संख्या 51 लाख 87 हजार 825 होने के साथ ठीक होने की दर 83.33 प्रतिशत हो गई है।कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में एक हजार 179 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 97 हजार 497 हो गई है। वर्तमान में देश में कोरोना के 9 लाख 40 हजार 441 सक्रिय मामले हैं जो कि कुल संक्रमित लोगों का 15.11 प्र्रतिशत है। मृत्युदर 1.57 प्रतिशत है।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार कल कोरोना वायरस के 10 लाख 86 हजार 688 नमूनों की जांच की गई। अब तक 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार 729 कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।
- मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा है कि मुंबई में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को बसों, टैक्सी और ऑटोरिक्शा जैसे सार्वजनिक परिवहन के साधनों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीएमसी के अनुसार मॉल, कार्यालयों, रिहायशी सोसायटी जैसी तमाम जगहों पर मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं के स्टीकर लगाए जाएंगे ताकि लोगों में कोरोना वायरस के प्रकोप के बचाव के लिए मुंह को ढकने जैसे उपायों के प्रति जागरूकता बढ़े।बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अध्यक्षता में हुई ई-बैठक में यह निर्णय लिए गये। नागरिक वॉर्ड कार्यालयों की ओर से टैक्सी और ऑटो रिक्शा संघों तथा अन्य प्रतिष्ठानों के प्रबंधन को इस सिलसिले में जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गये हैं।
- नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक स्टार्टअप प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता के तहत भारतीय रक्षा क्षेत्र की 11 विशिष्ट चुनौतियों के क्षेत्र में नवप्रवर्तकों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप को नई सोच और नये विचारों की खोज के साथ आगे आना होगा।रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को जारी वक्तव्य में कहा कि इस संबंध में किसी स्टार्ट अप, नवप्रवर्तक या फिर एमएसएमई की खोज को यदि स्वीकार कर लिया जाता है तो उस नवप्रवर्तक को उसका प्रारूप विकसित करने के लिये अनुदान दिया जायेगा। रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर उत्पाद प्रबंधन पद्धति (पीएमए) दिशानिर्देश भी जारी किये। इसके तहत बाजार में उतारने लायक तैयार उत्पाद का नमूना विकसित करने को प्रोत्साहन दिया जायेगा। वक्तव्य में कहा गया है कि पीएमए दिशा निर्देश के तहत स्टार्टअप प्रतियोगिता विजेता द्वारा उत्पाद विकास की दिशा में हासिल अहम पड़ावों की प्रगति पर नजर रखी जायेगी। यह निगरानी सशस्त्र सेनाओं, आयुध फैक्टरी बोर्ड अथवा रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों की जरूरतों के अनुरूप की जायेगी। रक्षा मंत्री ने आईडेक्स 4 फौजी पहल की भी शुरुआत की। इसके तहत सशस्त्र सेनाओं के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिये अल्पव्ययी नये विचारों को मजबूती दी जायेगी। सिंह ने कहा कि आईडेक्स 4 फौजी पहल के तहत उद्मियों को हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले जमीनी स्तर के नवप्रर्वतकों के साथ जोडऩे में मदद मिलेगी।----
- मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस महामारी के चलते आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्योहार सादगी से मनायें। राज्य सरकार ने साथ ही सामूहिक भागीदारी वाले डांडिया, गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदले स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन करने का सुझाव दिया।राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशों के तहत त्योहार आयोजकों जिन्हें स्थानीय बोलचाल में मंडल भी कहा जाता है, से कहा गया कि वे कोविड-19, मलेरिया और डेंगू आदि बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाएं। दिशानिर्देशों के अनुसार मंडलों द्वारा (नवरात्रि के दौरान) स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा की ऊंचाई की सीमा चार फुट रखी गई है जबकि घरों में स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं की ऊंचाई दो फुट रखी गई है। साथ ही सामान्य समय में होने वाले विसर्जन जुलूस, भीड़भाड़ की इजाजत नहीं दी गई है। इसमें यह भी सुझाव दिया गया है कि श्रद्धालु इस बार धातु की प्रतिमाओं का चयन करें तथा स्थानीय केबल नेटवर्क, स्ट्रीमिंग एवं सोशल मीडिया के जरिये डिजिटल दर्शन करें। इसमें मंडलों को निर्देश दिया गया है कि पंडाल में थर्मल स्क्रीनिंग का इंतजाम करें और पंडालों की साफ-सफाई की जानी चाहिए।सरकार ने कहा कि दर्शन के आकांक्षी श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए और मास्क पहनना चाहिए। सरकार ने कहा कि विसर्जन नगर निगमों, हाउजिंग सोसाइटी, जनप्रतिनिधियों और एनजीओ की मदद से बनाये गए कृत्रिम तालाबों में किया जाना चाहिए। वहीं घर के स्तर पर पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि निषिद्ध क्षेत्रों से घरों की और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति नहीं है। दिशा निर्देशों के अनुसार पारंपरिक दशहरा कार्यक्रम में रावण का पुतला दहन सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए बिना दर्शकों के और प्रतिकात्मक रूप में किया जाना चाहिए। सरकार ने कहा, दर्शकों को आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए। (आयोजकों को) फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते हुए सीधे प्रसारण का इंतजाम करना चाहिए।-
- चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को पाबंदियों में और ढील के साथ वर्तमान लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया तथा दसवीं से लेकर बारहवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों को शिक्षिकों का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक अक्टूबर से स्वैच्छिक रूप से विद्यालय जाने की अनुमति संबंधी पिछले आदेश पर रोक लगा दी।अभिभावकों के विरोध के बाद सरकार ने विद्यार्थियों को विद्यालय जाने की अनुमति संबंधी योजना टाल दी है। अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा, जिलाधिकारियों और चिकित्सा दल के साथ बैठक में मिले इनपुट, महामारी की वर्तमान स्थिति तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विचार करते हुए विद्यार्थियों के स्वैच्छिक शिक्षक मार्गदर्शन संबंधी सरकारी आदेश को स्थगित किया जा रहा है । जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा की और लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की घोषणा की। एक बयान में उन्हेांने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में पाबंदियां जारी रहेंगी। बयान के अनुसार शैक्षणिक संस्थान, मनोरंजन केंद्र, संग्रहालय बंद रहेंगे और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी।
- नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सचिवालय ने कहा कि श्री नायडू में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उनकी तबियत ठीक है। सचिवालय ने ट्वीट किया, भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह कोविड-19 का नियमित परीक्षण कराया जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। श्री नायडू को घर में पृथक-वास में रहने की सलाह दी गयी है। ट्वीट में कहा गया है कि उनकी पत्नी उषा नायडू की जांच रिपोर्ट नकारात्मक रही है।
- नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर छह से सात अक्टूबर तक दो दिवसीय जापान यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी के साथ वार्ता करेंगे और चतुर्भुजीय गठबंधन (क्वाड) की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि जयशंकर और मोतेगी द्वारा द्विपक्षीय तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने किए जाने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री छह अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे जिसमें संबंधित देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री कोविड-19 के बाद की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और महामारी से उत्पन्न होने वाली विभिन्न चुनौतियों के लिए एक समन्वित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर जापान की अपनी यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।
- बांदा (उप्र)। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव में बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे के निर्माण से खेत में बने गड्ढों में डूबने से मंगलवार को दो बच्चों की मौत हो गयी। बिसंडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि "पवई गांव में मंगलवार को सुबह करीब दस बजे श्याम सिंह का बेटा शिवम (8) और प्रमोद विश्वकर्मा का बेटा छोटू (8) बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे के निर्माण से खेत में बने गड्ढों में खेल-खेल में नहाने लगे। तभी दोनों गहरे पानी में चले गए, जहां दोनों की डूबने से मौत हो गयी है।" उन्होंने बताया कि "परिजनों के ढूंढने पर बच्चों के कपड़े खेत की मेड़ में मिले और शव पानी में तैरते पाए गए।" सिंह ने बताया कि "दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।
- - पिछले 24 घंटे के दौरान 70 हजार 589 नए मामले सामने आएनई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 85 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या आज 51 लाख पार कर गई है। कुल मिलाकर स्वस्थ होने वालों की दर अब 83 .01 तक पहुंच गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों और संक्रमित लोगों के बीच फर्क बढ़ता जा रहा है। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढऩे से देश में रोगियों की संख्या कम होते-होते कुल मामलों का केवल 15.42 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश के 9 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में ठीक होने वालों की दर 80 प्रतिशत है। इन राज्यों में बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं। रोगियों की पहचान उनका तुरन्त इलाज और आई.सी.यू. डॉक्टरों की कुशलता के कारण भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फिलहाल देश में मृतकों की दर 1.57 प्रतिशत है। विश्व में ये दर सबसे कम है।पिछले 24 घंटे के दौरान 70 हजार 589 नए मामले सामने आए हैं। इनको मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार 292 हो गई है। फिलहाल, कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख 47 हजार 576 है। पिछले 24 घंटे में 776 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कुल मिलाकर मृतकों की संख्या 96 हजार 318 है।
- नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल संख्या दो पर एक अक्टूबर से विमान परिचालन फिर से शुरू होगा। हवाईअड्डा संचालक डीआईएएल ने सोमवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डा के केवल टर्मिनल तीन से फिलहाल उड़ानों का संचालन हो रहा है।डीआईएएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, टर्मिनल दो पर विमान परिचालन की बहाली प्रति दिन 96 उड़ानों (48 प्रस्थान और 48 आगमन) के साथ होगी और अक्टूबर के अंत तक यह बढ़कर 180 तक हो जाएगी। भारत ने महामारी के कारण 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को और 25 मार्च से घरेलू यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया था। भारत ने 25 मई से आंशिक तौर पर घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अब भी निलंबित हैं।
- नई दिल्ली। भारत की पहली बहु-तरंगदैध्र्य खगोलीय वेधशाला एस्ट्रोसैट ने अंतरिक्ष में तारों और आकाशगंगाओं की तस्वीर लेते हुए सोमवार को पांच साल पूरे कर लिए। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 28 सितंबर 2015 को प्रक्षेपित इस उपग्रह रूपी वेधशाला ने गत पांच वर्षों में अद्भुत कार्य किया है।विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने एक बयान में कहा कि 'एस्ट्रोसैट ने भारत और विदेश के वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तावित 800 विशिष्ट खगोलीय वस्तुओं का 1,166 बार अवलोकन किया है। इसमें कहा गया है कि एस्ट्रोसैट ने तारों, तारों के समूहों की खोज की है, मैगेलैनिक क्लाउड्स नाम की आकाशगंगा की छोटी और बड़ी उपग्रह आकाशगांगओं का मानचित्रीकरण किया है।----
- नई दिल्ली। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा है कि सरकार के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत हर महीने 112 सर्वाधिक पिछड़े जिलों की रैंकिंग में उपयोग किये जा रहे संकेतकों को दुरूस्त कर रहा है।सोमवार को डिजिटल तरीके से आयोजित नीति आयोग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांत ने कहा, हम उन संकेतकों को बेहतर परिणाम के लिये दुरूस्त कर रहे हैं जिनके आधार पर नीति आयोग 112 पिछड़े जिलों की रैंकिंग करता है... कुछ संकेतकों को हटाने की जरूरत है। आंकाक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत 112 जिलों में 2018 में हुई थी। इसका मकसद उन जिलों में विकास को तेज करना है जो मुख्य सामाजिक क्षेत्रों में पीछे रह गये थे और अल्पविकसित क्षेत्र की सूची में शामिल हैं। आयोग छह क्षेत्रों ... स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास और बुनियादी ढांचागत सुविधा ... में 49 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर 112 पिछड़े जिलों की रैंकिंग करता है। कांत ने कहा कि भारत के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में आकांक्षी जिला कार्यक्रम जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हम इन जिलों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, शिक्षा और मूल ढांचागत सुविधाओं के बिना उच्च आर्थिक वृद्धि दर हासिल नहीं कर सकते।
- नई दिल्ली। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) ने यह दोहराया है कि उसकी डीएपी और एनपीके उर्वरकों की अधिकतम खुदरा कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।इफको के प्रबंध निदेशक यू. एस. अवस्थी ने एक ट्वीट में कहा है कि हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फोस एसिड और अन्य पदार्थों जैसे कच्चे माल की लागत में भारी वृद्धि हुई है, फिर भी हम उर्वरकों के मूल्यों कोई बढ़ोतरी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के दौरान डीएपी और एनपीके उर्वरकों के अधिकतम खुदरा मूल्य बढ़ाने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि कृषि में प्रयुक्त सामानों की कीमत घटाकर कृषक समुदाय की सेवा करना हमारा उद्देश्य है। कृषक समुदाय के लिए हमारा यह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के अनुरूप है। जिसका उद्देश्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना भी है।इफको एक प्रमुख सहकारी समिति है जो उर्वरकों के विनिर्माण और विपणन के व्यवसाय में लगी हुई है। भारत में इसके 5 विनिर्माण संयंत्र हैं।----
- श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में नाले की सफाई कर रहे चार व्यक्तियों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा पुलिस थानांतर्गत लुकटिपोरा में एक गहरे नाले की सफाई के दौरान चार व्यक्ति फिसल कर गिर गए। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान अब्दुल रशीद डार, उसके भाई नजीर अहमद डार, सजाद अहमद वानी और अर्शिद अहमद वानी के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि शवों को बाहर निकाल कर कानूनी कार्यवाही के लिए उप जिला अस्पताल बिजबेहरा ले जाया गया है। ( प्रतिकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। रक्षा खरीद परिषद - डीएसी ने सशस्त्र बलों द्वारा करीब 22 अरब 90 करोड़ रुपए के विभिन्न उपकरणों और हथियारों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें घरेलू उद्योग के साथ-साथ विदेशी वेंडरों से की जाने वाली खरीद के प्रस्ताव भी शामिल है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डीएसी की बैठक में यह स्वीकृति दी गई।भारतीय कम्पनियों से खरीद की श्रेणी के तहत स्टेटिक एचएफ ट्रांस - रिसीवर सेट और स्मार्ट एंटी एयर फील्ड वैपन खरीदने की स्वीकृति दी गई। एचएफ रेडियो सेट से थलसेना और वायुसेना की क्षेत्रीय इकाईयों के लिए संचार सुविधा बाधारहित होगी। इस खरीद पर लगभग पांच अरब चालीस करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्मार्ट एंटी एयर फील्ड वैपन की खरीद पर लगभग नौ अरब 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे नौसेना और वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ेगी।सेना की अग्रिम इकाई को मजबूत बनाने के लिए एसआईजी - एसएयूईआर असॉल्ट राइफलें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन राइफलों की खरीद पर लगभग 7अरब 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे।------
- - सभी राज्यों में धान खरीद शुरू- केंद्र सरकारनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के आंकड़े सोमवार को जारी किये हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 48 घंटे में 10.53 करोड़ रुपये के धान की एमएसपी पर खरीद की गई। सरकारी धान खरीद के इन आंकड़ों को जारी कर सरकार यह संदेश देना चाहती है कि एमएसपी खत्म करने का उसका कोई इरादा नहीं है और यह पहले की तरह जारी रहेगी।सरकार ने न केवल धान खरीद के लिये व्यवस्था की है बल्कि इस साल उसने दाल और तिलहनों की खरीद के लिए भी पूरी व्यवस्था की है। पंजाब और हरियाणा तथा कई अन्य राज्यों में किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जिसके बारे में उनका मानना है कि इससे खरीद का पूरा काम कंपनियों के हवाले हो जायेगा और एमएसपी व्यवस्था समाप्त हो जायेगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने कहा, हरियाणा और पंजाब के किसानों से 27 सितंबर तक 1,868 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर 5,637 टन धान की खरीद की गई है। शेष राज्यों में धान की खरीद सोमवार से शुरू हो गई है।मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि हरियाणा और पंजाब के 390 किसानों से 10.53 करोड़ रुपये का धान पिछले 48 घंटे में खरीदा गया है। धान खरीद का काम 26 सितंबर से शुरू हुआ है। यह खरीद विपणन सत्र 2020-21 के तहत की जा रही है। सरकार ने विपणन सत्र 2020-21 में खरीफ के दौरान 495.37 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। धान के अलावा, सरकार ने अपनी नोडल एजेंसियों के माध्यम से तमिलनाडु के 40 किसानों से 24 सितंबर तक 34.20 लाख टन मूंग, 25 लाख रुपये के एमएसपी पर खरीद की है। इसी प्रकार, 5,089 टन नारियल, जिसकी एमएसपी मूल्य 52.40 करोड़ रुपये है, को कर्नाटक और तमिलनाडु में खरीदा गया जिससे 3,961 किसान लाभान्वित हुए हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के लिए स्वीकृत मात्रा 95.75 लाख टन है। राज्यों के प्रस्ताव के आधार पर, मंत्रालय ने कहा कि उसने तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा राज्यों से कुल 13.77 लाख टन खरीफ दालों और तिलहन की खरीद के लिए मंजूरी दी है। वर्ष 2020-21 के सत्र के लिए कपास की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी।एक अलग बयान में, खाद्य मंत्रालय ने कहा कि एमएसपी दर पर धान की खरीद सोमवार से शेष राज्यों में भी शुरू हो गई है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्यों की खरीद एजेंसियों को किसानों से परेशानी मुक्त खरीद करने और उन्हें एमएसपी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे किसानों के बीच एक समान विशिष्टताओं के बारे में जागरूकता पैदा करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और स्टॉक की किसी भी अस्वीकृति से पूरी तरह से बचा जा सके। बयान में कहा गया है कि सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और एफसीआई को सलाह दी गई है कि इस वर्ष के दौरान खरीद का काम एकसमान विनिर्देशों के अनुसार कड़ाई से हो।
- दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर बाजार में एक बैंक की शाखा परिसर स्थित एटीएम में कैश डालने के दौरान अपराधियों ने 12 लाख 47 हजार रुपए लूट लिये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे और बैंक एवं बाजार में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जिले की सीमा को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और उनके द्वारा गोलीबारी भी की गई है। लूटेरों द्वारा की गयी गोलीबारी में मनोज कुमार शर्मा नामक एक स्थानीय व्यक्ति जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे । बदमाशों ने सीएमएस कर्मियों के साथ एक वाहन पर सवार होकर एटीएम में कैश डालने आए गार्ड के साथ मारपीट भी की और उसकी बंदूक छीन ली। बदमाशों ने फरार होने के दौरान छीनी गई बंदूक वारदात स्थल से कुछ दूरी पर फेंक दी।
- नोएडा। नोएडा में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले सेक्टर 47 में सुबह सैर पर निकले नोएडा प्राधिकरण के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पार्क में करंट लगने से मौत हो गई। सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 47 के रहने वाले नोएडा प्राधिकरण के सेवानिवृत्त अधिकारी फिरेराम (62) रविवार सुबह सेक्टर के एक पार्क में सैर कर रहे थे, तभी पार्क में लगे एक ट्रांसफार्मर से उन्हें करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के ‘प्रयाग अस्पताल' में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक मोटरसाइकिल रविवार शाम पुल से क्षिप्रा नदी में जा गिरी, जिससे इस पर सवार चार में से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस गाड़ी पर सवार चार लोगों में शामिल तीन वर्षीय बच्ची समेत दो व्यक्तियों को बचा लिया गया, जबकि दो अन्य लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। खुड़ैल पुलिस थाने के प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि सेमल्याचाऊ गांव के पास बिना रेलिंग वाले एक पुराने पुल पर हुए मोटरसाइकिल हादसे के दौरान क्षिप्रा नदी में गिरी तीन वर्षीय बच्ची और एक पुरुष को ग्रामीणों ने रविवार शाम को ही सुरक्षित बचा लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अन्य दो लोगों की खोज के लिए गोताखोरों की मदद से रविवार देर शाम अभियान शुरू किया। हालांकि, इन दोनों की नदी में डूबकर पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके शव सोमवार को क्षिप्रा नदी में मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे से मारे गए लोगों की पहचान कालू और जगदीश के रूप में हुई है। उनकी उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच थी।
- नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि शीघ्र जारी होने वाले दूसरे सीरो सर्वेक्षण से संकेत मिले हैं कि भारत कोविड के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने से अब भी काफी दूर है और लोगों को कोरोना संक्रमण से संबंधित सरकार के मानकों का पालन करते रहना चाहिए।सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता से आशय है कि पर्याप्त संख्या में लोग प्रतिरक्षित हो जायें ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। स्वास्थ्य मंत्री सन्डे संवाद के माध्यम से सोशल मीडिया पर पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान और अनुसंधान परिषद कोविड-19 संक्रमण दोबारा उभरने की रिपोर्ट की सक्रियता से जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस समय दोबारा संक्रमण होने के मामले नगण्य है, फिर भी सरकार इससे पूरी तरह निपटने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी और रेमडेसिविर को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को भी सलाह दी गई है कि वे इन जांच पद्धतियों का बहुत अधिक उपयोग न करे।
- नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या आज 50 लाख को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार- मात्र 11 दिनों में 10 लाख रोगी स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में हाल के दिनों में प्रतिदिन दिन 90 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो रहे थे।देशभर में सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या पांच गुना से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने इसे सराहनीय उपलब्धि बताते हुए कहा है कि यह चिकित्सा के आधारभूत ढांचे, मानक उपचार के तरीके के कार्यान्वयन, चिकित्सकों और प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों के पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण हासिल किया जा सका है।देश में स्वस्थ होने वालों की दर 82.58 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 74 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या अब 50 लाख 16 हजार से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने वालों की लगातार बढ़ती संख्?या ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि देश में संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है और वर्तमान में यह कुल रोगियों का केवल 15.85 प्रतिशत रह गई है। भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या ने एक दिन में 82 हजार 170 की संख्या के साथ 60 लाख को पार कर लिया है।वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9 लाख 62 हजार है। मंत्रालय ने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयासों और टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट नीति के प्रभावी कार्यान्वयन यह संभव हुआ है। वर्तमान में, भारत में संक्रमण से मृतकों की दर 1.57 प्रतिशत है, जो विश्व स्तर पर सबसे कम दर वाले देशों में से है। पिछले 24 घंटों में 1039 मौतें के साथ मृतकों की कुल संख्या 95 हजार 542 तक पहुंच गई है।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, 7 लाख 9हजार से अधिक जांच की गई और अब तक 7 करोड़ 19 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है।
- नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद से पारित तीन कृषि विधेयकों को आज मंजूरी दे दी। ये विधेयक किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता विधेयक 2020 तथा आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक 2020 है। इन कानूनों का उद्देश्य देश की कृषि व्यवस्था में बदलाव लाना और किसानों की आय बढ़ाना है।किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020 के प्रावधान किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने और खरीदने की अनुमति देते हैं। मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता विधेयक 2020 में किसी भी उपज के लिए बुआई से पहले समझौता करने के प्रावधान हैं। इसके अनुसार किसानों को कृषि उपज के मूल्य का आश्वासन मिल सकेगा। आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक 2020 के तहत केंद्र सरकार ने युद्ध और अकाल की असाधारण स्थिति में ही खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को विनियमित करने का प्रावधान किया है।नए कानून का उद्देश्य किसानों को अतिरिक्त आय उपलब्ध कराने के लिए कृषि उपज विपणन समिति-ए पी एम सी मण्डी के अतिरिक्त अपनी उपज बेचने का विकल्प देना है। यह मौजूदा न्यूनतम समर्थन मूल्य-एम एस पी पर खरीद प्रणाली के अतिरिक्त होगा। इससे किसानों की आय में स्थिरता आएगी। इन कानूनों से ऐसा माहौल तैयार होगा जिसमें किसान और व्यापारी को अपनी कृषि उपज खरीदने और बेचने की आजादी होगी। इससे किसानों को अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे और उनकी बाजार लागत घटेगी। इन प्रावधानों से किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिल सकेंगे।----
- मुंबई । महाराष्ट्र खुली सिगरेट-बीड़ी की बिक्री पर बैन लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई है जिसमें कहा गया कि सिगरेट और तंबाकू अधिनियम 2003 के मुताबिक सिगरेट-बीड़ी समेत सभी तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लिखना अनिवार्य है। लेकिन जब लोग खुले में एक- सिगरेट या बीड़ी लेते हैं तो वे यह चेतावनी नहीं देख पाते। इसलिए सरकार ने खुले में बीड़ी- सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया।टाटा मेमोरियल अस्पताल के कैंसर सर्जन डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी के अनुसार सरकार के इस अधिसूचना के बाद युवाओं में धूम्रपान की आदत में कमी आएगी, क्योंकि एक बार में पूरी पैकेट खरीदने में उन्हें ज्यादा पैसे लगेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में 16 से 17 साल के युवाओं में स्मोकिंग की आदत सबसे ज्यादा है, उनके पास बहुत ज्यादा पैसे नहीं होते, इसलिए वह पैकेट की वजाय खुली सिगरेट खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि खुली सिगरेट खरीदने वालों को कभी भी तंबाकू उत्पादों पर लगाए जाने वाले ज्यादा टैक्स की तकलीफ महसूस नहीं होती।
- बेंगलुरू। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में आज 27 सितंबर की सुबह एक कार की एक ट्रक के साथ हुई टक्कर में एक गर्भवती महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि सावलागी गांव के पास यह हादसा हुआ, जिसमें चार महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ये सातों लोग अलंद तालुक के रहने वाले थे और एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)

.jpg)


.jpg)