- Home
- देश
- नई दिल्ली। असम और बिहार में बाढ़ से स्थिति और भयावह हो गयी। वहीं, यूनिसेफ ने कहा है कि देशभर में 24 लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं और उन्हें तुरंत मदद दिए जाने की जरूरत है । बाढ़ जनित घटनाओं में असम में और चार लोगों की मौत हो गयी।पिछले कुछ दिनों में जल ग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल में तीस्ता, कलजानी और मनसाई समेत कई नदियां उफान पर है ं। इस वजह से निचले इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। बहरहाल, मौसम विभाग ने गरुवार को बताया कि दिल्ली में जुलाई में औसत से 50 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों, सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक दिल्ली में अब तक जुलाई में 225 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि सामान्य बारिश 149.8 मिलीमीटर से पचास प्रतिशत अधिक है । असम में बाढ़ से चार और लोगों की मौत हो गयी । राज्य के 33 में से 26 जिलों में 28.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं । राज्य में बाढ़ से मृतकों की संख्या 93 हो गयी है ।राज्यपाल जगदीश मुखी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि वह केंद्र से समस्या का स्थायी समाधान निकालने का अनुरोध करेंगे। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी दरांग और कामरूप जिलों में प्रभावित इलाके का दौरा किया । असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने गुरुवार को एक बुलेटिन में बताया कि बोंगाइगांव, कोकराझार, मोरिगांव और गोलाघाट जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। एएसडीएमए ने बताया कि बुधवार तक 26 जिलों में 26 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए ।ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ, धुबरी और गोलपाड़ा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है । बिहार में भी बाढ़ से स्थिति और खराब हो गयी है । राज्य में 7.65 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि किसी की मौत की खबर नहीं मिली है । नेपाल के साथ लगी सीमा के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगडिय़ा और गोपालगंज जिले बाढ़ से प्रभावित हैं । एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की आठ टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई है । इसके तहत 36,448 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।बहरहाल , यूनिसेफ का अनुमान है कि देश में हालिया बाढ़ से 24 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं । यूनिसेफ ने एक बयान में कहा, भारत में बिहार, असम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में 24 लाख बच्चों सहित साठ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं । यूनिसेफ ने कहा है कि इन क्षेत्रों में बच्चों के समक्ष पैदा चुनौतियों के समाधान के लिए तुरंत मदद, अधिक संसाधन और नए कार्यक्रम चलाने की जरूरत है ।
- अमरावती। महाराष्ट्र में अमरावती के तीन युवक मध्यप्रदेश के धोरखोना झरने में कल गुरुवार को डूब गए।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरावती के परतवाड़ा निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान विनय कुशवाहा (18), दीपक मिश्रा (18) और आशीष कोचेटा (19) के तौर पर की है। पुलिस निरीक्षक सदानंद मानकर ने कहा कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक छह लोगों के समूह का हिस्सा थे।---
- नई दिल्ली। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि कम्पनी के किसी कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। एयर इंडिया बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन संबंधी खर्चों को तर्कसंगत बनाने के फैसले की गुरुवार शाम नागरिक उड्डयन मंत्रालय में समीक्षा की गई।एयर इंडिया ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि बैठक में यह दोहराया गया कि अन्य विमान सेवा कम्पनियों की तरह एयर इंडिया में किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं की जाएगी। इसके अलावा बेसिक वेतन, दैनिक भत्ते और आवास भत्ते में भी कटौती नहीं होगी। फ्लाइंग क्रू को उड़ान भरने के वास्तविक घंटों के आधार पर भत्ते दिए जाएंगे।
- झांसी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिला कारागार में 120 कैदी कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हुए हैं । अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी ।जिला प्रशासन द्वारा शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 134 और लोग कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं, इनमें से 120 जिला कारागार के कैदी हैं। हालांकि उनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाये गये हैं। बहरहाल, जेल में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज पाये जाने के बाद सभी जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। जिले में अब तक 53 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में इस वक्त कोविड—19 के 881 मामले उपचाराधीन हैं, जबकि 671 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।---
- रक्षा मंत्रालय ने सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान करने सरकारी मंजूरी पत्र जारी कियानई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन (पीसी) प्रदान करने के लिए औपचारिक सरकारी मंजूरी पत्र जारी कर दिया है और इस प्रकार संगठन में बड़ी भूमिकाओं के निर्वहन के लिए महिला अधिकारियों को अधिकार संपन्न बनाने का रास्ता प्रशस्त कर दिया है।यह आदेश जज एवं एडवोकेट जनरल (जेएजी) तथा आर्मी एजुकेशनल काप्र्स (एईसी) के वर्तमान वर्गों के अतिरिक्त भारतीय सेना के सभी दस वर्गों अर्थात आर्मी एयर डिफेंस (एएडी), सिग्नल्स, इंजीनियर्स, आर्मी ऐवियेशन, इलेक्ट्रोनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई), आर्मी सर्विस काप्र्स (एएससी), आर्मी आर्डनेंस काप्र्स (एओसी) और इंटेलीजेंट काप्र्स में शौर्ट सर्विस कमीशंड (एसएससी) महिला अधिकारियों को पीसी की मंजूरी को विनिर्दिष्ट करता है।प्रत्याशा में, सेना मुख्यालय ने प्रभावित महिला अधिकारियों के लिए स्थायी आयोग चयन बोर्ड के संचालन के लिए तैयारी संबंधी कार्रवाइयों की एक श्रृंखला चलाई थी। जैसे ही सभी प्रभावित एसएससी महिला अधिकारी अपने विकल्प का उपयोग करेंगी और वांछनीय दस्तावेजीकरण को पूर्ण करेंगी, चयन बोर्ड अनुसूचित हो जाएगा।भारतीय सेना राष्ट्र की सेवा करने के लिए महिला अधिकारियों सहित सभी कार्मिकों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसका डिजायन इस तरह से तैयार किया गया है कि इससे राज्य में सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।उन्होंने कहा कि इससे जहां लाखों लोगों को शुद्ध जल मिलेगा वहीं हजारों लोगों को परियोजना के निर्माण से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन मणिपुर के लोगों, खास तौर पर महिलाओं के लिए बड़ा पवित्र दिन है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौर में भी मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ यह साबित करता है कि सरकार जल जीवन मिशन को सफल बनाने को वचनबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र पूर्वी एशिया के देशों के लिए प्रवेश द्वार है जिनके साथ हमारे सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश के विकास को गति देने का साधन बन सकता है और इस क्षेत्र में अब शांति का माहौल बन जाने से संभावनाएं और बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में सड़कें बंद करना, असम में हिंसा और त्रिपुरा तथा मिजोरम में अशांति अब पुरानी बातें हो गयी हैं। अब इस क्षेत्र के नौजवान बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बांस उद्योग का भी अच्छा विकास किया जा सकता है। कोरोना महामारी से बचाव का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने लोगों से इस संबंध में दिशानिर्देशों का पालन करने, मास्क पहनने और एक-दूसरे के संपर्क में आते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
- नई दिल्ली। मणिपुर में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से 14 दिनों का राज्यव्यापी लॉकडाउन और कफ्र्यू आज दोपहर 2.00 बजे के बाद लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कल मंत्रिमंडल की आपात बैठक के बाद इसकी घोषणा की थी।मणिपुर सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ये फैसला किया गया है। देश के दूसरे हिस्सों की तरह मणिपुर में भी कोरोना वायरस का कहर है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। अब सरकार एक बार फिर लॉकडाउन की ओर लौटी है। इसलिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है।इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर खुलेंगे। इसके साथ ही अन्य ज़रूरी सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा हर तरह के बाज़ार और दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगे। सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी बंद रहेंगे।
- नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सात विधानसभा क्षेत्रों और एक संसदीय क्षेत्र के उप-चुनाव इस वर्ष सात सितम्बर तक टाल दिए हैं। आयोग ने यह फैसला कोविड-19 महामारी और देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने के कारण लिया है।सात विधानसभा क्षेत्रों में असम की शिबसागर, तमिलनाडु की थिरुवोट्टियूर और गुडियट्टम, मध्य प्रदेश की आगर, उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर और टूंडला तथा केरल का चावारा शामिल हैं। इसके अलावा सात सितम्बर को ही बिहार की वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर भी उपचुनाव होना था।चुनाव आयोग ने कहा है कि इन क्षेत्रों में चुनाव माहौल उचित होने के बाद कराए जाएंगे। इन सीटों के अलावा 49 और विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं। इस संबंध में आयोग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित प्रावधानों के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए आयोग की बैठक कल होने की संभावना है।
-
निवाड़ी (मप्र)। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर पुतरीखेरा गांव में कल देर शाम एक पत्रकार पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर लाठियों से हमला किया और उसके बाद गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बलराम सिंह परिहार ने आज बताया कि पत्रकार सुनील तिवारी (35) की हत्या के मामले में आरोपी अवधेश तिवारी, नरेंद्र तिवारी और अनिल तिवारी समेत सात लोगों के खिलाफ सेंदरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की सुनील से पुरानी रंजिश थी।परिहार ने बताया कि बुधवार शाम सुनील निवाड़ी से अपने भाई आशीष के साथ मोटरसायकिल से अपने गांव पुतरीखेरा जा रहे थे। तभी गांव से कुछ पहले आरोपियों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया और बाद में सुनील को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि हमले के बीच आशीष मौके से भागकर गांव आया और अपने परिजन को लेकर वापस घटनास्थल पर पहुंचा जहां सुनील गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। सुनील को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिहार ने बताया कि सुनील की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश थी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सुनील, ग्वालियर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के निवाड़ी जिले के प्रतिनिधि थे।--- - नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मसौदा अधिसूचना को अधिसूचित कर दिया है जिसके तहत हाइड्रोजन मिश्रित सीएनजी को एक मोटर वाहन ईंधन के रूप में शामिल करने के उद्देश्य से जीएसआर 461(ई), दिनांक 22 जुलाई 2020, के जरिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1979 में संशोधन करने के लिए आम जनता और सभी हितधारकों से टिप्पणियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।यह देश में ऑटोमोबाइल या मोटर वाहनों में हरित ईंधनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की ओर से उठाया गया एक और अहम कदम है। इस संबंध में अधिसूचना की तारीख से तीस दिनों के भीतर अपनी टिप्पणियां या सुझाव संयुक्त सचिव (एमवीएल), सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, परिवहन भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली -110001 (ईमेल [email protected]) को भेजे जा सकते हैं।
- चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई स्थित राजीव गांधी जनरल अस्पताल (आरजीजीजीएच) में कल पहला प्लाज्मा बैंक खोला गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने वाले अन्नाद्रमक के विधायक बैंक में प्लाज्मा दान करने वाले पहले शख्स हैं।स्वास्थ्य मंत्री डॉ सी विजय भास्कर ने बैंक का उद्घाटन किया। इसे स्थापित करने में 2.34 करोड़ रुपये का खर्च आया और यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अन्नाद्रमुक के विधायक सथन प्रभाकर बैंक में प्लाज्मा दान करने वाले पहले दानकर्ता हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के समर्थन से हमने पहला प्लाज्मा बैंक खोला। भास्कर ने अपील की जो लोग कोविड-19 ठीक हो गए हैं, वे 14 दिन बाद प्लाज्मा दान करें। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें प्लाज्मा दान नहीं करना चाहिए।--
- आगरा। आगरा म फतेहाबाद मार्ग पर ग्राम मुटाबई के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी । घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।बुधवार को हुई इस घटना के बारे में थाना फतेहाबाद के पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि उपचार के लिए भर्ती कराये गये तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद और आगरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है ।
- पुणे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के पांच अगस्त को भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे।उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि इस समारोह में सभी मुख्यमंत्रियों को भी अवश्य ही आमंत्रित किया जाना चाहिए। स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने कहा, प्रधानमंत्री, राम मंदिर के भूमि पूजन के लिये पांच अगस्त को अयोध्या आने को सहमत हो गये हैं। वह वहां करीब डेढ़ घंटे रूकेंगे। इससे पहले, ये अटकलें थी कि वह डिजिटल माध्यम से समारोह में शामिल होंगे, लेकिन मैंने आग्रह किया कि यह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर किया जाना चाहिए। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि प्रधानमंत्री समारोह में शामिल होंगे। स्वामी गोविंद को किशोरजी व्यास के नाम से भी जाना जाता है।यह पूछे जाने पर कि क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भूमि पूजन समारोह के लिये आमंत्रित किया जाएगा, उन्होंने कहा, उन्हें अवश्य ही आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ठाकरे को आमंत्रित नहीं करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। उन्हें अवश्य आमंत्रित किया जाना चाहिए...मुझे लगता है कि किसी को आमंत्रित नहीं करने का कोई मतलब नहीं है। हमें सभी मुख्यमंत्रियों, प्रमुख संतों और सामाजिक नेताओं को अवश्य ही आमंत्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अयोध्या में पांच अगस्त के समारोह में सिर्फ 200 लोग होंगे। समारोह में सामजिक दूरी के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। न्यास के सदस्य ने कहा, मेरे अनुसार, दिवंगत बालासाहेब ठाकरे एक महान नायक थे, जिन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण पर जोर दिया था।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र के तीसरे चरण की शुरूआत पर परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी है। ट्विटर पर श्री मोदी ने कहा कि देश में विकसित सात सौ मेगावाट का यह रिएक्टर मेक इन इंडिया का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह भविष्य में कई उपलब्धियों के लिए प्रेरणा बनेगा।केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी वैज्ञानिकों की प्रशंसा की है। श्री शाह ने कहा कि आज परमाणु इतिहास में महान दिन है क्योंकि गुजरात में स्वदेश विकसित काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र का तीसरा रिएक्टर चालू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्र अपने वैज्ञानिकों को नमन करता है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए नया भारत आगे बढ़ रहा है।शाह ने ट्वीट कर कहा, स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 मेगावाट की क्षमता वाला गुजरात का काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 का सामान्य परिचालन स्थिति में आना (क्रिटिकल होना) भारत के परमाणु इतिहास के लिए एक बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को सच करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
- नई दिल्ली। राज्यसभा के नवनिर्वाचित 61 सदस्यों में से 45 सदस्यों को आज शपथ दिलाई गई। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें सदन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।कोविड-19 महामारी के कारण अंतर सत्र के दौरान शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के चैम्बर में आयोजित किया गया।शपथ लेने वाले सदस्यों में भाजपा नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक प्रकाश, कांग्रेस नेताओं में दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खडगे शामिल थे। ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के एम थम्बीदुरई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेंदी को भी शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में 36 सदस्य ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सदस्यों ने सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए शपथ ग्रहण किया ।इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं उच्च सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा, देश के विधि निर्माता के रूप में आपका चुनाव हुआ है। अपने दायित्व के निर्वहन में आप सुनिश्चित करें कि सदन में आपका आचरण नियमों के अनुकूल हो, स्थापित मानदंडों के अनुरूप हो और सदन के बाहर आपका आचरण नैतिकता के मानदंडों के अनुसार हो। उन्होंने कहा कि तत्काल लाभ के लिए सदन में बाधा-व्यवधान डालने के प्रलोभन में न पड़ें बल्कि जनता की दृष्टि में इस सदन का सम्मान बढ़ाने के प्रति सदैव सचेत रहें। कानून का शासन लागू हो यही देश का विधान है। और इसकी शुरुआत आप ही से होती है, जब आप सदन के नियमों और प्रथाओं का पालन करते हैं।--
-
नई दिल्ली। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। नेपाल में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मंगलवार को बिहार के उत्तरी इलाकों में सैलाब आ गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल ने मानसून की ऋतु में बाढ़ और भारी बारिश की स्थिति से निपटने के लिए 20 राज्यों में 122 टीमों को तैनात किया है। सर्वाधिक 19 टीमें बिहार में और असम में 12 टीमें तैनात की गई हैं। एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि असम में बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। वहीं सैलाब के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई और 24 जिलों के 24.19 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति की नगांव जिले में मौत हुई है जबकि दूसरे की मोरीगांव में जान चली गई। उसने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की वजह से 26 लोगों की मौत हुई है। उधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि राज्य के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ में चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है और 1.52 लाख लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रूपये के मुआवजे का ऐलान किया।
-
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला और मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह को क्रमश: राज्यसभा और लोकसभा में भाजपा का नया मुख्य सचेतक बनाया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य शुक्ला को नारायण पंचारिया की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पंचारिया का कार्यकाल समाप्त हो गया था। मध्यप्रदेश के जबलपुर से भाजपा के सांसद राकेश सिंह लोकसभा में संजय जायसवाल की जगह लेंगे। जायसवाल को पिछले दिनों बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। राकेश सिंह पहले भी लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति होने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ दिया था। -
भोपाल। मध्य प्रदेश की रायसेन जिले स्थित बरेली उप जेल में 64 कैदियों एवं तीन जेल प्रहरियों सहित 67 लोग सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी जेलों में कोविड-19 जांच के बाद ही नये कैदियों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है। इधर, प्रदेश सरकार ने बरेली उप जेल के जेलर विनय गढ़वाल को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है। रायसेन जिले स्थित बरेली कस्बे के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बरेली उप जेल में 64 कैदी और तीन कर्मचारियों सहित कुल 67 लोग सोमवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि संदेह है कि नए भर्ती कैदियों से जेल में संक्रमण फैला।
- भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 हजार रुपये के इनामी फरार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आज गिरफ्तार किया है।भोपाल (दक्षिण) के पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर भोपाल पुलिस ने आज सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच में फरार आरोपी शेखर लोधी को यहां रातीबड़ इलाके स्थित संस्कार वैली के पास मुठभेड़ में घायल करने के बाद पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के वक्त यह आरोपी मंडीदीप से सीहोर की तरफ जा रहा था। थोटा ने बताया कि शहर के जागरण लेक सिटी विश्वविद्यालय के पास बने पुल पर पुलिस ने जांच के लिए बैरीकेड लगा रखे थे। जब वह वहां से मोटरसाइकिल से गुजरा तो उसे पुलिसकर्मियों ने रुकने को कहा, लेकिन वह रुका नहीं और लगातार आगे बढऩे लगा।थोटा ने बताया, कुछ ही दूरी पर संस्कार वैली के पास जब उसको घेरा गया तो उसने एक खंभे की आड़ लेकर पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि उसके साथ-साथ जिन पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं, उनका भी मेडिकल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मेडिकल के बाद पता चलेगा कि कितने पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। थोटा ने बताया कि आरोपी ने करीब छह राउंड फायरिंग किये हैं, जबकि पुलिस के द्वारा करीब पांच राउंड फायरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की थी, लेकिन संयोग से किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी है। थोटा ने बताया कि पुलिस ने इस बदमाश के पास से 32 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद की है।उन्होंने कहा कि जहां पर मुठभेड़ हुई, वहां पर रातीबड़ पुलिस थाना प्रभारी एवं दो आरक्षक तैनात थे। जब मुठभेड़ हुई, उस समय वहां से गुजर रही पुलिस की मोबाइल वैन भी वहां पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त इस आरोपी के साथ उसका कोई दूसरा साथी नहीं था।थोटा ने बताया कि शेखर लोधी के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम था। वह वर्ष 2019 के हत्या के मामले में पिछले करीब सात-आठ महीने से फरार था। उसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। उन्होंने कहा कि वह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के छोला पुलिस थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, रंगदारी, मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 18 मामले दर्ज हैं।--
- अयोध्या। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रिम नेताओं को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने वाल भूमि पूजन में आमंत्रित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को राम मंदिर के एक न्यासी ने दी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच अगस्त को अयोध्या आ सकते हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और विनय कटियार को निमंत्रित करेंगे। वर्तमान में भाजपा नेता बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अदालती सुनवाई का सामना कर रहे हैं। चौपाल ने बताया कि न्यास इस बात को ध्यान में रख रहा है कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और अन्य नेताओं ने राम मंदिर आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आमंत्रित लोगों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।राम मंदिर न्यास के प्रवक्ता नृत्य गोपाल दास ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान गर्भ गृह में चांदी की पांच ईंटें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिंदू मान्यता के मुताबिक ईंट पंच ग्रहों की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर का डिजाइन और वास्तु प्रस्ताव के मुताबिक ही है। न्यास के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमंत्रित लोगों की सूची में शामिल हैं।
- श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा मंदिर बोर्ड (एसएएसबी) ने कोविड-19 महामारी के चलते जम्मू-कश्मीर के धार्मिक स्थलों को बंद रखे जाने के मद्देनजर मंगलवार को इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।बोर्ड के अध्यक्ष उप राज्यपाल जीसी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई मंदिर बोर्ड की एक बैठक में वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड ने एक बयान में कहा, परिस्थितियों के आधार पर, बोर्ड ने भारी मन से फैसला किया कि इस वर्ष की श्री अमरनाथजी यात्रा का आयोजन और संचालन करना उचित नहीं है और 2020 की यात्रा रद्द करने की घोषणा करने का हमें खेद है। सके मुताबिक, बोर्ड दिन में दो बार प्रार्थना के डिजिटल दर्शन का सीधा प्रसारण करेगा।
- नई दिल्ली। सुमित देब को देश की प्रमुख लौह अयस्क खनन कंपनी एनएमडीसी का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह एन बैजेन्द्र कुमार का स्थान लेंगे जो इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को एक आदेश में यह कहा। सुमित देब फिलहाल एनएमडीसी में निदेशक (कार्मिक) हैं। आदेश के अनुसार वह 28 फरवरी 2023 यानी सेवानिवृत्ति उम्र तक इस पद पर रहेंगे।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सांस लेने के लिए बनाए गए वाल्व युक्त एन-95 मास्क के इस्तेमाल के खिलाफ लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह कोरोना वायरस को फैलने से नहीं रोकता है।स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉक्टर राजीव गर्ग ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिवों को इस संबंध में पत्र लिखा है। डॉक्टर गर्ग ने कहा है कि इस तरह के एन-95 मास्क का प्रयोग कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों में बाधक है, क्योंकि यह वायरस को बाहर नहीं निकलने देता।इसे देखते हुए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे चेहरे और मुंह ढंकने के दिशानिर्देशों का पालन करने और रेस्पिरेटरी वॉल्व युक्त एन-95 मास्क के उपयोग को रोकने का निर्देश दें। उन्होंने पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चेहरे और मुंह के लिए घर में बने सुरक्षा कवर के उपयोग के लिए अपनी वेबसाइट पर दी गई सलाह का उल्लेख भी किया।अप्रैल में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेहरे और मुंह के लिए घर के बने सुरक्षा कवच के उपयोग पर एक सलाह जारी की थी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि एन-95 मॉस्क कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में सक्षम नहीं हैं। रेस्पिरेटर युक्त एन-95 मॉस्क कोरोना वायरस को रोकने के लिए अपनाए जा रहे नियमों के विपरीत हैं। एक ट्वीट में स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे कपड़े से बने तीन परतों वाले मॉस्क का इस्तेमाल करें और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने की सलाह दें।

- नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल नि:शंक ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जेईई(मुख्य) परीक्षा तथा एनडीए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए तिथियों की समस्या न आए।उन्होंने कहा कि इन दोनों परीक्षाओं की तिथियां टकराने के बारे में छात्रों की ओर से बहुत से प्रतिवेदन प्राप्त हुए हैं और इस मामले पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेईई मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने यह सूचना नहीं दी थी कि छह दिसम्बर को होने वाली एनडीए प्रवेश परीक्षा में भी वे शामिल होना चाहते हैं।परंतु, उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। श्री नि:शंक ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि इन दोनों परीक्षाओं की तिथियां आपस में न टकराएं।
-
पौड़ी। उत्तराखंड में स्थित पवित्र शहर हरिद्वार में भारी बारिश के बीच हर की पौड़ी पर सोमवार को बिजली गिरी। इसके चलते एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई और दीवार ढह गई। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। वहीं, घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। स्थानीय पुलिस और श्री गंगा सभा के सेवादारों ने इस इलाके की घेराबंदी कर दी है। साथ ही इस जगह को खाली करा लिया गया है। एहतियात के तौर पर तीर्थयात्रियों को फिलहाल ब्रह्मकुंड की ओर जाने से रोक दिया गया है। एक दिन पहले ही राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में में बादल फटने और भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह लापता हो गए। डीम ने बताया कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है।









.jpg)




.jpg)












